By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
BRBJ News
  • About us
  • Contact
  • Grievance
Notification
  • ट्रेंडिंग
    • लेटेस्ट न्यूज
  • खास खबर
    • ब्रेकिंग
    • इनफाइट्स
    • पर्यावरण
    • घुमक्कड़ी
  • सियासत
    • सियासी चौसर-24
  • ब्यूरोक्रेसी
    • अंदरखाने
  • पटना
    • रियल एस्टेट
  • ओपीनियन
    • इंटरव्यू
    • मुद्दा
  • क्राइम
  • एजुकेशन
    • काम की खबरें
    • रोजगार
    • यूथ/खेल
  • लीगल
    • सुप्रीम कोर्ट
    • हाई कोर्ट
    • अन्य कोर्ट
    • लॉ वर्ल्ड
  • कारोबार
    • उद्योग
    • व्यवसाय
  • राशिफल
    • पंचांग
    • धर्म / अध्यात्म
  • कला संस्कृति
    • साहित्य
  • सोशल मीडिया
  • लाइफ स्टाइल
    • हेल्थ लाइव
    • ग्लैमर
BRBJ NewsBRBJ News
Font ResizerAa
Search

Top Stories

Explore the latest updated news!

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान : बिहार में खुलेगा महिला विवि, बालिका पीएचडी फेलोशिप के तहत हर वर्ष 1,000 छात्राओं को 10 हजार रुपये प्रतिमाह की मदद; टिकट अनावरण में अटका सीएम का रिमोट…फिर ऐसे संभला मामला…!! और जब पीछे ठिठके निशांत को आगे किया श्रवण कुमार ने…

1

वर्ल्डक्लास हॉस्पिटल में करोड़ों की लेटेस्ट एमआरआई और सीटी स्कैन की मशीनें धूल खा रहीं…और महंगी जांच में लुट रहे मरीज…!! (हकीकत…) डाक्टर, स्पेस, इंफ्रास्ट्रक्चर, पानी सब पीएमसीएच का और (फसाना…) लाभ पहुंचाया जा रहा निजी फर्म को…!! पीपीपी मोड से मरीजों को जमकर लग रहा चूना…!!

1

कैबिनेट के फैसले : 2,520 करोड़ की लागत से गयाजी में बनेगा वाराणसी की तर्ज पर विष्णुपद कॉरिडोर, 996 करोड़ के खर्च से फल्गु नदी जुड़ेगी सोन से, कुल 17 एजेंडों पर मुहर 

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US

Designed by Cotlas with love. Hosted on Host Niki

BRBJ News > खास खबर > एआई व डिजिटल तकनीक से बिहार के विधायकों का होगा क्षमतावर्द्धन : सीएम
खास खबरसियासत

एआई व डिजिटल तकनीक से बिहार के विधायकों का होगा क्षमतावर्द्धन : सीएम

By BRBJ Desk
Published: August 6, 2026
Share
SHARE

मुख्य बिंदु :

सीएम विधान मंडल सदस्यों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता के संवेदीकरण एवं मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के कार्यान्वयन संबंधी प्रबोधन कार्यक्रम में हुए शामिल

मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत परियोजना निगरानी प्रणाली वेब पोर्टल का किया शुभारंभ

जनप्रतिनिधियों से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) एवं कंप्यूटर तकनीक का अधिकतम उपयोग कर विकास कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता बढ़ाने का आह्वान

जनप्रतिनिधियों एवं उनके सहयोगियों को समय-समय पर AI, कंप्यूटर एवं सोशल मीडिया के उपयोग का प्रशिक्षण देने पर बल

