By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
BRBJ News
  • About us
  • Contact
  • Grievance
Notification
  • ट्रेंडिंग
    • लेटेस्ट न्यूज
  • खास खबर
    • ब्रेकिंग
    • इनफाइट्स
    • पर्यावरण
    • घुमक्कड़ी
  • सियासत
    • सियासी चौसर-24
  • ब्यूरोक्रेसी
    • अंदरखाने
  • पटना
    • रियल एस्टेट
  • ओपीनियन
    • इंटरव्यू
    • मुद्दा
  • क्राइम
  • एजुकेशन
    • काम की खबरें
    • रोजगार
    • यूथ/खेल
  • लीगल
    • सुप्रीम कोर्ट
    • हाई कोर्ट
    • अन्य कोर्ट
    • लॉ वर्ल्ड
  • कारोबार
    • उद्योग
    • व्यवसाय
  • राशिफल
    • पंचांग
    • धर्म / अध्यात्म
  • कला संस्कृति
    • साहित्य
  • सोशल मीडिया
  • लाइफ स्टाइल
    • हेल्थ लाइव
    • ग्लैमर
BRBJ NewsBRBJ News
Font ResizerAa
Search

Top Stories

Explore the latest updated news!

क्या हो…जब आरोग्य मंदिर ही ‘खाला का घर’ बन जाएं…! फिर वहां से निकले धरती के दूसरे भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर साहब कैसे होंगे…! कुछ यही हाल बिहार के मेडिकल कॉलेजों खासकर निजी का है…! जहां अधिकतर में प्रबंधन की मनमानी चल रही है… ! एनएमसी के मानकों की कसौटी पर कसें तो इनमें गुरुजी के साथ ही, नर्सिंग व अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की भी घनघोर किल्लत है…! तुर्रा यह कि किसी लेबल पर कहीं कोई जांच नहीं…!! लोगों का यहां के मेडिकल कालेजों, खासकर निजी पर से लोगों का भरोसा उठ रहा है और वे इलाज के लिए या तो पटना बड़े निजी अस्पताल या फिर, दिल्ली, मुम्बई का रुख कर रहे हैं…!!

सावधान…! यदि सि‌र्फ MBBS डाक्टर होने के आधार पर आप किसी से चिकित्सकीय सलाह लेने या इलाज कराने जा रहे हैं… तो जरा रुकिए…!! नीट पीजी-2026 की परीक्षा में 256 डाक्टरों को जीरो यानी शून्य अंक आए हैं…वहीं, करीब आधे डॉक्टर जनरल कटऑफ भी पार नहीं कर पाए…!! हम अक्सर झोलाछाप डॉक्टर, ‘Quack’ या फिर ‘नीम हकीम’ को अलग नजर से देखते हैं…मगर, नीट पीजी के नतीजों को देखें तो लगेगा कि अगर किसी के पास डाक्टर की वैध डिग्री भी है तो क्या उसका लाभ मरीजों को वाकई मिलेगा…!!!

बड़ा सवाल…? क्या बिहार के मेडिकल कालेजों खासकर प्राइवेट को अपने यहां शिक्षकों/फेकल्टी की सौ-फीसदी उपस्थिति अनिवार्य करने के लिए बाध्य किया जा सकता है…? जवाब…! जी, हां…यह बिल्कुल संभव है…! बस, सरकार की नीयत होनी चाहिए…! लाखों मरीजों और हजारों एमबीबीएस छात्रों से जुड़े इस गंभीर सवाल पर BRBJ News के पूछने पर अपर मुख्य सचिव रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डा. एस सिद्धार्थ बता रहे हैं…यह कैसे संभव है…!!

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US

Designed by Cotlas with love. Hosted on Host Niki

BRBJ News > खास खबर > ब्रेकिंग > क्या हो…जब आरोग्य मंदिर ही ‘खाला का घर’ बन जाएं…! फिर वहां से निकले धरती के दूसरे भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर साहब कैसे होंगे…! कुछ यही हाल बिहार के मेडिकल कॉलेजों खासकर निजी का है…! जहां अधिकतर में प्रबंधन की मनमानी चल रही है… ! एनएमसी के मानकों की कसौटी पर कसें तो इनमें गुरुजी के साथ ही, नर्सिंग व अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की भी घनघोर किल्लत है…! तुर्रा यह कि किसी लेबल पर कहीं कोई जांच नहीं…!! लोगों का यहां के मेडिकल कालेजों, खासकर निजी पर से लोगों का भरोसा उठ रहा है और वे इलाज के लिए या तो पटना बड़े निजी अस्पताल या फिर, दिल्ली, मुम्बई का रुख कर रहे हैं…!!
एजुकेशनओपीनियनखास खबरब्रेकिंगमुद्दाहेल्थ लाइव

