By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
BRBJ News
  • About us
  • Contact
  • Grievance
Notification
  • ट्रेंडिंग
    • लेटेस्ट न्यूज
  • खास खबर
    • ब्रेकिंग
    • इनफाइट्स
    • पर्यावरण
    • घुमक्कड़ी
  • सियासत
    • सियासी चौसर-24
  • ब्यूरोक्रेसी
    • अंदरखाने
  • पटना
    • रियल एस्टेट
  • ओपीनियन
    • इंटरव्यू
    • मुद्दा
  • क्राइम
  • एजुकेशन
    • काम की खबरें
    • रोजगार
    • यूथ/खेल
  • लीगल
    • सुप्रीम कोर्ट
    • हाई कोर्ट
    • अन्य कोर्ट
    • लॉ वर्ल्ड
  • कारोबार
    • उद्योग
    • व्यवसाय
  • राशिफल
    • पंचांग
    • धर्म / अध्यात्म
  • कला संस्कृति
    • साहित्य
  • सोशल मीडिया
  • लाइफ स्टाइल
    • हेल्थ लाइव
    • ग्लैमर
BRBJ NewsBRBJ News
Font ResizerAa
Search

Top Stories

Explore the latest updated news!

आपके लोकप्रिय व निष्पक्ष न्यूज पोर्टल BRBJ News पर पीएमसीएच को लेकर लगातार आ रही खबरों का बड़ा असर : स्वास्थ्य सचिव ने किया पीएमसीएमएच का दौरा…! दिए कई अहम निर्देश…NMC गाइडलाइन के तहत सुविधाएं विकासित करने पर दिया जोर…!! 

नए पीएमसीएच में आईसीयू के अलावा प्राइवेट/डीलक्स रूम का लाभ मरीजों को नहीं मिलने पर मौजूदा अधीक्षक ने गिनाईं व्यवस्थागत परेशानियां…लेकिन, BRBJ News का मानना है कि मजबूत Will Power व इन कुछ Adjustment से आसानी से दूर हो सकती हैं ये दिक्कतें…!!!

स्वास्थ्य मंत्री निशांत जी…! अपने पिता के इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर जरा मुलाहज़ा फरमाइए…!! पीएमसीएम के इन अत्याधुनिक सुविधाओं का जब कोई उपयोग ही नहीं हो रहा तो क़रोड़ों खर्च करके इन्हें बनाया क्यों गया…!!! क्या यह सरकारी खजाने का अपव्यय नहीं…!!! लोग इसे निजी हॉस्पीटल्स के दबाव की साजिश व आपके विभाग की लापरवाही मान रहे…!!!!

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US

Designed by Cotlas with love. Hosted on Host Niki

BRBJ News > एजुकेशन > काम की खबरें > आपके लोकप्रिय व निष्पक्ष न्यूज पोर्टल BRBJ News पर पीएमसीएच को लेकर लगातार आ रही खबरों का बड़ा असर : स्वास्थ्य सचिव ने किया पीएमसीएमएच का दौरा…! दिए कई अहम निर्देश…NMC गाइडलाइन के तहत सुविधाएं विकासित करने पर दिया जोर…!! 
काम की खबरेंखास खबरट्रेंडिंगब्यूरोक्रेसीमुद्दालेटेस्ट न्यूजहेल्थ लाइव

आपके लोकप्रिय व निष्पक्ष न्यूज पोर्टल BRBJ News पर पीएमसीएच को लेकर लगातार आ रही खबरों का बड़ा असर : स्वास्थ्य सचिव ने किया पीएमसीएमएच का दौरा…! दिए कई अहम निर्देश…NMC गाइडलाइन के तहत सुविधाएं विकासित करने पर दिया जोर…!! 

By BRBJ Desk
Published: September 8, 2026
Share
SHARE

पटना : आपका अपना लोकप्रिय और निष्पक्ष न्यूज पोर्टल BRBJ News द्वारा पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) को अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं से लैस करने में आ रही दिक्कतों को लेकर लगातार प्रकाशित की जा रही खबरों का व्यापक असर हुआ है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि ने विशेष सचिव अरविन्द वर्मा तथा BMSICL के प्रबंध निदेशक सुब्रत सेन के साथ पीएमसीएच परिसर का स्थल निरीक्षण किया और समीक्षा बैठक की। इस दौरान अधिकारियों ने निर्माणाधीन भवनों, विभिन्न सुविधाओं एवं चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। गौरतलब है कि BRBJ News अपने ‘पीएमसीएच की हकीकत और फसाना…’ सीरीज के जरिए लगातार रियलिटी चेक की निष्पक्ष खबरें आपके सामने ला रहा है। इसमें आम लोगों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। मंगलवार को ही हमने BRBJ News के पोर्टल पर पीएमसीएच पर अपनी विशेष स्टोरी की चौथी किस्त पब्लिश की है। इसमें पीएमसीएच के मौजूदा अधीक्षक द्वारा उन कठिनाइयों के बारे में विस्तार से बताया गया है, जिसके कारण राज्य के इस सबसे प्रतिष्ठित और विश्वस्तरीय अस्पताल में मरीजों को पूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। मालूम हो कि राज्य सरकार ने पीएमसीएच के पुनर्विकास कार्य के लिए 5,544 करोड़ रुपए का भारी भरकम बजट जारी किया है। इससे पीएमसीएच को 5462 शैय्या वाला दुनिया का दूसरा और देश का सबसे बड़ा अस्पताल बनाया जाना है।

