By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
BRBJ News
  • About us
  • Contact
  • Grievance
Notification
  • ट्रेंडिंग
    • लेटेस्ट न्यूज
  • खास खबर
    • ब्रेकिंग
    • इनफाइट्स
    • पर्यावरण
    • घुमक्कड़ी
  • सियासत
    • सियासी चौसर-24
  • ब्यूरोक्रेसी
    • अंदरखाने
  • पटना
    • रियल एस्टेट
  • ओपीनियन
    • इंटरव्यू
    • मुद्दा
  • क्राइम
  • एजुकेशन
    • काम की खबरें
    • रोजगार
    • यूथ/खेल
  • लीगल
    • सुप्रीम कोर्ट
    • हाई कोर्ट
    • अन्य कोर्ट
    • लॉ वर्ल्ड
  • कारोबार
    • उद्योग
    • व्यवसाय
  • राशिफल
    • पंचांग
    • धर्म / अध्यात्म
  • कला संस्कृति
    • साहित्य
  • सोशल मीडिया
  • लाइफ स्टाइल
    • हेल्थ लाइव
    • ग्लैमर
BRBJ NewsBRBJ News
Font ResizerAa
Search

Top Stories

Explore the latest updated news!

खेल को बढावा, खिलाडि़यों को मौका; पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप में 651 एकड़ में बनेगा स्पोर्ट्स हब

तबादले खासकर यूपी के शिक्षकों को लेकर शिक्षा मंत्री ने कही बड़ी बात 

मानव तस्करी पर जीरो टॉलरेंस, लापता लोगों की त्वरित बरामदगी के साथ पीड़ितों के पुनर्वास और सम्मानजनक जीवन को प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US

Designed by Cotlas with love. Hosted on Host Niki

BRBJ News > एजुकेशन > यूथ/खेल > खेल को बढावा, खिलाडि़यों को मौका; पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप में 651 एकड़ में बनेगा स्पोर्ट्स हब
यूथ/खेलखास खबर

खेल को बढावा, खिलाडि़यों को मौका; पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप में 651 एकड़ में बनेगा स्पोर्ट्स हब

By BRBJ Desk
Published: August 11, 2026
Share
SHARE

पटना : पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप में आधुनिक एवं विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना के विकास को लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा की अध्यक्षता में 11 अगस्त, 2026 मंगलवार को बैठक की गई। बैठक में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह भी उपस्थित रहीं। बैठक में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप में स्पोर्ट्स सिटी के विकास सहित विभिन्न खेल सुविधाओं के प्रावधान पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। श्री मिश्रा ने कहा कि बिहार के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने, अपनी प्रतिभा को निखारने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। बताया कि इसी उद्देश्य पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप की समेकित योजना में खेल गतिविधियों एवं खेल अवसंरचना के लिए कुल 651 एकड़ क्षेत्र का प्रावधान किया गया है। इसके अंतर्गत लगभग 225 एकड़ क्षेत्र में स्पोर्ट्स सिटी, 187 एकड़ क्षेत्र में गोल्फ कोर्स तथा 239 एकड़ क्षेत्र में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित करने का प्रस्ताव है। प्रस्तावित स्पोर्ट्स सिटी में विभिन्न खेलों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं, प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता के लिए आधारभूत संरचनाओं तथा खिलाड़ियों के अनुकूल सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा। वहीं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के माध्यम से टाउनशिप में विविध खेल गतिविधियों के लिए व्यापक एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है।

12 प्रस्तावित टाउनशिप में खेल सुविधाओं के विकास को भूमि चिन्हित होगी : श्रेयसी

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को आधुनिक शहरी सुविधाओं के साथ-साथ उत्कृष्ट एवं विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना से युक्त एक भविष्य उन्मुख टाउनशिप के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। कहा कि  प्रस्तावित खेल सुविधाओं को ओलंपिक मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा, जिससे बिहार में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए सक्षम आधारभूत संरचना तैयार हो तथा राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण एवं प्रतिस्पर्धा के अवसर उपलब्ध हो सकें। सुश्री सिंह ने कहा कि राज्य की सभी 12 प्रस्तावित टाउनशिप में खेल सुविधाओं के विकास के लिए आवश्यक भूमि को चिन्हित किया जाएगा, ताकि प्रत्येक टाउनशिप में बेहतर खेल अवसंरचना विकसित की जा सके। बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार व अपर सचिव मनोज कुमार, खेल सचिव दीपक आनंद और निदेशक आरिफ अहसन सहित संबंधित विभागों के अन्य वरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form id=4730 element_id="post-form"]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Cry0
Happy0
Joy0
Angry0
Surprise0
Previous Article तबादले खासकर यूपी के शिक्षकों को लेकर शिक्षा मंत्री ने कही बड़ी बात 
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Latest News

