By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
BRBJ News
  • About us
  • Contact
  • Grievance
Notification
  • ट्रेंडिंग
    • लेटेस्ट न्यूज
  • खास खबर
    • ब्रेकिंग
    • इनफाइट्स
    • पर्यावरण
    • घुमक्कड़ी
  • सियासत
    • सियासी चौसर-24
  • ब्यूरोक्रेसी
    • अंदरखाने
  • पटना
    • रियल एस्टेट
  • ओपीनियन
    • इंटरव्यू
    • मुद्दा
  • क्राइम
  • एजुकेशन
    • काम की खबरें
    • रोजगार
    • यूथ/खेल
  • लीगल
    • सुप्रीम कोर्ट
    • हाई कोर्ट
    • अन्य कोर्ट
    • लॉ वर्ल्ड
  • कारोबार
    • उद्योग
    • व्यवसाय
  • राशिफल
    • पंचांग
    • धर्म / अध्यात्म
  • कला संस्कृति
    • साहित्य
  • सोशल मीडिया
  • लाइफ स्टाइल
    • हेल्थ लाइव
    • ग्लैमर
BRBJ NewsBRBJ News
Font ResizerAa
Search

Top Stories

Explore the latest updated news!

प्रथम अनुपूरक बजट : बिहार में बिजली सब्सिडी पर 9994.34 करोड़ व पेंशन योजनाओं पर 8,915 करोड़ खर्च होंगे

सोमनाथ रवाना हुए 1,150 ‘विशिष्ट यात्री’, बिहार की आस्था का प्रतीक कलश और स्वाभिमान ध्वज देकर सीएम सम्राट ने पाटलिपुत्र जंक्शन से ट्रेन को दिखाई हरी झंडी 

बिहार के बच्चों को ज्ञान के साथ संस्कार व राष्ट्र निर्माण की शिक्षा देने वाले 551 सरस्वती विद्या निकेतन का किया सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन, ‘दिनकर’ के नाम पर बेगूसराय में बनेगा विवि

Stay Connected

Find us on socials
248.1KFollowersLike
61.1KFollowersFollow
InstagramFollow
165KSubscribersSubscribe
Follow US

Designed by Cotlas with love. Hosted on Host Niki

BRBJ News > खास खबर > प्रथम अनुपूरक बजट : बिहार में बिजली सब्सिडी पर 9994.34 करोड़ व पेंशन योजनाओं पर 8,915 करोड़ खर्च होंगे
खास खबरट्रेंडिंगलेटेस्ट न्यूज

प्रथम अनुपूरक बजट : बिहार में बिजली सब्सिडी पर 9994.34 करोड़ व पेंशन योजनाओं पर 8,915 करोड़ खर्च होंगे

By BRBJ Desk
Published: July 20, 2026
Share
SHARE

बड़ी सड़कों-पुलों के लिए 3665 करोड़ व घटना मेट्रो के लिए 952.00 करोड़ का प्रस्ताव

राज्य सरकार ने मानसून सत्र में सदन में 87,383 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया

पटना : बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन राज्य सरकार के प्रभारी मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया। इसमें प्रस्तावित राशि 87,383.4301 करोड़ रुपये है। इसके तहत वार्षिक स्कीम के राज्य स्कीम में कुल प्रावधानित राशि 24,370.7209 करोड़ रुपये है। तीन पेंशन योजना मद में कुल 8,915 करोड़ है। इसमें 6710.93 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, 1147.84 करोड़ रुपये बिहार राज्य विकलांगता सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और 1056.44 करोड़ रुपये लक्ष्मीबाई समाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लिए है। वहीं, 9994.34 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना अन्तर्गत उपभोक्ता सब्सिडी के लिए है। इस तरह बिजली सब्सिडी और पेंशन मद में सरकारी खजाने से 18,909 करोड़ खर्च का प्रस्ताव है।

What's inside ?
    • बड़ी सड़कों-पुलों के लिए 3665 करोड़ व घटना मेट्रो के लिए 952.00 करोड़ का प्रस्ताव
    • राज्य सरकार ने मानसून सत्र में सदन में 87,383 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया
  • बार्षिक स्कीम में अतिरिक्त प्रावधान का प्रस्ताव
  • प्रथम अनुपूरक बजट में स्कीमवार प्रस्तावित व्यय :
  • मानसून सत्र के शुरुआत में अध्यक्ष का प्रारम्भिक उद्बोधन

