By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
BRBJ News
  • About us
  • Contact
  • Grievance
Notification
  • ट्रेंडिंग
    • लेटेस्ट न्यूज
  • खास खबर
    • ब्रेकिंग
    • इनफाइट्स
    • पर्यावरण
    • घुमक्कड़ी
  • सियासत
    • सियासी चौसर-24
  • ब्यूरोक्रेसी
    • अंदरखाने
  • पटना
    • रियल एस्टेट
  • ओपीनियन
    • इंटरव्यू
    • मुद्दा
  • क्राइम
  • एजुकेशन
    • काम की खबरें
    • रोजगार
    • यूथ/खेल
  • लीगल
    • सुप्रीम कोर्ट
    • हाई कोर्ट
    • अन्य कोर्ट
    • लॉ वर्ल्ड
  • कारोबार
    • उद्योग
    • व्यवसाय
  • राशिफल
    • पंचांग
    • धर्म / अध्यात्म
  • कला संस्कृति
    • साहित्य
  • सोशल मीडिया
  • लाइफ स्टाइल
    • हेल्थ लाइव
    • ग्लैमर
BRBJ NewsBRBJ News
Font ResizerAa
Search

Top Stories

Explore the latest updated news!

BRBJ News की खबर का बड़ा असर…! करोड़ों की दो अत्याधुनिक मशीन से वर्ल्ड क्लास PMCH में अब और सस्ते में होंगी दो महंगी जांच…!! MRI और सीटी (CAT) स्कैन के लिए मिलेंगे दो दर्जन टेक्निशियन…! निकला टेंडर…! आज निविदा भरने का अंतिम दिन…! एक दिन बाद खुलेगा टेंडर …!

सरदार रंजीत सिंह को राजद के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी का भी दायित्व

जीएसटी सुधारों के बड़े फैसलों का BIA अध्यक्ष रामलाल खेतान, पूर्व अध्यक्ष केपीएस केशरी व उपाध्यक्ष संजय गोयनका और ने किया स्वागत

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US

Designed by Cotlas with love. Hosted on Host Niki

BRBJ News > खास खबर > कांग्रेस के नाराज नेताओं ने फोड़ा ‘नारा बम’ – टिकट चोर, पद छोड़…, कहा, गठबंधन टूटने वाला, 10 सीट भी नहीं आएगी 
खास खबरसियासत

कांग्रेस के नाराज नेताओं ने फोड़ा ‘नारा बम’ – टिकट चोर, पद छोड़…, कहा, गठबंधन टूटने वाला, 10 सीट भी नहीं आएगी 

By BRBJ Desk
Published: October 18, 2025
Share
SHARE

बीआरबीजे, पटना, 18 अक्टूबर, 2025 :

What's inside ?
पटना में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर लगाए गंभीर आरोपमात्र 113 वोट से हारने वाले गजानंद शाही का भी टिकट कटाआरोप, प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी के भरोसे का दुरुपयोग कियारिसर्च कमेटी अध्यक्ष आनंद माधव ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस के भीतर गहरा असंतोष खुलकर सामने आ गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उम्मीदवार अब सीधे प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लवरू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम पर निशाना साध रहे हैं। उनका आरोप है कि टिकट वितरण में भारी धांधली हुई है और कांग्रेस नेतृत्व को गुमराह किया गया है।

पटना में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर लगाए गंभीर आरोप

शनिवार को पटना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस रिसर्च सेल के अध्यक्ष व प्रवक्ता आनंद माधव के अलावा बरबीघा के पूर्व विधायक गजानंद शाही, खगडि़या के एमएलए छत्रपति यादव, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र पासवान, विकल रंजन सिंह, बच्चू प्रसाद सिंह, राजकुमार राजन, बंटी चौधरी, बांका की जिलाध्यक्ष कंचना कुमारी सिंह समेत अनेक नेताओं ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्ण अल्लावारु, राजेश राम और शकील अहमद खान पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि ये लोग मिलकर राहुल गांधी का हाथ कमजोर कर रहे हैं और पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इन नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के बिहार प्रभारी की वजह से कांग्रेस टूटने के कगार पर है। इन लोगों ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा दिया था, हमलोग ‘टिकट चोर, पद छोड़’ का नारा दे रहे हैं। इन नेताओं ने राजेश राम और कृष्णा अल्लावरू पर टिकट बेचने का आरोप लगाया। अल्लावरू पर यह भी आरोप लगाया कि इनकी वजह से सीट शेयरिंग नहीं हो पाई।

मात्र 113 वोट से हारने वाले गजानंद शाही का भी टिकट कटा

आनंद माधव, छत्रपति यादव, गजानंद शाही, नागेंद्र, विकल और बच्चू सिंह समेत कई नेताओं ने खुले मंच से कहा कि टिकट वितरण में मेहनती और जमीनी कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर धनबल और सिफारिश वालों को तरजीह दी गई। उनका कहना था कि बिहार प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी के निर्देशों की अवहेलना करते हुए निजी स्वार्थ के तहत टिकट बांटे हैं। गजानंद शाही पिछली बार बरबीघा से मात्र 113 वोट से हार गए थे। उनका टिकट कटने पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने भी सवाल उठाए हैं।

आरोप, प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी के भरोसे का दुरुपयोग किया

नाराज नेताओं ने कहा कि प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी के भरोसे का दुरुपयोग किया है। जिस तरीके से उम्मीदवारों की सूची बनाई गई, उसमें न तो संगठन की राय ली गई और न ही क्षेत्रीय संतुलन का ख्याल रखा गया। कई ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिया गया जो पिछले पांच सालों में पार्टी कार्यक्रमों में नजर तक नहीं आए। नेताओं ने इसे “राहुल गांधी के साथ गद्दारी”और “पार्टी को धोखा”करार दिया। दावा किया कि इस बार पार्टी 10 सीट भी नहीं जीत पाएगी।

