By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
BRBJ News
  • About us
  • Contact
  • Grievance
Notification
  • ट्रेंडिंग
    • लेटेस्ट न्यूज
  • खास खबर
    • ब्रेकिंग
    • इनफाइट्स
    • पर्यावरण
    • घुमक्कड़ी
  • सियासत
    • सियासी चौसर-24
  • ब्यूरोक्रेसी
    • अंदरखाने
  • पटना
    • रियल एस्टेट
  • ओपीनियन
    • इंटरव्यू
    • मुद्दा
  • क्राइम
  • एजुकेशन
    • काम की खबरें
    • रोजगार
    • यूथ/खेल
  • लीगल
    • सुप्रीम कोर्ट
    • हाई कोर्ट
    • अन्य कोर्ट
    • लॉ वर्ल्ड
  • कारोबार
    • उद्योग
    • व्यवसाय
  • राशिफल
    • पंचांग
    • धर्म / अध्यात्म
  • कला संस्कृति
    • साहित्य
  • सोशल मीडिया
  • लाइफ स्टाइल
    • हेल्थ लाइव
    • ग्लैमर
BRBJ NewsBRBJ News
Font ResizerAa
Search

Top Stories

Explore the latest updated news!

युवा BAO की प्रसव के बाद अस्पताल में तड़प-तड़पकर हुई मौत…! परिजन सदमे में…!! बीएओ की दर्दनाक मौत पर पिता और वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार लाल का दिल को चीर देने वाला भावुक अर्तनाद…मेरे नवजात नवासे की मां…मेरी राजदुलारी चली गई…! बिटिया की मौत से पूरा परिवार बिखर गया…!! पिता ने अस्पताल पर लगाया घोर लापरवाही का आरोप…!!! पटनासिटी के मुसल्लहपुर में तैनात थीं बीएओ राजलक्ष्मी…!!  

BRBJ News की खबर का बड़ा असर…! करोड़ों की दो अत्याधुनिक मशीन से वर्ल्ड क्लास PMCH में अब और सस्ते में होंगी दो महंगी जांच…!! MRI और सीटी (CAT) स्कैन के लिए मिलेंगे दो दर्जन टेक्निशियन…! निकला टेंडर…! आज निविदा भरने का अंतिम दिन…! एक दिन बाद खुलेगा टेंडर …!

सरदार रंजीत सिंह को राजद के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी का भी दायित्व

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US

Designed by Cotlas with love. Hosted on Host Niki

BRBJ News > खास खबर > युवा BAO की प्रसव के बाद अस्पताल में तड़प-तड़पकर हुई मौत…! परिजन सदमे में…!! बीएओ की दर्दनाक मौत पर पिता और वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार लाल का दिल को चीर देने वाला भावुक अर्तनाद…मेरे नवजात नवासे की मां…मेरी राजदुलारी चली गई…! बिटिया की मौत से पूरा परिवार बिखर गया…!! पिता ने अस्पताल पर लगाया घोर लापरवाही का आरोप…!!! पटनासिटी के मुसल्लहपुर में तैनात थीं बीएओ राजलक्ष्मी…!!  
खास खबरपटना

युवा BAO की प्रसव के बाद अस्पताल में तड़प-तड़पकर हुई मौत…! परिजन सदमे में…!! बीएओ की दर्दनाक मौत पर पिता और वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार लाल का दिल को चीर देने वाला भावुक अर्तनाद…मेरे नवजात नवासे की मां…मेरी राजदुलारी चली गई…! बिटिया की मौत से पूरा परिवार बिखर गया…!! पिता ने अस्पताल पर लगाया घोर लापरवाही का आरोप…!!! पटनासिटी के मुसल्लहपुर में तैनात थीं बीएओ राजलक्ष्मी…!!  

By BRBJ Desk
Published: October 16, 2026
Share
SHARE

पटना : राजधानी पटना के शेखपुरा स्थित एक निजी अस्पताल में युवा प्रखंड कृषि पदाधिकारी (BAO) राजलक्ष्मी की सोमवार देर रात मौत हो गई। सोमवार को दोपहर बाद उनका इसी अस्पताल में आपरेशन से प्रसव से बेटा हुआ था। सब ठीक था…! फिर अचानक ऐसा कुछ हुआ, जिसका खुलासा होना अभी बाकी है…! प्रसव के बाद राजलक्ष्मी की हालत बिगड़ गई और देर रात्रि उन्होंने दम तोड़ दिया…! परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि इस मामले में फिलहाल पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। परिजनों के मुताबिक इस घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में आ गया है। थोड़ा संभलने के बाद वे अस्पताल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएंगे। न्याय के लिए वह स्वास्थ्य विभाग और सिविल सर्जन कार्यालय का भी दरवाजा खटखटाएंगे…!