राज्य के स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय मद में 30,265.9906 करोड़ रुपए अतिरिक्त प्रावधान का प्रस्ताव किया गया है। इनमें सर्वाधिक 13550.00 करोड़ रुपये आकस्मिकता निधि के स्थायी काय में राशि अन्तरण, जबकि 9994.34 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना अन्तर्गत उपभोक्ता सब्सिडी के लिए है। 2658.16 करोड़ रुपये पंचायती राज संस्थाओं को 16वें वित्त आयोग की अनुशंसा के आलोक में भुगतान, 2423.47 करोड़ रुपये विभिन्न विभागों के वेतनादि, 747.98 करोड़ रुपये पंचायती राज संस्थाओं को 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा के आलोक में स्वास्थ्य प्रक्षेत्र के बकाये राशि के भुगतान के लिए है। वही़ं, 3665.00 करोड़ रुपये वृहद सड़कों एवं पुलों के निर्माण और 952.00 करोड़ रुपये घटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के लिए है।

इसी तरह वार्षिक स्कीम मद में केन्द्रीय प्रायोजित स्कीम के अन्तर्गत 32,707.2365 करोड़ रुपये में 9335.35 करोड़ रुपये विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन, 3342.12 करोड़ रुपये राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम, 3308.69 करोड़ रुपये इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना और 2732.00 करोड़ रुपये सर्व शिक्षा अभियान के केन्द्रांश मद में प्राप्त कम राशि कीराज्य संसाधन द्वारा पूर्ति के लिए है।

बार्षिक स्कीम में अतिरिक्त प्रावधान का प्रस्ताव

वार्षिक स्कीम में 57.077.9574 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित है। इस वार्षिक स्कीम में केन्द्रीय प्रायोजित स्कीम में 32.707.2365 करोड़ रुपये एवं राज्य स्कीम में 24,370.7209 करोड़ रुपये अर्थात कुल 57,077.9574 करोड़ रुपये प्रस्तावित है।

प्रथम अनुपूरक बजट में स्कीमवार प्रस्तावित व्यय :

वार्षिक स्कीम मद में:- 57,077,9574 करोड़ रुपये

स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय मद में प्रभृत सहितः- 30,265.9906 करोड़ रुपये

केन्द्रीय क्षेत्र स्कीम गद में – 39.4821 करोड़ रुपये

कुल योग – 87,383.4301 करोड़ रुपये।

 

