By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
BRBJ News
  • About us
  • Contact
  • Grievance
Notification
  • ट्रेंडिंग
    • लेटेस्ट न्यूज
  • खास खबर
    • ब्रेकिंग
    • इनफाइट्स
    • पर्यावरण
    • घुमक्कड़ी
  • सियासत
    • सियासी चौसर-24
  • ब्यूरोक्रेसी
    • अंदरखाने
  • पटना
    • रियल एस्टेट
  • ओपीनियन
    • इंटरव्यू
    • मुद्दा
  • क्राइम
  • एजुकेशन
    • काम की खबरें
    • रोजगार
    • यूथ/खेल
  • लीगल
    • सुप्रीम कोर्ट
    • हाई कोर्ट
    • अन्य कोर्ट
    • लॉ वर्ल्ड
  • कारोबार
    • उद्योग
    • व्यवसाय
  • राशिफल
    • पंचांग
    • धर्म / अध्यात्म
  • कला संस्कृति
    • साहित्य
  • सोशल मीडिया
  • लाइफ स्टाइल
    • हेल्थ लाइव
    • ग्लैमर
BRBJ NewsBRBJ News
Font ResizerAa
Search

Top Stories

Explore the latest updated news!

ए भाई…! ई तऽ गजब्बेऽ पढ़ाई बाऽऽ…! एगो लइका से एक-डेढ़ करोड़ टान लऽ…! ऊ पढ़े आऽ कि ना पढ़े…बस डिग्री थमा दऽ…! अब जा बउआ…तहरा गर्दन में आला लटकावे के लाइसेंस मिल गइलऽ…! बबुआऽ के कछु आवेऽ चाहे ना आवेऽ कालेज के त कमाई हो गइल नुऽऽ…!! बिहार के निजी मेडिकल कालेजों और वहां से एमबीबीएस कोर्स करने वाले स्टूडेंट के बारे में कुछ ऐसी ही धारणा बन रही है लोगों में…!! बिहार में अभी डेढ़ दर्जन प्राइवेट मेडिकल कालेजों में MBBS की लगभग 2500 सीटें हैं…!! सीटों के हिसाब से करोड़ या डेढ़ करोड़ से गुना कर लें…जितने छात्र, मेडिकल कालेजों के उतने करोड़ रुपए खरे…!!

क्या हो…जब आरोग्य मंदिर ही ‘खाला का घर’ बन जाएं…! फिर वहां से निकले धरती के दूसरे भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर साहब कैसे होंगे…! कुछ यही हाल बिहार के मेडिकल कॉलेजों खासकर निजी का है…! जहां अधिकतर में प्रबंधन की मनमानी चल रही है… ! एनएमसी के मानकों की कसौटी पर कसें तो इनमें गुरुजी के साथ ही, नर्सिंग व अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की भी घनघोर किल्लत है…! तुर्रा यह कि किसी लेबल पर कहीं कोई जांच नहीं…!! लोगों का यहां के मेडिकल कालेजों, खासकर निजी पर से लोगों का भरोसा उठ रहा है और वे इलाज के लिए या तो पटना बड़े निजी अस्पताल या फिर, दिल्ली, मुम्बई का रुख कर रहे हैं…!!

सावधान…! यदि सि‌र्फ MBBS डाक्टर होने के आधार पर आप किसी से चिकित्सकीय सलाह लेने या इलाज कराने जा रहे हैं… तो जरा रुकिए…!! नीट पीजी-2026 की परीक्षा में 256 डाक्टरों को जीरो यानी शून्य अंक आए हैं…वहीं, करीब आधे डॉक्टर जनरल कटऑफ भी पार नहीं कर पाए…!! हम अक्सर झोलाछाप डॉक्टर, ‘Quack’ या फिर ‘नीम हकीम’ को अलग नजर से देखते हैं…मगर, नीट पीजी के नतीजों को देखें तो लगेगा कि अगर किसी के पास डाक्टर की वैध डिग्री भी है तो क्या उसका लाभ मरीजों को वाकई मिलेगा…!!!

