By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
BRBJ News
  • About us
  • Contact
  • Grievance
Notification
  • ट्रेंडिंग
    • लेटेस्ट न्यूज
  • खास खबर
    • ब्रेकिंग
    • इनफाइट्स
    • पर्यावरण
    • घुमक्कड़ी
  • सियासत
    • सियासी चौसर-24
  • ब्यूरोक्रेसी
    • अंदरखाने
  • पटना
    • रियल एस्टेट
  • ओपीनियन
    • इंटरव्यू
    • मुद्दा
  • क्राइम
  • एजुकेशन
    • काम की खबरें
    • रोजगार
    • यूथ/खेल
  • लीगल
    • सुप्रीम कोर्ट
    • हाई कोर्ट
    • अन्य कोर्ट
    • लॉ वर्ल्ड
  • कारोबार
    • उद्योग
    • व्यवसाय
  • राशिफल
    • पंचांग
    • धर्म / अध्यात्म
  • कला संस्कृति
    • साहित्य
  • सोशल मीडिया
  • लाइफ स्टाइल
    • हेल्थ लाइव
    • ग्लैमर
BRBJ NewsBRBJ News
Font ResizerAa
Search

Top Stories

Explore the latest updated news!

17 अगस्त से शुरू होगा विद्यार्थी सहयोग पोर्टल, शिकायतों का निवारण 30 दिनों में : सीएम

जब सीमा पर तिरंगा शान से लहराता है तो दुश्मनों की रूह कांप उठती है : राज्यपाल

कैबिनेट के फैसले : पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड टाउनशिप में भूमि के क्रय-विक्रय एवं हस्तांतरण पर कोई प्रतिबंध नहीं

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US

Designed by Cotlas with love. Hosted on Host Niki

BRBJ News > एजुकेशन > यूथ/खेल > जब सीमा पर तिरंगा शान से लहराता है तो दुश्मनों की रूह कांप उठती है : राज्यपाल
यूथ/खेलकला संस्कृतिखास खबर

जब सीमा पर तिरंगा शान से लहराता है तो दुश्मनों की रूह कांप उठती है : राज्यपाल

By BRBJ Desk
Published: August 15, 2026
Share
SHARE

बिहार विधान सभा में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन

पटना : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को बिहार विधान सभा के विस्तारित भवन स्थित सभागार में देशभक्ति समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) सैय्यद अता हसनैन, बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार और उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पहले सुबह स्पीकर डा. प्रेम कुमार ने विधान सभा प्रांगण में ध्वजारोहण किया। उनके साथ विधान परिषद के सभापति अवधेश कुमार सिंह भी थे। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) सैय्यद अता हसनैन ने कहा कि देशभक्ति को सम्मान देने के तौर-तरीके अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन गीत, नृत्य और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्रीय भावना को जागृत किया जा सकता है। उन्होंने सेना के ड्रम और ब्रास बैंड के संगीत का जिक्र करते हुए कहा कि यह रोंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव होता है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हमारी सेना द्वारा ऊंचे शिखरों और नियंत्रण रेखा पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति को उजागर करने की अद्भुत परंपरा है। राज्यपाल ने कहा, “जब सीमा पर तिरंगा शान से लहराता है तो दुश्मनों की रूह कांप उठती है, हमारे तिरंगे जैसा कोई दूसरा झंडा नहीं है।” उन्होंने गलवान घाटी में बिहार के जवानों के सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। राज्यपाल ने वर्ष 1963 और 1964 की देशभक्ति फिल्मों ‘शहीद’ व ‘हकीकत’ तथा ‘मिस्टर भारत कुमार’ के नाम से प्रख्यात अभिनेता मनोज कुमार का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से ऐसी फिल्में देखने और नई पीढ़ी को देशभक्ति की कहानियों से अवगत कराने की प्रेरणा दी।

अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन व लोकतंत्र की मजबूती का संकल्प लें : स्पीकर

अध्यक्ष डॉ.प्रेम कुमार ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए अत्यंत गौरव और भावनाओं से भरा हुआ है। इस अवसर पर पहली बार सभा सचिवालय की महिला पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। बिहार विधान सभा सचिवालय की यह पहल हमारी महिला शक्ति की प्रतिभा और रचनात्मक क्षमता को मंच प्रदान करने का एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता की सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुति दें। मंच पर आते समय यह भावना रखें कि आप केवल प्रतियोगिता में भाग नहीं ले रही हैं, बल्कि अपने गीत के माध्यम से भारत माता के प्रति अपनी श्रद्धा और राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त कर रही हैं। उन्होंने आह्वान किया कि  इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी संकल्प लें कि हम अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन करेंगे, संविधान और लोकतंत्र के मूल्यों को मजबूत करेंगे तथा एक सशक्त, समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे। आयोजन के दौरान विस  सचिव पूनम सिन्हा,  संयुक्त सचिव संजय कुमार सिंह सहित अन्य अफसर एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

