By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
BRBJ News
  • About us
  • Contact
  • Grievance
Notification
  • ट्रेंडिंग
    • लेटेस्ट न्यूज
  • खास खबर
    • ब्रेकिंग
    • इनफाइट्स
    • पर्यावरण
    • घुमक्कड़ी
  • सियासत
    • सियासी चौसर-24
  • ब्यूरोक्रेसी
    • अंदरखाने
  • पटना
    • रियल एस्टेट
  • ओपीनियन
    • इंटरव्यू
    • मुद्दा
  • क्राइम
  • एजुकेशन
    • काम की खबरें
    • रोजगार
    • यूथ/खेल
  • लीगल
    • सुप्रीम कोर्ट
    • हाई कोर्ट
    • अन्य कोर्ट
    • लॉ वर्ल्ड
  • कारोबार
    • उद्योग
    • व्यवसाय
  • राशिफल
    • पंचांग
    • धर्म / अध्यात्म
  • कला संस्कृति
    • साहित्य
  • सोशल मीडिया
  • लाइफ स्टाइल
    • हेल्थ लाइव
    • ग्लैमर
BRBJ NewsBRBJ News
Font ResizerAa
Search

Top Stories

Explore the latest updated news!

सीएम सम्राट के हाथों 12 दिन पहले जिन सुविधाओं का लोकार्पण कराया गया, वे अब तक अमल में नहीं आ पाई हैं…! बड़ा सवाल है कि जब मुख्यमंत्री को अफसरान गंभीरता ने नहीं ले रहे तो फिर आम आदमी की बिसात क्या है…! दिलचस्प बात यह है कि कई सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं, मगर, उन्हें आमजन को मुहैया नहीं कराया जा रहा है…है ना हैरतअंगेज…! यही नहीं, जिन फैसिलिटीजी को निर्माण एजेंसी प्रशासन को सौंप चुकी है…उसमें भी अब अल्ट्रेशन किया या रहा है…पता नहीं इसके पीछे की मंशा क्या है…? कई बड़े अखबारों में भी बिना फैक्ट चेक किए कई फर्जी दावे वाले बयान छापे जा रहे हैं…!

युवा BAO की प्रसव के बाद अस्पताल में तड़प-तड़पकर हुई मौत…! परिजन सदमे में…!! बीएओ की दर्दनाक मौत पर पिता और वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार लाल का दिल को चीर देने वाला भावुक अर्तनाद…मेरे नवजात नवासे की मां…मेरी राजदुलारी चली गई…! बिटिया की मौत से पूरा परिवार बिखर गया…!! पिता ने अस्पताल पर लगाया घोर लापरवाही का आरोप…!!! पटनासिटी के मुसल्लहपुर में तैनात थीं बीएओ राजलक्ष्मी…!!  

BRBJ News की खबर का बड़ा असर…! करोड़ों की दो अत्याधुनिक मशीन से वर्ल्ड क्लास PMCH में अब और सस्ते में होंगी दो महंगी जांच…!! MRI और सीटी (CAT) स्कैन के लिए मिलेंगे दो दर्जन टेक्निशियन…! निकला टेंडर…! आज निविदा भरने का अंतिम दिन…! एक दिन बाद खुलेगा टेंडर …!

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US

Designed by Cotlas with love. Hosted on Host Niki

BRBJ News > एजुकेशन > काम की खबरें > नए पीएमसीएच में आईसीयू के अलावा प्राइवेट/डीलक्स रूम का लाभ मरीजों को नहीं मिलने पर मौजूदा अधीक्षक ने गिनाईं व्यवस्थागत परेशानियां…लेकिन, BRBJ News का मानना है कि मजबूत Will Power व इन कुछ Adjustment से आसानी से दूर हो सकती हैं ये दिक्कतें…!!!
काम की खबरेंखास खबरमुद्दाहेल्थ लाइव

नए पीएमसीएच में आईसीयू के अलावा प्राइवेट/डीलक्स रूम का लाभ मरीजों को नहीं मिलने पर मौजूदा अधीक्षक ने गिनाईं व्यवस्थागत परेशानियां…लेकिन, BRBJ News का मानना है कि मजबूत Will Power व इन कुछ Adjustment से आसानी से दूर हो सकती हैं ये दिक्कतें…!!!

