By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
BRBJ News
  • About us
  • Contact
  • Grievance
Notification
  • ट्रेंडिंग
    • लेटेस्ट न्यूज
  • खास खबर
    • ब्रेकिंग
    • इनफाइट्स
    • पर्यावरण
    • घुमक्कड़ी
  • सियासत
    • सियासी चौसर-24
  • ब्यूरोक्रेसी
    • अंदरखाने
  • पटना
    • रियल एस्टेट
  • ओपीनियन
    • इंटरव्यू
    • मुद्दा
  • क्राइम
  • एजुकेशन
    • काम की खबरें
    • रोजगार
    • यूथ/खेल
  • लीगल
    • सुप्रीम कोर्ट
    • हाई कोर्ट
    • अन्य कोर्ट
    • लॉ वर्ल्ड
  • कारोबार
    • उद्योग
    • व्यवसाय
  • राशिफल
    • पंचांग
    • धर्म / अध्यात्म
  • कला संस्कृति
    • साहित्य
  • सोशल मीडिया
  • लाइफ स्टाइल
    • हेल्थ लाइव
    • ग्लैमर
BRBJ NewsBRBJ News
Font ResizerAa
Search

Top Stories

Explore the latest updated news!

सीएम सम्राट के हाथों 12 दिन पहले जिन सुविधाओं का लोकार्पण कराया गया, वे अब तक अमल में नहीं आ पाई हैं…! बड़ा सवाल है कि जब मुख्यमंत्री को अफसरान गंभीरता ने नहीं ले रहे तो फिर आम आदमी की बिसात क्या है…! दिलचस्प बात यह है कि कई सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं, मगर, उन्हें आमजन को मुहैया नहीं कराया जा रहा है…है ना हैरतअंगेज…! यही नहीं, जिन फैसिलिटीजी को निर्माण एजेंसी प्रशासन को सौंप चुकी है…उसमें भी अब अल्ट्रेशन किया या रहा है…पता नहीं इसके पीछे की मंशा क्या है…? कई बड़े अखबारों में भी बिना फैक्ट चेक किए कई फर्जी दावे वाले बयान छापे जा रहे हैं…!

युवा BAO की प्रसव के बाद अस्पताल में तड़प-तड़पकर हुई मौत…! परिजन सदमे में…!! बीएओ की दर्दनाक मौत पर पिता और वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार लाल का दिल को चीर देने वाला भावुक अर्तनाद…मेरे नवजात नवासे की मां…मेरी राजदुलारी चली गई…! बिटिया की मौत से पूरा परिवार बिखर गया…!! पिता ने अस्पताल पर लगाया घोर लापरवाही का आरोप…!!! पटनासिटी के मुसल्लहपुर में तैनात थीं बीएओ राजलक्ष्मी…!!  

BRBJ News की खबर का बड़ा असर…! करोड़ों की दो अत्याधुनिक मशीन से वर्ल्ड क्लास PMCH में अब और सस्ते में होंगी दो महंगी जांच…!! MRI और सीटी (CAT) स्कैन के लिए मिलेंगे दो दर्जन टेक्निशियन…! निकला टेंडर…! आज निविदा भरने का अंतिम दिन…! एक दिन बाद खुलेगा टेंडर …!

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US

Designed by Cotlas with love. Hosted on Host Niki

BRBJ News > एजुकेशन > काम की खबरें > सीएम सम्राट के हाथों 12 दिन पहले जिन सुविधाओं का लोकार्पण कराया गया, वे अब तक अमल में नहीं आ पाई हैं…! बड़ा सवाल है कि जब मुख्यमंत्री को अफसरान गंभीरता ने नहीं ले रहे तो फिर आम आदमी की बिसात क्या है…! दिलचस्प बात यह है कि कई सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं, मगर, उन्हें आमजन को मुहैया नहीं कराया जा रहा है…है ना हैरतअंगेज…! यही नहीं, जिन फैसिलिटीजी को निर्माण एजेंसी प्रशासन को सौंप चुकी है…उसमें भी अब अल्ट्रेशन किया या रहा है…पता नहीं इसके पीछे की मंशा क्या है…? कई बड़े अखबारों में भी बिना फैक्ट चेक किए कई फर्जी दावे वाले बयान छापे जा रहे हैं…!
काम की खबरेंखास खबरमुद्दाहेल्थ लाइव