देशभक्ति समूह गान प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति समूह गान प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी ओजपूर्ण प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। प्रतियोगिता के दौरान तीनों समूहों (ग्रुप – ए, बी और सी)  ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिसने पूरे सभागार को राष्ट्रप्रेम के रंग में सराबोर कर दिया। कर्मियों की सामूहिक गायकी में एक तरफ जहाँ संघर्ष की गाथाएँ थीं, तो वहीं दूसरी तरफ देश के प्रति अटूट प्रेम और उत्साह स्पष्ट रूप से झलकता था। इसके साथ ही, ‘जस्ट डांस ग्रुप, गयाजी’ की विशेष नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देशभक्ति समूह गान प्रतियोगिता के लिए विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार वितरण किया गया,जिसमें क्रमशः  ग्रुप- बी प्रथम (गोल्ड मेडल),ग्रुप – ए  द्वितीय (सिल्वर मेडल) और ग्रुप – सी (ब्रांज मेडल) के विजेताओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही, प्रशिक्षण के दौरान 16 प्रतिभागियों में से शत–प्रतिशत उपस्थिति के लिए चार प्रतिभागियों को और अन्य कैटेगरी के तहत प्रत्येक ग्रुप से दो – दो लीड सिंगर को भी पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा निर्णायक मंडल के क्रमशः डॉ. नीतू कुमारी नूतन, पंडित अभिषेक मिश्रा एवं श्रीमती सोमा दास, प्रतियोगिता के लिए दो प्रशिक्षक (मेंटर्स) कमलेश एवं सिमरन श्रुति सहित आयोजन से जुड़े अन्य सहभागियों को सम्मानित किया गया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form id=4730 element_id="post-form"]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Cry0
Happy0
Joy0
Angry0
Surprise0
Previous Article कैबिनेट के फैसले : पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड टाउनशिप में भूमि के क्रय-विक्रय एवं हस्तांतरण पर कोई प्रतिबंध नहीं
Next Article 17 अगस्त से शुरू होगा विद्यार्थी सहयोग पोर्टल, शिकायतों का निवारण 30 दिनों में : सीएम
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Latest News

17 अगस्त से शुरू होगा विद्यार्थी सहयोग पोर्टल, शिकायतों का निवारण 30 दिनों में : सीएम
August 15, 2026
कैबिनेट के फैसले : पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड टाउनशिप में भूमि के क्रय-विक्रय एवं हस्तांतरण पर कोई प्रतिबंध नहीं
August 12, 2026
खेल को बढावा, खिलाडि़यों को मौका; पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप में 651 एकड़ में बनेगा स्पोर्ट्स हब
August 11, 2026
तबादले खासकर यूपी के शिक्षकों को लेकर शिक्षा मंत्री ने कही बड़ी बात 
August 11, 2026

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
कला संस्कृतिट्रेंडिंगपटना

महापर्व छठ पूजा : खरना का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

इनफाइट्सट्रेंडिंगमुद्दालीगल बैटलसियासी चौसर-24

आरक्षण सीमा बढाने के विरुद्ध याचिका कांग्रेस-राजद की साजिश : मोदी

एजुकेशनखास खबरमुद्दासियासत

कहने को गुरुजी, संख्या 30 हजार, नियमित पढ़ाते हैं, पर सरकार देती मात्र 500 रुपल्ली…!! किसीने दर्द नहीं सुनी, अब ‘नोटा’ में देंगे अपना वोट 

धर्म / अध्यात्मकला संस्कृति

ऋतुराज सिन्हा ने पूजा पंडालों में की भगवान चित्रगुप्त की आराधना, शुभकामनाएं दीं  

खास खबरसियासत

विधानसभा समितियों के सवालों पर सरकार से देर से जवाब मिलने पर सभापतियों ने जताई चिंता

खेल मंत्री
कला संस्कृतिट्रेंडिंगयूथ/खेललेटेस्ट न्यूज

जितेंद्र कुमार राय बने नवगठित खेल विभाग के मंत्री

खास खबरसियासत

एआई व डिजिटल तकनीक से बिहार के विधायकों का होगा क्षमतावर्द्धन : सीएम

एजुकेशनयूथ/खेल

राष्ट्रपति से मिले अवसर ट्रस्ट के मेधावी बच्चे

Show More
BRBJ News

Welcome to BRBJ News , your go-to source for insightful articles on the ever-evolving worlds of technology, digital marketing, and web design. Explore our collection of expert-driven content designed to inspire, inform, and empower your journey in these dynamic fields.

  • Popular:
  • खास खबर
  • सियासत
  • पटना
  • ट्रेंडिंग
  • लेटेस्ट न्यूज
  • काम की खबरें

Important Links

  • About
  • Grievance Form
  • Grievance Report
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • GDPR Policy

User Interests

  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • Reading History

Follow us

All Rights Reserved. © BRBJ News. Design by Cotlas. Hosted on Host Niki
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.
[mc4wp_form id=4730 element_id="popup-form"]
Zero spam, Unsubscribe at any time. Read our privacy policy here.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?