By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
BRBJ News
  • About us
  • Contact
  • Grievance
Notification
  • ट्रेंडिंग
    • लेटेस्ट न्यूज
  • खास खबर
    • ब्रेकिंग
    • इनफाइट्स
    • पर्यावरण
    • घुमक्कड़ी
  • सियासत
    • सियासी चौसर-24
  • ब्यूरोक्रेसी
    • अंदरखाने
  • पटना
    • रियल एस्टेट
  • ओपीनियन
    • इंटरव्यू
    • मुद्दा
  • क्राइम
  • एजुकेशन
    • काम की खबरें
    • रोजगार
    • यूथ/खेल
  • लीगल
    • सुप्रीम कोर्ट
    • हाई कोर्ट
    • अन्य कोर्ट
    • लॉ वर्ल्ड
  • कारोबार
    • उद्योग
    • व्यवसाय
  • राशिफल
    • पंचांग
    • धर्म / अध्यात्म
  • कला संस्कृति
    • साहित्य
  • सोशल मीडिया
  • लाइफ स्टाइल
    • हेल्थ लाइव
    • ग्लैमर
BRBJ NewsBRBJ News
Font ResizerAa
Search

Top Stories

Explore the latest updated news!

आपके लोकप्रिय व निष्पक्ष न्यूज पोर्टल BRBJ News पर पीएमसीएच को लेकर लगातार आ रही खबरों का बड़ा असर : स्वास्थ्य सचिव ने किया पीएमसीएमएच का दौरा…! दिए कई अहम निर्देश…NMC गाइडलाइन के तहत सुविधाएं विकासित करने पर दिया जोर…!! 

नए पीएमसीएच में आईसीयू के अलावा प्राइवेट/डीलक्स रूम का लाभ मरीजों को नहीं मिलने पर मौजूदा अधीक्षक ने गिनाईं व्यवस्थागत परेशानियां…लेकिन, BRBJ News का मानना है कि मजबूत Will Power व इन कुछ Adjustment से आसानी से दूर हो सकती हैं ये दिक्कतें…!!!

स्वास्थ्य मंत्री निशांत जी…! अपने पिता के इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर जरा मुलाहज़ा फरमाइए…!! पीएमसीएम के इन अत्याधुनिक सुविधाओं का जब कोई उपयोग ही नहीं हो रहा तो क़रोड़ों खर्च करके इन्हें बनाया क्यों गया…!!! क्या यह सरकारी खजाने का अपव्यय नहीं…!!! लोग इसे निजी हॉस्पीटल्स के दबाव की साजिश व आपके विभाग की लापरवाही मान रहे…!!!!

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US

Designed by Cotlas with love. Hosted on Host Niki

BRBJ News > खास खबर > बिहार विधानसभा की बैठक बेमियादी काल के लिए स्थगित, मानसून सत्र में 21 विधेयकों को मिली मंजूरी
खास खबरलेटेस्ट न्यूज

बिहार विधानसभा की बैठक बेमियादी काल के लिए स्थगित, मानसून सत्र में 21 विधेयकों को मिली मंजूरी

By BRBJ Desk
Published: July 24, 2026
Share
SHARE

पटना : बिहार विधान सभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र शुक्रवार को बेमियादी काल के लिए स्थगित हो गया। अध्यक्ष डा. प्रेम कुमार ने सदन में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि गत 20 जुलाई से शुरू इस सत्र की सबसे खास बात इसमें पारित विधेयकों की संख्या रही। इस सत्र में कुल 21 राजकीय विधेयकों को स्वीकृति मिली। इनमें एक कोछोड़ दें तो 20 विधेयकों को महज दो दिनों (21 और 22 जुलाई को) सदन से पारित किया गया। विनियोग विधेयक के जरिए वर्ष 2026-27 में जो खर्च होने की संभावना है, उसके संबंध में प्रथम अनुपूरक व्यय विवरण को स्वीकृति मिली।

