By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
BRBJ News
  • About us
  • Contact
  • Grievance
Notification
  • ट्रेंडिंग
    • लेटेस्ट न्यूज
  • खास खबर
    • ब्रेकिंग
    • इनफाइट्स
    • पर्यावरण
    • घुमक्कड़ी
  • सियासत
    • सियासी चौसर-24
  • ब्यूरोक्रेसी
    • अंदरखाने
  • पटना
    • रियल एस्टेट
  • ओपीनियन
    • इंटरव्यू
    • मुद्दा
  • क्राइम
  • एजुकेशन
    • काम की खबरें
    • रोजगार
    • यूथ/खेल
  • लीगल
    • सुप्रीम कोर्ट
    • हाई कोर्ट
    • अन्य कोर्ट
    • लॉ वर्ल्ड
  • कारोबार
    • उद्योग
    • व्यवसाय
  • राशिफल
    • पंचांग
    • धर्म / अध्यात्म
  • कला संस्कृति
    • साहित्य
  • सोशल मीडिया
  • लाइफ स्टाइल
    • हेल्थ लाइव
    • ग्लैमर
BRBJ NewsBRBJ News
Font ResizerAa
Search

Top Stories

Explore the latest updated news!

सरदार रंजीत सिंह को राजद के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी का भी दायित्व

जीएसटी सुधारों के बड़े फैसलों का BIA अध्यक्ष रामलाल खेतान, पूर्व अध्यक्ष केपीएस केशरी व उपाध्यक्ष संजय गोयनका और ने किया स्वागत

ए भाई…! ई तऽ गजब्बेऽ पढ़ाई बाऽऽ…! एगो लइका से एक-डेढ़ करोड़ टान लऽ…! ऊ पढ़े आऽ कि ना पढ़े…बस डिग्री थमा दऽ…! अब जा बउआ…तहरा गर्दन में आला लटकावे के लाइसेंस मिल गइलऽ…! बबुआऽ के कछु आवेऽ चाहे ना आवेऽ कालेज के त कमाई हो गइल नुऽऽ…!! बिहार के निजी मेडिकल कालेजों और वहां से एमबीबीएस कोर्स करने वाले स्टूडेंट के बारे में कुछ ऐसी ही धारणा बन रही है लोगों में…!! बिहार में अभी डेढ़ दर्जन प्राइवेट मेडिकल कालेजों में MBBS की लगभग 2500 सीटें हैं…!! सीटों के हिसाब से करोड़ या डेढ़ करोड़ से गुना कर लें…जितने छात्र, मेडिकल कालेजों के उतने करोड़ रुपए खरे…!!

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US

Designed by Cotlas with love. Hosted on Host Niki

BRBJ News > कारोबार > उद्योग > जीएसटी सुधारों के बड़े फैसलों का BIA अध्यक्ष रामलाल खेतान, पूर्व अध्यक्ष केपीएस केशरी व उपाध्यक्ष संजय गोयनका और ने किया स्वागत
कारोबारउद्योगव्यवसाय

जीएसटी सुधारों के बड़े फैसलों का BIA अध्यक्ष रामलाल खेतान, पूर्व अध्यक्ष केपीएस केशरी व उपाध्यक्ष संजय गोयनका और ने किया स्वागत

By BRBJ Desk
Published: October 8, 2026
Share
SHARE

पटना : केन्द्रीय वित्त मंत्री की अध्यक्षता में आज 8 अक्टूबर, 2026 को आयोजित जीएसटी काउंसिल की 57वीं बैठक में लिए गए विभिन्न महत्वपूर्ण एवं सुधारात्मक निर्णयों का बिहार इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन ने स्वागत किया है। एसोसिएशन ने विशेष रूप से उन निर्णयों की सराहना की है, जिनका उद्देश्य जीएसटी व्यवस्था को अधिक सरल, पारदर्शी, उद्यमी-अनुकूल एवं विश्वास आधारित बनाना है। बिहार इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राम लाल खेतान ने केन्द्रीय वित्त मंत्री के उस स्पष्ट दृष्टिकोण का विशेष रूप से स्वागत किया, जिसमें उन्होंने कहा कि “हमारा मकसद व्यापार को आसान बनाना है, डराना नहीं।” उन्होंने कहा कि सरकार का यह दृष्टिकोण देश के उद्यमियों, व्यापारियों एवं उद्योग जगत के प्रति विश्वास और सहयोग की भावना को मजबूत करता है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष राम लाल खेतान ने कहा कि गिरफ्तारी की शक्तियों में संतुलन, आपराधिक कार्रवाई के लिए कर चोरी की सीमा में वृद्धि, जीएसटी पंजीकरण प्रक्रिया का सरलीकरण, रिफंड प्रक्रिया में तेजी तथा इनपुट टैक्स क्रेडिट को सुरक्षित करने जैसे निर्णय व्यापार एवं उद्योग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इन सुधारों से न केवल अनुपालन का बोझ कम होगा, बल्कि उद्यमियों एवं व्यापारियों के बीच व्याप्त अनावश्यक भय में भी कमी आएगी तथा जीएसटी प्रशासन के प्रति विश्वास और भरोसा मजबूत होगा।

