By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
BRBJ News
  • About us
  • Contact
  • Grievance
Notification
  • ट्रेंडिंग
    • लेटेस्ट न्यूज
  • खास खबर
    • ब्रेकिंग
    • इनफाइट्स
    • पर्यावरण
    • घुमक्कड़ी
  • सियासत
    • सियासी चौसर-24
  • ब्यूरोक्रेसी
    • अंदरखाने
  • पटना
    • रियल एस्टेट
  • ओपीनियन
    • इंटरव्यू
    • मुद्दा
  • क्राइम
  • एजुकेशन
    • काम की खबरें
    • रोजगार
    • यूथ/खेल
  • लीगल
    • सुप्रीम कोर्ट
    • हाई कोर्ट
    • अन्य कोर्ट
    • लॉ वर्ल्ड
  • कारोबार
    • उद्योग
    • व्यवसाय
  • राशिफल
    • पंचांग
    • धर्म / अध्यात्म
  • कला संस्कृति
    • साहित्य
  • सोशल मीडिया
  • लाइफ स्टाइल
    • हेल्थ लाइव
    • ग्लैमर
BRBJ NewsBRBJ News
Font ResizerAa
Search

Top Stories

Explore the latest updated news!

गंगा पार के नासरीगंज-पानापुर दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए निःशुल्क स्टीमर फेरी सेवा

मां मुडेश्वरी, सुल्तानगंज व मंदार के ऐतिहासिक स्थल बतौर विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र विकसित होंगे

बांकीपुर पर फैसला महज कुछ घंटों में, उपचुनाव के बावजूद इस सीट पर क्यों टिकी हैं दुनिया की निगाहें, रिजल्ट किस तरह प्रभावित करेगा देश की राजनीति…!!

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US

Designed by Cotlas with love. Hosted on Host Niki

BRBJ News > राशिफल > धर्म / अध्यात्म > मां मुडेश्वरी, सुल्तानगंज व मंदार के ऐतिहासिक स्थल बतौर विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र विकसित होंगे
कला संस्कृतिखास खबरधर्म / अध्यात्म

मां मुडेश्वरी, सुल्तानगंज व मंदार के ऐतिहासिक स्थल बतौर विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र विकसित होंगे

By BRBJ Desk
Published: August 4, 2026
Share
SHARE

पटना : बिहार की हजारों वर्ष पुरानी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने और उसे पर्यटन के नए केंद्रों के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के प्रमुख पुरातात्विक स्थलों बोधगया, सुल्तानगंज, मंदार और विश्व प्रसिद्ध केसरिया स्तूप के संरक्षण, वैज्ञानिक सर्वेक्षण, उत्खनन एवं समग्र विकास के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया है। सरकार का उद्देश्य इन धरोहरों के ऐतिहासिक महत्व को नए सिरे से स्थापित करते हुए उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आकर्षण का केंद्र बनाना है।

सीएम सम्राट का मां मुंडेश्वरी मंदिर परिसर के आसपास के क्षेत्र को विकसित करने का निर्देश

मुख्यमंत्री से देश के वरिष्ठ पुरातत्वविदों एवं विशेषज्ञों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर कैमूर जिले स्थित मां मुंडेश्वरी मंदिर परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों के विस्तृत सर्वेक्षण की रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मंदिर परिसर में बिखरे हजारों प्राचीन भग्नावशेषों का वैज्ञानिक पद्धति से पुनर्स्थापन, संरक्षण तथा प्रलेखन किया जा सकता है, जिससे यह संपूर्ण क्षेत्र भारतीय पुरातात्विक धरोहर के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित होगा।

मां मुंडेश्वरी मंदिर के भग्नावशेषों के संरक्षण और पुनर्स्थापन के लिए कार्ययोजना तैयार करें