What's inside ?
स्वास्थ्य सचिव ने मरीजों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की पूरी जानकारी लीकहा, पीएमसीएमएच की प्रतिष्ठा एवं गरिमा के अनुरूप चिकित्सा सेवा मुहैया कराएं…चिकित्सकों को रोज 9:00 से 5:00 तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश…चिकित्सक रोज कम से कम दो बार राउंड लगाएं, रिक्त पदों की अधियाचना भेजें…‘आयुष्मान’ का अधिक मरीजों को मिले लाभ, जल्द ‘आयुष्मान मित्रों’ की तैनाती होगी…

स्वास्थ्य सचिव ने मरीजों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की पूरी जानकारी ली

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सचिव ने पीएमसीएच में विकसित किए जा रहे नए ओपीडी, पंजीकरण काउंटर तथा दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण किया। मरीजों के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली तथा निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों ने निर्माण एजेंसी L&T एवं BMSICL के प्रतिनिधियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद अस्पताल परिसर में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। L&T एवं BMSICL के प्रतिनिधियों ने परियोजना के विभिन्न कार्यों की प्रगति से अधिकारियों को अवगत कराया। स्वास्थ्य सचिव ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता, सुरक्षा एवं समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

कहा, पीएमसीएमएच की प्रतिष्ठा एवं गरिमा के अनुरूप चिकित्सा सेवा मुहैया कराएं…

समीक्षा बैठक के दौरान राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। स्वास्थ्य सचिव ने पीएमसीएच के सभी विभागाध्यक्षों (HODs), चिकित्सकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि पीएमसीएमएच राज्य का सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान है। इसकी प्रतिष्ठा एवं गरिमा के अनुरूप मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा, सुविधाजनक व्यवस्था एवं संवेदनशील व्यवहार उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अस्पताल में चिकित्सा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने, मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता देने तथा विभिन्न सेवाओं के संचालन में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

चिकित्सकों को रोज 9:00 से 5:00 तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश…

समीक्षा बैठक में सचिव कुमार रवि द्वारा चिकित्सकीय सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं। सभी चिकित्सकों को राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) के मानकों के अनुरूप अस्पताल में रोज प्रातः 9:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। चिकित्सकों एवं संबंधित कर्मियों को योजना की प्रक्रिया, प्रावधानों एवं तकनीकी पहलुओं की जानकारी देने के लिए विशेष कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि अस्पताल के पुनर्विकास की परियोजना के पूर्ण होने से पीएमसीएच में चिकित्सा सेवाओं की क्षमता और सुविधाओं का व्यापक विस्तार होगा तथा मरीजों को एक ही परिसर में बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।

चिकित्सक रोज कम से कम दो बार राउंड लगाएं, रिक्त पदों की अधियाचना भेजें…

सचिव ने इमरजेंसी सेवाओं को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। कहा कि जिन यूनिटों में इमरजेंसी वार्ड संचालित हैं, वहां तैनात चिकित्सक रोज कम से कम दो बार मरीजों का अनिवार्य रूप से राउंड कर उनकी स्थिति की जांच करेंगे। पीएमसीएच में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अधीक्षक से चर्चा कर सभी रिक्त पदों की अधियाचना शीघ्र विभाग को भेजने का निर्देश दिया, जिससे डॉक्टरों की कमी जल्द दूर किया जा सके।