सीएम सम्राट के हाथों 12 दिन पहले जिन सुविधाओं का लोकार्पण कराया गया, वे अब तक अमल में नहीं आ पाई हैं…! बड़ा सवाल है कि जब मुख्यमंत्री को अफसरान गंभीरता ने नहीं ले रहे तो फिर आम आदमी की बिसात क्या है…! दिलचस्प बात यह है कि कई सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं, मगर, उन्हें आमजन को मुहैया नहीं कराया जा रहा है…है ना हैरतअंगेज…! यही नहीं, जिन फैसिलिटीजी को निर्माण एजेंसी प्रशासन को सौंप चुकी है…उसमें भी अब अल्ट्रेशन किया या रहा है…पता नहीं इसके पीछे की मंशा क्या है…? कई बड़े अखबारों में भी बिना फैक्ट चेक किए कई फर्जी दावे वाले बयान छापे जा रहे हैं…!

By BRBJ Desk
Published: October 23, 2026
Share
SHARE

By Bhola Nath

Ex Political Editor

HINDUSTAN, Bihar

Contact : 9431044800

पटना : सीएम सम्राट के हाथों 12 दिन पहले यानी गत 12 अक्टूबर को जिन सुविधाओं का लोकार्पण कराया गया, वे अब तक अमल में नहीं आ पाई हैं…! बड़ा सवाल यह है कि जब मुख्यमंत्री को ये अफसरान गंभीरता ने नहीं ले रहे तो फिर आम आदमी की बिसात ही क्या है…! दिलचस्प बात यह भी है कि कई सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं, फिर भी उन्हें आमजन को मुहैया नहीं कराया जा रहा है…है ना हैरतअंगेज…! गौरतलब है कि जिन फैसिलिटीजी को बनाकर निर्माण एजेंसी प्रशासन को सौंप चुकी है…उसमें भी अब अल्ट्रेशन किया या रहा है…पता नहीं इसके पीछे की मंशा क्या है…? कई बड़े अखबारों में भी बिना फैक्ट चेक किए कई फर्जी दावे वाले बयान छापे जा रहे हैं।

What's inside ?
By Bhola NathEx Political EditorHINDUSTAN, BiharContact : 943104480030 रजिस्ट्रेशन काउंटर बनकर तैयार, चालू महज 4, मरीज झेल रहे फजीहतPMCH Old Registration Counterजिस आरएसबी ब्लाक को टूटना है, वहां भी अलग से बनेंगे दवा वितरण के 13 काउंटर…!PMCH IPD Counterअब तक बने कुल 1550 बेड ही, दावे 2500 पर आधुनिक इलाज के…!इन सुविधाओं को लेकर भी दिए जा रहे विरोधाभासी बयान…हश्र पहले जैसा ही न हो…!

जी हां, बात वर्ल्डक्लास पटना मेडिकल कालेज एंड हॉस्पीटल यानी PMCH की हो रही है। बिहार के इस अतिप्रतिष्ठित और पुराने मेडिकल कालेज एवं अस्पताल का पुनर्विकास किया जा रहा है। अस्पताल को 5500 करोड़ रुपए की लागत से विश्वस्तरीय का दर्जा देने की योजना पर काम चल रहा है। यह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। उनके पुत्र निशांत कुमार अभी स्वास्थ्य मंत्री हैं। गत 12 अक्टूबर को इस प्रोजेक्ट के पहले चरण के तीसरे टावर (टावर-3) का उद्घाटन और कई सेवाओं/सुविधाओं का लोकार्पण सीएम सम्राट चौधरी से कराया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ निशांत कुमार और साथ में, विभाग के सचिव कुमार रवि भी भी मौजूद थे। उस वक्त मीडिया से बातचीत में निशांत ने कहा था कि पीएमसीएच को 5,462 बेड के चिकित्सा परिसर के रूप में विकसित किया जा रहा है। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मगर, अभी यहां मरीजों के लिए सेवाओं और सुविधाओं की जो हालत है, वह निशांत के बयान से उलट है।