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि मां मुंडेश्वरी मंदिर के भग्नावशेषों के संरक्षण और पुनर्स्थापन के लिए विशेषज्ञों की सिफारिशों के अनुरूप चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाए। साथ ही पूरे क्षेत्र की पर्यटन क्षमता का समग्र विकास किया जाए, ताकि देश–विदेश से आने वाले पर्यटकों को एक समृद्ध सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक अनुभव उपलब्ध कराया जा सके। बैठक में मुख्यमंत्री ने इस बात पर विशेष बल दिया कि बिहार की धरती के नीचे अब भी अनेक महत्वपूर्ण पुरातात्विक धरोहरें सुरक्षित हैं, जिनकी वैज्ञानिक पहचान, उत्खनन और संरक्षण से राज्य के इतिहास के अनेक नए अध्याय सामने आ सकते हैं। साथ ही सांस्कृतिक पर्यटन को नई गति मिलेगी, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

पद्मश्री डॉ. केके मोहम्मद और प्रोफेसर डॉ. रजत सान्याल मिले सीएम से

मुख्यमंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में पद्मश्री डॉ. केके मोहम्मद (विश्व प्रसिद्ध पुरातत्वविद् एवं राम जन्मभूमि उत्खनन दल के सदस्य), प्रोफेसर डॉ. रजत सान्याल, कोलकाता इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर, प्रो. अनिल कुमार (मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, बिहार विरासत विकास समिति तथा शांति निकेतन के यूनेस्को विश्व धरोहर परियोजना से जुड़े विशेषज्ञ), भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) पटना के अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. हरिओम शर्मा, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह तथा कला संस्कृति एवं भवन निर्माण विभाग के सचिव प्रणव कुमार शामिल थे।

तिलहाड़ कुंड तथा करकटगढ़ को भी एकीकृत रूप से विकसित करने की योजना पर विस्तार से चर्चा

बैठक में कैमूर क्षेत्र के तिलहाड़ कुंड, करकटगढ़ तथा अन्य प्राकृतिक एवं प्रागैतिहासिक महत्व के स्थलों को एकीकृत रूप से विकसित करने की योजना पर भी विस्तार से चर्चा हुई। ये स्थल बनारस–कोलकाता एक्सप्रेसवे से लगभग चार किमी की दूरी पर स्थित हैं, जिससे भविष्य में यहां पर्यटकों की पहुंच और अधिक आसान होगी। विशेषज्ञों ने बताया कि प्राकृतिक सौंदर्य, प्रागैतिहासिक महत्व और पुरातात्विक संभावनाओं से समृद्ध यह क्षेत्र बिहार के नए हेरिटेज एवं इको टूरिज्म सर्किट के रूप में विकसित हो सकता है। इन स्थलों के वैज्ञानिक संरक्षण और व्यवस्थित विकास के बाद इन्हें भविष्य में यूनेस्को की विश्व धरोहर की संभावित सूची में शामिल कराने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।

LiDAR व GPR जैसी अत्याधुनिक तकनीकों से पुरातात्विक सर्वे, सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा पर जोर

मुख्यमंत्री ने बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर परिसर और उसके आसपास अत्याधुनिक LiDAR (Light Detection and Ranging) तथा GPR (Ground Penetrating Radar) तकनीक से सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए। इन तकनीकों के माध्यम से बिना खुदाई किए जमीन के भीतर मौजूद संभावित पुरातात्विक संरचनाओं और अवशेषों की वैज्ञानिक पहचान की जा सकेगी। इससे भविष्य के उत्खनन कार्य अधिक सटीक और प्रभावी होंगे।

सुल्तानगंज और मंदार के संरक्षण पर भी विशेष जोर

बैठक में सुल्तानगंज और मंदार क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थलों के संरक्षण, समेकन और समग्र विकास पर भी विशेष बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन स्थलों की ऐतिहासिक महत्ता को व्यवस्थित रूप से संरक्षित और प्रस्तुत किया जाए ताकि धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को नई गति मिल सके।

