By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
BRBJ News
  • About us
  • Contact
  • Grievance
Notification
  • ट्रेंडिंग
    • लेटेस्ट न्यूज
  • खास खबर
    • ब्रेकिंग
    • इनफाइट्स
    • पर्यावरण
    • घुमक्कड़ी
  • सियासत
    • सियासी चौसर-24
  • ब्यूरोक्रेसी
    • अंदरखाने
  • पटना
    • रियल एस्टेट
  • ओपीनियन
    • इंटरव्यू
    • मुद्दा
  • क्राइम
  • एजुकेशन
    • काम की खबरें
    • रोजगार
    • यूथ/खेल
  • लीगल
    • सुप्रीम कोर्ट
    • हाई कोर्ट
    • अन्य कोर्ट
    • लॉ वर्ल्ड
  • कारोबार
    • उद्योग
    • व्यवसाय
  • राशिफल
    • पंचांग
    • धर्म / अध्यात्म
  • कला संस्कृति
    • साहित्य
  • सोशल मीडिया
  • लाइफ स्टाइल
    • हेल्थ लाइव
    • ग्लैमर
BRBJ NewsBRBJ News
Font ResizerAa
Search

Top Stories

Explore the latest updated news!

सावधान…! यदि सि‌र्फ MBBS डाक्टर होने के आधार पर आप किसी से चिकित्सकीय सलाह लेने या इलाज कराने जा रहे हैं… तो जरा रुकिए…!! नीट पीजी-2026 की परीक्षा में 256 डाक्टरों को जीरो यानी शून्य अंक आए हैं…वहीं, करीब आधे डॉक्टर जनरल कटऑफ भी पार नहीं कर पाए…!! हम अक्सर झोलाछाप डॉक्टर, ‘Quack’ या फिर ‘नीम हकीम’ को अलग नजर से देखते हैं…मगर, नीट पीजी के नतीजों को देखें तो लगेगा कि अगर किसी के पास डाक्टर की वैध डिग्री भी है तो क्या उसका लाभ मरीजों को वाकई मिलेगा…!!!

बड़ा सवाल…? क्या बिहार के मेडिकल कालेजों खासकर प्राइवेट को अपने यहां शिक्षकों/फेकल्टी की सौ-फीसदी उपस्थिति अनिवार्य करने के लिए बाध्य किया जा सकता है…? जवाब…! जी, हां…यह बिल्कुल संभव है…! बस, सरकार की नीयत होनी चाहिए…! लाखों मरीजों और हजारों एमबीबीएस छात्रों से जुड़े इस गंभीर सवाल पर BRBJ News के पूछने पर अपर मुख्य सचिव रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डा. एस सिद्धार्थ बता रहे हैं…यह कैसे संभव है…!!

प्रोफेसर साहब शहर में प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे और उसी समय 100-200 किमी दूर किसी मेडिकल कालेज में MBBS छात्रों को चिकित्सा शास्त्र का पाठ भी पढ़ा रहे हैं…! तारीफ यह कि वहां उनकी हाजिरी भी बन रही है…! आखिर क्या है यह पूरा गड़बड़झाला…?, क्या है एनएमसी का नया हाजिरी सिस्टम और कैसे लगाई जा रही उसमें सेंध…!! इस गोरखधंधा के बारे में हम जानेंगे, BRBJ News की इस खास खबर के पार्ट–2 में…!!!

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US

Designed by Cotlas with love. Hosted on Host Niki

BRBJ News > ओपीनियन > मुद्दा > सावधान…! यदि सि‌र्फ MBBS डाक्टर होने के आधार पर आप किसी से चिकित्सकीय सलाह लेने या इलाज कराने जा रहे हैं… तो जरा रुकिए…!! नीट पीजी-2026 की परीक्षा में 256 डाक्टरों को जीरो यानी शून्य अंक आए हैं…वहीं, करीब आधे डॉक्टर जनरल कटऑफ भी पार नहीं कर पाए…!! हम अक्सर झोलाछाप डॉक्टर, ‘Quack’ या फिर ‘नीम हकीम’ को अलग नजर से देखते हैं…मगर, नीट पीजी के नतीजों को देखें तो लगेगा कि अगर किसी के पास डाक्टर की वैध डिग्री भी है तो क्या उसका लाभ मरीजों को वाकई मिलेगा…!!!
एजुकेशनओपीनियनखास खबरमुद्दाहेल्थ लाइव