30 रजिस्ट्रेशन काउंटर बनकर तैयार, चालू महज 4, मरीज झेल रहे फजीहत

पीएमसीएच के नवनिर्मित भवन (टावर-3, फर्स्ट फेज) में गत 12 अक्टूबर को जिन सुविधाओं का उद्घान सीएम सम्राट चौधरे ने किया, उनमें 13 ओपीडी के रजिस्ट्रेशन काउंटर भी हैं। इनमें दो काउंटर महिलाओं और एक बुजुगों व दिव्यांगों के लिए आरक्षित है। मगर, इन 13 में से मात्र 4 काउंटरों पर ही अभी रजिस्ट्रेशन शुरु हुआ है। मौके पर मीडिया से बातचीत में पीएमसीएच अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने दावा किया था कि अन्य सभी रजिस्ट्रेशन काउंटरों को एक हफ्ते में नए भवन में शिफ्ट कर उनको शुरू कर दिया जाएगा। उनके बयान के 7 नहीं 10 दिन से ज्यादा हो गए हैं, अभी तक नए भवन के सभी काउंटर चालू नहीं हुए हैं। सवाल यह है कि जब नए वातानुकूलित भवन में आधुनिक काउंटर तैयार हैं तो कम्प्यूटर आदि मशीन और स्टाफ वहां लाकर इसे शुरू करने के लिए आखिर कितना वक्त चाहिए। रिजल्ट यह है कि अधिकतर मरीज अब भी राजेंद्र सर्जिकल ब्लॉक स्थित पुराने काउंटरों पर ही गंदगी और बिना शेड के खुले में धूप-बारिश के जरेसाए रजिस्ट्रेशन के लिए लाइन में लगते हैं… और ‌फजीहत झेलते हैं। आखिर एयरकंडिशन्ड नए भवन के साफ-सुथरे माहौल में बने काउंटरों पर मरीजों को रजिस्ट्रेशन की पूरी सुविधा क्यों नहीं मिल रही है। रजिस्टेशन के लिए 25 टोकन मशीनों की क्योस्क लगी हैं, मगर वे भी सभी चालू नहीं हो सकी हैं। एस्केलेटर की सुविधा भी बहाल नहीं है। लिहाजा, 4 नए काउंटर से पर्ची कटाने के बाद मरीजों को तीसरे तल पर स्थित ओपीडी तक जाने के लिए लम्बा चक्कर लगाकर लिफ्ट एक पहुंचना पड़ रहा है। क्या विडम्बना है…?

PMCH Old Registration Counter

जिस आरएसबी ब्लाक को टूटना है, वहां भी अलग से बनेंगे दवा वितरण के 13 काउंटर…!

