By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
BRBJ News
  • About us
  • Contact
  • Grievance
Notification
  • ट्रेंडिंग
    • लेटेस्ट न्यूज
  • खास खबर
    • ब्रेकिंग
    • इनफाइट्स
    • पर्यावरण
    • घुमक्कड़ी
  • सियासत
    • सियासी चौसर-24
  • ब्यूरोक्रेसी
    • अंदरखाने
  • पटना
    • रियल एस्टेट
  • ओपीनियन
    • इंटरव्यू
    • मुद्दा
  • क्राइम
  • एजुकेशन
    • काम की खबरें
    • रोजगार
    • यूथ/खेल
  • लीगल
    • सुप्रीम कोर्ट
    • हाई कोर्ट
    • अन्य कोर्ट
    • लॉ वर्ल्ड
  • कारोबार
    • उद्योग
    • व्यवसाय
  • राशिफल
    • पंचांग
    • धर्म / अध्यात्म
  • कला संस्कृति
    • साहित्य
  • सोशल मीडिया
  • लाइफ स्टाइल
    • हेल्थ लाइव
    • ग्लैमर
BRBJ NewsBRBJ News
Font ResizerAa
Search

Top Stories

Explore the latest updated news!

शानदार बिल्डिंग के भ्रम में ना पड़ें…पीएमसीएच जाने से पहले हो जाइए सावधान…!! वरना झेलनी पड़ेगी ये जलालत…!!!

नीतीश कुमार के इस महत्वाकांक्षी ड्रीम प्रोजेक्ट में 1 बेड की कीमत 1 करोड़…!! जानिए…5,544 करोड़ के 5462 शैय्या वाले दुनिया के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच के पुनर्निर्माण की हकीकत और फसाना…!!!

कैबिनेट का फैसला – 3 : नगर निकायों को अब उनके प्रदर्शन के आधार पर मिलेगी राशि, 9 हजार 169 करोड़ की स्वीकृति

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US

Designed by Cotlas with love. Hosted on Host Niki

BRBJ News > एजुकेशन > काम की खबरें > शानदार बिल्डिंग के भ्रम में ना पड़ें…पीएमसीएच जाने से पहले हो जाइए सावधान…!! वरना झेलनी पड़ेगी ये जलालत…!!!
काम की खबरेंखास खबरमुद्दालेटेस्ट न्यूज

शानदार बिल्डिंग के भ्रम में ना पड़ें…पीएमसीएच जाने से पहले हो जाइए सावधान…!! वरना झेलनी पड़ेगी ये जलालत…!!!

By BRBJ Desk
Published: September 5, 2026
Share
SHARE

-By Bhola Nath

‘हिन्दुस्तान’ के पूर्व राजनीतिक संपादक

संपर्क : 9431044800 (मोबाइल नम्बर)

विशेष स्टोरी : दूसरी किस्त

What's inside ?
-By Bhola Nath‘हिन्दुस्तान’ के पूर्व राजनीतिक संपादकसंपर्क : 9431044800 (मोबाइल नम्बर)जानिए…एक करोड़ की एक बेड वाले देश के सबसे बड़े अस्पताल की जमीनी हकीकत…!!मुंह चिढ़ा रहे ट्विन टावर के 55 आईसीयू बेड, पुरानी इमारत में ही चल रही व्यवस्था…बिजली नहीं रहने पर गंभीर मरीजों, तिमारदारों और चिकित्सकों को भारी परेशानी…निशांत को पीएमसीएम समेत अन्य बड़े अस्पतालों का लेना होगा अंदर का फीडबैक……जारी…(अगले किस्तों में हम नए और एक्सिलेंट पीएमसीएमके कुछ और बड़े दावों की जमीनी पड़ताल करेंगे…!!!)

जानिए…एक करोड़ की एक बेड वाले देश के सबसे बड़े अस्पताल की जमीनी हकीकत…!!

