By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
BRBJ News
  • About us
  • Contact
  • Grievance
Notification
  • ट्रेंडिंग
    • लेटेस्ट न्यूज
  • खास खबर
    • ब्रेकिंग
    • इनफाइट्स
    • पर्यावरण
    • घुमक्कड़ी
  • सियासत
    • सियासी चौसर-24
  • ब्यूरोक्रेसी
    • अंदरखाने
  • पटना
    • रियल एस्टेट
  • ओपीनियन
    • इंटरव्यू
    • मुद्दा
  • क्राइम
  • एजुकेशन
    • काम की खबरें
    • रोजगार
    • यूथ/खेल
  • लीगल
    • सुप्रीम कोर्ट
    • हाई कोर्ट
    • अन्य कोर्ट
    • लॉ वर्ल्ड
  • कारोबार
    • उद्योग
    • व्यवसाय
  • राशिफल
    • पंचांग
    • धर्म / अध्यात्म
  • कला संस्कृति
    • साहित्य
  • सोशल मीडिया
  • लाइफ स्टाइल
    • हेल्थ लाइव
    • ग्लैमर
BRBJ NewsBRBJ News
Font ResizerAa
Search

Top Stories

Explore the latest updated news!

BRBJ News की खबर का बड़ा असर…! करोड़ों की दो अत्याधुनिक मशीन से वर्ल्ड क्लास PMCH में अब और सस्ते में होंगी दो महंगी जांच…!! MRI और सीटी (CAT) स्कैन के लिए मिलेंगे दो दर्जन टेक्निशियन…! निकला टेंडर…! आज निविदा भरने का अंतिम दिन…! एक दिन बाद खुलेगा टेंडर …!

सरदार रंजीत सिंह को राजद के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी का भी दायित्व

जीएसटी सुधारों के बड़े फैसलों का BIA अध्यक्ष रामलाल खेतान, पूर्व अध्यक्ष केपीएस केशरी व उपाध्यक्ष संजय गोयनका और ने किया स्वागत

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US

Designed by Cotlas with love. Hosted on Host Niki

BRBJ News > एजुकेशन > काम की खबरें > BRBJ News की खबर का बड़ा असर…! करोड़ों की दो अत्याधुनिक मशीन से वर्ल्ड क्लास PMCH में अब और सस्ते में होंगी दो महंगी जांच…!! MRI और सीटी (CAT) स्कैन के लिए मिलेंगे दो दर्जन टेक्निशियन…! निकला टेंडर…! आज निविदा भरने का अंतिम दिन…! एक दिन बाद खुलेगा टेंडर …!
काम की खबरेंखास खबर

BRBJ News की खबर का बड़ा असर…! करोड़ों की दो अत्याधुनिक मशीन से वर्ल्ड क्लास PMCH में अब और सस्ते में होंगी दो महंगी जांच…!! MRI और सीटी (CAT) स्कैन के लिए मिलेंगे दो दर्जन टेक्निशियन…! निकला टेंडर…! आज निविदा भरने का अंतिम दिन…! एक दिन बाद खुलेगा टेंडर …!

By BRBJ Desk
Published: October 14, 2026
Share
SHARE

पटना : आपके लोकप्रिय न्यूज पोर्टल BRBJ News की खबर का बड़ा असर हुआ है…! करोड़ों की नई मशीनों से विश्वस्तरीय पटना मेडिकल कालेज एवं अस्पताल यानी PMCH में अब और सस्ते में होगी दो महंगी जांच…!! MRI और सीटी (CAT) स्कैन के लिए PMCH को जल्द मिलेंगे दो दर्जन टेक्निशियन…! स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर इसका टेंडर निकल गया है…! आज यानी Wednesday (14 October) को निविदा भरने का अंतिम दिन है…! बस एक दिन बाद शुक्रवार को इसका टेंडर खुलेगा…!

What's inside ?
एक साल से इंस्टॉल होकर धूल खा रहीं लेटेस्ट एमआरआई व सीटी स्कैन मशीनें…मैनपावर की कमी से नहीं संचालित हो पा रहीं अत्याधुनिक मशीनें…मरीजों के जांच शुल्क का 65 से 70 फीसदी खुद निजी फर्म ले रही…पीएमसीएच अपनी व्यवस्था करे तो काफी अधिक राशि उसे मिले…चंद्रशेखर सिंह के पटना आयुक्त रहते एम्स रेट पर जांच का निर्णय