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज गुरुवार 6 अगस्त, 2026 को बिहार विधान मंडल सदस्यों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के संवेदीकरण एवं मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के कार्यान्वयन के संबंध में आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल हुए। बिहार विधान सभा के विस्तारित भवन में आयोजित कार्यक्रम का मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत परियोजना निगरानी प्रणाली (Project Monitoring System) वेब पोर्टल का रिमोट के माध्यम से शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि एआई और डिजिटल तकनीक से बिहार के विधायकों एवं विधान पार्षदों का क्षमता वर्द्धन होगा। कहा कि 20-25 वर्ष पूर्व कंप्यूटर की उपयोगिता सीमित थी, लेकिन आज कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल तकनीक शासन, प्रशासन तथा विकास की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी है। सभी मंत्री, विधायक एवं विधान पार्षद इन तकनीकों का अधिकाधिक उपयोग करें, ताकि जनता से बेहतर संवाद स्थापित हो तथा क्षेत्र का समुचित विकास सुनिश्चित किया जा सके। विकास योजनाओं के एस्टीमेट तैयार करने में भी AI का उपयोग किया जाना चाहिए। भवन निर्माण विभाग के एक एस्टीमेट की कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जांच करने पर 5 से 7 प्रतिशत तक लागत में बचत हुई। उन्होंने कहा कि बचाई गई राशि का उपयोग अन्य विकास कार्यों में किया जा सकता है। आज के डिजिटल युग में यदि हम AI का उपयोग नहीं करेंगे तो विकास की दौड़ में पीछे रह जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में सहयोग कार्यक्रम के संचालन तथा 1 करोड़ पात्र लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में राज्य सरकार कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग कर रही है। बिहार में किसानों का डिजिटल सर्वे कराया जा रहा है तथा 60 लाख किसानों को डिजिटल आईडी से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जनप्रतिनिधियों को तकनीक आधारित निगरानी प्रणाली का उपयोग कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। विद्यालयों में कंप्यूटर की शिक्षा दी जा रही है। डिजिटल युग की आवश्यकताओं को देखते हुए इसे और सुदृढ़ किया जाना चाहिए। मुजफ्फरपुर में आर्टिफीशियल इंटिलिजेंस और कम्प्यूटर साइंस विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मंत्रियों, विधायकों एवं विधान पार्षदों के साथ-साथ उनके सहयोगियों को भी समय-समय पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता, कंप्यूटर एवं सोशल मीडिया के उपयोग का प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए, ताकि वे तकनीक के साथ निरंतर अपडेट रह सकें और जनता की बेहतर सेवा कर सकें। उन्होंने कहा कि बिहार के सभी पंचायतों में मौसम केंद्र संचालित हैं तथा मौसम पूर्वानुमान 70 से 80 प्रतिशत तक सटीक सिद्ध हो रहा है। यह तकनीक कृषि एवं ग्रामीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है और आधुनिक तकनीक के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।

विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि बदलते समय के साथ विधायकों की भूमिका भी निरंतर विस्तृत एवं अधिक ज्ञान-आधारित होती जा रही है। इसी उद्देश्य से ऐसे प्रबोधन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे वे नवीनतम विषयों, शासन की कार्यप्रणाली तथा विकासोन्मुखी योजनाओं की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों सत्र ज्ञानवर्धक, व्यावहारिक तथा संवादपरक होंगे और सभी माननीय सदस्यों से अनुरोध किया कि वे पूरी सक्रियता के साथ इन सत्रों में सहभागिता करें तथा इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएँ।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह, विस उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, मंत्री, विधायक, विधान पार्षद, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं बिहार विधानमंडल के कर्मी उपस्थित थे।

प्रथम सत्र में योजना एवं विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजयलक्ष्मी ने एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MLA Fund) की कार्यप्रणाली, वित्तीय एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं तथा पीएमआईएस (PMIS) वेब पोर्टल की जानकारी दी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form id=4730 element_id="post-form"]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Cry0
Happy0
Joy0
Angry0
Surprise0
Previous Article सरकारी विद्यालयों में शनिवार को 1 बजे तक ही पढ़ाई, ऐच्छिक स्थानांतरण के लिए 73,151 सरप्लस शिक्षकों ने किया आवेदन, सामान्य स्थानांतरण के लिए 17 सितंबर से खुलेगा पोर्टल
Next Article सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दीपक प्रकाश को दिलाई विधान पार्षद की शपथ