रिसर्च कमेटी अध्यक्ष आनंद माधव ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

पूरे मामले को लेकर कांग्रेस नेता आनंद माधव ने पार्टीके राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखा है। उन्होंने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। आनंद माधव कांग्रेस रिसर्च कमेटी के अध्यक्ष हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form id=4730 element_id="post-form"]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram
What do you think?
Love1
Sad0
Cry0
Happy0
Joy0
Angry0
Surprise0
Previous Article लोजपा (रा) ने 15 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की… फतुहा से रूपा, महुआ से संजय, बोचहां से बेबी और चेनारी से मुरारी को उतारा
Next Article चुनावी शोर में अनसुनी रह गईं ये सिसकियां…!!

Latest News

BRBJ News की खबर का बड़ा असर…! करोड़ों की दो अत्याधुनिक मशीन से वर्ल्ड क्लास PMCH में अब और सस्ते में होंगी दो महंगी जांच…!! MRI और सीटी (CAT) स्कैन के लिए मिलेंगे दो दर्जन टेक्निशियन…! निकला टेंडर…! आज निविदा भरने का अंतिम दिन…! एक दिन बाद खुलेगा टेंडर …!
October 14, 2026
सरदार रंजीत सिंह को राजद के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी का भी दायित्व
October 8, 2026
जीएसटी सुधारों के बड़े फैसलों का BIA अध्यक्ष रामलाल खेतान, पूर्व अध्यक्ष केपीएस केशरी व उपाध्यक्ष संजय गोयनका और ने किया स्वागत
October 8, 2026
ए भाई…! ई तऽ गजब्बेऽ पढ़ाई बाऽऽ…! एगो लइका से एक-डेढ़ करोड़ टान लऽ…! ऊ पढ़े आऽ कि ना पढ़े…बस डिग्री थमा दऽ…! अब जा बउआ…तहरा गर्दन में आला लटकावे के लाइसेंस मिल गइलऽ…! बबुआऽ के कछु आवेऽ चाहे ना आवेऽ कालेज के त कमाई हो गइल नुऽऽ…!! बिहार के निजी मेडिकल कालेजों और वहां से एमबीबीएस कोर्स करने वाले स्टूडेंट के बारे में कुछ ऐसी ही धारणा बन रही है लोगों में…!! बिहार में अभी डेढ़ दर्जन प्राइवेट मेडिकल कालेजों में MBBS की लगभग 2500 सीटें हैं…!! सीटों के हिसाब से करोड़ या डेढ़ करोड़ से गुना कर लें…जितने छात्र, मेडिकल कालेजों के उतने करोड़ रुपए खरे…!!
October 6, 2026

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
खास खबरट्रेंडिंगलेटेस्ट न्यूजसियासतसियासी चौसर-24

यह चुनाव बिहार और भारत के भविष्य के लिए निर्णायक : नरेन्द्र मोदी

1
paras
पटनालेटेस्ट न्यूजसियासत

13 तक रालोजपा को कार्यालय मुहैया कराए सरकार : श्रवण

मुद्दाखास खबरसियासत

अन्याय : इनके फेस्टिवल की करेंगे इंटरनेशनल ब्रांडिंग, दलों को इनका वोट भी चाहिए, मगर बिहार में 30 साल से इनकी कोई नुमाइंदगी नहीं…!!

aadhi aabadi
नेताजी कहिन

आधी आबादी को पूरा हक देने वाले पहले सीएम नीतीश : राजीव

एजुकेशनओपीनियनखास खबरहेल्थ लाइव

प्रोफेसर साहब शहर में प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे और उसी समय 100-200 किमी दूर किसी मेडिकल कालेज में MBBS छात्रों को चिकित्सा शास्त्र का पाठ भी पढ़ा रहे हैं…! तारीफ यह कि वहां उनकी हाजिरी भी बन रही है…! आखिर क्या है यह पूरा गड़बड़झाला…?, क्या है एनएमसी का नया हाजिरी सिस्टम और कैसे लगाई जा रही उसमें सेंध…!! इस गोरखधंधा के बारे में हम जानेंगे, BRBJ News की इस खास खबर के पार्ट–2 में…!!!

nitish jdu
नेताजी कहिन

नीतीश ही लगाएंगे भाजपा के विजय रथ पर ग्रहण : डॉ. मधुरेंदु

यूथ/खेलखास खबर

मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार के हॉकी खिलाड़ी सावन कुमार को किया सम्मानित

rahul lalu
ओपीनियनखास खबरसियासी चौसर-24

गठबंधन में कुर्बानी तो ठीक, पर कांग्रेस के साथ जो हुआ उसे क्या कहेंगे…‘जिबह’! 

Show More
BRBJ News

Welcome to BRBJ News , your go-to source for insightful articles on the ever-evolving worlds of technology, digital marketing, and web design. Explore our collection of expert-driven content designed to inspire, inform, and empower your journey in these dynamic fields.

  • Popular:
  • खास खबर
  • सियासत
  • पटना
  • ट्रेंडिंग
  • लेटेस्ट न्यूज
  • काम की खबरें

Important Links

  • About
  • Grievance Form
  • Grievance Report
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • GDPR Policy

User Interests

  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • Reading History

Follow us

All Rights Reserved. © BRBJ News. Design by Cotlas. Hosted on Host Niki
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.
[mc4wp_form id=4730 element_id="popup-form"]
Zero spam, Unsubscribe at any time. Read our privacy policy here.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?