By BRBJ Desk
Published: September 8, 2026
Share
SHARE

– By Bhola Nath

‘हिन्दुस्तान’ के पूर्व राजनीतिक संपादक

संपर्क : 9431044800 (मोबाइल नम्बर)

विशेष स्टोरी : चौथी किस्त

BRBJ News की विशेष स्टोरी की तीन किस्तों के बाद आया पीएमसीएच अधीक्षक का पक्ष…! गिनाई परेशानियां…लेकिन, आसानी से दूर हो सकती हैं ये दिक्कतें…आप भी जानिए कैसे…!!

What's inside ?
– By Bhola Nath‘हिन्दुस्तान’ के पूर्व राजनीतिक संपादकसंपर्क : 9431044800 (मोबाइल नम्बर)विशेष स्टोरी : चौथी किस्तएक रूम में एक से अधिक शिक्षक क्यों नहीं एडजस्ट हो सकते…?पीएमसीएच की नई बिल्डिंग के विभाग…डाक्टरों को 10 प्राइवेट रूम दे दिए, पर बचे 45 मरीजों को क्यों नहीं मिल रहे…कई बार व्यवस्था बनाने से बनती है…नई बिल्डिंग के आईसीयू …गैप एनालिसिस के आधार पर निर्माण एजेंसी से नए इक्विपमेंट की डिमांड जरूर करें…अभी भी नए पीएमसीएच में बेडों की संख्या पुराने की तुलना में खास कम नहीं……जारी…(आगामी किस्तों में नए-एक्सिलेंट पीएमसीएच में बड़े लोगोंके लिए बनीं कुछ और बिग फैसिलिटीज की पड़ताल …!!!)

पटना : BRBJ News की विशेष स्टोरी की तीन किस्तों के बाद पीएमसीएच के मौजूदा अधीक्षक डा. राजीव कुमार सिंह का पक्ष आया है…! खास बात यह रही कि उन्होंने BRBJ News की स्टोरीज को लेकर ऐसा कुछ नहीं कहा, कि इसमें कोई भी फैक्ट गलत लिखा गया है। उन्होंने व्वस्थागत, व्यावहारिक और प्रशासनिक परेशानियां गिनाते हुए तर्क पेश किया कि क्यों अभी पीएमसीएच की व्यवस्था पूरी तरह काम नहीं कर पा रही है। सिस्टम में झोल कहां और किस वजह से है? इसके बावजूद हमारा मानना है कि कोई नई व्यवस्था लागू करने के लिए मजबूत Will Power दिखानी पड़ती है। पीएमसीएच एडमिनिस्ट्रेशन का मुखिया होने नाते यदि वे इच्छाशिक्त दिखाएं और इन कुछ एडजस्टमेंट का सहारा लें तो स्थिति में आसानी से सुधार हो सकता है।

एक रूम में एक से अधिक शिक्षक क्यों नहीं एडजस्ट हो सकते…?

प्राइवेट रूम फंक्शनल नहीं होने के बारे में मौजूदा अधीक्षक का कहना है कि चिकित्सकों-शिक्षकों के बैठने के लिए जगह नहीं थी, लिहाजा लगभग 10 प्राइवेट रूम उनको दे दिए गए हैं। हालांकि, प्रबंधकीय हेड होने के नाते उनकी जानकारी में भी यह होना चाहिए कि पहले टावर के सातवें माले पर मेडिकल शिक्षकों के बैठने के लिए व्यवस्था है। इसी तरह गाइनी, आई (नेत्र) आदि विभागों में भी मौजूद व्यवस्था के तहत उनके लिए सीटिंग एरेंजमेंट की जा सकती है। जरूरी नहीं कि एक रूम में एक ही चिकित्सक/शिक्षक बैठें। पुरानी बिल्डिंग या नए टावर के गाइनी, मेडिसिन जैसे कुछ विभागों की तरह थोड़ा एडजस्टमेंट से एक कक्ष में दो-तीन या चार डाक्टर/शिक्षक को बैठाया जा सकता है। यानी उनकी सीटिंग रिएरेंज की जा सकती है।