पटना : हजारों करोड़ रुपए खर्च होने के बाद भी देश और बिहार के सबसे बड़े तथा प्रतिष्ठित-पटना मेडिकल कालेज एवं अस्पताल- पीएमसीएम में मरीजों को वे सुविधाएं मयस्सर नहीं हो पा रही हैं, जिनका ढोल इसका निर्माण शुरू होने के साथ ही पीटा जा रहा है। दावा तो यही किया जा रहा है कि पहले फेज में बनी PMCH की नई इमारत के दो टावर (ट्विन टावर) पूरी तरह आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लैस हैं। मगर, सरजमीं पर हकीकत इसके उलट है। बाहर से देखने पर तो पीएमसीएच का नया बिल्डिंग काफी शानदार बना है। मगर, ताकीद है कि लोग इसके भ्रम में ना पड़ें…वहां जाने से पहले सावधान हो जाएं… कुछ तैयारियां कर लें, वरना कई तरह की जिल्लत-जलालत झेलनी पड़े सकती है…!!

पिता नीतीश कुमार (पूर्व सीएम) की सियासी विरासत संभाल रहे निशांत कुमार के लिए भी पीएमसीएम की व्यवस्था चिंता का सबब होना चाहिए। कारण कि फिलवक्त निशांत ही सूबे के स्वास्थ्य मंत्री हैं।

मुंह चिढ़ा रहे ट्विन टावर के 55 आईसीयू बेड, पुरानी इमारत में ही चल रही व्यवस्था…

निर्माण एजेंसी (एलएंडटी) ने कार्य पूरा होने पर ट्विन टावर पीएमसीएम प्रशासन (तत्कालीन अधीक्षक डा. आईएस ठाकुर) को हैंडओवर कर दिया। इनमें अत्याधुनिक तकनीक से लैस 65 आईसीयू बेड भी हैं। बताया जाता है कि डा. ठाकुर ने इन 65 आईसीयू बेड में से 10-11 बेड किसी तरह प्रयास करके गाइनी विभाग को दिया। वहां ये चल रहे हैं, मगर, अभी भी 54-55 आईसीयू बेड चालू ही नहीं हुए हैं। इसका कारण क्या है, कोई बताने को तैयार नहीं है। जबकि इन पर करोड़ों रुपए खर्च हो चुके हैं। परिणाम यह है कि मेडिसिन और सर्जरी के 18-18, न्यूरो सर्जरी के 12 और कुछ अन्य आईसीयू बेड पुराने बिल्डिंग में ही चल रहे हैं।

बिजली नहीं रहने पर गंभीर मरीजों, तिमारदारों और चिकित्सकों को भारी परेशानी…

इस कारण पुरानी इमारत के आईसीयू में भर्ती मरीजों, उनके परिजनों और चिकित्सकों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पुरानी इमारत में ट्विन टावर की तरह स्ट्रांग पावर बैकअप भी नहीं है। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर इनका एसी सही तरीके से भी काम नहीं करता। एसी के बिना गंभीर मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिल्लत – जलालत झेलते तिमारदारों को हाथ का बेना (पंखा) से मरीजों को हवा झलते देखा जा सकता है। सवाल यह है कि यदि मरीजों को नए आईसीयू का लाभ मिलना ही नहीं तो इतने तरद्दुद से नए स्टेट आऊ द आर्ट बिल्डिंग के नए टावर में इनको किसलिए बनवाया क्यों गया।

निशांत को पीएमसीएम समेत अन्य बड़े अस्पतालों का लेना होगा अंदर का फीडबैक…

नि:संदेह स्वास्थ्य मंत्री के नाते निशांत कुमार बिहार की चिकित्सा व्यवस्था को सुधारने में लगे हैं। पीएमसीएम समेत राज्य के अन्य बड़े अस्पतालों में मरीजों को मुहैया कराई जा रही सुविधाओं का वह लगातार जायजा भी ले रहे हैं। लेकिन, पीएमसीएम जैसे बड़े अस्पतालों में कहां क्या होना चाहिए, अंदर की पूरी जानकारी के लिए उनको हेल्थ सेक्टर और चिकित्सा शिक्षा के जानकारों-विशेषज्ञों की मदद उनको लेनी होगी। महज ब्यूरोक्रेटिक एप्रोच वाले लोगों के बूते काम नहीं चलने वाला। औचक दौरों के दौरान मरीजों के फडबैक से उनको ऊपर की कमियों का तो अंदाजा हो जाएगा, मगर, भीतर की गड़बड़ियां नहीं सामने आ सकेंगी।

…जारी…

(अगले किस्तों में हम नए और एक्सिलेंट पीएमसीएम

के कुछ और बड़े दावों की जमीनी पड़ताल करेंगे…!!!)