‘आयुष्मान’ का अधिक मरीजों को मिले लाभ, जल्द ‘आयुष्मान मित्रों’ की तैनाती होगी…

समीक्षा बैठक के दौरान विशेष सचिव सह आयुष्मान भारत योजना के प्रभारी अरविन्द वर्मा ने चिकित्सकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र एवं जरूरतमंद मरीजों को योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में यह योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इमरजेंसी केश में भी आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आने वाले मरीजों के उपचार में किसी भी परिस्थिति में बाधा नहीं आने देने के निर्देश दिए गए हैं। पीएमसीएच में दवा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अमृत फार्मा के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने को कहा गया है। इन सभी प्रयासों का उद्देश्य मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध और सुगम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि योजना के सुचारू एवं प्रभावी संचालन के लिए अस्पताल में जल्द ही दक्ष ‘आयुष्मान मित्रों’ की तैनाती की जाएगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form id=4730 element_id="post-form"]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Cry0
Happy0
Joy0
Angry0
Surprise0
Previous Article नए पीएमसीएच में आईसीयू के अलावा प्राइवेट/डीलक्स रूम का लाभ मरीजों को नहीं मिलने पर मौजूदा अधीक्षक ने गिनाईं व्यवस्थागत परेशानियां…लेकिन, BRBJ News का मानना है कि मजबूत Will Power व इन कुछ Adjustment से आसानी से दूर हो सकती हैं ये दिक्कतें…!!!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Latest News

नए पीएमसीएच में आईसीयू के अलावा प्राइवेट/डीलक्स रूम का लाभ मरीजों को नहीं मिलने पर मौजूदा अधीक्षक ने गिनाईं व्यवस्थागत परेशानियां…लेकिन, BRBJ News का मानना है कि मजबूत Will Power व इन कुछ Adjustment से आसानी से दूर हो सकती हैं ये दिक्कतें…!!!
September 8, 2026
स्वास्थ्य मंत्री निशांत जी…! अपने पिता के इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर जरा मुलाहज़ा फरमाइए…!! पीएमसीएम के इन अत्याधुनिक सुविधाओं का जब कोई उपयोग ही नहीं हो रहा तो क़रोड़ों खर्च करके इन्हें बनाया क्यों गया…!!! क्या यह सरकारी खजाने का अपव्यय नहीं…!!! लोग इसे निजी हॉस्पीटल्स के दबाव की साजिश व आपके विभाग की लापरवाही मान रहे…!!!!
September 6, 2026
शानदार बिल्डिंग के भ्रम में ना पड़ें…पीएमसीएच जाने से पहले हो जाइए सावधान…!! वरना झेलनी पड़ेगी ये जलालत…!!!
September 5, 2026
नीतीश कुमार के इस महत्वाकांक्षी ड्रीम प्रोजेक्ट में 1 बेड की कीमत 1 करोड़…!! जानिए…5,544 करोड़ के 5462 शैय्या वाले दुनिया के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच के पुनर्निर्माण की हकीकत और फसाना…!!!
September 4, 2026

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
खास खबरट्रेंडिंगसियासी चौसर-24

नीतीश सरकार ने फिर कर दी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग

एजुकेशनकाम की खबरेंखास खबर

17 अगस्त से शुरू होगा विद्यार्थी सहयोग पोर्टल, शिकायतों का निवारण 30 दिनों में : सीएम

लेटेस्ट न्यूज

विश्व एचआईवी-एड्स दिवस : पटना लॉ कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता

एजुकेशनखास खबरट्रेंडिंगलेटेस्ट न्यूज

शिक्षकों के लिए बड़ी खबर : 29 से खुलेगा स्थानांतरण पोर्टल, 5 तक कर सकेंगे आवेदन

खास खबरपटना

बिहार विधानसभा में खुलेगा प्रिंटिंग प्रेस, दस्तावेजों-पास की तत्काल हो सकेगी छपाई

एजुकेशनखास खबरट्रेंडिंगमुद्दालेटेस्ट न्यूज

टीचर एडजस्टमेंट प्रोसेस पर उठ रहे सवाल, दायरे में आने वाले हजारों शिक्षकों में भारी बेचैनी – नाराजगी… आइए जानते हैं, क्यों है शिक्षा विभाग की प्रक्रिया पर आक्रोश

खास खबरसियासत

कांग्रेस कार्यसमिति की विस्तारित बैठक में शामिल होने पटना पहुंचे खरगे और वेणुगोपाल

पटनाब्यूरोक्रेसी

पीठासीन पदाधिकारियों के सम्मेलन की मेजबानी बिहार के लिए गौरवशाली अवसर : अध्यक्ष

Show More
BRBJ News

Welcome to BRBJ News , your go-to source for insightful articles on the ever-evolving worlds of technology, digital marketing, and web design. Explore our collection of expert-driven content designed to inspire, inform, and empower your journey in these dynamic fields.

  • Popular:
  • खास खबर
  • सियासत
  • पटना
  • ट्रेंडिंग
  • लेटेस्ट न्यूज
  • काम की खबरें

Important Links

  • About
  • Grievance Form
  • Grievance Report
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • GDPR Policy

User Interests

  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • Reading History

Follow us

All Rights Reserved. © BRBJ News. Design by Cotlas. Hosted on Host Niki
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.
[mc4wp_form id=4730 element_id="popup-form"]
Zero spam, Unsubscribe at any time. Read our privacy policy here.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?