By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
BRBJ News
  • About us
  • Contact
  • Grievance
Notification
  • ट्रेंडिंग
    • लेटेस्ट न्यूज
  • खास खबर
    • ब्रेकिंग
    • इनफाइट्स
    • पर्यावरण
    • घुमक्कड़ी
  • सियासत
    • सियासी चौसर-24
  • ब्यूरोक्रेसी
    • अंदरखाने
  • पटना
    • रियल एस्टेट
  • ओपीनियन
    • इंटरव्यू
    • मुद्दा
  • क्राइम
  • एजुकेशन
    • काम की खबरें
    • रोजगार
    • यूथ/खेल
  • लीगल
    • सुप्रीम कोर्ट
    • हाई कोर्ट
    • अन्य कोर्ट
    • लॉ वर्ल्ड
  • कारोबार
    • उद्योग
    • व्यवसाय
  • राशिफल
    • पंचांग
    • धर्म / अध्यात्म
  • कला संस्कृति
    • साहित्य
  • सोशल मीडिया
  • लाइफ स्टाइल
    • हेल्थ लाइव
    • ग्लैमर
BRBJ NewsBRBJ News
Font ResizerAa
Search

Top Stories

Explore the latest updated news!

तेजस्वी यादव ने आरके सिन्हा को श्रद्धांजलि दी

आइए जानते हैं…क्या होता है आरके सिन्हा जैसी शख्सियत का होना…! श्रद्धांजलि सभा में उनके सुपुत्र ऋतुराज सिन्हा के संस्कार और शानदार प्रबंधन की कायल हुई जनता…! पिता के सर्वस्वीकार्य और बहुआयामी व्यक्तित्व की विरासत को आगे ले जाने की कसौटी पर खरे उतरे…! ‘सभा’ में टूटी दलीय दूरियां…! चर्चा में रही धुर विरोधी सियासी शख्सियतों-सम्राट व पीके की गर्मजोशी भरी मुलाकात और हंसी ठिठोली की तस्वीर…! लालू भी अपनी दो बेटियों संग पहुंचे…! नितिन-जोशी समेत पूरी भाजपा ‘अन्नपूर्णा’ में जुटी…! नीतीश भी गए…! ‘संगत-पंगत’ के प्रणेता के ब्रह्मभोज में उमड़े लोग बोले, ऐसा आयोजन पहले नहीं देखा…!! भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे आरके सिन्हा की अगुआई वाली SIS के शून्य से 16,000 करोड़ की कंपनी बनने की दिलचस्प कहानी…!! अब इसकी पूर्ण कमान होगी ऋतुराज किशोर सिन्हा के हाथों में…!!

दिग्गज शख्सियतों का ‘अन्नपूर्णा’ पहुंचने का सिलसिला जारी…पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और साध्वी ऋतंभरा ने स्व.आरके सिन्हा को दी श्रद्धांजलि

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US

Designed by Cotlas with love. Hosted on Host Niki

BRBJ News > खास खबर > आइए जानते हैं…क्या होता है आरके सिन्हा जैसी शख्सियत का होना…! श्रद्धांजलि सभा में उनके सुपुत्र ऋतुराज सिन्हा के संस्कार और शानदार प्रबंधन की कायल हुई जनता…! पिता के सर्वस्वीकार्य और बहुआयामी व्यक्तित्व की विरासत को आगे ले जाने की कसौटी पर खरे उतरे…! ‘सभा’ में टूटी दलीय दूरियां…! चर्चा में रही धुर विरोधी सियासी शख्सियतों-सम्राट व पीके की गर्मजोशी भरी मुलाकात और हंसी ठिठोली की तस्वीर…! लालू भी अपनी दो बेटियों संग पहुंचे…! नितिन-जोशी समेत पूरी भाजपा ‘अन्नपूर्णा’ में जुटी…! नीतीश भी गए…! ‘संगत-पंगत’ के प्रणेता के ब्रह्मभोज में उमड़े लोग बोले, ऐसा आयोजन पहले नहीं देखा…!! भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे आरके सिन्हा की अगुआई वाली SIS के शून्य से 16,000 करोड़ की कंपनी बनने की दिलचस्प कहानी…!! अब इसकी पूर्ण कमान होगी ऋतुराज किशोर सिन्हा के हाथों में…!!
खास खबरलेटेस्ट न्यूजसियासत