क्या हो…जब आरोग्य मंदिर ही ‘खाला का घर’ बन जाएं…! फिर वहां से निकले धरती के दूसरे भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर साहब कैसे होंगे…! कुछ यही हाल बिहार के मेडिकल कॉलेजों खासकर निजी का है…! जहां अधिकतर में प्रबंधन की मनमानी चल रही है… ! एनएमसी के मानकों की कसौटी पर कसें तो इनमें गुरुजी के साथ ही, नर्सिंग व अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की भी घनघोर किल्लत है…! तुर्रा यह कि किसी लेबल पर कहीं कोई जांच नहीं…!! लोगों का यहां के मेडिकल कालेजों, खासकर निजी पर से लोगों का भरोसा उठ रहा है और वे इलाज के लिए या तो पटना बड़े निजी अस्पताल या फिर, दिल्ली, मुम्बई का रुख कर रहे हैं…!!

By BRBJ Desk
Published: October 4, 2026
Share
SHARE

– By Bhola Nath

‘हिन्दुस्तान’ के पूर्व राजनीतिक संपादक

संपर्क नम्बर : 9431044800 (मोबाइल)

खास खबर : पांचवीं कड़ी…

पटना : जब आरोग्य मंदिर ही ‘खाला का घर’ बन जाए तो वहां से निकलने वाले धरती के दूसरे भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर साहब कैसे होंगे…! कुछ यही हाल बिहार के मेडिकल कॉलेजों खासकर निजी का है…! जहां अधिकतर में प्रबंधन की मनमानी चल रही है… ! नेशनल मेडिकल काउंसिल यानी एनएमसी की कसौटी पर कसें तो अधिकतर मेडिकल कॉलेजों में गुरुजी की तो भारी कमी है ही, नर्सिंग व अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की भी घनघोर किल्लत है…! यही हाल ओटी व लैब टेक्निशियन, आदि स्टाफ और इक्विपमेंट का है…! निर्धारित संख्या और मानक के अनुरूप ओटी भी नहीं हैं…! ओपीडी में आने वाले और इंडोर में भर्ती मरीजों के नम्बर मैन्युपुलेटेड होते हैं…! कई कॉलेजों के सर्जरी, डिलीवरी, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सोनोग्राफी, एमआरआई और सीटी स्कैन के आंकड़े भी ज्यादातर फर्जी होते हैं…! एनाटॉमी विभाग में शव नहीं उपलब्ध होते, ताकि इनका डिसेक्शन कर MBBS छात्र मानव अंगों के बारे में सही ढंग से जान सकें। ऐसे संस्थान से मेडिकल की पढ़ाई कर निकले छात्र मरीजों का किस तरह या कितना इलाज कर सकेंगे, आप खुद ही सोच सकते हैं…! तुर्रा यह कि किसी लेबल पर कोई जांच की कारगर व्यवस्था भी नहीं है…!!

What's inside ?
– By Bhola Nath‘हिन्दुस्तान’ के पूर्व राजनीतिक संपादकसंपर्क नम्बर : 9431044800 (मोबाइल)खास खबर : पांचवीं कड़ी…एनएमसी के निर्धारित मानकों को दिखाया रहा ठेंगा…फेकल्टी और अन्य शिक्षकों की जरूरत के बारे में जानेंगे इस पीडीएफ तस्वीर से…MBBS सीट के लिहाज से न तो बेड, न मरीज और न ही जांच…किसी मेडिकल कालेज में क्या-क्या होना जरूरी है, इस तस्वीर (टेबल) से जानते हैं…कालेजों को तो लम्बे समय से कैडेवर भी नहीं मिले, छात्र कैसे सीखें…हाल में अस्तित्व में आए मेडिकल कालेजों का हाल तो और भी खराब…मोहभंग…! इलाज के लिए संपन्न लोग बड़े निजी अस्पतालों या दिल्ली-मुम्बई जा रहे…जारी…(अगली कड़ी में हम करेंगे बिहार के मेडिकल कालेजोंमें सीटों की संख्या और ‌फी स्ट्रक्चर की पड़ताल…!!)