सावधान…! यदि सि‌र्फ MBBS डाक्टर होने के आधार पर आप किसी से चिकित्सकीय सलाह लेने या इलाज कराने जा रहे हैं… तो जरा रुकिए…!! नीट पीजी-2026 की परीक्षा में 256 डाक्टरों को जीरो यानी शून्य अंक आए हैं…वहीं, करीब आधे डॉक्टर जनरल कटऑफ भी पार नहीं कर पाए…!! हम अक्सर झोलाछाप डॉक्टर, ‘Quack’ या फिर ‘नीम हकीम’ को अलग नजर से देखते हैं…मगर, नीट पीजी के नतीजों को देखें तो लगेगा कि अगर किसी के पास डाक्टर की वैध डिग्री भी है तो क्या उसका लाभ मरीजों को वाकई मिलेगा…!!!

By BRBJ Desk
Published: October 2, 2026
Share
SHARE

– By Bhola Nath

‘हिन्दुस्तान’ के पूर्व राजनीतिक संपादक

संपर्क नम्बर : 9431044800 (मोबाइल)

खास खबर : चौथी कड़ी…

पटना : यदि आप सि‌र्फ MBBS क्वालिफाइड डाक्टरी के सर्टिफिकेट के आधार पर किसी से चिकित्सकीय सलाह लेने या इलाज कराने जा रहे हैं… तो सावधान हो जाइए…!! पहले इस खबर पर गौर फरमाइए…नीट पीजी – 2026 की परीक्षा में 256 MBBS डाक्टरों को जीरो यानी शून्य अंक आए हैं…वहीं, करीब आधे डॉक्टर जनरल कटऑफ भी पार नहीं कर पाए…!! यानी इन्हें एमबीबीएस की डिग्री तो है, मगर उसका वांछित तजुर्बा नहीं है…!! हम अक्सर झोलाछाप डॉक्टर, ‘Quack’ या फिर ‘नीम हकीम’ को अलग नजर से देखते हैं…ये वे हैं, जिनके पास Medical की कोई वैध डिग्री या कानूनी मान्यता नहीं होती है, फिर भी वह मरीजों का इलाज करते हैं…!! नीट पीजी परीक्षा के नतीजों के मद्देनजर देखें तो अगर किसी के पास बाकायदा मेडिकल यानी एमबीबीएस डाक्टर की वैध डिग्री भी है तो क्या उसका लाभ वाकई मरीजों को मिल पा रहा है…!!!

What's inside ?
– By Bhola Nath‘हिन्दुस्तान’ के पूर्व राजनीतिक संपादकसंपर्क नम्बर : 9431044800 (मोबाइल)खास खबर : चौथी कड़ी…बिना साधन वाले निजी कालेजों से पढ़े नए डाक्टरों के भविष्य पर सवाल…नीट पीजी परिणाम से देश की मेडिकल शिक्षा और डॉक्टर्स पर भी बड़ा सवाल…बिना सही जानकारी वाले डाक्टर इलाज करेंगे तो मरीजों का क्या होगा…क्यों न प्रैक्टिस से पूर्व डाक्टरों के ज्ञान का इम्तहान लेने की नीति बने …जारी…(नर्सिंग और अन्य पारामेडिकल स्टाफ की भारी कमी, मरीजों की संख्या भी काफी कम, सर्जरी के आंकड़े मैन्युपुलेटेड…! अगली कड़ी में हम करेंगे अधिकतर निजी कालेजों में उपलब्ध साधन और सुविधाओं की पड़ताल…!!)