तबादले खासकर यूपी के शिक्षकों को लेकर शिक्षा मंत्री ने कही बड़ी बात 
August 11, 2026
मानव तस्करी पर जीरो टॉलरेंस, लापता लोगों की त्वरित बरामदगी के साथ पीड़ितों के पुनर्वास और सम्मानजनक जीवन को प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
August 8, 2026
देश के सर्वश्रेष्ठ पुस्तकालयों की तर्ज पर विकसित होगा बिहार विधानमंडल पुस्तकालय, विस एवं शिक्षा विभाग की टीम दिल्ली, उत्तर प्रदेश व बंगाल के अध्ययन दौरे पर जाएगी
August 8, 2026
सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दीपक प्रकाश को दिलाई विधान पार्षद की शपथ
August 6, 2026

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
एजुकेशनखास खबरपटनाब्यूरोक्रेसीमुद्दासियासत

पटना में अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा, सदनों में बाधा-मुक्त बहस समेत ये पांच संकल्प लिए गए

ओपीनियनखास खबरट्रेंडिंगपटनालेटेस्ट न्यूजसियासत

राज्य विधानसभाओं की स्वायत्तता हमारे संघीय ढांचे का आधार : लोक सभाध्यक्ष

एजुकेशनखास खबरमुद्दासियासत

कहने को गुरुजी, संख्या 30 हजार, नियमित पढ़ाते हैं, पर सरकार देती मात्र 500 रुपल्ली…!! किसीने दर्द नहीं सुनी, अब ‘नोटा’ में देंगे अपना वोट 

jdu list ls
खास खबरट्रेंडिंगलेटेस्ट न्यूजसियासतसियासी चौसर-24

जदयू ने 16 में 11 पिछड़ा-अतिपिछड़ा उम्मीदवार उतारे, दो के टिकट कटे, विजय का भी पत्ता साफ  

सत्यापन
क्राइम स्टोरीखास खबरट्रेंडिंगलेटेस्ट न्यूज

सत्यापन बगैर आग्नेयास्त्र रखे या सोशल मीडिया-रील्स में लहराए तो खैर नहीं, कड़ी कार्रवाई

एजुकेशनकाम की खबरेंखास खबरट्रेंडिंगलेटेस्ट न्यूज

सरकारी विद्यालयों में शनिवार को 1 बजे तक ही पढ़ाई, ऐच्छिक स्थानांतरण के लिए 73,151 सरप्लस शिक्षकों ने किया आवेदन, सामान्य स्थानांतरण के लिए 17 सितंबर से खुलेगा पोर्टल

खास खबरलेटेस्ट न्यूज

दत्तात्रेय को संघ ने फिर चुना सरकार्यवाह, जानिए क्या है बड़ा कारण

कला संस्कृतिखास खबरट्रेंडिंगधर्म / अध्यात्मपटना

वरिष्ठ आईएएस कपल सिद्धार्थ और विजयलक्ष्मी ने किया महापर्व छठ का अनुष्ठान

Show More
BRBJ News

Welcome to BRBJ News , your go-to source for insightful articles on the ever-evolving worlds of technology, digital marketing, and web design. Explore our collection of expert-driven content designed to inspire, inform, and empower your journey in these dynamic fields.

  • Popular:
  • खास खबर
  • सियासत
  • पटना
  • ट्रेंडिंग
  • लेटेस्ट न्यूज
  • काम की खबरें

Important Links

  • About
  • Grievance Form
  • Grievance Report
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • GDPR Policy

User Interests

  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • Reading History

Follow us

All Rights Reserved. © BRBJ News. Design by Cotlas. Hosted on Host Niki
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.
[mc4wp_form id=4730 element_id="popup-form"]
Zero spam, Unsubscribe at any time. Read our privacy policy here.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?