एक ओर जहां राजेंद्र सर्जिकल ब्लॉक (आरएसबी) से ओटी, इमरजेंसी, न्यूरो आदि विभागों को भी नए भवन में स्थानांतरित करने की बात चल रही है, वहीं, इसी आरएसबी ब्लाक में मरीजों के लिए मेडिसिन डिस्ट्रीब्यूशन के नए काउंटर बनाए जा रहे हैं। मालूम हो कि आगे के निर्माण के लिए आरएसबी की मौजूदा इमारत को टूटना है। ऐसे में पीएमसीएच प्रशासन द्वारा वहां दवा वितरण के काउंटर बनवाना सरकारी धन के दुरुपयोग के सिवा कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। वह भी तब जबकि निर्माण एजेंसी ने टावर–3 में जो 30 से अधिक काउंटर बनाकर पीएमसीएच प्रशासन को सौंपे हैं, उनमें 13 काउंटर ओपीडी मरीजों के रजिस्ट्रेशन, 13 काउंटर आईपीडी में भर्ती मरीजों की खून जांच आदि के लिए और 4-5 काउंटर दवा वितरण के मकसद से आलरेडी तैयार हो चुके हैं। मगर ओपीडी के साथ ही, आईपीडी मरीजों के लिए खून जांच आदि की सुविधा मुहैया कराने वाले 13 काउंटर भी अभी शुरू नहीं हो सके हैं। जैसा कि पीएमसीएच अधीक्षक ने गत 12 अक्टूबर को मीडिया को बताया कि ओपीडी वाले मरीजों के लिए राजेंद्र सर्जिकल ब्लॉक के पास दवा वितरण केंद्र बनाया जा रहा है। यहां  इसके 13 काउंटर होंगे। मगर, सवाल उठता है कि यह क्यों…जबकि पहले से दवा वितरण काउंटर बने हुए हैं…! उम्मीद थी कि पीएमसीएच में मरीजों को अब पर्ची कटवाने के लिए लंबी लाइन में नहीं लगना होगा, उसे सरजमीं पर उतरने में अभी देर है। यही नहीं मरीजों को दवा लेने के लिए पुराने आरएसबी ब्लाक के पास ही दौड़ना होगा। नए बने सभी काउंटर यदि पूरी क्षमता से काम करें तो रोजाना पांच हजार मरीजों का पंजीकरण आसानी से हो सकता है। यही नहीं मेडिसिन काउंटर चालू हो जाएं तो मरीजों को दवा लेने में भी आसानी होगी…!

PMCH IPD Counter

अब तक बने कुल 1550 बेड ही, दावे 2500 पर आधुनिक इलाज के…!

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा पीएमसीएच पुनर्विकास योजना के पहले चरण के तहत नवनिर्मित टावर-3 के उद्घाटन के साथ ही अब इस अस्पताल में 536 बेड की वृद्धि हो गई है। हालांकि, अस्पताल अधीक्षक डा. राजीव कुमार सिंह का मीडिया को यह बयान देना कि अब पीएमसीएच में 2500 बेड पर मरीजों का आधुनिक सुविधाओं के साथ इलाज होगा, विरोधाभासी है। हम जब पीएमसीएच के नए प्रोजेक्ट के तहत बन रहे कुल बेडों के गणित पर गौर करते हैं तो सच्चाई सामने आ जाती है। यहां कुल 5,462 बेड बनने हैं। इनमें फर्स्ट फेज के तीन टावरों को मिलाकर अब तक लगभग 1550 बेड (टावर -3 के 536 बेड समेत) ही तैयार हुए हैं। ऐसे में 2500 बेडों पर मरीजों का आधुनिक सुविधाओं के साथ इलाज होगा, काल्पनिक बयान लगता है। अधीक्षक महोदय का बयान शायद पुरानी बिल्डिंग की इमरजेंसी, न्यूरो, आर्थो आदि के 300 और आरएसबी के 400 बेड को जोड़कर दिया गया लगता है। मगर, वहां इलाज की यदि आधुनिक सुविधाएं ही होतीं तो नया भवन बनाने या कहें पीएमसीएच के पुनर्विकास के जरूरत ही क्या थी…! वहां कैसी व्यवस्था है, सभी जानते हैं। वैसे भी नए पीएमसीएम में कुल बने 1550 बेडों में यदि इन 700 को जोड़ भी दें तो यह संख्या 2250 ही होती है। यानी 2500 में एक-दो नहीं, बल्कि 250 बेड फिर भी कम ही पड़ेंगे। गौरतलब है कि अधीक्षक के हवाले से बिहार के सभी बड़े अखबारों में भी यही खबर आई (एक में तो लीड की सुर्खी बनी) कि पीएमसीएच में 2500 बेडों पर अब आधुनिक इलाज शुरू होगा। लेकिन, किसी भी अखबार ने इस फैक्ट को हकीकत की कसौटी पर चेक करने की जरूरत नहीं समझी।

इन सुविधाओं को लेकर भी दिए जा रहे विरोधाभासी बयान…हश्र पहले जैसा ही न हो…!