RajLakshmi File PHOTO

मालूम हो कि प्रखंड कृषि पदाधिकारी (BAO) राजलक्ष्मी पटनासिटी इलाके के मुसल्लहपुर में तैनात थीं। उनकी मौत की खबर से कृषि विभाग के पटना जिला समेत बिहार के समस्त पदाधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। राजलक्ष्मी की छवि एक काफी हंसमुख और मिलसार स्वाभाव की कर्तव्यनिष्ट अधिकारी के रूप में थी। उनके पिता कृष्ण कुमार लाल, जो कि एक वरिष्ठ पत्रकार हैं, ने अस्पताल पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है…!!! उनका आरोप है कि बिना परिजन की सहमति के इलाज करने के कारण तड़प-तड़पकर मेरी बेटी की मौत हो गई…! मेरे नवासे…नवजात शिशु की मां चली गई…! पूरा परिवार बिखर गया…!! वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार लाल का यह दिल को चीर देने वाला भावुक अर्तनाद है…! कहते हैं, मेरे जिगर का टुकड़ा…मेरी बेटी… मेरी राजदुलारी चली गई…!

दो साल पहले ही पटना में धूमधाम से हुई थी शादी…

मृतका के पिता श्री लाल का कहना है कि उनकी बेटी राजलक्ष्मी जो मुसल्लहपुर (पटनासिटी) में प्रखंड कृषि पदाधिकारी के पद पर तैनात थीं, की वर्ष 2024 में यानी दो साल पहली ही बहुत भव्य और धूमधाम से पटना में शादी हुई थी। उनका सीधा आरोप है कि पहले बच्चे को जन्म देने के दौरान अस्पताल की लापरवाही के कारण उनकी बेटी की जान चली गई। पिता का यह भी आरोप है कि गर्भावस्था में जांच के दौरान उनकी बेटी से अस्पताल प्रबंधन जबरन हर जांच के लिए पांच तारा रेटिंग्स लेता था। ये बात उनकी छोटी बेटी ने बाद में बताई। यदि पहले उनको इसकी जानकारी होती, तो उन्हें निश्चित तौर पर अस्पताल प्रबंधन की मंशा पर संदेह होता और वे सतर्क हो जाते। इस तरह शायद उनकी बेटी की जान बच सकती थी…!

ऑपरेशन के बाद डॉक्टर मेरी बेटी को भगवान भरोसे छोड़कर चली गईं…

श्री लाल का आरोप है कि उनकी पुत्री का ऑपरेशन करने के बाद डॉक्टर बिना किसी तरह की व्यवस्था किए उसे भगवान भरोसे छोड़कर अपने घर चली गईं। सोमवार रात को इनके किसी स्टाफ द्वारा मरीज के कष्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं ली गई। मरीज द्वारा आरजू-मिन्नत करते हुए परेशानी की जानकारी दी गई तब भी, मरीज की बातों की उपेक्षा की गई। अस्पताल के स्टाफ द्वारा कोई देखभाल नहीं की गई। सूचना देने पर भी डॉक्टर काफी देर से आईं। इमरजेंसी की स्थिति में अस्पताल में किसी भी प्रकार के अत्याधुनिक उपकरण नहीं थे, ताकि उनकी मदद से मरीज का इलाज किया जा सके …और न हीं कुशल चिकित्सक की व्यवस्था थी। एक पिता का दर्द समझिए…! अपनी अफसर ग्रेड की बेटी का शानदार कॅरियर…!! उसका भरापूरा परिवार…और मातृत्व सुख से अभिभूत उस बेटी की आंखों में उज्ज्वल भविष्य के झिलमिलाते सपने…! ….और सब कुछ एक झटके में खत्म…!! यह है एक पिता की अकथनीय पीड़ा…!!! निधन के बाद पटना के दीघा घाट पर राजलक्ष्मी का अंतिम संस्कार किया गया…कहने को तो राजलक्ष्मी पंचतत्व में विलीन हो गई…मगर, वह छोड़ गईं हैं कई यादें…अपनी एक खास निशानी…अपने बेटे…अपने लख्ते जिगर के रूप में…. सफर अभी जारी है…!!

