By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
BRBJ News
  • About us
  • Contact
  • Grievance
Notification
  • ट्रेंडिंग
    • लेटेस्ट न्यूज
  • खास खबर
    • ब्रेकिंग
    • इनफाइट्स
    • पर्यावरण
    • घुमक्कड़ी
  • सियासत
    • सियासी चौसर-24
  • ब्यूरोक्रेसी
    • अंदरखाने
  • पटना
    • रियल एस्टेट
  • ओपीनियन
    • इंटरव्यू
    • मुद्दा
  • क्राइम
  • एजुकेशन
    • काम की खबरें
    • रोजगार
    • यूथ/खेल
  • लीगल
    • सुप्रीम कोर्ट
    • हाई कोर्ट
    • अन्य कोर्ट
    • लॉ वर्ल्ड
  • कारोबार
    • उद्योग
    • व्यवसाय
  • राशिफल
    • पंचांग
    • धर्म / अध्यात्म
  • कला संस्कृति
    • साहित्य
  • सोशल मीडिया
  • लाइफ स्टाइल
    • हेल्थ लाइव
    • ग्लैमर
BRBJ NewsBRBJ News
Font ResizerAa
Search

Top Stories

Explore the latest updated news!

शानदार बिल्डिंग के भ्रम में ना पड़ें…पीएमसीएच जाने से पहले हो जाइए सावधान…!! वरना झेलनी पड़ेगी ये जलालत…!!!

नीतीश कुमार के इस महत्वाकांक्षी ड्रीम प्रोजेक्ट में 1 बेड की कीमत 1 करोड़…!! जानिए…5,544 करोड़ के 5462 शैय्या वाले दुनिया के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच के पुनर्निर्माण की हकीकत और फसाना…!!!

कैबिनेट का फैसला – 3 : नगर निकायों को अब उनके प्रदर्शन के आधार पर मिलेगी राशि, 9 हजार 169 करोड़ की स्वीकृति

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US

Designed by Cotlas with love. Hosted on Host Niki

BRBJ News > एजुकेशन > काम की खबरें > नीतीश कुमार के इस महत्वाकांक्षी ड्रीम प्रोजेक्ट में 1 बेड की कीमत 1 करोड़…!! जानिए…5,544 करोड़ के 5462 शैय्या वाले दुनिया के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच के पुनर्निर्माण की हकीकत और फसाना…!!!
काम की खबरेंखास खबर

नीतीश कुमार के इस महत्वाकांक्षी ड्रीम प्रोजेक्ट में 1 बेड की कीमत 1 करोड़…!! जानिए…5,544 करोड़ के 5462 शैय्या वाले दुनिया के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच के पुनर्निर्माण की हकीकत और फसाना…!!!

By BRBJ Desk
Published: September 4, 2026
Share
SHARE

– By Bhola Nath

‘हिन्दुस्तान’ के पूर्व राजनीतिक संपादक

संपर्क: 9431044800 (मोबाइल नम्बर)

विशेष स्टोरी : पहली किस्त…

पटना : बिहार की राजधानी पटना के प्राइम लोकेशन-अशोक राजपथ में 48 एकड़ में स्थित है सूबे का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित-पटना मेडिकल कालेज एवं अस्पताल यानी पीएमसीएम…!! बहुसंख्य वंचित और निम्न मध्यवर्गीय जनता जब हर तरफ से निराश हो जाती है तो उसकी आशा की एकमात्र किरण चिकित्सा का यह मंदिर यानी पीएमसीएम ही शेष रह जाती है। मरीजों की बढ़ती संख्या और इलाज में आ रही दिक्कतों के बरअक्स मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने वर्ष 2020 में एक बड़ा सपना देखा- पीएमसीएम के पुनर्निर्माण या कहें पुनर्विकास का…!! हर सुविधा (इसका जिक्र आगे और अगली किस्तों में) से लैस बनने वाले इस मेडिकल कालेज और अस्पताल के लिए भारी भरकम बजट रख गया- 5,544 करोड़ रुपए का…!! यहां बेडों की संख्या भी करीब उतनी ही रखी गई- 5,462…!! इस हिसाब से देखें तो  पीएमसीएम के एक बेड की कीमत Approax. एक करोड़ रुपए आती है …!! पूरी तरह बन जाने के बाद बेड की संख्या के लिहाज से यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा और भारत का सबसे बड़े हॉस्पिटल होगा… मगर क्या है इस भव्य आरोग्य केन्द्र की हकीकत और फसाना…!! जानेंगे हम विस्तार से…तो आइए चलते हैं पीएमसीएच के विश्लेषणात्मक दौरे पर…!!