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US

Designed by Cotlas with love. Hosted on Host Niki

BRBJ News > एजुकेशन > काम की खबरें > पाटलिपुत्र टाउनशिप में बिना सहमति किसी की जमीन नहीं ली जाएगी; नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा का भू-स्वामियों से वायदा
काम की खबरेंखास खबरट्रेंडिंगरियल एस्टेटरोजगारलेटेस्ट न्यूज

पाटलिपुत्र टाउनशिप में बिना सहमति किसी की जमीन नहीं ली जाएगी; नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा का भू-स्वामियों से वायदा

By BRBJ Desk
Published: August 22, 2026
Share
SHARE

पटना : पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से आज शनिवार 22 अगस्त, 26 को ऊर्जा ऑडिटोरियम में हितधारकों के साथ बैठक हुई। अध्यक्षता नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने की। श्री मिश्रा ने कहा कि तेजी से बढ़ती आबादी को देखते हुए शहरों का विस्तार या कहें फैलाव करना आवश्यक हो गया है। इसे देखते हुए राज्य में 12 नये ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप बसाने की योजना बनाई गई है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि किसी भी व्यक्ति की सहमति के बिना उसकी जमीन नहीं ली जाएगी। समय-समय पर लोगों के बीच जाकर हम अपनी इस योजना को बताएंगे। अगर कोई प्रयास किया जा रहा है, तो उसमें सभी का सहयोग चाहिए।

What's inside ?
मुख्य बिन्दू :राज्य में नए शहरों को बसाने का प्लान दूरगामी और महत्वाकांक्षी : प्रधान सचिवपाटलिपुत्र टाउनशिप के प्रस्तावित क्षेत्र का फैलाव 9 प्रखंडों के 273 गांवों मेंटाउनशिप में बेहतर कनेक्टिविटी और कम वाहन-निर्भर विकास को प्रोत्साहन

मुख्य बिन्दू :

तेजी से बढ़ती आबादी को देख शहरों का विस्तार करना जरूरी: मंत्री

कहा, लोगों के बीच जाकर हम इस योजना के बारे में बताएंगे

पाटलिपुत्र टाउनशिप पर हितधारकों से किया गया विचार-विमर्श

योजना का प्रारूप सुझाव-आपत्तियां आमंत्रित करने के लिए प्रकाशित

 

राज्य में नए शहरों को बसाने का प्लान दूरगामी और महत्वाकांक्षी : प्रधान सचिव

नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने कहा कि ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप केवल नया शहर बनाने की योजना ही नहीं है। यह बिहार के शहरों के भविष्य को बेहतर तरीके से नियोजित करने का प्रयास है। इस भविष्य के निर्माण में भू-स्वामी, स्थानीय समुदाय, सरकार और अन्य हितधारक सभी महत्वपूर्ण भागीदार है। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर विकास एवं आवास विभाग की तरफ से पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकास योजना 2047 के प्रारूप को आमजनों एवं विभिन्न हितधारको से सुझाव एव आपत्तियां आमंत्रित करने के लिए प्रकाशित किया गया है। बढ़ती जनसंख्या और आर्थिक गतिविधियों के कारण बिहार के मौजूदा शहरों पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। ग्रीनफील्ड टाउनशिप इस दबाव को संतुलित करने के साथ-साथ नए आवास, रोजगार, निवेश और व्यवसाय के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। पाटलिपुत्र टाउनशिप जैसे नियोजित शहरी क्षेत्र पटना के विकास को नई दिशा देने और क्षेत्रीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की क्षमता रखते हैं। प्रधान सचिव ने कहा कि इसका लक्ष्य केवल नई इमारतें बनाना नहीं बल्कि ऐसे सम्पूर्ण, सुव्यवस्थित और आधुनिक शहरी क्षेत्र तैयार करना है जहां आवास, रोजगार, सड़क, सार्वजनिक परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार, पार्क, जलापूर्ति, सीवरेज, जल निकासी और अन्य आवश्यक सुविधाएँ एक साथ विकसित हो सके। टाउनशिप क्षेत्र में रहने वाले और भूमि रखने वाले लोग इस परिवर्तन के केवल दर्शक नहीं होगे, बल्कि सहभागी होंगे।