गौरतलब है कि 5400 बेड की बन रही वर्ल्ड क्लास PMCH में चल रहीं कई तरह की उलटबांसियों और मरीजों की परेशानियों को ध्यान में रखकर BRBJ News पर अलग-अलग मुद्दों पर 7 किस्तों में खबरें चलाई गईं थीं। इसीकी सातवीं कड़ी में गत 18 अक्टूबर को हमने करोड़ों की लागत वाली अत्याधुनिक एमआरआई और सीटी या कहें कैट मशीनों के इंस्टॉल होने के बाद भी इनके धूल खाने यानी इस्तेमाल नहीं होने का मुद्दा उठाया था। इनकी जगह निजी कंपनी द्वारा कदरन काफी पुरानी मशीनों से महंगी दर पर मरीजों की जांच हो रही थी।

BRBJ News पर यह खबर चलने के अगले ही दिन यानी 19 अक्टूबर को पीएमसीएच अस्पताल प्रशासन को इस पर ध्यान गया… और उसकी ओर से 24 टेक्निशियन को आउटसोर्स के आधार पर सेवा मुहैया कराने के लिए टेंडर निकाल दिया गया। इसके लिए प्रतिष्ठित, अनुभवी और आर्थिक रूप से सक्षम एजेंसियों से टेंडर अप्लाई करने के लिए कहा गया है। आज यानी 14 अक्टूबर को टेंडर अप्लाई करने का अंतिम दिन है। वहीं, एक दिन बाद 16 अक्टूबर यानी शुक्रवार को 12.30 बजे तकनीकी निविदा खोली जाएगी। इसके लिए प्री बिड बैठक गत 30 सितम्बर को पीएमसीएम अधीक्षक के सेल में हो चुकी है।

एक साल से इंस्टॉल होकर धूल खा रहीं लेटेस्ट एमआरआई व सीटी स्कैन मशीनें…

पीएमसीएच की नई इमरजेंसी के ग्राउंड फ्लोर पर अत्याधुनिक वसर्न की ये दोनों मशीनें (एमआरआई की Siemens MAGNETOM Vida और सीटी स्कैन के लिए Siemens SOMATOM go.Top-256-Slice) पिछले साल अक्टूबर में ही इंस्टॉल भी हो चुकी हैं। इनके इंस्टालेशन और शील्डिंग पर भी 50 लाख से 1 करोड़ रुपए का खर्च आता है। वहीं, सालाना मेनटेनेंस मशीन की कीमत का 10 से 15 फीसदी होता है। लेकिन, अब तक दोनों मशीनें फंक्शन में नहीं आ पाईं हैं। अलबत्ता मेनटेनेंस का पैसा सरकार के खजाने से अलग से चला गया।

यह भी ध्यान देने लायक है कि दोनों लेटेस्ट मशीनों की वारंटी-गारंटी भी बिना इनके चालू हुए ही लगभग एक साल का खत्म हो गया है। इन दोनों मशीनों की कीमत लगभग 9 से 10 करोड़ रुपए है। इनकी तुलना में पीपीपी मोड में अभी जिन दोनों मशीनों (एमआरआई और सीटी स्कैन) से जांच हो रही है वे 10 साल से अधिक पुरानी और काफी कम गुणवत्ता है। पुरानी मशीनों से जांच की स्थिति में मर्ज की पूरी रिपोर्ट नहीं मिल पाती है। वैसे अभी भी इन दोनों महंगी जांचों की व्यवस्था पीपीपी मोड में होने के कारण मरीजों की जगह किसी कंपनी/एजेंसी/व्यक्ति को आर्थिक लाभ हो रहा है। बताया जाता है कि जिस पीपीपी मोड वाली बाहरी फर्म से ये महंगी जांचें कराई जा रही हैं, उसका कांट्रैक्ट भी खत्म हो गया है।

मैनपावर की कमी से नहीं संचालित हो पा रहीं अत्याधुनिक मशीनें…

पीएमसीएच के पास अपने मैनपावर (मानवबल) यानी टेक्निशियन-हेल्पर की कमी के कारण ये मशीनों के संचालित नहीं हो पा रही हैं। दोनों मशीनों को 8-8 घंटे की तीन शिफ्टों में चलाने के लिए पीएमसीएच अस्पताल प्रशासन की ओर से 24 टेक्निशियन को आउटसोर्स के आधार पर सेवा मुहैया कराने के लिए टेंडर निकाला गया है। इसके लिए प्रतिष्ठित, अनुभवी और आर्थिक रूप से सक्षम एजेंसियों से टेंडर अप्लाई करने के लिए कहा गया है। एजेंसी की संविदा अवधि 2 वर्ष होगी, जिसे और एक साल के लिए विस्तारित किया जा सकता है। सीटी स्कैन तकनिशियन के लिए बीएससी रेडियोग्राफी / DMRIT और एमआरआई तकनिशियन के लिए बीएससी एमआरआई प्रोद्योगिकी / बीएससी रेडियोग्राफी+ एमआरआई का अनुभव और दोनों के लिए न्यूनतम 3 वर्ष का कम-से-कम 60 बिस्तर क्षमता के अस्पताल में व्यावहारिक अनुभव होना चाहिए। निविदादाता को निविदा के साथ प्रतिभूति राशि के रूप में 2 लाख रुपए का ड्राफ्ट अधीक्षक, पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल, पटना के पक्ष में देना होगा। वहीं, प्रति तकनीशियन की पारिश्रमिक 31,150 रुपए होगी। यह EPF नियोक्ता अंशदान 1,950 रुपए सहित होगी। वहीं, प्रथम वर्ष के लिए 29, 200 रुपए नियत और फिर 5% वार्षिक वृदि होगी।