आइए जानते हैं…क्या होता है आरके सिन्हा जैसी शख्सियत का होना…! श्रद्धांजलि सभा में उनके सुपुत्र ऋतुराज सिन्हा के संस्कार और शानदार प्रबंधन की कायल हुई जनता…! पिता के सर्वस्वीकार्य और बहुआयामी व्यक्तित्व की विरासत को आगे ले जाने की कसौटी पर खरे उतरे…! ‘सभा’ में टूटी दलीय दूरियां…! चर्चा में रही धुर विरोधी सियासी शख्सियतों-सम्राट व पीके की गर्मजोशी भरी मुलाकात और हंसी ठिठोली की तस्वीर…! लालू भी अपनी दो बेटियों संग पहुंचे…! नितिन-जोशी समेत पूरी भाजपा ‘अन्नपूर्णा’ में जुटी…! नीतीश भी गए…! ‘संगत-पंगत’ के प्रणेता के ब्रह्मभोज में उमड़े लोग बोले, ऐसा आयोजन पहले नहीं देखा…!! भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे आरके सिन्हा की अगुआई वाली SIS के शून्य से 16,000 करोड़ की कंपनी बनने की दिलचस्प कहानी…!! अब इसकी पूर्ण कमान होगी ऋतुराज किशोर सिन्हा के हाथों में…!!

By BRBJ Desk
Published: November 14, 2026
Share
SHARE

-By Bhola Nath

पटना : भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा की श्रद्धांजलि सभा में पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित अन्नपूर्णा भवन में गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इनमें राजनीति, उद्योग, शिक्षा, पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी हस्तियां शामिल थीं। सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजिल दी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व सीएम नीतीश कुमार, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, उनकी बेटी मीसा भारती और रोहिनी आचार्य, आदि ने भी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने स्व. सिन्हा के परिजनों से भेंटकर शोक संवेदना जताई और ढाढ़स बंधाया। सभा में अलग-अलग विचारधाराओं से जुड़े लोगों की मौजूदगी ने उनके व्यापक सामाजिक जुड़ाव को रेखांकित किया। वक्ताओं ने कहा कि उनका व्यक्तित्व सर्वस्वीकार्य एवं बहुआयामी था और वे विभिन्न वर्गों के बीच संवाद बनाने में सफल रहे। इस श्रद्धांजिल सभा में यह दिखा कि आखिर क्या होता है आरके सिन्हा जैसी हस्ती का होना…! मौके पर मौजूद जनता सुपुत्र ऋतुराज सिन्हा के संस्कार और शानदार प्रबंधन की भी कायल हुई …! वह पिता के सर्वस्वीकार्य और बहुआयामी व्यक्तित्व की विरासत को आगे ले जाने की कसौटी पर खरे उतरते दिखे…! अब पूर्ण कमान होगी ऋतुराज किशोर सिन्हा के हाथों में…!! भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे आरके सिन्हा के SIS के शून्य से 16,000 करोड़ की कंपनी बनने की कहानी भी दिलचस्प है…!! अब इसकी पूर्ण कमान ऋतुराज किशोर सिन्हा के हाथों में होगी…!! ऋतुराज किशोर सिन्हा वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी भी हैं…!

What's inside ?
-By Bhola Nathसम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर गर्मजोशी से मिलेश्रद्धांजलि सभा में टूटी दलीय दीवार, पक्ष-विपक्ष के दिग्गज पहुंचे…दोपहर से ही प्रार्थना सभा में लोग पहुंचने लगे थे…ब्रह्मभोज में उमड़े लोग…बोले, ऐसा आयोजन पहले नहीं देखा…!!SIS की दिलचस्प कहानी…बंदर बगीचा में गैरेज से शुरू हुई थी कंपनी…स्व. सिन्हा पत्रकारों को अपना समझते थे

वैसे, इन पंक्तियों के लेखक के नाते मुआफ़ी चाहूंगा…कुछ निजी व्यस्तताओं के कारण आयोजन के दो दिन बाद मैं आप सभी से मुखातिब हो रहा हूं…! लेकिन, जो मैंने देखा, महसूस किया, उसे अपनी नज़र के बरअक्स आपको रूबरू कराने की दिली इच्छा थी…!

सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर गर्मजोशी से मिले

संयोग रहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जन सुराज के सूत्रधार तथा बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर गुरुवार शाम को एक ही समय पाटलिपुत्रा कॉलोनी स्थित अन्नपूर्णा भवन में आयोजित सांसद स्व. आरके सिन्हा के श्राद्धकर्म में शामिल होने पहुंचे। गर्मजोशी से दोनों को एक-दूसरे से मिलते देखकर लोग चकित रह गए…! धुर विरोधी दोनों नेता जब आमने-सामने हुए तो एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराए…! फिर हाथ भी मिलाया। थोड़ी देर रुककर दोनों में बातचीत भी हुई। उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी और स्व. सिन्हा के पुत्र ऋतुराज सिन्हा भी वहां मौजूद रहे। बाद में दोनों ने साथ बैठकर गुफ्तगू भी की। इस दौरान प्रशांत किशोर के बगल में राजद नेत्री रोहिणी आचार्य भी नजर आई। सम्राट चौधरी और पीके की इस मुलाकात को वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में भी कैद किया। इसके बाद यह तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखी गई और काफी चर्चा में रही।

श्रद्धांजलि सभा में टूटी दलीय दीवार, पक्ष-विपक्ष के दिग्गज पहुंचे…

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पूर्व केन्द्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी और अश्विनी चौबे समेत अन्य दलों के नेताओं ने पार्टी में आरके सिन्हा के योगदान को याद किया। स्व. सिन्हा का सम्मान समाज के हर तबके और राजनीति की हर विचारधारा एवं दल में था। गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी भीड़ ने इसे साबित किया। दोपहर 1 बजे से ही अन्नपूर्णा भवन में उन्हें श्रद्धांजलि देने राज्यभर से गणमान्य लोग पहुंचने लगे। इनमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, गिरिराज सिंह, चिराग पासवान, सांसद रविशंकर प्रसाद, उपेंद्र कुशवाहा, पप्पू यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी, वैजयंती पांडा, सुबोध कांत सहाय, विनोद तावड़े, रेणु देवी, मंगल पांडेय, सैयद शहनवाज हुसैन, संजीव चौरसिया, प्रो. रणवीर नंदन, ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू, भाजपा नेता सुधीर शर्मा, किरण घई, ऊषा विद्यार्थी, प्रेम रंजन पटेल, सुरेश रूंगटा के साथ ही, छोटू सिंह, आदि प्रमुख रहे। समाज के अलग-अलग वर्गों से जुड़े लोगों की मौजूदगी ने स्व. सिन्हा के व्यापक सामाजिक प्रभाव और लोकप्रियता को दर्शाया। सबने उनके बहुआयामी व्यक्तित्व की चर्चा की। पूर्व राज्यसभा सांसद होने के साथ ही स्व. आरके सिन्हा एक सफल उद्यमी, पत्रकार और समाजसेवी के रूप में भी अपनी पहचान रखते थे। सभा में राजनीतिक दलों की सीमाएं टूटती नजर आईं। अलग-अलग विचारधारा के नेता, उद्योग जगत की हस्तियां, शिक्षाविद, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि एक मंच पर उपस्थित हुए, स्व. सिन्हा के सर्वस्वीकार्य व्यक्तित्व का प्रमाण था…!

दोपहर से ही प्रार्थना सभा में लोग पहुंचने लगे थे…

प्रार्थना सभा स्थल पर आयोजन के अनुकूल भव्य और विशाल सफेद पंडाल लगा था। लोग दोपहर से ही पहुंचने लगे थे। वे आते…नीचे से ही कतारबद्ध होकर उपर मंच पर स्व. आरके सिन्हा के तैलचित्र तक पहुंचते और वहां रखी गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्पांजलि अर्पित करते…वहां मौजूद ऋतुराज सबका अभिवादन स्वीकार करते…लोग आगे बढ़ जाते…! नीचे बैठने का इंतजाम था। मंच से सटे भजन मंडली का स्टेज बना था। लोग ‘निर्गुण’ सुनते…! बाईं ओर वीआईपीज के लिए व्यवस्था थी। टाइट सिक्युरिटी…! वहां की व्यवस्था में लगे वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष रंजन की नज़र पड़ी, तो मजबूत कदकाठी के सुरक्षा जवानों के बीच से दो-चार ईंच जगह बनाते हुए उन्होंने मुझे अंदर खींच लिया…! साथ में, कुछ अन्य वरिष्ठ पत्रकार भी अंदर घुसे…! तब वहां लोगों से घिरे लालू जी, मीसा और रोहिणी बैठी थीं…! ऋतुराज भी वहीं थे…मुझसे हाथ मिलाया…अभिवादन का आदान-प्रदान हुआ…!

ब्रह्मभोज में उमड़े लोग…बोले, ऐसा आयोजन पहले नहीं देखा…!!