बिना साधन वाले निजी कालेजों से पढ़े नए डाक्टरों के भविष्य पर सवाल…

मेडिकल कालेजों, खासकर अधिकांश निजी में अभी जो पढ़ाई हो रही है, उसके आधार पर सिर्फ पांच साल में डिग्री हासिल कर लेना बड़ी बात नहीं है। संपन्न घरों के अनेक छात्र पैसे के दम पर निजी मेडिकल कालेजों में नामांकन तो पा जाते हैं, मगर, किसी मरीज के इलाज के लिए जो जानकारी चाहिए, वह हासिल नहीं कर पाते…!! …BRBJ News ने अपनी पिछली तीन कड़ियों में इस सवाल को प्रमुखता से उठाया है कि किस तरह नेशनल मेडिकल कौंसिल (एनएमसी) के नियमों का उल्लंघन कर बिहार के अधिकांश मेडिकल कालेज चलाए जा रहे हैं…! अब वहां से पढ़कर निकले अधिकतर छात्र तो ऐसे ही तजुर्बे वाले होंगे…! कई कालेजों में न ही निर्धारित संख्या में फेकल्टी/शिक्षक होते हैं और न ही नर्सेज और अन्य पारा मेडिकल स्टाफ व अन्य सुविधाएं…!! न ही इनमें उतनी संख्या में मरीज होते हैं, जिनकी चिकित्सकीय जांच/उपचार/सर्जरी कर एमबीबीएस छात्र तजुर्बा हासिल कर सकें…! ऐसे में यहां से पढ़कर निकले हजारों नए डाक्टरों का भविष्य क्या दांव पर नहीं लग रहा है…??

नीट पीजी परिणाम से देश की मेडिकल शिक्षा और डॉक्टर्स पर भी बड़ा सवाल…

नीट पीजी की परीक्षा वे एमबीबीएस क्वालिफाइड डाक्टर देते हैं, जो मेडिकल के क्षेत्र में उच्च शिक्षा या विशेषज्ञता हासिल करने के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन यानी पीजी में नामांकन लेना चाहते हैं। जाहिर है, पीजी परीक्षा का आधार एमबीबीएस की शिक्षा ही होती है। यदि कोई छात्र एमबीबीएस की पढ़ाई ठीक से की है, तो उसे इसमें सफल होने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। लेकिन, हम साभार जिस दैनिक भास्कर की खबर का हवाला दे रहे हैं, उसका विस्तृत ब्योरा तो और चौंकाने वाला है…! इसके परिणाम से देश की मेडिकल शिक्षा व्यवस्था और डॉक्टर्स पर भी बड़े सवाल खड़े हो गए हैं…! इसके मुताबिक, नीट पीजी-2026 परीक्षा की मेरिट लिस्ट के विश्लेषण में सामने आया है कि एमबीबीएस पास देश के 256 डॉक्टर 720 में से शून्य अंक भी हासिल नहीं कर पाए और इनका कुल स्कोर माइनस तक सिमट गया। सबसे अंतिम रैंक पर रहे डॉक्टर का स्कोर माइनस 19 है…! कुल 720 अंकों के पेपर में जनरल और ईडब्ल्यूएस के लिए कटऑफ 262 अंक निर्धारित थे। लेकिन, ये अंक हासिल करने वाले डॉक्टर की रैंक 1,33,653 रही…! यानी…49.74% के अंक तय कटऑफ 262 से भी कम आए, यानी, करीब आधे डॉक्टर जनरल कटऑफ भी पार नहीं कर सके…!

बिना सही जानकारी वाले डाक्टर इलाज करेंगे तो मरीजों का क्या होगा…

अब जरा तस्वीर के दूसरे रूख पर गौर करते हैं…! चलिए, ये डाक्टर नीट पीजी क्वालिफाई नहीं कर पाए, मगर, इनके पास एमबीबीएस की डिग्री तो है ही। ये डाक्टर कहीं भी, निजी अस्पताल, नर्सि़ंग होम, मेडिकल कालेज या फिर सरकारी अस्पतालों आदि में आसानी से नौकरी पा सकते हैं। या फिर खुद की प्रैक्टिस शुरू कर सकते हैं। सरकारी अस्पतालों के लिए तो आज कल आम तौर पर बिहार सरकार का स्वास्थ्य विभाग महज वॉक-इन-इंटरव्यू के जरिए डाक्टरों का सेलेक्शन कर लेता है…! इसमें सिर्फ सर्टिफिकेट देखा जाता है। कोई रिटेन एग्जाम नहीं होता…! हम ये नहीं कह रहे हैं कि सभी नए डाक्टरों को जानकारी नहीं होती…!! लेकिन, यदि नीट पीजी के इस बार के एग्जाम में शामिल एमबीबीएस डाक्टरों के नतीजों को आधार बनाकर मंथन किया जाए तो लगभग आधे डाक्टर तो ऐसे हैं, जो जनरल कटऑफ यानी 720 में 262 अंक भी नहीं ला पाए…! बिना सही जानकारी वाले ऐसे डाक्टरों को यदि इलाज/उपचार या सर्जरी के काम में लगा दिया जाता है, तो फिर मरीजों का क्या होगा…!!