मरीजों के जांच शुल्क का 65 से 70 फीसदी खुद निजी फर्म ले रही…

जानकारी के मुताबिक राज्य स्वास्थ्य समिति से कांट्रैक्ट के तहत पीपीपी मोड वाली कंपनी अभी मरीजों से वसूले जाने वाले जांच शुल्क का सीटी स्कैन में 70 फीसदी और एमआरआई में 65 फीसदी खुद ले लेती है और मात्र 30 से 35 फीसदी ही पीएमसीएच को देती है, जबकि निजी फर्म के टेक्निशियन और बिजली का खर्च छोड़ दें तो डाक्टर, इंफ्रास्ट्रक्चर, जगह, पानी सब अस्पताल का होता है। एक एमआरआई में 40 से 60 मिनट और एक सीटी स्कैन में 20 से 25 मिनट के हिसाब से एक दिन में लगभग 30 से 25 एमआरआई और 40 से 50 सीटी स्कैन यानी कुल 70 से 75 हो पाता है।

पीएमसीएच अपनी व्यवस्था करे तो काफी अधिक राशि उसे मिले…

खर्च के गणित पर गौर करें तो एक टेक्निशियन की सैलरी पर 31,150 रुपए खर्च होगा। इस तरह 24 के लिए महीने का कुल 7.50 लाख रुपए खर्च होगा, जबकि मरीजों से औसत 2000 रुपए जांच शुल्क की दर से 1.40 लाख रुपए प्रतिदिन और मासिक 42 लाख होगी, जो स्टाफ पर खर्च की तुलना में लगभग लगभग 6 गुनी होगी। इस तरह यदि पीएमसीएच अपनी व्यवस्था हो जाती है तो यह जांच दर लगभग 15 से 20 फीसदी और कम हो सकती है। इसका सीधा लाभ गरीब मरीजों को मिल सकता है। मालूम हो कि एमआरआई का बाहर (प्राइवेट) में रेट 3000 से 15000 रुपए और सीटी स्कैन का 2000 से 10 हजार रुपए होता है।

चंद्रशेखर सिंह के पटना आयुक्त रहते एम्स रेट पर जांच का निर्णय

चंद्रशेखर सिंह के पटना आयुक्त रहते लिए गए निर्णय के तहत अभी एम्स, पटना की रेट पर जांच हो रही है। जो बाजार दर से लगभग आधी है। यदि, पीएमसीएच अपनी जांच शुरू करता है तो मरीजों और 15-20 फीसदी और लाभ हो सकता है। साथ ही, रिपोर्ट की गुणवत्ता भी बेहतर होगी। पीएमसीएच में सीटी स्कैन की सूची में 71 तरह की जांच शामिल हैं। यहां एमआरआई की रेट लिस्ट में सामान्य एमआरआई जैसे-एमआरआई एंकल प्लेन, सर्वाइकल स्पाइन प्लेन, लुंबोसैक्रल स्पाइन प्लेन, पेट, श्रोणी और विभिन्न अंगों की प्लेन जांच की दर 3,500 रुपये है। वहीं, कांट्रास्ट वाली कई एमआरआई जांच की दर 5,500 रुपये है। इसमें ब्रेन ट्यूमर प्रोटोकाल, पिट्यूटरी प्रोटोकाल, क्रेनियल नर्व इवैल्यूएशन, मल्टीपल स्क्लेरोसिस प्रोटोकाल, एब्डोमेन तथा कई अन्य विशेष जांच शामिल हैं।

TAGGED:pmch#mri#ct-scan#low-cost-test#technician-tender#health-deptt#bihar

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form id=4730 element_id="post-form"]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Cry0
Happy0
Joy0
Angry0
Surprise0
Previous Article सरदार रंजीत सिंह को राजद के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी का भी दायित्व
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Latest News