मुख्य सभास्थल के ठीक पीछे विशाल हॉल में ब्रह्मभोज का आयोजन था। खाने-पीने और स्वीट डिश के अनगिनत स्टॉल लगे थे…! ‘संगत-पंगत के प्रणेता रहे स्व. आरके सिन्हा के इस आयोजन में भीड़ काफी थी, मगर किसी को मनपसंद प्रसाद लेने में कोई दिक्कत नहीं…! स्व. सिन्हा मिलेट पसंद करते थे और उसे प्रोमोट भी करते थे…! …तो वहां बाजरे की खिचड़ी समेत मोटे अनाज के अन्य लजीज डिश भी थे। मगध का आलू-परवल दम समेत कई क्षेत्रीय व्यंजनों का भी समावेश था…! तमाम जनता ने लजीज व्यंजनों का आनंद लिया…! अनायास वे कहते हुए सुने गए…!! ऐसा आजोयन आज तक नहीं देखा था…! कार्यक्रम स्थल पर 9 पार्किंग लॉट बने थे। वॉकी-टाकी से मुस्तैद जवान…वाहन पार्किंग में कोई दिक्कत नहीं…!

SIS की दिलचस्प कहानी…बंदर बगीचा में गैरेज से शुरू हुई थी कंपनी…

SIS की कहानी भी काफी दिलचस्प है…! इसे स्व. आरके सिन्हा ने बिहार की राजधानी पटना के बंदर बगीचा में गैरेज के एक कमरे से शुरू किया था…! बाद में यह न सिर्फ इंडिया, बल्कि, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और सिंग़ापुर की प्रमुख सिक्युरिटी कंपनी बनी। अभी यह 16,000 करोड़ रुपए की कंपनी है जो, बीएसई और एनएसई में लिस्टेड है। इसमें 3.5 लाख से अधिक स्टाफ कार्यरत हैं। यह स्व. सिन्हा की उद्यमिता की मिसाल है…!

स्व. सिन्हा पत्रकारों को अपना समझते थे

स्व. सिन्हा पत्रकारों को अपना समझते थे। तब मैं ‘हिन्दुस्तान’ का पॉलिटिकल एडिटर सह स्टेट ब्यूरो चीफ था। वह मुझसे खास तौर से आत्मीय थे…! इसका कारण भी वह बताते थे…कहते कि शुरू में वह खुद भी हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप से जुडे रहे थे। तब इसके बिहार वाले अंग्रेजी संस्करण ‘सर्चलाइट’ के रिपोर्टर थे। वहीं, ‘हिन्दुस्तान’ का नाम उस समय ‘प्रदीप’ हुआ करता था। कहते थे, तब वह साइकिल से रिपोर्टिंग करते थे और थक जाते थे तो ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ (जीपीओ के पास स्थित) के दफ्तर में ही रात को रुक जाते थे…! इसी नाते वह पत्रकारों को अपनी बिरादरी का मानते थे और उनके सुख–दुखते के बारे में जरूर पूछते थे….! एकबार मेरे मुंह से अनायास अपनी श्रीमतीजी की खराब सेहत का जिक्र निकल गया…तुरंत बोले…आप कोई चिन्ता ना करें…उनको लेकर दिल्ली आइए…उनकी बेस्ट ट्रीटमेंट की व्यवस्था होगी। हालांकि, इसकी नौबत नहीं आई…! सफल उद्यमी बनने के बाद भी लिखने की उनकी आदत अंत तक बरकरार रही। समाचार पत्र-पत्रिकाओं में विभिन्न मुद्दों पर उनके आलेख अक्सर प्रकाशित होते रहते थे…! एक मुलाकात में मैंने पूछा. इतनी व्यस्तता में भी कैसे समय निकाल लेते हैं…? बोले, एक पत्रकार हमेशा पत्रकार होता है…! एकबार मुद्दा दिमाग में आने के बाद लिखने में मुझे खास वक्त नहीं लगता…! हिन्दी न्यूज एजेंसी ‘हिन्दुस्तान समाचार’ का भी लम्बे समय तक नेतृत्व और मार्गदर्शन किया…! …तो ऐसे थे आरके सिन्हा यानी रवीन्द्र किशोर सिन्हा…! उनके निधन के साथ ही एक युग का अंत हो गया…!