क्यों न प्रैक्टिस से पूर्व डाक्टरों के ज्ञान का इम्तहान लेने की नीति बने …

BRBJ News की इस खास खबर की शृंखला में हम बार-बार यह सवाल उठा रहे हैं कि बिना सही पढ़ाई के जहां हजारों एमबीबीएस छात्रों का जहां भविष्य खराब हो रहा है, वहीं, उनसे इलाज कराने वाले लाखों मरीजों की भी जान पर बन सकती है। अक्सर गलत इलाज के कारण मरीज को होने वाली परेशानी या जान जाने और अस्पतालों में हंगामे की खबर सुर्खियां बनती हैं। हम यह नहीं कहते कि हमेशा गलती डाक्टर या अस्पताल की ही होती है…! मगर, कई बार यह भी एक बड़ा कारण होता है…!! ऐसे में क्या प्रैक्टिस से पूर्व किसी एमबीबीएस डाक्टर के ज्ञान की जांच के लिए कोई एग्जाम की व्यवस्था या नीति नहीं बननी चाहिए…! ठीक वैसे ही जैसे, विदेशों से पढ़कर आए डाक्टरों के लिए उनके द्वारा प्रैक्टिस करने से पूर्व स्वास्थ्य मंत्रालय डिप्लोमैट ऑफ नेशनल बोर्ड (डीएनबी) द्वारा फॉरेन ग्रेजुएट इलिजिबिलिटी टेस्ट कराता है। इसे क्वालिफाई करने के बाद ही उनको मेडिकल कालेजों में इनटर्नशिप के लिए भेजा जाता है। …और तब जाकर कहीं विदेश से पढ़कर आए डाक्टरों को देश में प्रैक्टिस की अनुमति मिलती है। यहां गौरतलब है कि अब लॉ के क्षेत्र में भी सिर्फ सिर्फ लॉ की डिग्री पर्याप्त नहीं है, यदि आपको हाईकोर्ट में या किसी दूसरे राज्य में वकालत की प्रैक्टिस करनी है तो आल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) का रिटेन टेस्ट भी निकालना होगा…! बात जब आमलोगों, खासकर वंचित जनता के बेहतर इलाज की हो तो डाक्टरों के लिए भी यह व्यवस्था की जानी चाहिए। कई वरिष्ठ डाक्टर इससे इत्तेफाक नहीं रखते। उनका कहना है कि डाक्टर इसका विरोध करेंगे…! लेकिन, सवाल है कि क्या विरोध के डर से मरीजों की जान सांसत में डाल दिया जाए…! इस पर आपका क्या कहना है…??

जारी…

(नर्सिंग और अन्य पारामेडिकल स्टाफ की भारी कमी, मरीजों की संख्या भी काफी कम, सर्जरी के आंकड़े मैन्युपुलेटेड…! अगली कड़ी में हम करेंगे अधिकतर निजी कालेजों में उपलब्ध साधन और सुविधाओं की पड़ताल…!!)

TAGGED:#MBBS Doctor#medical college#NMC#health ministry#neet pg result#questionmark/

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form id=4730 element_id="post-form"]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Cry1
Happy0
Joy1
Angry0
Surprise0
Previous Article बड़ा सवाल…? क्या बिहार के मेडिकल कालेजों खासकर प्राइवेट को अपने यहां शिक्षकों/फेकल्टी की सौ-फीसदी उपस्थिति अनिवार्य करने के लिए बाध्य किया जा सकता है…? जवाब…! जी, हां…यह बिल्कुल संभव है…! बस, सरकार की नीयत होनी चाहिए…! लाखों मरीजों और हजारों एमबीबीएस छात्रों से जुड़े इस गंभीर सवाल पर BRBJ News के पूछने पर अपर मुख्य सचिव रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डा. एस सिद्धार्थ बता रहे हैं…यह कैसे संभव है…!!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Latest News