एनएमसी के निर्धारित मानकों को दिखाया रहा ठेंगा…

मेडिकल कॉलेजों की कंट्रोलिंग अथॉरिटी एनएमसी के निर्धारित मानकों पर गौर करें…! इसके अनुसार MBBS की 150 सीटों के लिए सरकारी या प्राइवेट हर तरह के मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी व अन्य शिक्षकों की निर्धारित संख्या 204 है। इसके अलावा जेनरल के तीन बेड के लिए एक नर्स, आईसीयू के दो बेड के लिए एक नर्स और वेंटिलेटर के एक बेड पर एक नर्स की तैनाती होनी चाहिए। इस तरह 200 से 250 से अधिक नर्स चाहिए। मगर, आप घूम आइए किसी भी कालेज में यह संख्या यदि हो…! वैसे ही तरह अलग-अलग तरह के टेक्निशियन की संख्या करीब 48-50 होनी चाहिए। एक टेक्निशियन पर औसतन 2-3 के हिसाब से उनके लिए हेल्पर, ड्रेसर व अन्य स्टाफ भी होने चाहिए। लेकिन, ये आंकड़े सिर्फ कागजों पर ही मेनटेन होते हैं। आप महीने में चार बार किसी निजी मेडिकल कालेज का विजिट कर लीजिए… हकीकत का पता चल जाएगा…!!

 

फेकल्टी और अन्य शिक्षकों की जरूरत के बारे में जानेंगे इस पीडीएफ तस्वीर से…

(साभार…)

 

MBBS सीट के लिहाज से न तो बेड, न मरीज और न ही जांच…

इसी तरह 150 एमबीबीएस सीट वाले किसी मेडिकल कालेज के ओपीडी में मरीजों की संख्या 1200 निर्धारित है। इनमें इतने ही यानी 1200 मरीज रोज अस्पताल में एनरोल होने चाहिए। वहीं, इंडोर पेशेंट डिपार्टमेंट में भर्ती मरीजों के लिए बेडों की संख्या 562 होना चाहिए। इनमें से 80 फीसदी बेड अक्यूपेंसी भी होनी चाहिए। लेकिन, अधिकतर मेडिकल कालेजों में ऐसा नहीं है। वहीं, रोज कैजुअल्टी में 80 मरीज भर्ती होने चाहिए। मेजर व माइनर ऑपरेशन 20-20 और नॉर्मल डिलिवरी व सीजेरियन सेक्शन 4-4 से अधिक होने चाहिए। इनडोर-आउटडोर मिलाकर रोज एक्स-रे 150, अल्ट्रासोनोग्राफी 88 और सीटी स्कैन 20 से अधिक होना चाहिए। साथ ही, एमआरआई की भी व्यवस्था होनी चाहिए। यह संख्या यदि कहीं हो तो दिखाएं…! यहां सवाल यह उठता है कि अगर अधिकतर निजी कालेज एनएमसी के अनिवार्य नियम – कानूनों को भी धता बताएं तो MBBS छात्र और मरीज के हित में क्या किया जाए…? जवाब यह आ रहा है कि क्यों न ऐसे मेडिकल कॉलेजों को एनएमसी द्वारा डी-रिकाग्नाइज कर दिया जाए…!

 

किसी मेडिकल कालेज में क्या-क्या होना जरूरी है, इस तस्वीर (टेबल) से जानते हैं…

कालेजों को तो लम्बे समय से कैडेवर भी नहीं मिले, छात्र कैसे सीखें…

कई कालेजों को तो लम्बे समय से मृत मानव शरीर (डेड ह्यूमन बॉडी) यानी कैडेवर (Cadaver) भी नहीं मिले हैं। चिकित्सा विज्ञान में इसका उपयोग विशेष रूप से मानव अंगों के बारे में पढ़ाई या चीर-फाड़ (विच्छेदन/डिसेक्शन) के लिए किया जाता है। इसके बिना एमबीबीएस के छात्र आखिर मानव शरीर की जटिल संरचना के बारे में कैसे जान सकेंगे। जानकारों के मुताबिक छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान के लिए दान किए गए या लावारिश शव या लाश के प्रतिच्छेदन के माध्यम से छात्रों को प्रैक्टिकल करके बताया जाता है। लेकिन, हो यह रहा है कि पीएमसीएच जैसे बड़े अस्पतालों को ती फिर भी कभी-कभार बॉडी मिल जाती है, अन्य कालेज तो वर्षों इंतजार करते रहते हैं।