What's inside ?
– By Bhola Nath‘हिन्दुस्तान’ के पूर्व राजनीतिक संपादकसंपर्क: 9431044800 (मोबाइल नम्बर)विशेष स्टोरी : पहली किस्त…5 साल पहले शुरू हुई एक्सिलेंट पीएमसीएम के निर्माण की कहानी…4 साल बाद निर्माण एजेंसी द्वारा हैंडओवर की गईं सुविधाएं …वे फैसिलिटीज जिनका लाभ अभी मरीजों को मिल रहा है……जारी…(अगले किस्त में हम जानेंगे…निर्माण एजेंसी द्वारा हैंडओवर करने के बाद भी किन सुविधाओं का लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है।)

5 साल पहले शुरू हुई एक्सिलेंट पीएमसीएम के निर्माण की कहानी…

सीएम रहते नीतीश कुमार ने गत 8 फरवरी, 2021 को पीएमसीएम का शिलान्यास किया। कुल तीन चरणों (फेज) में इसका निर्माण वर्ष 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है। लेकिन, अभी पहला चरण ही पूरी तरह पूरा नहीं हो पाया है। इस फेज के कुल 4 में से 2 ही टावर अभी फंक्शनल हो पाए हैं। बाकी के लिए काम चल रहा है। इस लिहाज से देखें तो लगता नहीं कि अगले 2 साल यानी वर्ष 2028 तक तीनों चरणों का निर्माण पूरा हो सकेगा। इसकी निर्माण एजेंसी लार्सन एंड टूब्रो (एल एंड टी) है। यहां 750 करोड़ के उपकरणों की आपूर्ति भी उसी को करनी है।

4 साल बाद निर्माण एजेंसी द्वारा हैंडओवर की गईं सुविधाएं …

निर्माण कार्य शुरू होने के 4 साल में निर्माण एजेंसी एलएंडटी द्वारा पहले चरण के दो टावरों के अलावा कई सुविधाएं पीएमसीएम को हैंडओवर की गईं। इन सुविधाओं का पहली बार उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 27 फरवरी, 2024 को किया। इनमें 500 बिस्तरों वाला नर्सेज छात्रावास, बहुस्तरीय कार पार्किंग (ब्लॉक/चरणों के आधार पर कुल 735 वाहन क्षमता वाली), ओपीडी (आउटडोर पेशेंट डिपार्टमेंट) ब्लॉक और केंद्रीय उपयोगिता ब्लॉक-ए की प्रमुख सुविधाएं हैं। साथ ही, डेडिकेटेड पावर ग्रिड का शिलान्यास भी किया गया। इसके बाद, नीतीश कुमार ने गत 3 मई, 2025 को सूबे के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच की नई सुविधाओं का एक बार फिर लोकार्पण किया। इस मौके पर उनके साथ तत्कालीन उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (मौजूदा मुख्यमंत्री), पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगलपांडे, विभाग के सचिव प्रत्यय अमृत (अभी मुख्य सचिव) के अलावा बिहार सरकार के कई मंत्री और स्वास्थ्य विभाग के कई बड़े अधिकारी मौजूद थे। हाईटेक पीएमसीएच में पहले फेज के दो टावरों में 1050 बेड की व्यवस्था की गई है। डेडिकेटेड पावर ग्रिड भी तैयार है।

वे फैसिलिटीज जिनका लाभ अभी मरीजों को मिल रहा है…

मरीजों को अभी सीयूबी, अल्ट्रा मॉडर्न ब्लड बैंक और डिजिटल ओपीडी परफॉरमेंस मेडिकल की सुविधा मिल रही है। यहां 290 बेड का मेडिकल इनडोर और आईसीयू की तर्ज पर 60 बेड की मेडिकल इमरजेंसी भी चालू हो गई है। वहीं, इस अस्पताल के हर विभाग के लिए अलग से ओपीडी रूम, ENT, बाल रोग, मेडिसिन, हृदय रोग, सर्जरी, स्त्री रोग, त्वचा एवं चर्म रोग, दंत चिकित्सा, फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन (पीएम एंड आर), ऑर्थोपेडिक्स, फार्मेसी एंड चिकित्सा (पी एंड टी), और नेत्र रोग जैसे विभागों की सेवाएं शुरू की गई हैं। मरीजों और उनके परिजनों के लिए वेटिंग एरिया, लिफ्ट और रैम्प की भी सुविधा मिल रही है।

