By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
BRBJ News
  • About us
  • Contact
  • Grievance
Notification
  • ट्रेंडिंग
    • लेटेस्ट न्यूज
  • खास खबर
    • ब्रेकिंग
    • इनफाइट्स
    • पर्यावरण
    • घुमक्कड़ी
  • सियासत
    • सियासी चौसर-24
  • ब्यूरोक्रेसी
    • अंदरखाने
  • पटना
    • रियल एस्टेट
  • ओपीनियन
    • इंटरव्यू
    • मुद्दा
  • क्राइम
  • एजुकेशन
    • काम की खबरें
    • रोजगार
    • यूथ/खेल
  • लीगल
    • सुप्रीम कोर्ट
    • हाई कोर्ट
    • अन्य कोर्ट
    • लॉ वर्ल्ड
  • कारोबार
    • उद्योग
    • व्यवसाय
  • राशिफल
    • पंचांग
    • धर्म / अध्यात्म
  • कला संस्कृति
    • साहित्य
  • सोशल मीडिया
  • लाइफ स्टाइल
    • हेल्थ लाइव
    • ग्लैमर
BRBJ NewsBRBJ News
Font ResizerAa
Search

Top Stories

Explore the latest updated news!

स्वास्थ्य मंत्री निशांत जी…! अपने पिता के इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर जरा मुलाहज़ा फरमाइए…!! पीएमसीएम के इन अत्याधुनिक सुविधाओं का जब कोई उपयोग ही नहीं हो रहा तो क़रोड़ों खर्च करके इन्हें बनाया क्यों गया…!!! क्या यह सरकारी खजाने का अपव्यय नहीं…!!! लोग इसे निजी हॉस्पीटल्स के दबाव की साजिश व आपके विभाग की लापरवाही मान रहे…!!!!

शानदार बिल्डिंग के भ्रम में ना पड़ें…पीएमसीएच जाने से पहले हो जाइए सावधान…!! वरना झेलनी पड़ेगी ये जलालत…!!!

नीतीश कुमार के इस महत्वाकांक्षी ड्रीम प्रोजेक्ट में 1 बेड की कीमत 1 करोड़…!! जानिए…5,544 करोड़ के 5462 शैय्या वाले दुनिया के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच के पुनर्निर्माण की हकीकत और फसाना…!!!

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US

Designed by Cotlas with love. Hosted on Host Niki

BRBJ News > एजुकेशन > काम की खबरें > स्वास्थ्य मंत्री निशांत जी…! अपने पिता के इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर जरा मुलाहज़ा फरमाइए…!! पीएमसीएम के इन अत्याधुनिक सुविधाओं का जब कोई उपयोग ही नहीं हो रहा तो क़रोड़ों खर्च करके इन्हें बनाया क्यों गया…!!! क्या यह सरकारी खजाने का अपव्यय नहीं…!!! लोग इसे निजी हॉस्पीटल्स के दबाव की साजिश व आपके विभाग की लापरवाही मान रहे…!!!!
काम की खबरेंखास खबरहेल्थ लाइव

स्वास्थ्य मंत्री निशांत जी…! अपने पिता के इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर जरा मुलाहज़ा फरमाइए…!! पीएमसीएम के इन अत्याधुनिक सुविधाओं का जब कोई उपयोग ही नहीं हो रहा तो क़रोड़ों खर्च करके इन्हें बनाया क्यों गया…!!! क्या यह सरकारी खजाने का अपव्यय नहीं…!!! लोग इसे निजी हॉस्पीटल्स के दबाव की साजिश व आपके विभाग की लापरवाही मान रहे…!!!!

By BRBJ Desk
Published: September 6, 2026
Share
SHARE

By Bhola Nath

‘हिन्दुस्तान’ के पूर्व राजनीतिक संपादक

संपर्क : 9431044800 (मोबाइल नम्बर)

विशेष स्टोरी : तीसरी किस्त

जानिए…देश के सबसे बड़े अस्पताल की कुछ और रियलिटी चेक…!!