कुल 1038 प्रश्न मिले, जिनमें 971 स्वीकृत हुए, 206 ध्यानाकर्षण सूचनाएँ मिलीं

अध्यक्ष ने बताया कि सत्र के दौरान कुल 1038 प्रश्न प्राप्त हुए, जिनमें 971 प्रश्न स्वीकृत हुए। इन स्वीकृत 971 प्रश्नों में 74 अल्पसूचित प्रश्न थे, जिनमें 70 प्रश्नों के उत्तर प्राप्त हुए। कुल 721 तारांकित प्रश्न स्वीकृत हुए, जिनमें 697 प्रश्नों के उत्तर प्राप्त हुए। साथ ही, 176 प्रश्न अतारांकित हुए। लगभग सभी विभागों ने प्रश्नों के उत्तर दिए। कुल 206 ध्यानाकर्षण सूचनाएँ प्राप्त हुई, जिनमें 08 व्यक्तव्य हेतु स्वीकृत हुए, 180 सूचनाएँ लिखित उत्तर हेतु संबंधित विभागों को भेजे गये तथा 18 अमान्य हुए। इस सत्र में कुल 193 निवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 186 स्वीकृत हुए एवं 07 अस्वीकृत हुए। कुल 119 याचिकाएँ प्राप्त हुई, जिसमें 106 स्वीकृत एवं 13 अस्वीकृत हुई। इस सत्र में कुल 100 (सौ) गैर सरकारी संकल्प की सूचना पर सदन में चर्चा हुई। सदस्यों द्वारा शून्यकाल के माध्यम से जनहित के कतिपय मामले उठाये गये एवं विभिन्न विभागों के प्रतिवेदन, अधिसूचना की प्रति तथा बिहार विधान सभा के विभिन्न समितियों के प्रतिवेदन सदन पटल पर रखे गये।

भारत के नियंत्रक महालेखापरीक्षक का लेखापरीक्षा-सिविल सभा पटल पर रखा गया

23 जुलाई, 2026 को प्रभारी मंत्री, वित्त विभाग द्वारा भारत के संविधान के अनुच्छेद 151(2) के अनुसरण में भारत के नियंत्रक महालेखापरीक्षक से प्राप्त बिहार सरकार का मार्च 2024 को समाप्त हुए वर्ष 2023-24 के निष्पादन एवं अनुपालन लेखापरीक्षा वर्ष 2017-18 से 2022-23 के “निष्पादन लेखापरीक्षा-सिविल” तथा वर्ष 2024-25 के “राज्य के वित्त” प्रतिवेदनों को राज्यपाल की अनुमति के आलोक में सभा पटल पर रखा गया। साथ ही इन प्रतिवेदनों को बिहार विधान सभा के लोक लेखा समिति द्वारा विचार किये जाने एवं जनता में बिक्री के लिए प्राप्य होने का प्रस्ताव सदन द्वारा स्वीकृत हुआ। इसके अलावा अन्य विभागों के भी प्रतिवेदन रखे गए।

 

डा. प्रेम कुमार ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की इन पंक्तियों के साथ अपने सदन में मानसून सत्र के अपने समापन भाषण की शुरुआत की :

“समर शेष है, नहीं पाप का भागी केवल व्याध,

जो तटस्थ हैं, समय लिखेगा उनके भी अपराध।”

 

वहीं, समाप्त गोस्वामी तुलसीदास की कविता –

परहित सरिस धरम नहिं भाई, पर पीड़ा सम नहिं अधमाई।

और वेद की उक्ति :

“सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे संतु निरामयाः – से की।

फोटो कैप्शन : आज शुक्रवार 24 जुलाई को मानसून सत्र के अंतिम दिन सदन की कार्यवाही देखने मुंबई की एक संस्था के स्थानीय वालंटियर विद्यार्थी बिहार विधान सभा पहुंचे। अध्यक्ष डा. प्रेम कुमार ने उनके साथ ग्रुप फोटोग्राफी कराकर उनका मनोबल बढ़ाया । इस पहल से विद्यार्थियों में संसदीय परंपरा की बेहतर समझ विकसित होगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form id=4730 element_id="post-form"]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Cry0
Happy0
Joy0
Angry0
Surprise0
Previous Article विधान परिषद में उठा पत्रकारों को रियायती रेल यात्रा की सुविधा पुन:बहाल करने का मामला, परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने कहा, केंद्र से अनुशंसा करेंगे
Next Article बिहार के 24.5 लाख सुरजापुरी मुसलमानों को मिलेगा अति पिछड़ा का दर्जा, प्रभारी मंत्री लेसी सिंह ने विधानसभा में किया ऐलान 