उन्होंने कहा कि जीएसटी अधिकारियों द्वारा न्यायालय की मंजूरी के बिना गिरफ्तारी की शक्ति को समाप्त किए जाने का निर्णय एक महत्वपूर्ण सुधार है। इसी प्रकार, कर चोरी के मामले में आपराधिक कार्रवाई की सीमा को ₹1 करोड़ से बढ़ाकर ₹5 करोड़ किए जाने से छोटे एवं मध्यम कारोबारियों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे मामूली अथवा तकनीकी चूकों और गंभीर कर अपराधों के बीच उचित अंतर स्थापित करने में मदद मिलेगी।

जीएसटी पंजीकरण प्रक्रिया में सुधार तथा फर्जी पंजीकरण पर अंकुश लगाने के लिए देशभर में बायोमेट्रिक आधार पर सत्यापन लागू करने का निर्णय भी स्वागत योग्य है। इससे वास्तविक कारोबारियों के लिए प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित होगी तथा फर्जी एवं कागजी संस्थाओं के माध्यम से होने वाली कर चोरी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा। जीएसटी रिफंड की प्रक्रिया को तेज करते हुए निर्धारित समय-सीमा को 60 दिनों से घटाकर 17 दिन किए जाने का निर्णयद का स्वागत करते हुए एसोसिएषन के महासचिव श्री मनीष कुमार ने कहा कि जीएसटी काउंसिल का यह निर्णय उद्योग एवं व्यापार जगत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे विशेष रूप से निर्यातकों एवं कार्यशील पूंजी की आवश्यकता वाले व्यवसायों को राहत मिलेगी और उनकी नकदी प्रवाह की स्थिति बेहतर होगी।

एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष संजय गोयनका ने सामान्य दण्ड की राशि को ₹25,000 से घटाकर ₹10,000 किए जाने के निर्णय का भी स्वागत किया है। श्री खेतान ने कहा कि अनुपालन संबंधी छोटी-मोटी त्रुटियों के लिए अत्यधिक दण्ड का प्रावधान व्यापारियों के लिए अनावश्यक कठिनाई पैदा करता था। दण्ड व्यवस्था को अधिक तर्कसंगत एवं अनुपातिक बनाया जाना स्वागत योग्य कदम है।

पूर्व BIA अध्यक्ष केपीएस केशरी ने काउंसिल की आज की बैठक में लिए गए निर्णय पर अपनी प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि “जीएसटी व्यवस्था में सुधार का वास्तविक उद्देश्य केवल राजस्व संग्रह नहीं, बल्कि ऐसा कारोबारी वातावरण तैयार करना होना चाहिए जिसमें ईमानदारी से कारोबार करने वाला व्यक्ति स्वयं को सुरक्षित, सम्मानित और विश्वासपूर्ण महसूस करे। आज लिए गए निर्णय इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।”

बीआईए सचिव अनिल कुमार सिन्हा द्वारा जारी बयान में कहा गया है। एसोसिएशन का मानना है कि सरल कर व्यवस्था, स्थिर नीतियां, त्वरित रिफंड, पारदर्शी अनुपालन व्यवस्था और करदाताओं के प्रति विश्वास का वातावरण देश की आर्थिक प्रगति और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था के निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form id=4730 element_id="post-form"]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Cry0
Happy0
Joy0
Angry0
Surprise0
Previous Article ए भाई…! ई तऽ गजब्बेऽ पढ़ाई बाऽऽ…! एगो लइका से एक-डेढ़ करोड़ टान लऽ…! ऊ पढ़े आऽ कि ना पढ़े…बस डिग्री थमा दऽ…! अब जा बउआ…तहरा गर्दन में आला लटकावे के लाइसेंस मिल गइलऽ…! बबुआऽ के कछु आवेऽ चाहे ना आवेऽ कालेज के त कमाई हो गइल नुऽऽ…!! बिहार के निजी मेडिकल कालेजों और वहां से एमबीबीएस कोर्स करने वाले स्टूडेंट के बारे में कुछ ऐसी ही धारणा बन रही है लोगों में…!! बिहार में अभी डेढ़ दर्जन प्राइवेट मेडिकल कालेजों में MBBS की लगभग 2500 सीटें हैं…!! सीटों के हिसाब से करोड़ या डेढ़ करोड़ से गुना कर लें…जितने छात्र, मेडिकल कालेजों के उतने करोड़ रुपए खरे…!!
Next Article सरदार रंजीत सिंह को राजद के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी का भी दायित्व
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Latest News