…जारी…

(अगले किस्त में हम जानेंगे…निर्माण एजेंसी द्वारा हैंडओवर करने के बाद भी किन सुविधाओं का लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है।)

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form id=4730 element_id="post-form"]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Cry0
Happy0
Joy0
Angry0
Surprise1
Previous Article कैबिनेट का फैसला – 3 : नगर निकायों को अब उनके प्रदर्शन के आधार पर मिलेगी राशि, 9 हजार 169 करोड़ की स्वीकृति
Next Article शानदार बिल्डिंग के भ्रम में ना पड़ें…पीएमसीएच जाने से पहले हो जाइए सावधान…!! वरना झेलनी पड़ेगी ये जलालत…!!!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Latest News

शानदार बिल्डिंग के भ्रम में ना पड़ें…पीएमसीएच जाने से पहले हो जाइए सावधान…!! वरना झेलनी पड़ेगी ये जलालत…!!!
September 5, 2026
कैबिनेट का फैसला – 3 : नगर निकायों को अब उनके प्रदर्शन के आधार पर मिलेगी राशि, 9 हजार 169 करोड़ की स्वीकृति
September 2, 2026
कैबिनेट का फैसला–2 : पटना के बेली रोड से हटेगा अतिक्रमण, जानिए कहां’ लगेगा ग्रिल… कितना चौड़ा हो जाएगा…?
September 2, 2026
कैबिनेट का फैसला-1 : राज्य के 47 पुलों और 55 एसएच पर वसूले जाएंगे टोल टैक्स; छात्रों को मिलता रहेगा 4 लाख का शिक्षा ऋण
September 2, 2026

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
खास खबरसियासत

कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटने के बाद भी अखिलेश के शानदार स्वागत के मायने …!!

cm patna collectriate
काम की खबरेंट्रेंडिंगपटनाब्यूरोक्रेसीलेटेस्ट न्यूज

मई अंत तक पटना का नया समाहरणालय भवन तैयार हो जाएगा

cm teacher
एजुकेशनकाम की खबरेंट्रेंडिंगपटनालेटेस्ट न्यूज

एक से डेढ़ साल में 10 लाख नौकरी व 10 लाख को रोजगार देने का वादा पूरा करेंगे : सीएम

मुद्दाखास खबरसियासत

मोदी सरकार ने बीच बिहार चुनाव छोड़ा ‘पटेल ब्रह्मास्त्र’…विपक्ष हुआ व्याकुल…क्या होगा इसका असर…!!

काम की खबरेंखास खबरट्रेंडिंगरियल एस्टेटरोजगारलेटेस्ट न्यूज

पाटलिपुत्र टाउनशिप में बिना सहमति किसी की जमीन नहीं ली जाएगी; नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा का भू-स्वामियों से वायदा

एजुकेशनखास खबर

तबादले खासकर यूपी के शिक्षकों को लेकर शिक्षा मंत्री ने कही बड़ी बात 

काम की खबरेंखास खबर

जानिए…!! बिहार में कितना आएगा बिजली का बिल तो कितने रुपए जाएंगे आपकी जेब से… प्रीपेड और पोस्टपेड वालों के लिए क्या होगी व्यवस्था…

काम की खबरेंखास खबरपटनामुद्दारियल एस्टेटसिविक सेंस

जानिए … ! गोलारोड को फोर लेन बनाने के लिए कितनी बढ़ेगी इसकी चौड़ाई…! अतिक्रमणकारियों की उड़ी नींद …1

Show More
BRBJ News

Welcome to BRBJ News , your go-to source for insightful articles on the ever-evolving worlds of technology, digital marketing, and web design. Explore our collection of expert-driven content designed to inspire, inform, and empower your journey in these dynamic fields.

  • Popular:
  • खास खबर
  • सियासत
  • पटना
  • ट्रेंडिंग
  • लेटेस्ट न्यूज
  • काम की खबरें

Important Links

  • About
  • Grievance Form
  • Grievance Report
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • GDPR Policy

User Interests

  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • Reading History

Follow us

All Rights Reserved. © BRBJ News. Design by Cotlas. Hosted on Host Niki
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.
[mc4wp_form id=4730 element_id="popup-form"]
Zero spam, Unsubscribe at any time. Read our privacy policy here.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?