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form id=4730 element_id="post-form"]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Cry0
Happy0
Joy0
Angry1
Surprise1
Previous Article नीतीश कुमार के इस महत्वाकांक्षी ड्रीम प्रोजेक्ट में 1 बेड की कीमत 1 करोड़…!! जानिए…5,544 करोड़ के 5462 शैय्या वाले दुनिया के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच के पुनर्निर्माण की हकीकत और फसाना…!!!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Latest News

नीतीश कुमार के इस महत्वाकांक्षी ड्रीम प्रोजेक्ट में 1 बेड की कीमत 1 करोड़…!! जानिए…5,544 करोड़ के 5462 शैय्या वाले दुनिया के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच के पुनर्निर्माण की हकीकत और फसाना…!!!
September 4, 2026
कैबिनेट का फैसला – 3 : नगर निकायों को अब उनके प्रदर्शन के आधार पर मिलेगी राशि, 9 हजार 169 करोड़ की स्वीकृति
September 2, 2026
कैबिनेट का फैसला–2 : पटना के बेली रोड से हटेगा अतिक्रमण, जानिए कहां’ लगेगा ग्रिल… कितना चौड़ा हो जाएगा…?
September 2, 2026
कैबिनेट का फैसला-1 : राज्य के 47 पुलों और 55 एसएच पर वसूले जाएंगे टोल टैक्स; छात्रों को मिलता रहेगा 4 लाख का शिक्षा ऋण
September 2, 2026

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
काम की खबरेंखास खबरपटनालेटेस्ट न्यूज

पटना मेट्रो : फर्स्ट फेज छह माह में पूरा होगा… सबसे पहले इस लाइन पर दौड़ेगी ट्रेन… सीएम ने लिया जायजा

modi
ट्रेंडिंगलेटेस्ट न्यूजसियासतसियासी चौसर-24

दुनिया में भारत का डंका और एनडीए सरकार का काम तो ट्रेलर, गाड़ी टॉप गियर में ले जाना है : पीएम मोदी

खास खबरट्रेंडिंगलेटेस्ट न्यूजसियासत

प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ; कहा, बड़ी जिम्मेदारी  

jdu office
खास खबरपटनासियासत

जदयू प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्ट की सूची पर बवाल, काटे गए नाम फिर जोड़े गए

सत्यापन
क्राइम स्टोरीखास खबरट्रेंडिंगलेटेस्ट न्यूज

सत्यापन बगैर आग्नेयास्त्र रखे या सोशल मीडिया-रील्स में लहराए तो खैर नहीं, कड़ी कार्रवाई

vrishin patel
लेटेस्ट न्यूजसियासतसियासी चौसर-24

अशफाक के बाद इस बड़े नेता ने भी छोड़ी राजद, लालू से मोहभंग का क्या है कारण…?

ओपीनियनखास खबरट्रेंडिंगपटनालेटेस्ट न्यूजसियासत

राज्य विधानसभाओं की स्वायत्तता हमारे संघीय ढांचे का आधार : लोक सभाध्यक्ष

खास खबरसियासत

विधानसभा के बाद बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर भी चुनाव की तैयारी

Show More
BRBJ News

Welcome to BRBJ News , your go-to source for insightful articles on the ever-evolving worlds of technology, digital marketing, and web design. Explore our collection of expert-driven content designed to inspire, inform, and empower your journey in these dynamic fields.

  • Popular:
  • खास खबर
  • सियासत
  • पटना
  • ट्रेंडिंग
  • लेटेस्ट न्यूज
  • काम की खबरें

Important Links

  • About
  • Grievance Form
  • Grievance Report
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • GDPR Policy

User Interests

  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • Reading History

Follow us

All Rights Reserved. © BRBJ News. Design by Cotlas. Hosted on Host Niki
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.
[mc4wp_form id=4730 element_id="popup-form"]
Zero spam, Unsubscribe at any time. Read our privacy policy here.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?