By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
BRBJ News
  • About us
  • Contact
  • Grievance
Notification
  • ट्रेंडिंग
    • लेटेस्ट न्यूज
  • खास खबर
    • ब्रेकिंग
    • इनफाइट्स
    • पर्यावरण
    • घुमक्कड़ी
  • सियासत
    • सियासी चौसर-24
  • ब्यूरोक्रेसी
    • अंदरखाने
  • पटना
    • रियल एस्टेट
  • ओपीनियन
    • इंटरव्यू
    • मुद्दा
  • क्राइम
  • एजुकेशन
    • काम की खबरें
    • रोजगार
    • यूथ/खेल
  • लीगल
    • सुप्रीम कोर्ट
    • हाई कोर्ट
    • अन्य कोर्ट
    • लॉ वर्ल्ड
  • कारोबार
    • उद्योग
    • व्यवसाय
  • राशिफल
    • पंचांग
    • धर्म / अध्यात्म
  • कला संस्कृति
    • साहित्य
  • सोशल मीडिया
  • लाइफ स्टाइल
    • हेल्थ लाइव
    • ग्लैमर
BRBJ NewsBRBJ News
Font ResizerAa
Search

Top Stories

Explore the latest updated news!

बांकीपुर पर फैसला महज कुछ घंटों में, उपचुनाव के बावजूद इस सीट पर क्यों टिकी हैं दुनिया की निगाहें, रिजल्ट किस तरह प्रभावित करेगा देश की राजनीति…!!

टीचर एडजस्टमेंट प्रोसेस पर उठ रहे सवाल, दायरे में आने वाले हजारों शिक्षकों में भारी बेचैनी – नाराजगी… आइए जानते हैं, क्यों है शिक्षा विभाग की प्रक्रिया पर आक्रोश

रेरा की कार्यप्रणाली पारदर्शी, सरल और डिजिटल हो, घर खरीदारों के हितों को मिले सर्वोच्च प्राथमिकता :- मुख्यमंत्री 

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US

Designed by Cotlas with love. Hosted on Host Niki

BRBJ News > खास खबर > बांकीपुर पर फैसला महज कुछ घंटों में, उपचुनाव के बावजूद इस सीट पर क्यों टिकी हैं दुनिया की निगाहें, रिजल्ट किस तरह प्रभावित करेगा देश की राजनीति…!!
खास खबरओपीनियनसियासत

बांकीपुर पर फैसला महज कुछ घंटों में, उपचुनाव के बावजूद इस सीट पर क्यों टिकी हैं दुनिया की निगाहें, रिजल्ट किस तरह प्रभावित करेगा देश की राजनीति…!!

By BRBJ Desk
Published: August 2, 2026
Share
SHARE

भोला नाथ

पटना : बांकीपुर पर जनता का फैसला कल यानी सोमवार 3 अगस्त, 2026 को आ जाएगा। सुबह वोटों की गिनती शुरू होगी और कुछ घंटों बाद दोपहर तक रिजल्ट आ जाएगा…! महज एक उपचुनाव होने के बाद भी आखिर यह विधानसभा क्षेत्र क्यों इतना तवज्जो पा रहा है? पूरे देश की नजरें क्यों इस पर टिकी हैं? आखिर क्या है इसमें खास? आइए एक विहंगम नजर डालते हैं…