पटना : स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार जी…! पीएमसीएम आने वाले पेशेंट आप से अपने पिता के इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर जरा मुलाहज़ा फरमाने का आग्रह कर रहे हैं…!! यहां के इन अत्याधुनिक प्राइवेट रूमों और डीलक्स सुईट का जब कोई उपयोग ही नहीं हो रहा है, मरीजों और उनके परिजनों को इसका लाभ ही नहीं मिल रहा है, तो 100 क़रोड़ से अधिक खर्च करके इनको बनाया क्यों गया था…!!! क्या यह जनता की गाढ़ी कमाई के धन का बेजा इस्तेमाल नहीं है…राज्य के सरकारी खजाने का दुरुपयोग नहीं है…!!! जरा गौर कीजिए, यह आपके विभाग की लापरवाही है या फिर निजी हॉस्पिटल्स के दबाव की साजिश…!!!!

What's inside ?
By Bhola Nath‘हिन्दुस्तान’ के पूर्व राजनीतिक संपादकसंपर्क : 9431044800 (मोबाइल नम्बर)विशेष स्टोरी : तीसरी किस्तजानिए…देश के सबसे बड़े अस्पताल की कुछ और रियलिटी चेक…!!प्राइवेट रूम ….पीएमसीएम की नई बिल्डिंग की हकीकत और फसाना में और बड़ा गैप…डीलक्स सुईट …क्या निजी अस्पतालों के दबाव में नहीं चालू हो रहे प्राइवेट रूम व डीलक्स सुईट…लोगों की इच्छा…मंत्री निशांत कुमार कारणों की पड़ताल करें…पुराने बिल्डिंग में चल रहे आईसीयू बेड पर भी उठ रहे सवाल……जारी…(अगली किस्त में हम स्टेट-ऑ‌फ-द-आर्ट पीएमसीएम की ऐसी कुछ और वीवीआईपीज और बेहतरीन फैसिलिटीज पर चर्चा करेंगे, जो बड़ी लागत से बनकर तो तैयार हैं, मगर अब तक इस्तेमाल में नहीं आ सके हैं…!!!)

प्राइवेट रूम ….

पीएमसीएम की नई बिल्डिंग की हकीकत और फसाना में और बड़ा गैप…

पटना मेडिकल कालेज एवं अस्पताल यानी पीएमसीएम विश्व के दूसरा सबसे बड़े और भारत के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित अस्पताल का तमगा हासिल करने जा रहा है। लेकिन, इसकी नई बिल्डिंग की हकीकत और फसाना…में एक और बड़ा गैप नमूदार हो रहा है। उन्हीं में एक है-इसके प्राइवेट रूम्स और डीलक्स सुईट्स की कहानी। जिस ट्विन टावर में ये प्राइवेट रूम्स और डीलक्स सुईट्स हैं, उसे पीएमसीएम प्रशासन को हैंडओवर हुए एक साल से अधिक समय बीत गए हैं, मगर आज तक इनका लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। तत्कालीन मुख्यमंत्री की हैसियत से नीतीश कुमार ने गत 3 मई, 2025 को पीएमसीएच की जिन नई सुविधाओं का दूसरी बार में लोकार्पण किया था, उनमें ये सभी भी थे। उनके साथ तत्कालीन उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद थे, जो अभी बिहार के मुख्यमंत्री हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव के रूप में प्रत्यय अमृत (मौजूदा मुख्य सचिव) भी थे।