Latest News

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान : बिहार में खुलेगा महिला विवि, बालिका पीएचडी फेलोशिप के तहत हर वर्ष 1,000 छात्राओं को 10 हजार रुपये प्रतिमाह की मदद; टिकट अनावरण में अटका सीएम का रिमोट…फिर ऐसे संभला मामला…!! और जब पीछे ठिठके निशांत को आगे किया श्रवण कुमार ने…
September 19, 2026
वर्ल्डक्लास हॉस्पिटल में करोड़ों की लेटेस्ट एमआरआई और सीटी स्कैन की मशीनें धूल खा रहीं…और महंगी जांच में लुट रहे मरीज…!! (हकीकत…) डाक्टर, स्पेस, इंफ्रास्ट्रक्चर, पानी सब पीएमसीएच का और (फसाना…) लाभ पहुंचाया जा रहा निजी फर्म को…!! पीपीपी मोड से मरीजों को जमकर लग रहा चूना…!!
September 18, 2026
कैबिनेट के फैसले : 2,520 करोड़ की लागत से गयाजी में बनेगा वाराणसी की तर्ज पर विष्णुपद कॉरिडोर, 996 करोड़ के खर्च से फल्गु नदी जुड़ेगी सोन से, कुल 17 एजेंडों पर मुहर 
September 15, 2026
स्त्रियों की सौभाग्य प्राप्ति के लिए तीज व्रत कल, मगर बरतें यह सावधानी
September 12, 2026

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
पटनासियासत

कर्पूरी जयंती पर 24 जनवरी को पटना चलें : राजीव रंजन

खास खबरपटना

बिहार दिवस : सूचना-जनसंपर्क विभाग के पैवेलियन का मंत्री महेश्वर हज़ारी ने किया उद्घाटन

काम की खबरेंखास खबरपटनाहेल्थ लाइव

STATE-OF-THE-ART में ढला अपना PMCH, भव्यता, सुविधा व SPACE में कोई सानी नहीं, कहीं नहीं टिक रहे पटना के निजी अस्पताल, विश्वास न हो तो खुद देख लीजिए…!!

खास खबरसियासत

कांग्रेस के नाराज नेताओं ने फोड़ा ‘नारा बम’ – टिकट चोर, पद छोड़…, कहा, गठबंधन टूटने वाला, 10 सीट भी नहीं आएगी 

एजुकेशनखास खबर

वित्तीय अनियमितता के आरोप में सहायक शिक्षक निलंबित; स्कूल के खातों से एक करोड़ से अधिक की निकासी का आरोप

खास खबरट्रेंडिंगलेटेस्ट न्यूज

प्रथम अनुपूरक बजट : बिहार में बिजली सब्सिडी पर 9994.34 करोड़ व पेंशन योजनाओं पर 8,915 करोड़ खर्च होंगे

एजुकेशनकाम की खबरेंखास खबरट्रेंडिंगलेटेस्ट न्यूज

सरकारी विद्यालयों में शनिवार को 1 बजे तक ही पढ़ाई, ऐच्छिक स्थानांतरण के लिए 73,151 सरप्लस शिक्षकों ने किया आवेदन, सामान्य स्थानांतरण के लिए 17 सितंबर से खुलेगा पोर्टल

लाइफ स्टाइलसियासत

माननीय खेलेंगे बैडमिंटन, बिलियर्ड और टेबल टेनिस; परिजन भी उठा सकेंगे जिम, पिलाटेस, योगा और मेडिटेशन सेंटर का लाभ

Show More
BRBJ News

Welcome to BRBJ News , your go-to source for insightful articles on the ever-evolving worlds of technology, digital marketing, and web design. Explore our collection of expert-driven content designed to inspire, inform, and empower your journey in these dynamic fields.

  • Popular:
  • खास खबर
  • सियासत
  • पटना
  • ट्रेंडिंग
  • लेटेस्ट न्यूज
  • काम की खबरें

Important Links

  • About
  • Grievance Form
  • Grievance Report
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • GDPR Policy

User Interests

  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • Reading History

Follow us

All Rights Reserved. © BRBJ News. Design by Cotlas. Hosted on Host Niki
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.
[mc4wp_form id=4730 element_id="popup-form"]
Zero spam, Unsubscribe at any time. Read our privacy policy here.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?