सरदार रंजीत सिंह को राजद के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी का भी दायित्व
October 8, 2026
जीएसटी सुधारों के बड़े फैसलों का BIA अध्यक्ष रामलाल खेतान, पूर्व अध्यक्ष केपीएस केशरी व उपाध्यक्ष संजय गोयनका और ने किया स्वागत
October 8, 2026
ए भाई…! ई तऽ गजब्बेऽ पढ़ाई बाऽऽ…! एगो लइका से एक-डेढ़ करोड़ टान लऽ…! ऊ पढ़े आऽ कि ना पढ़े…बस डिग्री थमा दऽ…! अब जा बउआ…तहरा गर्दन में आला लटकावे के लाइसेंस मिल गइलऽ…! बबुआऽ के कछु आवेऽ चाहे ना आवेऽ कालेज के त कमाई हो गइल नुऽऽ…!! बिहार के निजी मेडिकल कालेजों और वहां से एमबीबीएस कोर्स करने वाले स्टूडेंट के बारे में कुछ ऐसी ही धारणा बन रही है लोगों में…!! बिहार में अभी डेढ़ दर्जन प्राइवेट मेडिकल कालेजों में MBBS की लगभग 2500 सीटें हैं…!! सीटों के हिसाब से करोड़ या डेढ़ करोड़ से गुना कर लें…जितने छात्र, मेडिकल कालेजों के उतने करोड़ रुपए खरे…!!
October 6, 2026
क्या हो…जब आरोग्य मंदिर ही ‘खाला का घर’ बन जाएं…! फिर वहां से निकले धरती के दूसरे भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर साहब कैसे होंगे…! कुछ यही हाल बिहार के मेडिकल कॉलेजों खासकर निजी का है…! जहां अधिकतर में प्रबंधन की मनमानी चल रही है… ! एनएमसी के मानकों की कसौटी पर कसें तो इनमें गुरुजी के साथ ही, नर्सिंग व अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की भी घनघोर किल्लत है…! तुर्रा यह कि किसी लेबल पर कहीं कोई जांच नहीं…!! लोगों का यहां के मेडिकल कालेजों, खासकर निजी पर से लोगों का भरोसा उठ रहा है और वे इलाज के लिए या तो पटना बड़े निजी अस्पताल या फिर, दिल्ली, मुम्बई का रुख कर रहे हैं…!!
October 4, 2026

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
खास खबरपटना

वैश्य उपजातियां में वैवाहिक समारोह एवं परिचय सम्मेलन होगा

खास खबरसियासत

कांग्रेस कार्यसमिति की विस्तारित बैठक में शामिल होने पटना पहुंचे खरगे और वेणुगोपाल

एजुकेशनकाम की खबरेंखास खबरब्यूरोक्रेसीयूथ/खेल

नेतागिरी करने वाले ‘गुरूजी’ की अब खैर नहीं, अल्टीमेटम के बाद ट्रांसफर… एसीएस डा. एस सिद्धार्थ की तैयारी पर कैबिनेट की मुहर

सिद्धार्थ
एजुकेशनखास खबर

सिद्धार्थ के नए निर्देश से हड़कंप, स्कूलों की जांच से हटेंगे शिक्षा अधिकारी, गड़बड़ी की रिपोर्ट अब ये सीधे भेजेंगे  

काम की खबरेंखास खबरट्रेंडिंगपटनालेटेस्ट न्यूज

सीएम सम्राट ने मेट्रो निर्माण के दौरान बेली रोड पर स्मूथ ट्रैफिक सुनिश्चित करने के लिए दिये कई निर्देश

काम की खबरेंपटनायूथ/खेलसिविक सेंस

मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कैलेण्डर 2024 का किया लोकार्पण

यूथ/खेलखास खबर

बिहार की स्मिता ने पॉवरलिफिटिंग चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण और एक रजत, आईपीआरडी सचिव नवीन कुमार और निदेशक अनिल कुमार ने किया सम्मानित

इनफाइट्सट्रेंडिंगसियासी चौसर-24

रामविलास पासवान ने मुझे हाजीपुर का उत्तराधिकारी बनाया : पारस

Show More
BRBJ News

Welcome to BRBJ News , your go-to source for insightful articles on the ever-evolving worlds of technology, digital marketing, and web design. Explore our collection of expert-driven content designed to inspire, inform, and empower your journey in these dynamic fields.

  • Popular:
  • खास खबर
  • सियासत
  • पटना
  • ट्रेंडिंग
  • लेटेस्ट न्यूज
  • काम की खबरें

Important Links

  • About
  • Grievance Form
  • Grievance Report
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • GDPR Policy

User Interests

  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • Reading History

Follow us

All Rights Reserved. © BRBJ News. Design by Cotlas. Hosted on Host Niki
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.
[mc4wp_form id=4730 element_id="popup-form"]
Zero spam, Unsubscribe at any time. Read our privacy policy here.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?