By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
BRBJ News
  • About us
  • Contact
  • Grievance
Notification
  • ट्रेंडिंग
    • लेटेस्ट न्यूज
  • खास खबर
    • ब्रेकिंग
    • इनफाइट्स
    • पर्यावरण
    • घुमक्कड़ी
  • सियासत
    • सियासी चौसर-24
  • ब्यूरोक्रेसी
    • अंदरखाने
  • पटना
    • रियल एस्टेट
  • ओपीनियन
    • इंटरव्यू
    • मुद्दा
  • क्राइम
  • एजुकेशन
    • काम की खबरें
    • रोजगार
    • यूथ/खेल
  • लीगल
    • सुप्रीम कोर्ट
    • हाई कोर्ट
    • अन्य कोर्ट
    • लॉ वर्ल्ड
  • कारोबार
    • उद्योग
    • व्यवसाय
  • राशिफल
    • पंचांग
    • धर्म / अध्यात्म
  • कला संस्कृति
    • साहित्य
  • सोशल मीडिया
  • लाइफ स्टाइल
    • हेल्थ लाइव
    • ग्लैमर
BRBJ NewsBRBJ News
Font ResizerAa
Search

Top Stories

Explore the latest updated news!

मेडिकल कालेजों में टीचर स्कैम…! सरकार व एनएमसी की नजर में झोंकी जा रही धूल…!! खामियाजा भुगत रहे लाखों मरीज… साथ ही, खराब हो रहा हजारों एमबीबीएस छात्रों का भविष्य…!!! आइए, खोलते हैं, होश उड़ाने वाले इस पूरे फर्जीवाड़ा का एक-एक धागा…!!!!

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान : बिहार में खुलेगा महिला विवि, बालिका पीएचडी फेलोशिप के तहत हर वर्ष 1,000 छात्राओं को 10 हजार रुपये प्रतिमाह की मदद; टिकट अनावरण में अटका सीएम का रिमोट…फिर ऐसे संभला मामला…!! और जब पीछे ठिठके निशांत को आगे किया श्रवण कुमार ने…

1

वर्ल्डक्लास हॉस्पिटल में करोड़ों की लेटेस्ट एमआरआई और सीटी स्कैन की मशीनें धूल खा रहीं…और महंगी जांच में लुट रहे मरीज…!! (हकीकत…) डाक्टर, स्पेस, इंफ्रास्ट्रक्चर, पानी सब पीएमसीएच का और (फसाना…) लाभ पहुंचाया जा रहा निजी फर्म को…!! पीपीपी मोड से मरीजों को जमकर लग रहा चूना…!!

1

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US

Designed by Cotlas with love. Hosted on Host Niki

BRBJ News > लाइफ स्टाइल > हेल्थ लाइव > मेडिकल कालेजों में टीचर स्कैम…! सरकार व एनएमसी की नजर में झोंकी जा रही धूल…!! खामियाजा भुगत रहे लाखों मरीज… साथ ही, खराब हो रहा हजारों एमबीबीएस छात्रों का भविष्य…!!! आइए, खोलते हैं, होश उड़ाने वाले इस पूरे फर्जीवाड़ा का एक-एक धागा…!!!!
एजुकेशनखास खबरहेल्थ लाइव

मेडिकल कालेजों में टीचर स्कैम…! सरकार व एनएमसी की नजर में झोंकी जा रही धूल…!! खामियाजा भुगत रहे लाखों मरीज… साथ ही, खराब हो रहा हजारों एमबीबीएस छात्रों का भविष्य…!!! आइए, खोलते हैं, होश उड़ाने वाले इस पूरे फर्जीवाड़ा का एक-एक धागा…!!!!