इस तरह के विरोधाभासी बयान नए पीएमसीएच भवन में तैयार कई अन्य सुविधाओं को शुरू करने को लेकर भी दिए जा रहे हैं। इन नई सुविधाएं के शुरू करने की जानकारी सीएम को भी दी गई है। मगर, ये दावे कब तक अमल में आएंगे… आएंगे भी या नहीं यह देखना होगा…!! वैसे इन दावों की हकीकत और फसाना अलग अलग है… इसे आप खुद भी पीएमसीएच जाकर देख-महसूस कर सकते हैं) :

  • गंभीर मरीजों को समय पर इलाज मुहैया कराने के लिए ट्रायज (गंभीरता के आधाकर पर मरीजों को ग्रीन, येलो और रेड में चिन्हित करना) इसी माह नए भवन में शिफ्ट करने की बात आई है, हालांकि इसका दावा अधीक्षक महोदय लगभग दो माह से कर रहे हैं…!
  • ऑर्थोपीडिक (हड्डी रोग), न्यूरो, मेडिसिन और कार्डियोलॉजी विभाग के लिए अलग-अलग केबिन बनाए गए हैं…गंभीर मरीजों की जरूरत के अनुसार संबंधित विभागों के डॉक्टर सीधे ट्रायज में ही उपलब्ध रहेंगे।
  • घायल गंभीर मरीजों के लिए पहला एक घंटा (गोल्डन आयर) बेहद नाजुक होता है… इस दौरान त्वरित इलाज इलाज शुरू किए जाने की बात है,,, ऐसा हो तो जान बचाने की संभावना कई गुना बढ़ जाएगी।
  • पीएमसीएच में रोजाना 50-60 मरीज ट्रायज में आते हैं, जिनमें 50% से ज्यादा दूसरे अस्पतालों से रेफर होते हैं…विभागों के आपसी समन्वय से मरीजों को बिना देरी इलाज मुहैया कराने की बात आई है…!
TAGGED:pmch-facilities-lacking#cm-samrat-chaudhari#nishant-kumar#sec-kumar-ravi#healthDeptt

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form id=4730 element_id="post-form"]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Cry0
Happy0
Joy0
Angry0
Surprise0
Previous Article युवा BAO की प्रसव के बाद अस्पताल में तड़प-तड़पकर हुई मौत…! परिजन सदमे में…!! बीएओ की दर्दनाक मौत पर पिता और वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार लाल का दिल को चीर देने वाला भावुक अर्तनाद…मेरे नवजात नवासे की मां…मेरी राजदुलारी चली गई…! बिटिया की मौत से पूरा परिवार बिखर गया…!! पिता ने अस्पताल पर लगाया घोर लापरवाही का आरोप…!!! पटनासिटी के मुसल्लहपुर में तैनात थीं बीएओ राजलक्ष्मी…!!  
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Latest News

युवा BAO की प्रसव के बाद अस्पताल में तड़प-तड़पकर हुई मौत…! परिजन सदमे में…!! बीएओ की दर्दनाक मौत पर पिता और वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार लाल का दिल को चीर देने वाला भावुक अर्तनाद…मेरे नवजात नवासे की मां…मेरी राजदुलारी चली गई…! बिटिया की मौत से पूरा परिवार बिखर गया…!! पिता ने अस्पताल पर लगाया घोर लापरवाही का आरोप…!!! पटनासिटी के मुसल्लहपुर में तैनात थीं बीएओ राजलक्ष्मी…!!  
October 16, 2026
BRBJ News की खबर का बड़ा असर…! करोड़ों की दो अत्याधुनिक मशीन से वर्ल्ड क्लास PMCH में अब और सस्ते में होंगी दो महंगी जांच…!! MRI और सीटी (CAT) स्कैन के लिए मिलेंगे दो दर्जन टेक्निशियन…! निकला टेंडर…! आज निविदा भरने का अंतिम दिन…! एक दिन बाद खुलेगा टेंडर …!
October 14, 2026
सरदार रंजीत सिंह को राजद के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी का भी दायित्व
October 8, 2026
जीएसटी सुधारों के बड़े फैसलों का BIA अध्यक्ष रामलाल खेतान, पूर्व अध्यक्ष केपीएस केशरी व उपाध्यक्ष संजय गोयनका और ने किया स्वागत
October 8, 2026