Latest News

आपके लोकप्रिय व निष्पक्ष न्यूज पोर्टल BRBJ News पर पीएमसीएच को लेकर लगातार आ रही खबरों का बड़ा असर : स्वास्थ्य सचिव ने किया पीएमसीएमएच का दौरा…! दिए कई अहम निर्देश…NMC गाइडलाइन के तहत सुविधाएं विकासित करने पर दिया जोर…!! 
September 8, 2026
नए पीएमसीएच में आईसीयू के अलावा प्राइवेट/डीलक्स रूम का लाभ मरीजों को नहीं मिलने पर मौजूदा अधीक्षक ने गिनाईं व्यवस्थागत परेशानियां…लेकिन, BRBJ News का मानना है कि मजबूत Will Power व इन कुछ Adjustment से आसानी से दूर हो सकती हैं ये दिक्कतें…!!!
September 8, 2026
स्वास्थ्य मंत्री निशांत जी…! अपने पिता के इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर जरा मुलाहज़ा फरमाइए…!! पीएमसीएम के इन अत्याधुनिक सुविधाओं का जब कोई उपयोग ही नहीं हो रहा तो क़रोड़ों खर्च करके इन्हें बनाया क्यों गया…!!! क्या यह सरकारी खजाने का अपव्यय नहीं…!!! लोग इसे निजी हॉस्पीटल्स के दबाव की साजिश व आपके विभाग की लापरवाही मान रहे…!!!!
September 6, 2026
शानदार बिल्डिंग के भ्रम में ना पड़ें…पीएमसीएच जाने से पहले हो जाइए सावधान…!! वरना झेलनी पड़ेगी ये जलालत…!!!
September 5, 2026

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मुद्दाखास खबरलेटेस्ट न्यूजसियासत

शक्ति प्रदर्शन : कांग्रेस ने बिहार चुनाव से पहले आरक्षण पर खेला बड़ा दांव

nitish
ओपीनियनखास खबरसियासी चौसर-24

नीतीश ने लालू व इन संकेतों से भांप लिया था इंडी का फ्यूचर, …और मारी पलटी!  

cm panchayat
काम की खबरेंलेटेस्ट न्यूज

मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्यों, सरपंच, उप सरपंच व पंच के मानदेय में होगी सम्मानजनक वृद्धि

काम की खबरेंखास खबरलेटेस्ट न्यूज

नीतीश कैबिनेट की अंतिम बैठक…! कुल 129 एजेंडों पर लगी मुहर, बिहार के राज्यकर्मियों व पेंशनभोगियों को दीपावली-छठ की सौगात, DA 58% हुआ 

काम की खबरेंखास खबरपटनामुद्दारियल एस्टेट

सीएम ने भी कर दी गोला रोड के चौड़ीकरण की घोषणा, कुछ ही दिनों में पूरी होंगी ये प्रक्रियाएं और फिर शुरू होगा … अतिक्रमणकारियों की उड़ी नींद …… 2

आफिसर्स ‌फ्लैट
काम की खबरेंट्रेंडिंगपटनाब्यूरोक्रेसीलेटेस्ट न्यूज

बिहार म्युजियम के सामने 2-3 साल में बनेगा 10 मंजिला आफिसर्स फ्लैट

cm patna collectriate
काम की खबरेंट्रेंडिंगपटनाब्यूरोक्रेसीलेटेस्ट न्यूज

मई अंत तक पटना का नया समाहरणालय भवन तैयार हो जाएगा

एजुकेशनकाम की खबरेंखास खबरट्रेंडिंगलेटेस्ट न्यूज

सरकारी विद्यालयों में शनिवार को 1 बजे तक ही पढ़ाई, ऐच्छिक स्थानांतरण के लिए 73,151 सरप्लस शिक्षकों ने किया आवेदन, सामान्य स्थानांतरण के लिए 17 सितंबर से खुलेगा पोर्टल

Show More
BRBJ News

Welcome to BRBJ News , your go-to source for insightful articles on the ever-evolving worlds of technology, digital marketing, and web design. Explore our collection of expert-driven content designed to inspire, inform, and empower your journey in these dynamic fields.

  • Popular:
  • खास खबर
  • सियासत
  • पटना
  • ट्रेंडिंग
  • लेटेस्ट न्यूज
  • काम की खबरें

Important Links

  • About
  • Grievance Form
  • Grievance Report
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • GDPR Policy

User Interests

  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • Reading History

Follow us

All Rights Reserved. © BRBJ News. Design by Cotlas. Hosted on Host Niki
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.
[mc4wp_form id=4730 element_id="popup-form"]
Zero spam, Unsubscribe at any time. Read our privacy policy here.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?