पीएमसीएच की नई बिल्डिंग के विभाग…

डाक्टरों को 10 प्राइवेट रूम दे दिए, पर बचे 45 मरीजों को क्यों नहीं मिल रहे…

चलिए, मान लिए कि बहुत दिक्कत है और इसलिए 10 प्राइवेट रूम चिकित्सकों/शिक्षकों को दे दिए। फिर भी आईसीयू बेड वाले ऐसे 35 प्राइवेट और 10 डीलक्स सुईट्स यानी कुल 45 रूम बचते हैं। आखिर वे मरीजों को क्यों नहीं अलॉट किए जा रहे हैं। प्राइवेट और डीलक्स रूम अगर अलाट किए जाते हैं तो इसका लाभ न सिर्फ मरीजों को मिलेगा, बल्कि पीएमसीएच या कहें सरकार को भी आय होगी। यहां गौरतलब है कि जो मरीज अफोर्ड कर सकते हैं, वे प्राइवेट या डीलक्स रूम में ही रहना चाहते हैं। कहीं और नहीं…! वैसे, पुरानी इमारत में भी वीआईपी मरीजों के लिए व्यवस्था थी। इनमें 30 कॉटेज, गाइनी विभाग के 15 केबिन और कैंसर विभाग के 10 कमरे यानी कुल 55 कमरे ऐसे थे, जिनका इस्तेमाल वीआईपीज ट्रीटमेंट के लिए किया जाता था। तब यह व्यवस्था कैसे स्मूथ चल रही थी। इस पर गौर करना चाहिए…!

कई बार व्यवस्था बनाने से बनती है…

नीकू-पीकू वार्ड और कुछ अन्य विभागों को नए टावर में शिफ्ट करते समय भी इसी तरह की परेशानियां आई थीं। तब पीएमसीएच के अधीक्षक डा. आईएस ठाकुर थे। निर्माण एजेंसी से नीकू-पीकू के लिए सिर्फ तीन ही वेंटिलेटर मुहैया कराए गए थे, जबकि होने चाहिए 18…! बताया जाता है कि पीडिएट्रिक के तत्कालीन हेड ऑफ डिपार्टमेंट डा. भूपेन्द्र कुमार ने 15 से 18 वेंटिलेकर की मांग की थी। नहीं मिले तो उस वक्त पुराने वार्ड से 9 वेंटिलेटर लाकर कुल 12 वेंटिलेटर से नए भवन में नीकू-पीकू वार्ड को चालू किया गया। इसी तरह मरीजों की संख्या और सुविधा के लिहाज से गाइनी और मेडिसिन को दो पार्ट कर उसमें कुछ दूसरे विभाग चालू किए गए। एक सवाल यह भी उठ सकता है कि आईसीयू वाले विभाग बिना चिकित्सक/ शिक्षक चालू कैसे शिफ्ट किए जा सकते हैं, तो यहां ध्यान देने लायक है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से 20 से अधिक आईसीयू के जानकार डाक्टरों की बहाली की गई है, उनके जरिए आईसीयू को भी नए टावर में शिफ्ट कर उसे फंक्शनल किया जा सकता है।

नई बिल्डिंग के आईसीयू …

गैप एनालिसिस के आधार पर निर्माण एजेंसी से नए इक्विपमेंट की डिमांड जरूर करें…

यहां यह भी गौरतलब है कि जो भी नए विभाग नई बिल्डिंग में शिफ्ट हों, उनके लिए निर्माण एजेंसी से नए इक्विपमेंट भी जरूर ले लिए जाएं। आखिर वर्ल्ड क्लास अस्पताल के लिए इक्विपमेंट भी तो उसी स्तर के होने चाहिए। पीडिएट्रिक, आई (नेत्र), गाइनी आदि के लिए भी गैप एनालिसिस (अंतर का आकलन) कर वर्तमान अधीक्षक को निर्माण एजेंसी से डिमांड करनी चाहिए। वैसे भी एक बार पुराने उपकरण से काम शुरू होने के बाद न तो इसका रिकार्ड रहता है और न ही नए के मिलने की गारंटी रह जाती है। गौरतलब है कि राज्य सरकार से किए गए एग्रीमेंट के तहत निर्माण एजेंसी लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) को 750 करोड़ रुपए के इक्विपमेंट भी पीएमसीएच के नए भवन को मुहैया कराने हैं।

