By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
BRBJ News
  • About us
  • Contact
  • Grievance
Notification
  • ट्रेंडिंग
    • लेटेस्ट न्यूज
  • खास खबर
    • ब्रेकिंग
    • इनफाइट्स
    • पर्यावरण
    • घुमक्कड़ी
  • सियासत
    • सियासी चौसर-24
  • ब्यूरोक्रेसी
    • अंदरखाने
  • पटना
    • रियल एस्टेट
  • ओपीनियन
    • इंटरव्यू
    • मुद्दा
  • क्राइम
  • एजुकेशन
    • काम की खबरें
    • रोजगार
    • यूथ/खेल
  • लीगल
    • सुप्रीम कोर्ट
    • हाई कोर्ट
    • अन्य कोर्ट
    • लॉ वर्ल्ड
  • कारोबार
    • उद्योग
    • व्यवसाय
  • राशिफल
    • पंचांग
    • धर्म / अध्यात्म
  • कला संस्कृति
    • साहित्य
  • सोशल मीडिया
  • लाइफ स्टाइल
    • हेल्थ लाइव
    • ग्लैमर
BRBJ NewsBRBJ News
Font ResizerAa
Search

Top Stories

Explore the latest updated news!

17 अगस्त से शुरू होगा विद्यार्थी सहयोग पोर्टल, शिकायतों का निवारण 30 दिनों में : सीएम

जब सीमा पर तिरंगा शान से लहराता है तो दुश्मनों की रूह कांप उठती है : राज्यपाल

कैबिनेट के फैसले : पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड टाउनशिप में भूमि के क्रय-विक्रय एवं हस्तांतरण पर कोई प्रतिबंध नहीं

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US

Designed by Cotlas with love. Hosted on Host Niki

BRBJ News > एजुकेशन > काम की खबरें > 17 अगस्त से शुरू होगा विद्यार्थी सहयोग पोर्टल, शिकायतों का निवारण 30 दिनों में : सीएम
एजुकेशनकाम की खबरेंखास खबर

17 अगस्त से शुरू होगा विद्यार्थी सहयोग पोर्टल, शिकायतों का निवारण 30 दिनों में : सीएम

By BRBJ Desk
Published: August 15, 2026
Share
SHARE

मुख्यमंत्री ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में किया ध्वजारोहण

सरस्वती विद्या निकेतनों में IIT-JEE, NEET की प्रवेश परीक्षाओं हेतु मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था की जा रही

राज्य सरकार ने वर्ष 2030 तक 1 करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी व रोजगार देने का लक्ष्य तय किया

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में परेड की सलामी लेने के पश्चात् 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को ध्वजारोहण किया। सीएम के रूप में उनका यह पहला संबोधन था। प्रदेशवासियों से मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पावन अवसर पर सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करता हूँ। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं है, बल्कि जिम्मेदारी भी है। कहा कि हमारी सरकार शिकायत निवारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इस दिशा में विद्यार्थियों की शिकायतों के त्वरित निवारण हेतु 17 अगस्त से विद्यार्थी सहयोग पोर्टल का शुभारंभ कर आवेदन लिए जायेंगे, जो हमारे सहयोग पोर्टल की सफल व्यवस्था को छात्रों तक विस्तारित करेगा और बच्चों से जुड़ी शिकायतों का निवारण 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित करेगा। कहलगांव में विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय के पुनरुद्धार के लिए 220 एकड़ भूमि मुहैया कराई गई है। इसके अलावा राज्य में विशिष्ट विषयों की पढ़ाई के लिए भी अलग से विश्वविद्यालय खोले जाने का प्रस्ताव है। परीक्षाओं में विद्यार्थियों का विश्वास सर्वोपरि है। राज्य में स्थापित 551 सरस्वती विद्या निकेतनों में IIT-JEE, NEET सहित विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों की प्रवेश परीक्षाओं हेतु निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 करोड़ बिहारवासियों की ऊर्जा, किसानों एवं उद्यमियों की मेहनत, माताओं-बहनों के संकल्प से भारत भी विकसित देश होगा और बिहार भी समृद्ध प्रदेश बनेगा। सुरक्षित, शांतिपूर्ण और भयमुक्त समाज किसी भी विकसित राज्य की सबसे बड़ी पहचान होती है। बिहार में भी हमलोगों ने विकास की गति को निरंतरता प्रदान करने के लिए अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। पुलिस के आधुनिकीकरण की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। आज राज्य में इमर्जेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम (ERSS) परियोजना के तहत 1,833 आपातकालीन वाहनों के माध्यम से औसतन 10 मिनट के भीतर एम्बुलेंस, पुलिस, अग्निशमन, हाईवे पेट्रोलिंग, डिजास्टर रिस्पॉन्स तथा महिला एवं बाल हेल्पलाइन जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 2026-27 के लिए 3 लाख 47 हजार 590 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक बजट पेश किया है। यह बजट राज्य के विकास का रोड मैप बताता है। इस बजट में आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार, तकनीक और सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आज 05 एक्सप्रेस-वे और 06 हाई-स्पीड कॉरिडोर पर तेजी से कार्य चल रहा है। इसमें लगभग 589 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे और हाई-स्पीड कॉरिडोर शामिल हैं। इसी प्रकार से हवाई संपर्क के क्षेत्र में बिहार एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है। आज राज्य में 04 हवाई अड्डे संचालित हैं, जबकि 06 से अधिक हवाई अड्डों के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। राज्य के सभी जिलों में एयरस्ट्रिप विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है तथा सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की योजना पर भी काम चल रहा है।