हाल में अस्तित्व में आए मेडिकल कालेजों का हाल तो और भी खराब…

बिहार में हाल में अस्तित्व में आए मेडिकल कालेजों का हाल तो और भी खराब है। इनमें सारण प्रमंडल के भी दो हैं, जिनमें एक का नाम सरकार के पूर्व मंत्री के नाम से भी जुड़ा है। गत 13 जुलाई को एनएमसी ने इसे एमबीबीएस सीट का आवंटन नहीं किया। प्रबंधन की first अपील के बाद इस 100 सीटों की मंजूरी भी मिल गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां एमबीबीएस पढ़ाई की तो बात ही छोड़ दीजिए, प्रापर इलाज का भी टोटा है…! इसी तरह गयाजी प्रमंडल के एक जिले के कालेज के बारे में तो शिक्षकों और फेकल्टी को लेकर कई तरह की अनियमिततताओं की शिकायत भी एनएमसी में की गई। मगर, कार्रवाई तो दूर, उसे भी 50 एमबीबीएस सीट आवंटन का रिवार्ड मिल गया…!! एक कालेज के बारे में तो एनएमसी की टीम की एडवर्स इंस्पेक्शन रिपोर्ट के बावजूद उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया। जानकारी के मुताबिक ‘ऊपरी दबाव’ में उसे क्लीनचिट दे दिया गया। डेढ़ दशक तक मेडिकल कौंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन रहे डा. अजय कुमार ने दो माह पहले एक इंटरव्यू में बताया कि है कि देश में मेडिकल कालेजों की संख्या तो डेढ़गुनी से अधिक बढ़ गई, मगर, शिक्षक उस तादाद में नहीं बढ़े। इस कारण क्वांटिटी तो बढ़ी पर क्वालिटी नहीं बढ़ी…!!

मोहभंग…! इलाज के लिए संपन्न लोग बड़े निजी अस्पतालों या दिल्ली-मुम्बई जा रहे…

शायद यही वजह है कि बिहार के अधिकतर मेडिकल कालेजों पर से लोगों का भरोसा उठता जा रहा है। गौर कीजिएगा…सरकारी मेडिकल कालेजों में साधन संपन्न लोगों ने इलाज कराने जाना लगभग छोड़ दिया है। यहां आम तौर पर गरीब, वंचित तबका या फिर निम्न मध्यमवर्गीय लोग ही इलाज के लिए जा रहे हैं। दूसरी ओर, राजधानी पटना के बड़े नाम वाले निजी अस्पताल और नर्सिंग होम गुलजार हो रहे हैं। वहीं, पटना से बाहर के अधिकांश मेडिकल कालेज भोले-भाले ग्रामीणों के भरोसे चल रहे हैं। गांवों के मरीजों के बहलाने-फुसलाने के खबरें अक्सर आती रहती हैं। एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने तो यहां तक कह दिया कि वे अब ब्लड जांच कराने भी स्वनामधन्य बड़े सरकारी मेडिकल कालेज-अस्पतालों में नहीं जाते हैं। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के करीबी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्या हुई तो वे सीधे दिल्ली इलाज कराने गए। राज्य के बड़े राजनीतिक शख्सियतों का भी यही हाल है। वे तो छोटी-मोटी बीमारियों के लिए भी दिल्ली, मुम्बई, बंगलोर या विदेश का रुख करते हैं।

जारी…

(अगली कड़ी में हम करेंगे बिहार के मेडिकल कालेजों

में सीटों की संख्या और ‌फी स्ट्रक्चर की पड़ताल…!!)

TAGGED:#medical-college#private#NMC#norms-check#health-deptt#bihar-govt.

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form id=4730 element_id="post-form"]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Cry1
Happy0
Joy1
Angry0
Surprise0
Previous Article सावधान…! यदि सि‌र्फ MBBS डाक्टर होने के आधार पर आप किसी से चिकित्सकीय सलाह लेने या इलाज कराने जा रहे हैं… तो जरा रुकिए…!! नीट पीजी-2026 की परीक्षा में 256 डाक्टरों को जीरो यानी शून्य अंक आए हैं…वहीं, करीब आधे डॉक्टर जनरल कटऑफ भी पार नहीं कर पाए…!! हम अक्सर झोलाछाप डॉक्टर, ‘Quack’ या फिर ‘नीम हकीम’ को अलग नजर से देखते हैं…मगर, नीट पीजी के नतीजों को देखें तो लगेगा कि अगर किसी के पास डाक्टर की वैध डिग्री भी है तो क्या उसका लाभ मरीजों को वाकई मिलेगा…!!!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Latest News