अभी भी नए पीएमसीएच में बेडों की संख्या पुराने की तुलना में खास कम नहीं…

अधीक्षक महोदय का कहना है कि सितम्बर के अंत तक तीसरा टावर मिल जाएगा। तब इसके 500 नए शैय्या को मिलाकर हमारे पास कुल 1550 बेड होंगे। उनका दावा है कि अगला टावर (थर्ड वाला) निर्माण एजेंसी के हैंडओवर करने पर सर्जरी विभाग इसी माह नए में शिफ्ट हो जाएगा। हालांकि, न्यूरो, आईसीयू मेडिसिन, आर्थो, न्यूरो और बर्न वार्ड अभी पुराने में ही रहेंगे। वे कहते हैं कि थर्ड टावर मिलने पर कई व्यवस्थाओं में सुधर की उम्मीद है। वैसे मौजूदा दो टावर में उपलब्ध बेडों की संख्या का आकलन करें तो यह भी कम नहीं है। मसलन, पुराना पीएमसीएच 1750 बेड का है, चूंकि राजेन्द्र सर्जिकल ब्लॉक (आरएसबी) अभी उसीमें रहेगा, इसलिए यदि उसके 400 बेड फिलहाल छोड़ दें तो 1350 बेड बचते हैं। इस तरह नई बिल्डिंग के दो टावर में उपलब्ध 1050 बेडों से यह सिर्फ 300 कम हैं। वहीं, थर्ड टावर के 500 जोड़ देने पर यह संख्या 1550 बेड की हो जाएगी, जो पीएमसीएच के पुराने स्ट्रेंथ के लगभग बराबर होगी। डा. सिंह को उम्मीद है कि अगले साल जून, 27 तक चौथा टावर भी मिल जाएगा। हालांकि निर्माण की प्रगति को देखते हुए जानकार इसमें अभी देर बता रहे हैं। वैसे फर्स्ट फेज के चारों टावर तैयार होने के बाद कुल मिलाकर 2200 बेड होंगे। इनमें पहले दो टावर के 1050, तीसरे टावर के 500 और चौथे टावर (अभी निर्माणाधान) के 650 बेड शामिल हैं।

…जारी…

(आगामी किस्तों में नए-एक्सिलेंट पीएमसीएच में बड़े लोगों

के लिए बनीं कुछ और बिग फैसिलिटीज की पड़ताल …!!!)

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form id=4730 element_id="post-form"]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Cry0
Happy0
Joy0
Angry0
Surprise0
Previous Article स्वास्थ्य मंत्री निशांत जी…! अपने पिता के इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर जरा मुलाहज़ा फरमाइए…!! पीएमसीएम के इन अत्याधुनिक सुविधाओं का जब कोई उपयोग ही नहीं हो रहा तो क़रोड़ों खर्च करके इन्हें बनाया क्यों गया…!!! क्या यह सरकारी खजाने का अपव्यय नहीं…!!! लोग इसे निजी हॉस्पीटल्स के दबाव की साजिश व आपके विभाग की लापरवाही मान रहे…!!!!
Next Article आपके लोकप्रिय व निष्पक्ष न्यूज पोर्टल BRBJ News पर पीएमसीएच को लेकर लगातार आ रही खबरों का बड़ा असर : स्वास्थ्य सचिव ने किया पीएमसीएमएच का दौरा…! दिए कई अहम निर्देश…NMC गाइडलाइन के तहत सुविधाएं विकासित करने पर दिया जोर…!! 

