पटना : राजद अल्पसंख्यक आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अली अशरफ फातमी के निर्देशानुसार सरदार रंजीत सिंह को दल के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में राष्ट्रीय महासचिव के पद पर कार्यरत रहते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया गया है।
राजद के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह प्रवक्ता डॉ सैयद मोहिब उल हसन ने शुभकामना देते हुए कहा है कि उनको विश्वास है कि सरदार रंजीत सिंह अपने पूर्व दायित्व राष्ट्रीय महासचिन के साथ-साथ नवनियुक्त दायित्व राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी का भी सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी संगन को सुदृढ, सक्रिय एवं धारदार बनाने में अपनी महत्पपूर्ण भूमिका निभायेंगे तथा दल के संघर्षात्मक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय योगदान करेंगे।
सरदार रंजीत सिंह बिहार की राजधानी पटना के चितकोहरा चावल मंडी स्थित पंजाबी कालोनी (अनिसाबाद, गर्दनीबाग) निवासी हैं। सरदार रंजीत सिंह लम्बे समय से राजद से जुड़े हैं। वह हमेशा से अल्पसंख्यक समुदायों के हित की आवाज उठाते रहे हैं।