पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने शनिवार 14 नवम्बर, 2026 को बीजेपी के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय आरके सिन्हा को उनके अन्नपूर्णा आवास पर जाकर अपना श्रद्धांजलि सुमन अर्पित किया। इस मौके पर स्वर्गीय सिन्हा के सुपुत्र ऋतुराज सिन्हा मौजूद थे। तेजस्वी यादव ने स्व. आरके सिन्हा के परिवार के लोगों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। गौरतलब है कि स्व. सिन्हा की श्रद्धांजलि सभा का वृहद आयोजन गत 12 नवम्बर को पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित अन्नपूर्णा भवन में किया गया था।