By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
BRBJ News
  • About us
  • Contact
  • Grievance
Notification
  • ट्रेंडिंग
    • लेटेस्ट न्यूज
  • खास खबर
    • ब्रेकिंग
    • इनफाइट्स
    • पर्यावरण
    • घुमक्कड़ी
  • सियासत
    • सियासी चौसर-24
  • ब्यूरोक्रेसी
    • अंदरखाने
  • पटना
    • रियल एस्टेट
  • ओपीनियन
    • इंटरव्यू
    • मुद्दा
  • क्राइम
  • एजुकेशन
    • काम की खबरें
    • रोजगार
    • यूथ/खेल
  • लीगल
    • सुप्रीम कोर्ट
    • हाई कोर्ट
    • अन्य कोर्ट
    • लॉ वर्ल्ड
  • कारोबार
    • उद्योग
    • व्यवसाय
  • राशिफल
    • पंचांग
    • धर्म / अध्यात्म
  • कला संस्कृति
    • साहित्य
  • सोशल मीडिया
  • लाइफ स्टाइल
    • हेल्थ लाइव
    • ग्लैमर
BRBJ NewsBRBJ News
Font ResizerAa
Search

Top Stories

Explore the latest updated news!

सहयोग शिविर का नया रिकॉर्ड: 5.83 लाख आवेदन आए, 5.33 लाख से अधिक का समाधान

वरिष्ठ पत्रकार इकबाल इमाम बने भोजपुरी फाउंडेशन, बिहार के अध्यक्ष

जांच के लिए वाहन रोकने का अधिकार दारोगा से नीचे के अफसर को नहीं : एडीजी

Stay Connected

Find us on socials
248.1KFollowersLike
61.1KFollowersFollow
InstagramFollow
165KSubscribersSubscribe
Follow US

Designed by Cotlas with love. Hosted on Host Niki

BRBJ News > खास खबर > सहयोग शिविर का नया रिकॉर्ड: 5.83 लाख आवेदन आए, 5.33 लाख से अधिक का समाधान
खास खबरलेटेस्ट न्यूज

सहयोग शिविर का नया रिकॉर्ड: 5.83 लाख आवेदन आए, 5.33 लाख से अधिक का समाधान

By BRBJ Desk
Published: July 31, 2026
Share
SHARE

सामान्य प्रशासन सचिव ने कहा, सीएम के नेतृत्व में हो रहा राज्य का सर्वांगीण विकास

पटना : सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के संवाद कक्ष में आज शुक्रवार 31 जुलाई को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहैल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की दूरदर्शी सोच के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए राज्य के सभी पंचायतों, प्रखंडों और नगर निकायों में प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 19 मई से शुरू हुए इस अभियान में 30 जुलाई तक करीब एक दर्जन सहयोग शिविरों का आयोजन हुआ। इनमें विभिन्न तरह की समस्याओं से संबंधित 5 लाख 83 हजार 866 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 5 लाख 33 हजार 904 मामलों का समय सीमा के भीतर निपटारा किया जा चुका है। शेष लंबित मामलों के निपटारे की प्रक्रिया तेजी से की जा रही है। शिविर के सबसे ज्यादा मामले भोजपुर,  प.चम्पारण, पटना, बेगूसराय और मुजफ्फरपुर जिलों से सामने आए हैं।

विभाग की उपलब्धियों का किया उल्लेख

मो. सोहैल ने यह भी कहा कि लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सहयोग पोर्टल बनाया गया है, जिस पर कभी भी ऑनलाइन परिवाद दर्ज कराया जा सकता है। साथ ही,  नि:शुल्क हेल्पलाइन नंबर 1100 डायल कर सहयोग शिविर से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। विगत समय में सामान्य प्रशासन विभाग की कई उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए श्री सोहैल ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग; बिपार्ड, गयाजी एवं बिपार्ड, पटना को इस वर्ष आईएसओ  9001: 2015 अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक का प्रमाणन प्राप्त हुआ है। लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम, 2011 के तहत अभी तक करीब 53.80 करोड़ आवेदनों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया जा चुका है। पंचायत सरकार भवनों में स्थापित लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से 64 से अधिक सेवाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं। इससे नागरिकों को अब प्रखंड, अनुमंडल अथवा जिला मुख्यालय जाने की आवश्यकता नहीं रह गयी है। सचिव मो. सोहैल के अनुसार, पंचायत स्तर पर अब तक कुल 33 लाख 77 हजार 620 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 33 लाख 48 हजार 776 आवेदनों को सफलतापूर्वक निष्पादित किया जा चुका है। इस व्यवस्था को अधिक दक्ष बनाने के उद्देश्य से दिनांक 23 जून 2026 से प्राप्त होने वाले आवेदनों की स्वत: अपील की व्यवस्था प्रारंभ की गई है। इसके अंतर्गत अब तक कुल 6934 अपील के मामलों में 5503 मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया जा चुका है।