सियासी बयानों की बात करें तो भाजपा, जनसुराज और राजद तीनों यहां अपनी-ओनी जीत के दावे कर रहे हैं। मगर, जब तक परिणाम नहीं आ जाता, कुछ भी कहना मुहाल है। सिर्फ दावों से जीत हासिल होती तो फिर वोटिंग कराने का कोई मतलब नहीं होता। इस लिहाज से देखें तो नतीजे को लेकर भाजपा का बहुत कुछ दांव पर लगा है। आखिर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की यह खाली की हुई सीट है। इस विस क्षेत्र को अपना गढ़ मानने वाली भाजपा ने इस बार इस सीट को जीतने की कोशिश में अपना कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस चुनाव में भाजपा का उम्मीदवार बदलना भी काफी सुर्खियों में रहा। …और आनन-फानन नामांकन के अंतिम दिन नीरज कुमार ने पर्चा भरा। नीरज भी उसी समाज से हैं, जिससे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन हैं। नीरज के प्रचार में भाजपा के सभी दिग्गजों के साथ ही एनडीए के घटक दलों के बड़े नेता भी लगे। खुद पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने उनकी जीत की अपील की। इतने प्रयास के बाद भी इस विधानसभा क्षेत्र का वोटिंग परसेंटेज नहीं बढ़ा, बल्कि यह पिछले बार से भी कम ही रहा।

दरअसल, भाजपा की मशक्कत जनसुराज पार्टी के प्रशांत किशोर (पीके) की वजस से बढ़ी। नामांकन से पहले से ही पीके ने इस चुनाव को सियासी से अधिक भावनात्मक रंग देना शुरू कर दिया था। राजद ने इस बार भी पिछली बार की उम्मीदवार रेखा गुप्ता पर दांव खेला। मगर, सियासी गलियारों की चर्चा पर गौर करें तो मुख्य मुकाबला नीरज और पीके यानी भाजपा और जनसुराज के बीच ही है। कई भाजपा नेता सुविधा के लिहाज से मुकाबला राजद की रेखा गुप्ता से बता रहे हैं। वैसे, महज कुछ घंटों बाद तमाम कयासों से धुंध छंट जाएगा। गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और जनसुराज के बीच कई तरह के आरोपों के दौर भी चले। भाजपा की यह भी शिकायत रही कि पीके ने वोटरों को प्रभावित करने के लिए अधिक धनराशि खर्च की। कुल मिलाकर देखें तो इस चुनाव के कारण पीके भी देश के राजनीतिक पटल पर एक बार फिर बहस के केन्द्र में रहे।

यहां यह भी गौर करने लायक है कि बांकीपुर उपचुनाव के लिए मतदान दिल्ली के जंतर-मंतर पर जेन-जी के अहम प्रोटेस्ट (25 जुलाई) के महज पांच दिन बाद यानी 30 जुलाई को हुआ। वोटिंग से महज तीन दिन पहले शासन का आदेश भी चर्चा में रहा। इसके तहत 26 जुलाई की शाम 6 बजे तक बिहार में नीट पेपर लीक के आंदोलनकारियों पर दर्ज केस वापस लेने और जेलों में बंद प्रोटेस्टरों को रिहा करने की ताकीद थी। इसे नाराज युवाओं खासकर जेन-जी के आक्रोश को ठंडा करने की कोशिश के रूप में देखा गया। इसी तरह भोजपुर में भरत तिवारी मुठभेड़ कांड पर कुछ ऐसे फैसले आए जिनको एक खास समाज की नाराजगी को दूर करने से जोड़ा गया। लोगों का मानना है कि भाजपा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्मान की खातिर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। हकीकत नहीं, महज कल्पना करके देखिए, अगर नतीजे प्रतिकूल आए तो क्या -क्या और किस तरह देश के सियासी परिदृश्य बदलेंगे। इसके मद्देनजर भाजपा पूरे चुनाव के दौरान काफी चौकन्नी दिखी। यानी, भाजपा 202 से आगे तो बढ़ना चाहती है, पीछे कतई नहीं…!! साथ ही, वह सदन में किसी ऐसे शख्स को देखना गवारा नहीं कर सकती, जो हर वक्त उस पर हमलावर रहे। जनता के फैसले की घड़ी आ गई है। नतीजे सब साफ कर देंगे। फिर भी, आपका क्या मानना है…?