TAGGED:#bjp#sis#RK Sinha#samrat#lalu#joshi#pk#nitish#nitin#shraddhanjali-sabha #bjp#sis#rk-sinha#samrat#lalu#joshi#pk#nitish#nitin#shraddhanjali-sabha

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form id=4730 element_id="post-form"]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Cry0
Happy0
Joy0
Angry0
Surprise0
Previous Article दिग्गज शख्सियतों का ‘अन्नपूर्णा’ पहुंचने का सिलसिला जारी…पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और साध्वी ऋतंभरा ने स्व.आरके सिन्हा को दी श्रद्धांजलि
Next Article तेजस्वी यादव ने आरके सिन्हा को श्रद्धांजलि दी
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Latest News

तेजस्वी यादव ने आरके सिन्हा को श्रद्धांजलि दी
November 14, 2026
दिग्गज शख्सियतों का ‘अन्नपूर्णा’ पहुंचने का सिलसिला जारी…पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और साध्वी ऋतंभरा ने स्व.आरके सिन्हा को दी श्रद्धांजलि
November 9, 2026
दीपावली-छठ से पहले पत्रकार पेंशन योजना की राशि लाभुकों के खातों में ट्रांसफर हुई…सीएम सम्राट चौधरी के निदेशानुसार हर माह की 10 तारीख को पेंशन पेमेंट का निर्णय 
November 7, 2026
94 साल के मुरली मनोहर जोशी ने ऋतुराज सिन्हा से कहा, तुम्हारे पिताजी से मेरा क्या संबंध था, तुम्हें नहीं पता… तुम मेरी उम्र की चिन्ता मत करो… मैं 12 नवम्बर को पटना आ रहा हूं…! भाजपा समेत कई दलों के बड़े नेता श्राद्धकर्म और प्रार्थनासभा में पहुंचेंगे ‘अन्नपूर्णा’…! श्रद्धांजलि देने वालों का लगा है तांता…!
November 7, 2026

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
खास खबरलेटेस्ट न्यूज

विस अध्यक्ष ने विधायकों के फोन का अफसरों को फौरन जवाब देने का दिया निर्देश, शून्यकाल के सवाल व ध्यानाकर्षण आनलाइन लेने के लिए नया समय निर्धारित  

modi
ट्रेंडिंगलेटेस्ट न्यूजसियासतसियासी चौसर-24

दुनिया में भारत का डंका और एनडीए सरकार का काम तो ट्रेलर, गाड़ी टॉप गियर में ले जाना है : पीएम मोदी

खास खबरइनफाइट्ससियासत

नीतीश फिर भाजपा के ‘बड़े भाई’ की भूमिका में…!! एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर सब ठीक नहीं

एजुकेशनखास खबर

20 केंद्रीय विद्यालयों के लिए राजस्व-भूमि सुधार विभाग ने उपलब्ध कराई जमीन

काम की खबरेंखास खबरट्रेंडिंगपटनालेटेस्ट न्यूज

सीएम सम्राट ने मेट्रो निर्माण के दौरान बेली रोड पर स्मूथ ट्रैफिक सुनिश्चित करने के लिए दिये कई निर्देश

एजुकेशनओपीनियनखास खबरहेल्थ लाइव

बड़ा सवाल…? क्या बिहार के मेडिकल कालेजों खासकर प्राइवेट को अपने यहां शिक्षकों/फेकल्टी की सौ-फीसदी उपस्थिति अनिवार्य करने के लिए बाध्य किया जा सकता है…? जवाब…! जी, हां…यह बिल्कुल संभव है…! बस, सरकार की नीयत होनी चाहिए…! लाखों मरीजों और हजारों एमबीबीएस छात्रों से जुड़े इस गंभीर सवाल पर BRBJ News के पूछने पर अपर मुख्य सचिव रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डा. एस सिद्धार्थ बता रहे हैं…यह कैसे संभव है…!!

cm panchayat
काम की खबरेंलेटेस्ट न्यूज

मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्यों, सरपंच, उप सरपंच व पंच के मानदेय में होगी सम्मानजनक वृद्धि

अन्य कोर्टक्राइम स्टोरीखास खबरलीगल बैटललेटेस्ट न्यूज

मोटरसाइकिल से जा रहे युवक को गोलियों से भून डाला था, 5 को उम्रकैद

Show More
BRBJ News

Welcome to BRBJ News , your go-to source for insightful articles on the ever-evolving worlds of technology, digital marketing, and web design. Explore our collection of expert-driven content designed to inspire, inform, and empower your journey in these dynamic fields.

  • Popular:
  • खास खबर
  • सियासत
  • पटना
  • लेटेस्ट न्यूज
  • ट्रेंडिंग
  • काम की खबरें

Important Links

  • About
  • Grievance Form
  • Grievance Report
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • GDPR Policy

User Interests

  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • Reading History

Follow us

All Rights Reserved. © BRBJ News. Design by Cotlas. Hosted on Host Niki
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.
[mc4wp_form id=4730 element_id="popup-form"]
Zero spam, Unsubscribe at any time. Read our privacy policy here.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?