पाटलिपुत्र टाउनशिप के प्रस्तावित क्षेत्र का फैलाव 9 प्रखंडों के 273 गांवों में

पाटलिपुत्र टाउनशिप का प्रस्तावित क्षेत्र 9 प्रखंडों के 273 गांवों में विस्तृत है। इसमें पुनपुन, नौबतपुर, मसौढ़ी, फतुहा, सपतचक, पटना ग्रामीण, धनरुआ, दनियावां और फुलवारी प्रखंड के क्षेत्र शामिल है। विशेष क्षेत्र के अंतर्गत 2 शहरी क्षेत्र भी शामिल है- नौबतपुर नगर पंचायत (आंशिक) तथा पुनपुन नगर पंचायत (पूर्ण)। पाटलिपुत्र टाउनशिप का कुल प्रस्तावित क्षेत्रफल लगभग 81,730 एकड़ है। इसके अंतर्गत 3.008 एकड क्षेत्रफल का कोर एरिया प्रस्तावित है, जिसमें पुनपुन प्रखंड के 19 गांव शामिल है। विभाग के सचिव विनय कुमार ने बताया कि टाउनशिप के विकास में विकास योजना, भूमि उपयोग योजना और टाउन प्लानिंग स्कीम महत्वपूर्ण आधार होंगे। भूमि पूलिंग, भूमि पुनर्संयोजन या अन्य लागू भूमि व्यवस्था के माध्यम से भू-स्वामियों को विकास प्रक्रिया में सहभागी बनाने का प्रयास किया जा सकता है। छोटे भू-स्वामियों, किसानों और स्थानीय समुदायों के हितों को ध्यान में रखते हुए विकास को सहभागी और न्यायसंगत बनाना महत्वपूर्ण होगा। जहाँ आवश्यक हो, सहमति आधारित व्यवस्था या लागू कानून के अनुसार भूमि अर्जन की प्रक्रिया अपनाई जा सकती है।

टाउनशिप में बेहतर कनेक्टिविटी और कम वाहन-निर्भर विकास को प्रोत्साहन

टाउनशिप में टीओडी (ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट), सार्वजनिक परिवहन, पैदल एवं साइकिल सुविधाओं तथा मिश्रित और सतुलित भूमि उपयोग को बढ़ावा देकर बेहतर कनेक्टिविटी और कम वाहन-निर्भर विकास को प्रोत्साहित किया जा सकता है। साथ ही सेक्टर पार्क, सामुदायिक पार्क, हरित गलियारे, खेल क्षेत्र और जल निकायों के संरक्षण के माध्यम से पर्यावरण और जीवन-गुणवत्ता को बेहतर बनाया जा सकता है। वहीं पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के प्रस्तावित विकास मॉडल पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया तथा हितधारकों से प्राप्त सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में विभाग के सचिव संदीप कुमार आर पुडकलकट्टी, प्रबंध निदेशक-सह-सचिव अनिमेष कुमार पराशर, प्रबंध निदेशक बिहार राज्य आवास बोर्ड सह विशेष सचिव निलेश रामचन्द्र देवरे, नगर आयुक्त पटना नगर निगम यशपाल मीणा, विशेष सचिव नवल किशोर चौधरी, अपर सचिव मनोज कुमार समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form id=4730 element_id="post-form"]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Cry0
Happy0
Joy0
Angry0
Surprise0
Previous Article कैबिनेट के फैसले : बक्सर से भागलपुर के बीच छह लेन ग्रीनफील्ड सड़क खुद बनाएगी सरकार… जानिए कितनी होगी इसकी लम्बाई… किन जिलों से होकर गुजरेगी; इन शहरों को होगा फायदा   
Next Article लोकभवन मार्च में शामिल हुए पीएचडी धारक एवं शोधार्थी, किया प्रदर्शन