डीलक्स सुईट …

क्या निजी अस्पतालों के दबाव में नहीं चालू हो रहे प्राइवेट रूम व डीलक्स सुईट…

अभी पीएमसीएम में आईसीयू बेड वाले 44 प्राइवेट रूम और 10 डीलक्स सुईट्स तैयार हैं। प्राइवेट रूम सिंगल, जबकि डीलक्स सुईट डबल रूम के हैं। इनमें,  दो सुपर डीलक्स रूम भी हैं। इस तरह के आईसीयू बेड के साथ कुल 146 प्राइवेट रूम पहले फेज में बनने हैं। किराए की बात करें तो एक डीलक्स सुईट के 4000 रुपए और प्रति प्राइवेट रूम 1500 रुपए है। वहीं, प्राइवेट हॉस्पिटल्स में इस तरह के डीलक्स सुईट का किराया कम से कम तीन गुना यानी 12 से 15 हजार और प्राइवेट सिंगल रूम के 5 से 6 हजार रुपए हैं। दुर्भाग्यपूर्ण है कि सभी तरह के मिलाकर ये 56 प्राइवेट रूम/सूट पिछले एक साल यानी सितम्बर, 2025 से ही तैयार हैं, मगर अभी तक ये चालू नहीं हुए हैं। काफी कोशिशों के बाद भी वीआईपी मरीजों को भी यह सुविधा नहीं मिल रही है। क्या इसे प्राइवेट अस्पतालों का दबाव माना जाए? कारण कि इस सुविधा के फंक्शनल नहीं होने से कई वैसे मरीज जिनको इस सुविधा की दरकार रहती है और अफोर्ड कर सकते हैं, वे सिर्फ इसी वजह से निजी नर्सिंग होम या अस्पतालों का रुख कर लेते हैं। दूसरी ओर, इस कारण पीएमसीएम या कहें सरकार को भी राजस्व की क्षति हो रही है।

लोगों की इच्छा…मंत्री निशांत कुमार कारणों की पड़ताल करें…

लोगों की इच्छा है कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को इसके कारणों की पड़ताल करनी चाहिए, कि ऐसा क्यों हो रहा है। वह सुधार के प्रयास भी कर रहे हैं। दो दिन पहले गत शुक्रवार को निशांत कुमार का बयान आया था कि पीएमसीएम और राज्य के अन्य बड़े अस्पतालों में संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। …तो क्या इन प्राइवेट रूम्स और डीलक्स सुईट्स का बनने के बाद भी यू ही पड़े रहना, संसाधनों का अपव्यय या कहें तो दुरुपयोग नहीं है। वह भी तब जबकि यह उनके पिता नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी और स्वप्न परियोजना है।

पुराने बिल्डिंग में चल रहे आईसीयू बेड पर भी उठ रहे सवाल…

इसी तरह ‘पीएमसीएच के पुनर्निर्माण की हकीकत और फसाना…’ की दूसरी कड़ी में हमने लिखा था कि नई इमारत में बनकर तैयार पड़े 54-55 आईसीयू बेड अभी चालू ही नहीं हुए हैं। इसका कारण क्या है, कोई बताने को तैयार नहीं है। जबकि इन पर करोड़ों रुपए खर्च हो चुके हैं। परिणाम यह है कि मेडिसिन और सर्जरी के 18-18, न्यूरो सर्जरी के 12 और कुछ अन्य आईसीयू बेड पुराने बिल्डिंग में ही चल रहे हैं। इस कारण पुराने आईसीयू ब्लाक को तोड़ा नहीं जा पा रहा है और नई सुविधाओं के निर्माण में खासी परेशानी पेश आ रही है। क्या इसे लेकर भी हेल्थ मा‌फिया का दबाव है? ऐसे कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

फैक्ट चेक : इसी ‘दूसरी कड़ी’ यह जिक्र भी आया था कि अत्याधुनिक तकनीक से लैस 65 आईसीयू बेड में से 10-11 बेड डा. आईएस ठाकुर (पूर्व अधीक्षक, पीएमसीएम) ने प्रयास करके गाइनी विभाग को सौंपा था। वहां ये चल अभी भी रहे हैं। यहां स्पष्ट करना है कि गाइनी के इन आईसीयू बेडों को दरअसल पीएमसीएम के मौजूदा अधीक्षक डा. राजीव कुमार सिंह ने अपनी देख-रेख में चालू कराया है। वैसे सूत्रों के मुताबिक मरीजों की सुविधा के लिए प्राइवेट और डीलक्स रूम डा. आईएस ठाकुर ने ही प्रयास करके प्रोजेक्ट में शामिल कराया था।

…जारी…

(अगली किस्त में हम स्टेट-ऑ‌फ-द-आर्ट पीएमसीएम की ऐसी कुछ और वीवीआईपीज और बेहतरीन फैसिलिटीज पर चर्चा करेंगे, जो बड़ी लागत से बनकर तो तैयार हैं, मगर अब तक इस्तेमाल में नहीं आ सके हैं…!!!)