By BRBJ Desk
Published: September 27, 2026
Share
SHARE

– By Bhola Nath

‘हिन्दुस्तान’ के पूर्व राजनीतिक संपादक

संपर्क नम्बर : 9431044800 (मोबाइल)

खास खबर : पहली कड़ी…

पटना : यह एक बड़ा स्कैम है…जो बिहार के अधिकांश मेडिकल कालेजों में चल रहा है…! मेडिकल शिक्षकों की अनिवार्य संख्या पूरी किए बिना ही इन कालेजों में चिकित्सा शिक्षा की पढ़ाई हो रही है। इस फर्जीवाड़ा की खामियाजा राज्य के लाखों मरीजों और एमबीबीएस के हजारों छात्रों को भुगतना पड़ रहा है…!!! यहां गौरतलब है कि यह गड़बड़ी ज्यादातर निजी और नए मेडिकल कालेजों में चल रही है…! ऐसे चिकित्सा महाविद्यालयों का प्रबंधन इस गड़बड़ी को सरअंजाम देने में न सि‌र्फ राज्य सरकार, स्थानीय प्रशासन और हेल्थ यूनिवर्सिटी, बल्कि नेशनल मेडिकल कौंसिल (एनएमसी) की आंखों में भी धूल झोंक रहा है…!! राज्य सरकार और एनएमसी यदि तत्परता दिखाए और बारीकी से जांच करे तो इस स्कैम का भंडाफोड़ आसानी से हो सकता है…! लेकिन, यक्षप्रश्न…क्या ऐसा वाकई होगा…!!

What's inside ?
– By Bhola Nath‘हिन्दुस्तान’ के पूर्व राजनीतिक संपादकसंपर्क नम्बर : 9431044800 (मोबाइल)खास खबर : पहली कड़ी…क्या है एनएमसी का छात्र-शिक्षक मानक ….बिहार के सरकारी और निजी मेडिकल कालेज व एमबीबीएस छात्रों का नामांकन …पहले ‘घोस्ट फेकल्टी’ के जुगाड़ तंत्र से चलते थे मेडिकल कालेज…एनएमसी ने बदल दी पूरी व्यवस्था, फिर भी लग गई सेंध…जारी…(आखिर कैसे होता है यह टीचर स्कैम, समझेंगे अगली कड़ी में…!!)

क्या है एनएमसी का छात्र-शिक्षक मानक ….

एनएमसी के मानक के तहत किसी भी मेडिकल कालेज में एमबीबीएस छात्रों के लिहाज से शिक्षकों की एक तय संख्या होती है। इसका पालन सभी कालेज को अनिवार्य रूप से करना होता है। नियमानुसार, 100 सीटों (छात्रों) की क्षमता वाले एनएमसी एप्रूव्ड किसी शिक्षण संस्थान में लगभग 200 से 250 मेडिकल शिक्षकों की जरूरत निर्धारित है। इनमें प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक शिक्षक मिलाकर 109, सीनियर रेजिडेंट 58, जूनियर रेजिडेंट 50 और ट्यूटर 32 होने चाहिए। इसी हिसाब से अन्य चिकित्सक, नर्सिंग और पारामेडिकल स्टाफ की दरकार है…! यही नहीं, पढाई में इस्तेमाल होने वाले अन्य जरूरी उपकरण, सीटी स्कैन, एमआरआई व एक्सरे आदि मशीनें, कई तरह के आपरेशन थिएटर, लेक्चर थिएटर आदि भी चाहिए…!! मगर, हकीकत यह है कि अधिकांश निजी मेडिकल कालेज बिना इन अर्हताओं खासकर शिक्षकों/फेकल्टी के पूरा किए ही चल रहे हैं। यह भी गौरतलब है कि किसी मेडिकल कालेज को मान्यता देने से पूर्व पहले राज्य सरकार का स्वास्थ्य विभाग, फिर हेल्थ यूनिवर्सिटी (बिहार यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज) और आखिर में एनएमसी की टीम पूरी व्यवस्था की गहन छानबीन करती है। तब कहीं जाकर उस मेडिकल कालेज को मान्यता दी जाती है। इसके बाद ही उस कालेज में मेडिकल छात्रों को पढ़ाने की अनुमति दी जाती है।

बिहार के सरकारी और निजी मेडिकल कालेज व एमबीबीएस छात्रों का नामांकन …

बिहार में एम्स, पटना और ईएसआई, बिहटा समेत कुल 13 सरकारी और 18 निजी मेडिकल कालेज हैं। इनमें निजी क्षेत्र के कुछ संस्थान तो बिल्कुल नए हैं। इनमें चार-पांच को तो हाल ही में एमबीबीएस छात्रों के नामांकन की मंजूरी मिली है। लगभग डेढ़ माह पहले ही गत 13 जुलाई को कालेजवार जारी एनएमसी की नई सूची के अनुसार बिहार में लगभग 4500 एमबीबीएस छात्रों के नामांकन की इजाजत दी गई है। किस मेडिकल कालेज में कितने छात्रों के नामांकन की मंजूरी मिली है…? और निजी कालेजों (नए – पुराने को मिलाकर) में क्या है प्रति छात्र फी स्ट्रक्चर… इसकी विस्तृत जानकारी हम इस खबर की अगली कड़ी में जानेंगे…!!