19.38 लाख से अधिक परिवादों का निपटारा हुआ

उन्होंने बताया कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम, 2015 के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से हर प्रमंडल में एक लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी और जिले में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी तैनात किए गए हैं। इसके तहत प्राप्त आवेदनों में 19.38 लाख से अधिक परिवादों का निपटारा किया जा चुका है। प्रेस वार्ता के दौरान श्री सोहैल ने सरकारी सेवक शिकायत निवारण प्रणाली, सरकारी पदाधिकारी एवं कर्मियों का क्षमतावर्धन,  मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना,  मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली, चल-अचल संपत्ति विवरण, हेल्पलाइन एवं कॉल सेंटर से संबंधित योजनाओं के साथ ही महत्वपूर्ण प्रशानिक निर्णयों से अवगत कराया। इस अवसर पर विशेष सचिव संजय कुमार, बीपीएसएम के अपर मिशन निदेशक मो. राशिद कलीम अंसारी, संयुक्त सचिव मो. आफाक अहमद आदि लोगों की प्रमुख उपस्थिति रही।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form id=4730 element_id="post-form"]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Cry0
Happy0
Joy0
Angry0
Surprise0
Previous Article वरिष्ठ पत्रकार इकबाल इमाम बने भोजपुरी फाउंडेशन, बिहार के अध्यक्ष
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

वरिष्ठ पत्रकार इकबाल इमाम बने भोजपुरी फाउंडेशन, बिहार के अध्यक्ष
July 31, 2026
जांच के लिए वाहन रोकने का अधिकार दारोगा से नीचे के अफसर को नहीं : एडीजी
July 31, 2026
बांकीपुर विस उपचुनाव ; चंद्रवंशी समाज ने नीरज सिन्हा के समर्थन का लिया संकल्प : डॉ. प्रेम
July 27, 2026
बिहार की स्मिता ने पॉवरलिफिटिंग चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण और एक रजत, आईपीआरडी सचिव नवीन कुमार और निदेशक अनिल कुमार ने किया सम्मानित
July 27, 2026

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
सिद्धार्थ
एजुकेशनखास खबर

सिद्धार्थ के नए निर्देश से हड़कंप, स्कूलों की जांच से हटेंगे शिक्षा अधिकारी, गड़बड़ी की रिपोर्ट अब ये सीधे भेजेंगे  

सियासतइनफाइट्स

राजद ने चर्चित विधायक और 2 पूर्व एमएलए समेत 10 और को निकाला

काम की खबरेंखास खबरपटनामुद्दारियल एस्टेटसिविक सेंस

जानिए … ! गोलारोड को फोर लेन बनाने के लिए कितनी बढ़ेगी इसकी चौड़ाई…! अतिक्रमणकारियों की उड़ी नींद …1

खास खबरलेटेस्ट न्यूज

प्रबोधन कार्यक्रम में सत्तापक्ष व विपक्षी विधायकों की सहभागिता से लोकतांत्रिक मूल्यों को मिली मजबूती : डा. प्रेम

कारोबारखास खबर

61 की उम्र में भी गजब की चुस्ती-फुर्ती… जानिए, नीता अंबानी की फिटनेस का राज

cm panchayat
काम की खबरेंलेटेस्ट न्यूज

मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्यों, सरपंच, उप सरपंच व पंच के मानदेय में होगी सम्मानजनक वृद्धि

अन्य कोर्टलीगल बैटललेटेस्ट न्यूजलॉ वर्ल्डहाई कोर्ट

सासाराम : 157 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद 

लेटेस्ट न्यूजसियासत

बड़े नेताओं की चापलूसी में नीतीश के खिलाफ बोलते हैं भाजपाई : राजीव रंजन

Show More
BRBJ News

Welcome to BRBJ News , your go-to source for insightful articles on the ever-evolving worlds of technology, digital marketing, and web design. Explore our collection of expert-driven content designed to inspire, inform, and empower your journey in these dynamic fields.

  • Popular:
  • खास खबर
  • सियासत
  • पटना
  • ट्रेंडिंग
  • लेटेस्ट न्यूज
  • काम की खबरें

Important Links

  • About
  • Grievance Form
  • Grievance Report
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • GDPR Policy

User Interests

  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • Reading History

Follow us

All Rights Reserved. © BRBJ News. Design by Cotlas. Hosted on Host Niki
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.
[mc4wp_form id=4730 element_id="popup-form"]
Zero spam, Unsubscribe at any time. Read our privacy policy here.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?