 

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में कुल बजट में से 66 हजार 676 करोड़ रुपये से ज्यादा शिक्षा पर व्यय किया जा रहा है, जो कुल बजट का लगभग 20 प्रतिशत है। राज्य सरकार द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समग्र शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) की स्थापना की गई है। राज्य में शिक्षा विभाग एवं बीएसईबी द्वारा बिहार स्कूल लाइव क्लासेज और ऑनलाइन कोचिंग की शुरुआत की गई है, जिससे लाखों छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिल रही है। राज्य में उच्च शिक्षा सुदूर गांव तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हमलोगों ने राज्य के सभी प्रखंडों में डिग्री स्तर तक की पढ़ाई की शुरुआत की है। 15 जुलाई से राज्य के बचे हुए 211 प्रखंडों में एक साथ डिग्री कॉलेज का शुभारंभ किया गया। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राएं खासकर हमारी बेटियां अब अपने घर के पास ही उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। इन 211 डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन को सुचारू बनाने के लिए 2 हजार 451 शिक्षकों की नियुक्ति एवं पदस्थापन किया गया है। साथ ही सरकार राज्य के अन्य महाविद्यालयों में भी रिक्त शिक्षक पदों को भरने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form id=4730 element_id="post-form"]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Cry0
Happy0
Joy0
Angry0
Surprise0
Previous Article जब सीमा पर तिरंगा शान से लहराता है तो दुश्मनों की रूह कांप उठती है : राज्यपाल
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Latest News

जब सीमा पर तिरंगा शान से लहराता है तो दुश्मनों की रूह कांप उठती है : राज्यपाल
August 15, 2026
कैबिनेट के फैसले : पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड टाउनशिप में भूमि के क्रय-विक्रय एवं हस्तांतरण पर कोई प्रतिबंध नहीं
August 12, 2026
खेल को बढावा, खिलाडि़यों को मौका; पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप में 651 एकड़ में बनेगा स्पोर्ट्स हब
August 11, 2026
तबादले खासकर यूपी के शिक्षकों को लेकर शिक्षा मंत्री ने कही बड़ी बात 
August 11, 2026

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
कला संस्कृतिखास खबरधर्म / अध्यात्म

कैबिनेट की खबर-1 : चुनाव से पहले नीतीश सरकार का अहम फैसला, आयोध्या के राममंदिर की तर्ज पर पुनौराधाम में 882 करोड़ से बनाएगी जानकीमंदिर

क्राइम स्टोरीखास खबरलीगल बैटल

सासाराम : संपत्ति हड़पने को मारकर शव रेलवेलाइन पर फेंक दिया था, 4 दोषी करार

कारोबारउद्योगखास खबर

एसीएस मिहिर सिंह की बातों से उद्यमी रह गए सन्न, पीएनबी के एमडी-सीईओ अशोक चन्द्रा ने लूट ली महफिल

काम की खबरेंखास खबर

जानिए…!! बिहार में कितना आएगा बिजली का बिल तो कितने रुपए जाएंगे आपकी जेब से… प्रीपेड और पोस्टपेड वालों के लिए क्या होगी व्यवस्था…

काम की खबरेंकारोबारखास खबर

बिहार में अब तक 6.24 करोड़ जनधन खाते खुले : अनुराग जोशी

खास खबरसियासत

कांग्रेस के नाराज नेताओं ने फोड़ा ‘नारा बम’ – टिकट चोर, पद छोड़…, कहा, गठबंधन टूटने वाला, 10 सीट भी नहीं आएगी 

सोनपुर मेला का पर्यटक ग्राम तैयार
कला संस्कृतिखास खबरघुमक्कड़ीट्रेंडिंगयूथ/खेल

सोनपुर मेला में एक रात व दो दिन का कपल टूर पैकेज 6000 में

काम की खबरेंखास खबरलेटेस्ट न्यूजसियासत

बिहार में 2 फेज में चुनाव, पहले चरण में 6 नवम्बर को 121 व दूसरे चरण में 11/11 को 122 सीटों पर वोटिंग, 14/11 को परिणाम

Show More
BRBJ News

Welcome to BRBJ News , your go-to source for insightful articles on the ever-evolving worlds of technology, digital marketing, and web design. Explore our collection of expert-driven content designed to inspire, inform, and empower your journey in these dynamic fields.

  • Popular:
  • खास खबर
  • सियासत
  • पटना
  • ट्रेंडिंग
  • लेटेस्ट न्यूज
  • काम की खबरें

Important Links

  • About
  • Grievance Form
  • Grievance Report
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • GDPR Policy

User Interests

  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • Reading History

Follow us

All Rights Reserved. © BRBJ News. Design by Cotlas. Hosted on Host Niki
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.
[mc4wp_form id=4730 element_id="popup-form"]
Zero spam, Unsubscribe at any time. Read our privacy policy here.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?