पहले ‘घोस्ट फेकल्टी’ के जुगाड़ तंत्र से चलते थे मेडिकल कालेज…

एक समय था, जब सरकारी कालेजों में मेडिकल कौंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) का दौरा होता था (अभी एमसीआई को ही हम एनएमसी के नाम से जानते हैं)…तो टीम का जिस किसी सरकारी मेडिकल कालेज का इंस्पेक्शन करने जाना होता था, उस कालेज में शिक्षक/फेकल्टी की कमी दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अन्य चिकित्सा कालेजों से पर्याप्त संख्या में शिक्षकों/फेकल्टी को वहां डेप्यूटेशन पर भेज दिया जाता था। दो-तीन दिन में एनएमसी का निरीक्षण खत्म होते ही प्रतिनियुक्त खत्म और फेकल्टी अपने – अपने मूल कालेजों में लौट जाते थे। इसका गवाह दो मेडिकल कालेजों में ‘इस खबर का लेखक’ खुद भी रहा है। वहीं, निजी मेडिकल कालेजों में इसके लिए अलग तरह की सेटिंग होती थी। इसके लिए कुछ खास ‘लोग’ होते थे, जिनको हालात को संभालने के लिए एक्टिव किया जाता था। वे अपने संपर्क के कई चिकित्सकों को ‘मैनेज’ करते थे। इनमें कई तो प्रमुख चिकित्सक भी होते थे। ये सभी इंस्पेक्शन वाले कालेज में जाकर शिक्षक/फेकल्टी की कमी दूर कर देते थे। संकट में काम आने के बदले में इन डाक्टरों की ‘अथक’ मेहनत की ‘भरपाई’ भी की जाती थी। तब चिकित्सा शिक्षा के हलके में इन खास शिक्षकों को ‘घोस्ट फेकल्टी’ कहा जाता था।

एनएमसी ने बदल दी पूरी व्यवस्था, फिर भी लग गई सेंध…

लेकिन, आखिर यह ‘खुला सत्य’ कब तक छिपता…! पुराने डाक्टरों को इस ‘जुगाड़ तंत्र’ की पूरी जानकारी है। इस बाबत एमसीआई से जुड़े एक वरिष्ठ चिकित्सक के विचार भी हम आगे जानेंगे। यह ओपन ट्रूथ (खुला सत्य) है कि अधिकांश निजी मेडिकल कालेजों में शिक्षक /फेकल्टी बहुत कम होते हैं। आम दिनों में इसी ‘लो स्ट्रेंथ’ से काम चलाया जाता है। …और उस दौर में जैसे ही एमसीआई (अभी एनएमसी) के निरीक्षण की भनक लगती थी, बड़ी संख्या में ‘घोस्ट फेकल्टी’ आनन फानन में उतार दिए जाते थे। धीरे-धीरे एनएमसी को भी ‘घोस्ट फेकल्टी’ नाम के इस ‘मैनेजमेंट’ का पता चल गया। इसके बाद एनएमसी ने अब किसी मेडिकल कालेज में शिक्षकों /‌फेकल्टी की उपस्थिति की पूरी व्यवस्था ही बदल दी है। लेकिन, इसमें भी सेंध लग ही गई। आखिर क्या है, एनएमसी की नई अटेंडेंस व्यवस्था और कैसे लगी उसमें सेंध…जानेंगे, हम इस खास खबर की अगली कड़ी में…!!!

जारी…

(आखिर कैसे होता है यह टीचर स्कैम, समझेंगे अगली कड़ी में…!!)