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form id=4730 element_id="post-form"]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram
What do you think?
Love0
Sad1
Cry0
Happy0
Joy0
Angry0
Surprise0
Previous Article शानदार बिल्डिंग के भ्रम में ना पड़ें…पीएमसीएच जाने से पहले हो जाइए सावधान…!! वरना झेलनी पड़ेगी ये जलालत…!!!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Latest News

शानदार बिल्डिंग के भ्रम में ना पड़ें…पीएमसीएच जाने से पहले हो जाइए सावधान…!! वरना झेलनी पड़ेगी ये जलालत…!!!
September 5, 2026
नीतीश कुमार के इस महत्वाकांक्षी ड्रीम प्रोजेक्ट में 1 बेड की कीमत 1 करोड़…!! जानिए…5,544 करोड़ के 5462 शैय्या वाले दुनिया के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच के पुनर्निर्माण की हकीकत और फसाना…!!!
September 4, 2026
कैबिनेट का फैसला – 3 : नगर निकायों को अब उनके प्रदर्शन के आधार पर मिलेगी राशि, 9 हजार 169 करोड़ की स्वीकृति
September 2, 2026
कैबिनेट का फैसला–2 : पटना के बेली रोड से हटेगा अतिक्रमण, जानिए कहां’ लगेगा ग्रिल… कितना चौड़ा हो जाएगा…?
September 2, 2026

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
खास खबरसियासतसियासी चौसर-24

समस्तीपुर : दो मंत्री संतानों में सीधी फाइट, वे फैक्टर जो सन्नी या शाम्भवी की जीत तय करेंगे  

खास खबरमुद्दालीगल बैटल

विधिक सेवा शिविर में शामिल हुए रोहतास प्राधिकार के अध्यक्ष और एडीएम

क्राइम स्टोरीखास खबरपटना

पटना समेत बिहार के सुपारी किलरों की तैयार होगी कुंडली

खास खबरओपीनियनसियासत

बांकीपुर पर फैसला महज कुछ घंटों में, उपचुनाव के बावजूद इस सीट पर क्यों टिकी हैं दुनिया की निगाहें, रिजल्ट किस तरह प्रभावित करेगा देश की राजनीति…!!

आफिसर्स ‌फ्लैट
काम की खबरेंट्रेंडिंगपटनाब्यूरोक्रेसीलेटेस्ट न्यूज

बिहार म्युजियम के सामने 2-3 साल में बनेगा 10 मंजिला आफिसर्स फ्लैट

ओपीनियनइनफाइट्सखास खबरसियासत

नामांकन को बचे महज कुछ घंटे और सीटें कब्जाने के लिए दोनों गठबंधनों में कचरमकूट…! कोई धनबल तो कोई सत्ता के लिए चाह रहा अधिक सीटें, जबरदस्त सस्पेंस – बार बयान बदल रहे बड़े नेता

खास खबरसियासत

धर्मेन्द्र प्रधान से एक घंटा देर चुनाव समिति बैठक में पहुंचे विजय सिन्हा, भाजपा उम्मीदवारों के नाम व एनडीए घटक दलों में सीट शेयरिंग पर हुई चर्चा

खास खबरलेटेस्ट न्यूज

प्रबोधन कार्यक्रम में सत्तापक्ष व विपक्षी विधायकों की सहभागिता से लोकतांत्रिक मूल्यों को मिली मजबूती : डा. प्रेम

Show More
BRBJ News

Welcome to BRBJ News , your go-to source for insightful articles on the ever-evolving worlds of technology, digital marketing, and web design. Explore our collection of expert-driven content designed to inspire, inform, and empower your journey in these dynamic fields.

  • Popular:
  • खास खबर
  • सियासत
  • पटना
  • ट्रेंडिंग
  • लेटेस्ट न्यूज
  • काम की खबरें

Important Links

  • About
  • Grievance Form
  • Grievance Report
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • GDPR Policy

User Interests

  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • Reading History

Follow us

All Rights Reserved. © BRBJ News. Design by Cotlas. Hosted on Host Niki
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.
[mc4wp_form id=4730 element_id="popup-form"]
Zero spam, Unsubscribe at any time. Read our privacy policy here.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?