सरदार रंजीत सिंह को राजद के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी का भी दायित्व
October 8, 2026
ए भाई…! ई तऽ गजब्बेऽ पढ़ाई बाऽऽ…! एगो लइका से एक-डेढ़ करोड़ टान लऽ…! ऊ पढ़े आऽ कि ना पढ़े…बस डिग्री थमा दऽ…! अब जा बउआ…तहरा गर्दन में आला लटकावे के लाइसेंस मिल गइलऽ…! बबुआऽ के कछु आवेऽ चाहे ना आवेऽ कालेज के त कमाई हो गइल नुऽऽ…!! बिहार के निजी मेडिकल कालेजों और वहां से एमबीबीएस कोर्स करने वाले स्टूडेंट के बारे में कुछ ऐसी ही धारणा बन रही है लोगों में…!! बिहार में अभी डेढ़ दर्जन प्राइवेट मेडिकल कालेजों में MBBS की लगभग 2500 सीटें हैं…!! सीटों के हिसाब से करोड़ या डेढ़ करोड़ से गुना कर लें…जितने छात्र, मेडिकल कालेजों के उतने करोड़ रुपए खरे…!!
October 6, 2026
क्या हो…जब आरोग्य मंदिर ही ‘खाला का घर’ बन जाएं…! फिर वहां से निकले धरती के दूसरे भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर साहब कैसे होंगे…! कुछ यही हाल बिहार के मेडिकल कॉलेजों खासकर निजी का है…! जहां अधिकतर में प्रबंधन की मनमानी चल रही है… ! एनएमसी के मानकों की कसौटी पर कसें तो इनमें गुरुजी के साथ ही, नर्सिंग व अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की भी घनघोर किल्लत है…! तुर्रा यह कि किसी लेबल पर कहीं कोई जांच नहीं…!! लोगों का यहां के मेडिकल कालेजों, खासकर निजी पर से लोगों का भरोसा उठ रहा है और वे इलाज के लिए या तो पटना बड़े निजी अस्पताल या फिर, दिल्ली, मुम्बई का रुख कर रहे हैं…!!
October 4, 2026
सावधान…! यदि सि‌र्फ MBBS डाक्टर होने के आधार पर आप किसी से चिकित्सकीय सलाह लेने या इलाज कराने जा रहे हैं… तो जरा रुकिए…!! नीट पीजी-2026 की परीक्षा में 256 डाक्टरों को जीरो यानी शून्य अंक आए हैं…वहीं, करीब आधे डॉक्टर जनरल कटऑफ भी पार नहीं कर पाए…!! हम अक्सर झोलाछाप डॉक्टर, ‘Quack’ या फिर ‘नीम हकीम’ को अलग नजर से देखते हैं…मगर, नीट पीजी के नतीजों को देखें तो लगेगा कि अगर किसी के पास डाक्टर की वैध डिग्री भी है तो क्या उसका लाभ मरीजों को वाकई मिलेगा…!!!
October 2, 2026

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
एजुकेशनकारोबारयूथ/खेल

कीट को मिला पहला सीआईआई स्पोर्ट्स बिजनेस अवार्ड-2023

खास खबररोजगारव्यवसाय

पटना के बेऊर समेत 5 जेल कैम्पस में खुला मुक्ति बाजार, बंदियों के बनाए सामान बिकेंगे

कारोबारउद्योगपटनाव्यवसाय

बिहार के सभी जिलों में मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब हो : अजय यादव

मुद्दाउद्योगकारोबारखास खबरपटनाव्यवसायसियासत

दवा किंग और होटल सम्राट में छिड़ी जंग…, कौन संभालेगा पटना के 160 साल पुराने प्रतिष्ठित संस्थान और अरबों की मिल्कयत की बागडोर…??

कारोबारउद्योगखास खबर

एसीएस मिहिर सिंह की बातों से उद्यमी रह गए सन्न, पीएनबी के एमडी-सीईओ अशोक चन्द्रा ने लूट ली महफिल

रोजगारउद्योगकाम की खबरेंकारोबारखास खबरब्यूरोक्रेसीलेटेस्ट न्यूज

उद्यमी पंचायत में शिकायतों की बौछार, मंत्री ने अधिकारियों को दी संवेदनशील बनने की नसीहत  

काम की खबरेंकारोबारखास खबर

बिहार में अब तक 6.24 करोड़ जनधन खाते खुले : अनुराग जोशी

मुद्दाउद्योगकला संस्कृतिकारोबारखास खबरपटनाब्यूरोक्रेसीलाइफ स्टाइललेटेस्ट न्यूजव्यवसायसियासत

अंग्रेजों के ‘क्लब’ पर कब्जे का संग्राम –3 …बदलाव की आंधी में उडे ‘दवा किंग’ के दिग्गज, ‘होटल सम्राट’ की सेना ने मारी बाजी

Show More
BRBJ News

Welcome to BRBJ News , your go-to source for insightful articles on the ever-evolving worlds of technology, digital marketing, and web design. Explore our collection of expert-driven content designed to inspire, inform, and empower your journey in these dynamic fields.

  • Popular:
  • खास खबर
  • सियासत
  • पटना
  • ट्रेंडिंग
  • लेटेस्ट न्यूज
  • काम की खबरें

Important Links

  • About
  • Grievance Form
  • Grievance Report
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • GDPR Policy

User Interests

  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • Reading History

Follow us

All Rights Reserved. © BRBJ News. Design by Cotlas. Hosted on Host Niki
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.
[mc4wp_form id=4730 element_id="popup-form"]
Zero spam, Unsubscribe at any time. Read our privacy policy here.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?