TAGGED:#NMC#Bihar#medical college#Health Deptt#Bihar HealthUnivercity

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form id=4730 element_id="post-form"]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Cry0
Happy0
Joy0
Angry0
Surprise0
Previous Article मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान : बिहार में खुलेगा महिला विवि, बालिका पीएचडी फेलोशिप के तहत हर वर्ष 1,000 छात्राओं को 10 हजार रुपये प्रतिमाह की मदद; टिकट अनावरण में अटका सीएम का रिमोट…फिर ऐसे संभला मामला…!! और जब पीछे ठिठके निशांत को आगे किया श्रवण कुमार ने…
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Latest News

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान : बिहार में खुलेगा महिला विवि, बालिका पीएचडी फेलोशिप के तहत हर वर्ष 1,000 छात्राओं को 10 हजार रुपये प्रतिमाह की मदद; टिकट अनावरण में अटका सीएम का रिमोट…फिर ऐसे संभला मामला…!! और जब पीछे ठिठके निशांत को आगे किया श्रवण कुमार ने…
September 19, 2026
वर्ल्डक्लास हॉस्पिटल में करोड़ों की लेटेस्ट एमआरआई और सीटी स्कैन की मशीनें धूल खा रहीं…और महंगी जांच में लुट रहे मरीज…!! (हकीकत…) डाक्टर, स्पेस, इंफ्रास्ट्रक्चर, पानी सब पीएमसीएच का और (फसाना…) लाभ पहुंचाया जा रहा निजी फर्म को…!! पीपीपी मोड से मरीजों को जमकर लग रहा चूना…!!
September 18, 2026
कैबिनेट के फैसले : 2,520 करोड़ की लागत से गयाजी में बनेगा वाराणसी की तर्ज पर विष्णुपद कॉरिडोर, 996 करोड़ के खर्च से फल्गु नदी जुड़ेगी सोन से, कुल 17 एजेंडों पर मुहर 
September 15, 2026
स्त्रियों की सौभाग्य प्राप्ति के लिए तीज व्रत कल, मगर बरतें यह सावधानी
September 12, 2026

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
एजुकेशनखास खबरब्यूरोक्रेसीयूथ/खेललेटेस्ट न्यूज

नई व्यवस्था : बिहार में स्कूलों का समय बदला, ड्रेस के लिए फिर खाते में जाएंगे पैसे

अन्य कोर्टक्राइम स्टोरीखास खबरलीगल बैटललेटेस्ट न्यूज

मोटरसाइकिल से जा रहे युवक को गोलियों से भून डाला था, 5 को उम्रकैद

अन्य कोर्टएजुकेशन

उपभोक्ताओं को जागरूक करने में वकीलों का अहम योगदान

खास खबरट्रेंडिंगलेटेस्ट न्यूजसियासतसियासी चौसर-24

यह चुनाव बिहार और भारत के भविष्य के लिए निर्णायक : नरेन्द्र मोदी

1
यूथ/खेलएजुकेशनपटनारोजगार

बिहार सरकार कर्नाटक में 100 फीसदी स्थानीय आरक्षण का बुलंद विरोध करे

काम की खबरेंखास खबरट्रेंडिंगपटनाब्यूरोक्रेसीलेटेस्ट न्यूज

एसके सिंघल की छुट्टी, शोभा अहोतकर बनीं केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) की अध्यक्ष

एजुकेशनखास खबरसियासत

देश के सर्वश्रेष्ठ पुस्तकालयों की तर्ज पर विकसित होगा बिहार विधानमंडल पुस्तकालय, विस एवं शिक्षा विभाग की टीम दिल्ली, उत्तर प्रदेश व बंगाल के अध्ययन दौरे पर जाएगी

कारोबारखास खबर

61 की उम्र में भी गजब की चुस्ती-फुर्ती… जानिए, नीता अंबानी की फिटनेस का राज

Show More
BRBJ News

Welcome to BRBJ News , your go-to source for insightful articles on the ever-evolving worlds of technology, digital marketing, and web design. Explore our collection of expert-driven content designed to inspire, inform, and empower your journey in these dynamic fields.

  • Popular:
  • खास खबर
  • सियासत
  • पटना
  • ट्रेंडिंग
  • लेटेस्ट न्यूज
  • काम की खबरें

Important Links

  • About
  • Grievance Form
  • Grievance Report
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • GDPR Policy

User Interests

  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • Reading History

Follow us

All Rights Reserved. © BRBJ News. Design by Cotlas. Hosted on Host Niki
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.
[mc4wp_form id=4730 element_id="popup-form"]
Zero spam, Unsubscribe at any time. Read our privacy policy here.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?