Latest News

ए भाई…! ई तऽ गजब्बेऽ पढ़ाई बाऽऽ…! एगो लइका से एक-डेढ़ करोड़ टान लऽ…! ऊ पढ़े आऽ कि ना पढ़े…बस डिग्री थमा दऽ…! अब जा बउआ…तहरा गर्दन में आला लटकावे के लाइसेंस मिल गइलऽ…! बबुआऽ के कछु आवेऽ चाहे ना आवेऽ कालेज के त कमाई हो गइल नुऽऽ…!! बिहार के निजी मेडिकल कालेजों और वहां से एमबीबीएस कोर्स करने वाले स्टूडेंट के बारे में कुछ ऐसी ही धारणा बन रही है लोगों में…!! बिहार में अभी डेढ़ दर्जन प्राइवेट मेडिकल कालेजों में MBBS की लगभग 2500 सीटें हैं…!! सीटों के हिसाब से करोड़ या डेढ़ करोड़ से गुना कर लें…जितने छात्र, मेडिकल कालेजों के उतने करोड़ रुपए खरे…!!
October 6, 2026
क्या हो…जब आरोग्य मंदिर ही ‘खाला का घर’ बन जाएं…! फिर वहां से निकले धरती के दूसरे भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर साहब कैसे होंगे…! कुछ यही हाल बिहार के मेडिकल कॉलेजों खासकर निजी का है…! जहां अधिकतर में प्रबंधन की मनमानी चल रही है… ! एनएमसी के मानकों की कसौटी पर कसें तो इनमें गुरुजी के साथ ही, नर्सिंग व अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की भी घनघोर किल्लत है…! तुर्रा यह कि किसी लेबल पर कहीं कोई जांच नहीं…!! लोगों का यहां के मेडिकल कालेजों, खासकर निजी पर से लोगों का भरोसा उठ रहा है और वे इलाज के लिए या तो पटना बड़े निजी अस्पताल या फिर, दिल्ली, मुम्बई का रुख कर रहे हैं…!!
October 4, 2026
सावधान…! यदि सि‌र्फ MBBS डाक्टर होने के आधार पर आप किसी से चिकित्सकीय सलाह लेने या इलाज कराने जा रहे हैं… तो जरा रुकिए…!! नीट पीजी-2026 की परीक्षा में 256 डाक्टरों को जीरो यानी शून्य अंक आए हैं…वहीं, करीब आधे डॉक्टर जनरल कटऑफ भी पार नहीं कर पाए…!! हम अक्सर झोलाछाप डॉक्टर, ‘Quack’ या फिर ‘नीम हकीम’ को अलग नजर से देखते हैं…मगर, नीट पीजी के नतीजों को देखें तो लगेगा कि अगर किसी के पास डाक्टर की वैध डिग्री भी है तो क्या उसका लाभ मरीजों को वाकई मिलेगा…!!!
October 2, 2026
बड़ा सवाल…? क्या बिहार के मेडिकल कालेजों खासकर प्राइवेट को अपने यहां शिक्षकों/फेकल्टी की सौ-फीसदी उपस्थिति अनिवार्य करने के लिए बाध्य किया जा सकता है…? जवाब…! जी, हां…यह बिल्कुल संभव है…! बस, सरकार की नीयत होनी चाहिए…! लाखों मरीजों और हजारों एमबीबीएस छात्रों से जुड़े इस गंभीर सवाल पर BRBJ News के पूछने पर अपर मुख्य सचिव रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डा. एस सिद्धार्थ बता रहे हैं…यह कैसे संभव है…!!
September 30, 2026

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मुद्दाखास खबरसियासत

विपक्ष के आरोपों और मीडिया की ‘भ्रामक’ खबरों पर सरकार मुखर, तेजस्वी यादव को पुलिस मुख्यालय का ‘करारा’ जवाब…!!

खास खबरपटना

वैश्य उपजातियां में वैवाहिक समारोह एवं परिचय सम्मेलन होगा

क्राइम स्टोरीखास खबरपटना

पटना समेत बिहार के सुपारी किलरों की तैयार होगी कुंडली

nitish
ओपीनियनखास खबरसियासी चौसर-24

नीतीश ने लालू व इन संकेतों से भांप लिया था इंडी का फ्यूचर, …और मारी पलटी!  

खास खबरसियासत

कांग्रेस के नाराज नेताओं ने फोड़ा ‘नारा बम’ – टिकट चोर, पद छोड़…, कहा, गठबंधन टूटने वाला, 10 सीट भी नहीं आएगी 

एजुकेशनखास खबरब्यूरोक्रेसीलेटेस्ट न्यूज

प्रत्यय के मुख्य सचिव बनने के दो दिन पहले सिद्धार्थ बने विकास आयुक्त

सियासतखास खबर

परिणाम से पहले ही तेजस्वी को मुख्यमंत्री की कुर्सी का तोहफा…!!

cm prd
काम की खबरेंट्रेंडिंगपटनाब्यूरोक्रेसीलेटेस्ट न्यूज

मुख्यमंत्री ने सूचना- जन-सम्पर्क विभाग की बिहार डायरी व कैलेण्डर 2024 का किया लोकार्पण

Show More
BRBJ News

Welcome to BRBJ News , your go-to source for insightful articles on the ever-evolving worlds of technology, digital marketing, and web design. Explore our collection of expert-driven content designed to inspire, inform, and empower your journey in these dynamic fields.

  • Popular:
  • खास खबर
  • सियासत
  • पटना
  • ट्रेंडिंग
  • लेटेस्ट न्यूज
  • काम की खबरें

Important Links

  • About
  • Grievance Form
  • Grievance Report
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • GDPR Policy

User Interests

  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • Reading History

Follow us

All Rights Reserved. © BRBJ News. Design by Cotlas. Hosted on Host Niki
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.
[mc4wp_form id=4730 element_id="popup-form"]
Zero spam, Unsubscribe at any time. Read our privacy policy here.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?