बड़ा सवाल…? क्या बिहार के मेडिकल कालेजों खासकर प्राइवेट को अपने यहां शिक्षकों/फेकल्टी की सौ-फीसदी उपस्थिति अनिवार्य करने के लिए बाध्य किया जा सकता है…? जवाब…! जी, हां…यह बिल्कुल संभव है…! बस, सरकार की नीयत होनी चाहिए…! लाखों मरीजों और हजारों एमबीबीएस छात्रों से जुड़े इस गंभीर सवाल पर BRBJ News के पूछने पर अपर मुख्य सचिव रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डा. एस सिद्धार्थ बता रहे हैं…यह कैसे संभव है…!!
September 30, 2026
प्रोफेसर साहब शहर में प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे और उसी समय 100-200 किमी दूर किसी मेडिकल कालेज में MBBS छात्रों को चिकित्सा शास्त्र का पाठ भी पढ़ा रहे हैं…! तारीफ यह कि वहां उनकी हाजिरी भी बन रही है…! आखिर क्या है यह पूरा गड़बड़झाला…?, क्या है एनएमसी का नया हाजिरी सिस्टम और कैसे लगाई जा रही उसमें सेंध…!! इस गोरखधंधा के बारे में हम जानेंगे, BRBJ News की इस खास खबर के पार्ट–2 में…!!!
September 29, 2026
मेडिकल कालेजों में टीचर स्कैम…! सरकार व एनएमसी की नजर में झोंकी जा रही धूल…!! खामियाजा भुगत रहे लाखों मरीज… साथ ही, खराब हो रहा हजारों एमबीबीएस छात्रों का भविष्य…!!! आइए, खोलते हैं, होश उड़ाने वाले इस पूरे फर्जीवाड़ा का एक-एक धागा…!!!!
September 27, 2026
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान : बिहार में खुलेगा महिला विवि, बालिका पीएचडी फेलोशिप के तहत हर वर्ष 1,000 छात्राओं को 10 हजार रुपये प्रतिमाह की मदद; टिकट अनावरण में अटका सीएम का रिमोट…फिर ऐसे संभला मामला…!! और जब पीछे ठिठके निशांत को आगे किया श्रवण कुमार ने…
September 19, 2026

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
एजुकेशनयूथ/खेल

राष्ट्रपति से मिले अवसर ट्रस्ट के मेधावी बच्चे

खास खबरसियासत

विधानसभा समितियों के सवालों पर सरकार से देर से जवाब मिलने पर सभापतियों ने जताई चिंता

काम की खबरेंखास खबरपटना

कैबिनेट का फैसला–2 : पटना के बेली रोड से हटेगा अतिक्रमण, जानिए कहां’ लगेगा ग्रिल… कितना चौड़ा हो जाएगा…?

ट्रेंडिंगहेल्थ लाइव

तेजस्वी के विभाग का फैसला, कटेगा डाक्टरों का वेतन

काम की खबरेंखास खबरट्रेंडिंग

कैबिनेट ने लगाई मुहर : बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली, इससे अधिक खपत पर देना होगा…

खास खबरसियासत

सम्राट चौधरी ने कहा, राजा देखा… राजशाही चली गई !! नीतीश ने बिहार को संरचनाओं में बांधा…

एजुकेशनखास खबरट्रेंडिंगब्यूरोक्रेसी

विश्वविद्यालयों के खाता संचालन पर सरकार का बड़ा फैसला

काम की खबरेंखास खबरमुद्दाहेल्थ लाइव

नए पीएमसीएच में आईसीयू के अलावा प्राइवेट/डीलक्स रूम का लाभ मरीजों को नहीं मिलने पर मौजूदा अधीक्षक ने गिनाईं व्यवस्थागत परेशानियां…लेकिन, BRBJ News का मानना है कि मजबूत Will Power व इन कुछ Adjustment से आसानी से दूर हो सकती हैं ये दिक्कतें…!!!

Show More
BRBJ News

Welcome to BRBJ News , your go-to source for insightful articles on the ever-evolving worlds of technology, digital marketing, and web design. Explore our collection of expert-driven content designed to inspire, inform, and empower your journey in these dynamic fields.

  • Popular:
  • खास खबर
  • सियासत
  • पटना
  • ट्रेंडिंग
  • लेटेस्ट न्यूज
  • काम की खबरें

Important Links

  • About
  • Grievance Form
  • Grievance Report
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • GDPR Policy

User Interests

  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • Reading History

Follow us

All Rights Reserved. © BRBJ News. Design by Cotlas. Hosted on Host Niki
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.
[mc4wp_form id=4730 element_id="popup-form"]
Zero spam, Unsubscribe at any time. Read our privacy policy here.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?