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
एजुकेशनखास खबर

शिक्षकों की समस्याओं के निष्पादन के लिए स्ट्रक्चर्ड वेबसाइट बनी

एस सिद्धार्थ
एजुकेशनखास खबरयूथ/खेल

ट्रेन के स्लीपर क्लास से अपर मुख्य सचिव पहुंचे स्कूल, लिया पढ़ाई का जायजा

एजुकेशनओपीनियनखास खबरमुद्दाहेल्थ लाइव

सावधान…! यदि सि‌र्फ MBBS डाक्टर होने के आधार पर आप किसी से चिकित्सकीय सलाह लेने या इलाज कराने जा रहे हैं… तो जरा रुकिए…!! नीट पीजी-2026 की परीक्षा में 256 डाक्टरों को जीरो यानी शून्य अंक आए हैं…वहीं, करीब आधे डॉक्टर जनरल कटऑफ भी पार नहीं कर पाए…!! हम अक्सर झोलाछाप डॉक्टर, ‘Quack’ या फिर ‘नीम हकीम’ को अलग नजर से देखते हैं…मगर, नीट पीजी के नतीजों को देखें तो लगेगा कि अगर किसी के पास डाक्टर की वैध डिग्री भी है तो क्या उसका लाभ मरीजों को वाकई मिलेगा…!!!

खास खबरसियासत

एआई व डिजिटल तकनीक से बिहार के विधायकों का होगा क्षमतावर्द्धन : सीएम

काम की खबरेंमुद्दा

विधान परिषद में उठा पत्रकारों को रियायती रेल यात्रा की सुविधा पुन:बहाल करने का मामला, परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने कहा, केंद्र से अनुशंसा करेंगे

खास खबरपटना

वैश्य उपजातियां में वैवाहिक समारोह एवं परिचय सम्मेलन होगा

यूथ/खेलउद्योगकला संस्कृतिकाम की खबरेंखास खबर

कैबिनेट की खबरें-2 : नीतीश सरकार ने खोला खजाना, चुनाव से पहले सबको कुछ न कुछ, युवाओं को आर्थिक व पंचायत प्रतिनिधियों को चिकित्सा सहायता, कलाकारों को पेंशन, सेवानिवृत जजों को भत्ता

काम की खबरेंखास खबरमुद्दालेटेस्ट न्यूज

शानदार बिल्डिंग के भ्रम में ना पड़ें…पीएमसीएच जाने से पहले हो जाइए सावधान…!! वरना झेलनी पड़ेगी ये जलालत…!!!

Show More
BRBJ News

Welcome to BRBJ News , your go-to source for insightful articles on the ever-evolving worlds of technology, digital marketing, and web design. Explore our collection of expert-driven content designed to inspire, inform, and empower your journey in these dynamic fields.

  • Popular:
  • खास खबर
  • सियासत
  • पटना
  • ट्रेंडिंग
  • लेटेस्ट न्यूज
  • काम की खबरें

Important Links

  • About
  • Grievance Form
  • Grievance Report
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • GDPR Policy

User Interests

  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • Reading History

Follow us

All Rights Reserved. © BRBJ News. Design by Cotlas. Hosted on Host Niki
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.
[mc4wp_form id=4730 element_id="popup-form"]
Zero spam, Unsubscribe at any time. Read our privacy policy here.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?