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form id=4730 element_id="post-form"]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Cry0
Happy0
Joy0
Angry0
Surprise0
Previous Article टीचर एडजस्टमेंट प्रोसेस पर उठ रहे सवाल, दायरे में आने वाले हजारों शिक्षकों में भारी बेचैनी – नाराजगी… आइए जानते हैं, क्यों है शिक्षा विभाग की प्रक्रिया पर आक्रोश
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Latest News

टीचर एडजस्टमेंट प्रोसेस पर उठ रहे सवाल, दायरे में आने वाले हजारों शिक्षकों में भारी बेचैनी – नाराजगी… आइए जानते हैं, क्यों है शिक्षा विभाग की प्रक्रिया पर आक्रोश
August 2, 2026
रेरा की कार्यप्रणाली पारदर्शी, सरल और डिजिटल हो, घर खरीदारों के हितों को मिले सर्वोच्च प्राथमिकता :- मुख्यमंत्री 
August 1, 2026
सीएम सम्राट ने मेट्रो निर्माण के दौरान बेली रोड पर स्मूथ ट्रैफिक सुनिश्चित करने के लिए दिये कई निर्देश
August 1, 2026
सहयोग शिविर का नया रिकॉर्ड: 5.83 लाख आवेदन आए, 5.33 लाख से अधिक का समाधान
July 31, 2026

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
खास खबरट्रेंडिंगलेटेस्ट न्यूजसियासत

भाजपा ने जारी की 71 उम्मीदवारों की पहली सूची… सम्राट और मंगल भी लड़ेंगे चुनाव, रामकृपाल दानापुर से प्रत्याशी, नंदकिशोर व अरुण का टिकट कटा, देखिए पूरी लिस्ट…

मुद्दाउद्योगकला संस्कृतिकारोबारखास खबरपटनाब्यूरोक्रेसीलाइफ स्टाइललेटेस्ट न्यूजव्यवसायसियासत

अंग्रेजों के ‘क्लब’ पर कब्जे का संग्राम –3 …बदलाव की आंधी में उडे ‘दवा किंग’ के दिग्गज, ‘होटल सम्राट’ की सेना ने मारी बाजी

खास खबरट्रेंडिंगपटनारियल एस्टेटलेटेस्ट न्यूज

बहादुरपुर कॉलोनी बनेगी हाईटेक ; 18 मंजिला भवनों के साथ होगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, जानिए और क्या-क्या होंगी सुविधाएं 

पटनानेताजी कहिनसियासत

ऋतुराज सिन्हा ने विपक्ष को बयानबाजी की जगह पॉलिटिक्स फॉर परफॉर्मेंस की दी नसीहत

नेताजी कहिनपटना

पुनौराधाम के नवनिर्माण को राजीव रंजन ने पीएम को लिखा पत्र

मुद्दाखास खबरसियासत

चुनावी शोर में अनसुनी रह गईं ये सिसकियां…!!

सियासतनेताजी कहिन

झूठ बोलना, भ्रम फैलाना और भय का माहौल बनाना महागठबन्धन की कार्यप्रणाली : ऋतुराज सिन्हा

पटनानेताजी कहिनसियासत

बांकीपुर विस उपचुनाव ; चंद्रवंशी समाज ने नीरज सिन्हा के समर्थन का लिया संकल्प : डॉ. प्रेम

Show More
BRBJ News

Welcome to BRBJ News , your go-to source for insightful articles on the ever-evolving worlds of technology, digital marketing, and web design. Explore our collection of expert-driven content designed to inspire, inform, and empower your journey in these dynamic fields.

  • Popular:
  • खास खबर
  • सियासत
  • पटना
  • ट्रेंडिंग
  • लेटेस्ट न्यूज
  • काम की खबरें

Important Links

  • About
  • Grievance Form
  • Grievance Report
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • GDPR Policy

User Interests

  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • Reading History

Follow us

All Rights Reserved. © BRBJ News. Design by Cotlas. Hosted on Host Niki
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.
[mc4wp_form id=4730 element_id="popup-form"]
Zero spam, Unsubscribe at any time. Read our privacy policy here.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?