TAGGED:#young BLO#DeathInHospital#AllegationOfNegligence

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form id=4730 element_id="post-form"]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Cry0
Happy0
Joy0
Angry1
Surprise0
Previous Article BRBJ News की खबर का बड़ा असर…! करोड़ों की दो अत्याधुनिक मशीन से वर्ल्ड क्लास PMCH में अब और सस्ते में होंगी दो महंगी जांच…!! MRI और सीटी (CAT) स्कैन के लिए मिलेंगे दो दर्जन टेक्निशियन…! निकला टेंडर…! आज निविदा भरने का अंतिम दिन…! एक दिन बाद खुलेगा टेंडर …!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Latest News

BRBJ News की खबर का बड़ा असर…! करोड़ों की दो अत्याधुनिक मशीन से वर्ल्ड क्लास PMCH में अब और सस्ते में होंगी दो महंगी जांच…!! MRI और सीटी (CAT) स्कैन के लिए मिलेंगे दो दर्जन टेक्निशियन…! निकला टेंडर…! आज निविदा भरने का अंतिम दिन…! एक दिन बाद खुलेगा टेंडर …!
October 14, 2026
सरदार रंजीत सिंह को राजद के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी का भी दायित्व
October 8, 2026
जीएसटी सुधारों के बड़े फैसलों का BIA अध्यक्ष रामलाल खेतान, पूर्व अध्यक्ष केपीएस केशरी व उपाध्यक्ष संजय गोयनका और ने किया स्वागत
October 8, 2026
ए भाई…! ई तऽ गजब्बेऽ पढ़ाई बाऽऽ…! एगो लइका से एक-डेढ़ करोड़ टान लऽ…! ऊ पढ़े आऽ कि ना पढ़े…बस डिग्री थमा दऽ…! अब जा बउआ…तहरा गर्दन में आला लटकावे के लाइसेंस मिल गइलऽ…! बबुआऽ के कछु आवेऽ चाहे ना आवेऽ कालेज के त कमाई हो गइल नुऽऽ…!! बिहार के निजी मेडिकल कालेजों और वहां से एमबीबीएस कोर्स करने वाले स्टूडेंट के बारे में कुछ ऐसी ही धारणा बन रही है लोगों में…!! बिहार में अभी डेढ़ दर्जन प्राइवेट मेडिकल कालेजों में MBBS की लगभग 2500 सीटें हैं…!! सीटों के हिसाब से करोड़ या डेढ़ करोड़ से गुना कर लें…जितने छात्र, मेडिकल कालेजों के उतने करोड़ रुपए खरे…!!
October 6, 2026

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
खास खबरट्रेंडिंगसियासत

नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, भाजपा से सात नए मंत्री बने, चुनाव से पहले विभिन्न समाज को साधने की कोशिश  

मुद्दाखास खबरसियासत

अन्याय : इनके फेस्टिवल की करेंगे इंटरनेशनल ब्रांडिंग, दलों को इनका वोट भी चाहिए, मगर बिहार में 30 साल से इनकी कोई नुमाइंदगी नहीं…!!

क्राइम स्टोरीपटना

नीलेश मुखिया हत्याकांड : तीन में एक मुख्य आरोपी गोरख राय गिरफ्तार

काम की खबरेंखास खबरट्रेंडिंगपटनाब्यूरोक्रेसीलेटेस्ट न्यूज

एसके सिंघल की छुट्टी, शोभा अहोतकर बनीं केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) की अध्यक्ष

एजुकेशनखास खबरट्रेंडिंगमुद्दालेटेस्ट न्यूज

टीचर एडजस्टमेंट प्रोसेस पर उठ रहे सवाल, दायरे में आने वाले हजारों शिक्षकों में भारी बेचैनी – नाराजगी… आइए जानते हैं, क्यों है शिक्षा विभाग की प्रक्रिया पर आक्रोश

एजुकेशनकाम की खबरेंखास खबर

17 अगस्त से शुरू होगा विद्यार्थी सहयोग पोर्टल, शिकायतों का निवारण 30 दिनों में : सीएम

एजुकेशनकाम की खबरेंखास खबरब्यूरोक्रेसीयूथ/खेल

नेतागिरी करने वाले ‘गुरूजी’ की अब खैर नहीं, अल्टीमेटम के बाद ट्रांसफर… एसीएस डा. एस सिद्धार्थ की तैयारी पर कैबिनेट की मुहर

काम की खबरेंखास खबरपटना

घंटों जाम से जूझे बिना 5 मिनट में सिपारा से महुली, पटना को एक और एलिवेटेड सड़क की सौगात

Show More
BRBJ News

Welcome to BRBJ News , your go-to source for insightful articles on the ever-evolving worlds of technology, digital marketing, and web design. Explore our collection of expert-driven content designed to inspire, inform, and empower your journey in these dynamic fields.

  • Popular:
  • खास खबर
  • सियासत
  • पटना
  • ट्रेंडिंग
  • लेटेस्ट न्यूज
  • काम की खबरें

Important Links

  • About
  • Grievance Form
  • Grievance Report
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • GDPR Policy

User Interests

  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • Reading History

Follow us

All Rights Reserved. © BRBJ News. Design by Cotlas. Hosted on Host Niki
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.
[mc4wp_form id=4730 element_id="popup-form"]
Zero spam, Unsubscribe at any time. Read our privacy policy here.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?