सावधान…! यदि सि‌र्फ MBBS डाक्टर होने के आधार पर आप किसी से चिकित्सकीय सलाह लेने या इलाज कराने जा रहे हैं… तो जरा रुकिए…!! नीट पीजी-2026 की परीक्षा में 256 डाक्टरों को जीरो यानी शून्य अंक आए हैं…वहीं, करीब आधे डॉक्टर जनरल कटऑफ भी पार नहीं कर पाए…!! हम अक्सर झोलाछाप डॉक्टर, ‘Quack’ या फिर ‘नीम हकीम’ को अलग नजर से देखते हैं…मगर, नीट पीजी के नतीजों को देखें तो लगेगा कि अगर किसी के पास डाक्टर की वैध डिग्री भी है तो क्या उसका लाभ मरीजों को वाकई मिलेगा…!!!
October 2, 2026
बड़ा सवाल…? क्या बिहार के मेडिकल कालेजों खासकर प्राइवेट को अपने यहां शिक्षकों/फेकल्टी की सौ-फीसदी उपस्थिति अनिवार्य करने के लिए बाध्य किया जा सकता है…? जवाब…! जी, हां…यह बिल्कुल संभव है…! बस, सरकार की नीयत होनी चाहिए…! लाखों मरीजों और हजारों एमबीबीएस छात्रों से जुड़े इस गंभीर सवाल पर BRBJ News के पूछने पर अपर मुख्य सचिव रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डा. एस सिद्धार्थ बता रहे हैं…यह कैसे संभव है…!!
September 30, 2026
प्रोफेसर साहब शहर में प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे और उसी समय 100-200 किमी दूर किसी मेडिकल कालेज में MBBS छात्रों को चिकित्सा शास्त्र का पाठ भी पढ़ा रहे हैं…! तारीफ यह कि वहां उनकी हाजिरी भी बन रही है…! आखिर क्या है यह पूरा गड़बड़झाला…?, क्या है एनएमसी का नया हाजिरी सिस्टम और कैसे लगाई जा रही उसमें सेंध…!! इस गोरखधंधा के बारे में हम जानेंगे, BRBJ News की इस खास खबर के पार्ट–2 में…!!!
September 29, 2026
मेडिकल कालेजों में टीचर स्कैम…! सरकार व एनएमसी की नजर में झोंकी जा रही धूल…!! खामियाजा भुगत रहे लाखों मरीज… साथ ही, खराब हो रहा हजारों एमबीबीएस छात्रों का भविष्य…!!! आइए, खोलते हैं, होश उड़ाने वाले इस पूरे फर्जीवाड़ा का एक-एक धागा…!!!!
September 27, 2026

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
एजुकेशनट्रेंडिंगयूथ/खेल

शिक्षक अभ्यर्थयों ने 24 नवम्बर तक नहीं कराया यह काम तो रद्द होगा रजिस्ट्रेशन

jdu list ls
खास खबरट्रेंडिंगलेटेस्ट न्यूजसियासतसियासी चौसर-24

जदयू ने 16 में 11 पिछड़ा-अतिपिछड़ा उम्मीदवार उतारे, दो के टिकट कटे, विजय का भी पत्ता साफ  

chirag
खास खबरट्रेंडिंगसियासी चौसर-24

चिराग ने घोषित किए उम्मीदवार, तीन नए चेहरे, तीन रेस से बाहर

आधी आबादी
पटनाब्यूरोक्रेसीयूथ/खेल

आधी आबादी के जीवन में आया क्रांतिकारी परिवर्तन : संजय झा

काम की खबरेंमुद्दा

विधान परिषद में उठा पत्रकारों को रियायती रेल यात्रा की सुविधा पुन:बहाल करने का मामला, परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने कहा, केंद्र से अनुशंसा करेंगे

घुमक्कड़ी

लंदन के वर्ल्ड ट्रैवेल मार्केट शो में पहुंचा बिहार पर्यटन

खास खबरलेटेस्ट न्यूज

विस अध्यक्ष ने विधायकों के फोन का अफसरों को फौरन जवाब देने का दिया निर्देश, शून्यकाल के सवाल व ध्यानाकर्षण आनलाइन लेने के लिए नया समय निर्धारित  

क्राइम स्टोरीखास खबरलीगल बैटल

सासाराम : किशोरी से दुष्कर्म मामले में ठाकुरबाड़ी का पुजारी दोषी करार

Show More
BRBJ News

Welcome to BRBJ News , your go-to source for insightful articles on the ever-evolving worlds of technology, digital marketing, and web design. Explore our collection of expert-driven content designed to inspire, inform, and empower your journey in these dynamic fields.

  • Popular:
  • खास खबर
  • सियासत
  • पटना
  • ट्रेंडिंग
  • लेटेस्ट न्यूज
  • काम की खबरें

Important Links

  • About
  • Grievance Form
  • Grievance Report
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • GDPR Policy

User Interests

  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • Reading History

Follow us

All Rights Reserved. © BRBJ News. Design by Cotlas. Hosted on Host Niki
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.
[mc4wp_form id=4730 element_id="popup-form"]
Zero spam, Unsubscribe at any time. Read our privacy policy here.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?