Latest News

सीएम सम्राट के हाथों 12 दिन पहले जिन सुविधाओं का लोकार्पण कराया गया, वे अब तक अमल में नहीं आ पाई हैं…! बड़ा सवाल है कि जब मुख्यमंत्री को अफसरान गंभीरता ने नहीं ले रहे तो फिर आम आदमी की बिसात क्या है…! दिलचस्प बात यह है कि कई सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं, मगर, उन्हें आमजन को मुहैया नहीं कराया जा रहा है…है ना हैरतअंगेज…! यही नहीं, जिन फैसिलिटीजी को निर्माण एजेंसी प्रशासन को सौंप चुकी है…उसमें भी अब अल्ट्रेशन किया या रहा है…पता नहीं इसके पीछे की मंशा क्या है…? कई बड़े अखबारों में भी बिना फैक्ट चेक किए कई फर्जी दावे वाले बयान छापे जा रहे हैं…!
October 23, 2026
युवा BAO की प्रसव के बाद अस्पताल में तड़प-तड़पकर हुई मौत…! परिजन सदमे में…!! बीएओ की दर्दनाक मौत पर पिता और वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार लाल का दिल को चीर देने वाला भावुक अर्तनाद…मेरे नवजात नवासे की मां…मेरी राजदुलारी चली गई…! बिटिया की मौत से पूरा परिवार बिखर गया…!! पिता ने अस्पताल पर लगाया घोर लापरवाही का आरोप…!!! पटनासिटी के मुसल्लहपुर में तैनात थीं बीएओ राजलक्ष्मी…!!  
October 16, 2026
BRBJ News की खबर का बड़ा असर…! करोड़ों की दो अत्याधुनिक मशीन से वर्ल्ड क्लास PMCH में अब और सस्ते में होंगी दो महंगी जांच…!! MRI और सीटी (CAT) स्कैन के लिए मिलेंगे दो दर्जन टेक्निशियन…! निकला टेंडर…! आज निविदा भरने का अंतिम दिन…! एक दिन बाद खुलेगा टेंडर …!
October 14, 2026
सरदार रंजीत सिंह को राजद के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी का भी दायित्व
October 8, 2026

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
काम की खबरेंखास खबरहेल्थ लाइव

स्वास्थ्य मंत्री निशांत जी…! अपने पिता के इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर जरा मुलाहज़ा फरमाइए…!! पीएमसीएम के इन अत्याधुनिक सुविधाओं का जब कोई उपयोग ही नहीं हो रहा तो क़रोड़ों खर्च करके इन्हें बनाया क्यों गया…!!! क्या यह सरकारी खजाने का अपव्यय नहीं…!!! लोग इसे निजी हॉस्पीटल्स के दबाव की साजिश व आपके विभाग की लापरवाही मान रहे…!!!!

यूथ/खेलखास खबरट्रेंडिंगपटनालेटेस्ट न्यूज

मुख्यमंत्री ने बिहार दिवस 2025 का दीप प्रज्ज्वलन और गुब्बारा उड़ाकर किया विधिवत उद्घाटन

खास खबरसियासत

कांग्रेस के नाराज नेताओं ने फोड़ा ‘नारा बम’ – टिकट चोर, पद छोड़…, कहा, गठबंधन टूटने वाला, 10 सीट भी नहीं आएगी 

इनफाइट्सट्रेंडिंगसियासी चौसर-24

विशेष राज्य पर कैबिनेट का प्रस्ताव मरे घोड़े पर चाबुक चलाने जैसा : सुशील मोदी

खास खबरसियासत

विधानसभा समितियों के सवालों पर सरकार से देर से जवाब मिलने पर सभापतियों ने जताई चिंता

एजुकेशनखास खबर

शिक्षकों की समस्याओं के निष्पादन के लिए स्ट्रक्चर्ड वेबसाइट बनी

खास खबरट्रेंडिंगलेटेस्ट न्यूजसियासत

प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ; कहा, बड़ी जिम्मेदारी  

काम की खबरेंखास खबर

चुनावी उपहारों की बारिश : बिहार के 40 हजार होमगार्ड को 1,121 रूपये दैनिक भत्ता, 8 हजार ग्राम कचहरी सचिव को नौ हजार मानदेय, राज्य में सात नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे

Show More
BRBJ News

Welcome to BRBJ News , your go-to source for insightful articles on the ever-evolving worlds of technology, digital marketing, and web design. Explore our collection of expert-driven content designed to inspire, inform, and empower your journey in these dynamic fields.

  • Popular:
  • खास खबर
  • सियासत
  • पटना
  • ट्रेंडिंग
  • लेटेस्ट न्यूज
  • काम की खबरें

Important Links

  • About
  • Grievance Form
  • Grievance Report
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • GDPR Policy

User Interests

  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • Reading History

Follow us

All Rights Reserved. © BRBJ News. Design by Cotlas. Hosted on Host Niki
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.
[mc4wp_form id=4730 element_id="popup-form"]
Zero spam, Unsubscribe at any time. Read our privacy policy here.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?