मानसून सत्र के शुरुआत में अध्यक्ष का प्रारम्भिक उद्बोधन

वहीं, बिहार विधान सभा में अध्यक्ष डा. प्रेम कुमार ने अपने प्रारम्भिक उद्बोधन में सदन की कार्यवाही को और अधिक सार्थक, अनुशासित तथा जनोन्मुख बनाने में सहायक होने की अपेक्षा जताई। जनप्रतिनिधि के रूप में हमारा धर्म है कि हम निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का पालन करें और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। यदि हम सदन में अनुशासन, शालीनता और सकारात्मक संवाद का उदाहरण प्रस्तुत करेंगे, तो लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा। मानसून सत्र राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दौरान अनेक विधायी, वित्तीय एवं जनहित से जुड़े विषय सदन के समक्ष आएँगे। मैं सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के सभी माननीय सदस्यों से आग्रह करता हूँ कि वे लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करते हुए सदन की कार्यवाही में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। स्वस्थ बहस, सार्थक विमर्श और रचनात्मक सहयोग ही लोकतंत्र कीवास्तविक शक्ति हैं। इसके माध्यम से ही यह सदन उच्च आदर्शों के अनुरूप नई कार्य-संस्कृति स्थापित कर पाएगी। मैं सभी सदस्यों से आग्रह करता हूँ कि इस पाँच दिवसीय सत्र के दौरान प्रश्नकाल, शून्यकाल, विधायी कार्य तथा विभिन्न विषयों पर होने वाली चर्चाओं में सक्रिय, तथ्यपूर्ण और रचनात्मक भागीदारी करें। बिहार के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, रोजगार, महिला सशक्तीकरण, युवाओं के भविष्य, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और सुशासन जैसे विषयों पर सार्थक विमर्श करें। अष्टादश बिहार विधान सभा के तृतीय सत्र के प्रथम दिन सोमवार को अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार से शिष्टाचार भेंट कर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सत्र संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं।  सदन में सोमवार को 10 विधेयकों की प्रति भी रखी गई।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form id=4730 element_id="post-form"]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Cry0
Happy0
Joy0
Angry0
Surprise0
Previous Article सोमनाथ रवाना हुए 1,150 ‘विशिष्ट यात्री’, बिहार की आस्था का प्रतीक कलश और स्वाभिमान ध्वज देकर सीएम सम्राट ने पाटलिपुत्र जंक्शन से ट्रेन को दिखाई हरी झंडी 
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सोमनाथ रवाना हुए 1,150 ‘विशिष्ट यात्री’, बिहार की आस्था का प्रतीक कलश और स्वाभिमान ध्वज देकर सीएम सम्राट ने पाटलिपुत्र जंक्शन से ट्रेन को दिखाई हरी झंडी 
July 20, 2026
बिहार के बच्चों को ज्ञान के साथ संस्कार व राष्ट्र निर्माण की शिक्षा देने वाले 551 सरस्वती विद्या निकेतन का किया सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन, ‘दिनकर’ के नाम पर बेगूसराय में बनेगा विवि
July 19, 2026
शिक्षकों के लिए बड़ी खबर : 29 से खुलेगा स्थानांतरण पोर्टल, 5 तक कर सकेंगे आवेदन
July 17, 2026
विस अध्यक्ष ने विधायकों के फोन का अफसरों को फौरन जवाब देने का दिया निर्देश, शून्यकाल के सवाल व ध्यानाकर्षण आनलाइन लेने के लिए नया समय निर्धारित  
July 17, 2026

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
इनफाइट्सट्रेंडिंगसियासी चौसर-24

विशेष राज्य पर कैबिनेट का प्रस्ताव मरे घोड़े पर चाबुक चलाने जैसा : सुशील मोदी

सोनपुर मेला का पर्यटक ग्राम तैयार
कला संस्कृतिखास खबरघुमक्कड़ीट्रेंडिंगयूथ/खेल

सोनपुर मेला में एक रात व दो दिन का कपल टूर पैकेज 6000 में

ट्रेंडिंगपटना

पूर्व सांसद पप्पू यादव को एक साल कैद की सजा

काम की खबरेंखास खबरपटनारोजगार

बिहार कैबिनेट के फैसले : पटना के इस शानदार होटल के गर्दिश के दिन खत्म, बनेगा पांच सितारा, अब आसानी से छत पर लगा सकेंगे 5जी मोबाइल टावर, छह नए शहरों से विमान सेवा, केन्द्र के एमएसपी पर दलहन-तेलहन की खरीद

काम की खबरेंखास खबरयूथ/खेल

कैबिनेट के फैसले : राजगीर में बनेंगे दो 5 STAR होटल और वैशाली में एक 5 सितारा रिसॉर्ट

इनफाइट्सट्रेंडिंगसियासी चौसर-24

रामविलास पासवान ने मुझे हाजीपुर का उत्तराधिकारी बनाया : पारस

rjd tejasvi
ट्रेंडिंगसियासतसियासी चौसर-24

केजरीवाल की तरह तेजस्वी भी देंगे 200 यूनिट बिजली मुफ्त, राजद के मैनिफेस्टो में जानें और क्या?

ब्रेकिंगट्रेंडिंगपटनालेटेस्ट न्यूजसियासत

आरिफ मोहम्मद खान बने बिहार के राज्यपाल

Show More
BRBJ News

Welcome to BRBJ News , your go-to source for insightful articles on the ever-evolving worlds of technology, digital marketing, and web design. Explore our collection of expert-driven content designed to inspire, inform, and empower your journey in these dynamic fields.

  • Popular:
  • खास खबर
  • सियासत
  • पटना
  • ट्रेंडिंग
  • लेटेस्ट न्यूज
  • काम की खबरें

Important Links

  • About
  • Grievance Form
  • Grievance Report
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • GDPR Policy

User Interests

  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • Reading History

Follow us

All Rights Reserved. © BRBJ News. Design by Cotlas. Hosted on Host Niki
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.
[mc4wp_form id=4730 element_id="popup-form"]
Zero spam, Unsubscribe at any time. Read our privacy policy here.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?