केसरिया स्तूप का पूरा होगा वैज्ञानिक उत्खनन

मुख्यमंत्री ने विश्व के सबसे बड़े बौद्ध स्तूपों में शामिल केसरिया स्तूप के शेष हिस्से के वैज्ञानिक उत्खनन का निर्देश दिया। अब तक इस विशाल स्तूप का केवल आंशिक उत्खनन हुआ है, जबकि इसके बड़े हिस्से में अभी भी महत्वपूर्ण पुरातात्विक अवशेष होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में केसरिया स्तूप के उत्खनन एवं संरक्षण कार्य में पद्मश्री डॉ. केके मोहम्मद की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मुख्यमंत्री ने शेष क्षेत्र के वैज्ञानिक उत्खनन और संरक्षण के लिए आवश्यक कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form id=4730 element_id="post-form"]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Cry0
Happy0
Joy0
Angry0
Surprise0
Previous Article बांकीपुर पर फैसला महज कुछ घंटों में, उपचुनाव के बावजूद इस सीट पर क्यों टिकी हैं दुनिया की निगाहें, रिजल्ट किस तरह प्रभावित करेगा देश की राजनीति…!!
Next Article गंगा पार के नासरीगंज-पानापुर दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए निःशुल्क स्टीमर फेरी सेवा
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Latest News

गंगा पार के नासरीगंज-पानापुर दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए निःशुल्क स्टीमर फेरी सेवा
August 4, 2026
बांकीपुर पर फैसला महज कुछ घंटों में, उपचुनाव के बावजूद इस सीट पर क्यों टिकी हैं दुनिया की निगाहें, रिजल्ट किस तरह प्रभावित करेगा देश की राजनीति…!!
August 2, 2026
टीचर एडजस्टमेंट प्रोसेस पर उठ रहे सवाल, दायरे में आने वाले हजारों शिक्षकों में भारी बेचैनी – नाराजगी… आइए जानते हैं, क्यों है शिक्षा विभाग की प्रक्रिया पर आक्रोश
August 2, 2026
रेरा की कार्यप्रणाली पारदर्शी, सरल और डिजिटल हो, घर खरीदारों के हितों को मिले सर्वोच्च प्राथमिकता :- मुख्यमंत्री 
August 1, 2026

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
इनफाइट्सट्रेंडिंगसियासी चौसर-24

रामविलास पासवान ने मुझे हाजीपुर का उत्तराधिकारी बनाया : पारस

घुमक्कड़ी

लंदन के वर्ल्ड ट्रैवेल मार्केट शो में पहुंचा बिहार पर्यटन

काम की खबरेंखास खबरसियासत

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा… बिहार में वोटर लिस्ट में सुधार का एक मौका और मिलेगा, उसके बाद मतदाता सूची फ्रीज हो जाएगी

काम की खबरेंखास खबरलेटेस्ट न्यूजसियासत

बिहार में 2 फेज में चुनाव, पहले चरण में 6 नवम्बर को 121 व दूसरे चरण में 11/11 को 122 सीटों पर वोटिंग, 14/11 को परिणाम

मुद्दाउद्योगकला संस्कृतिकारोबारखास खबरपटनाब्यूरोक्रेसीलाइफ स्टाइललेटेस्ट न्यूजव्यवसायसियासत

अंग्रेजों के ‘क्लब’ पर कब्जे का संग्राम –3 …बदलाव की आंधी में उडे ‘दवा किंग’ के दिग्गज, ‘होटल सम्राट’ की सेना ने मारी बाजी

खास खबरसियासत

भाजपा के बीएल संतोष ने ताजमहल को लेकर कह दी बड़ी बात !

सियासतखास खबर

परिणाम से पहले ही तेजस्वी को मुख्यमंत्री की कुर्सी का तोहफा…!!

कला संस्कृतिट्रेंडिंगपटना

महापर्व छठ पूजा : खरना का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

Show More
BRBJ News

Welcome to BRBJ News , your go-to source for insightful articles on the ever-evolving worlds of technology, digital marketing, and web design. Explore our collection of expert-driven content designed to inspire, inform, and empower your journey in these dynamic fields.

  • Popular:
  • खास खबर
  • सियासत
  • पटना
  • ट्रेंडिंग
  • लेटेस्ट न्यूज
  • काम की खबरें

Important Links

  • About
  • Grievance Form
  • Grievance Report
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • GDPR Policy

User Interests

  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • Reading History

Follow us

All Rights Reserved. © BRBJ News. Design by Cotlas. Hosted on Host Niki
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.
[mc4wp_form id=4730 element_id="popup-form"]
Zero spam, Unsubscribe at any time. Read our privacy policy here.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?