By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
BRBJ News
  • About us
  • Contact
  • Grievance
Notification
  • ट्रेंडिंग
    • लेटेस्ट न्यूज
  • खास खबर
    • ब्रेकिंग
    • इनफाइट्स
    • पर्यावरण
    • घुमक्कड़ी
  • सियासत
    • सियासी चौसर-24
  • ब्यूरोक्रेसी
    • अंदरखाने
  • पटना
    • रियल एस्टेट
  • ओपीनियन
    • इंटरव्यू
    • मुद्दा
  • क्राइम
  • एजुकेशन
    • काम की खबरें
    • रोजगार
    • यूथ/खेल
  • लीगल
    • सुप्रीम कोर्ट
    • हाई कोर्ट
    • अन्य कोर्ट
    • लॉ वर्ल्ड
  • कारोबार
    • उद्योग
    • व्यवसाय
  • राशिफल
    • पंचांग
    • धर्म / अध्यात्म
  • कला संस्कृति
    • साहित्य
  • सोशल मीडिया
  • लाइफ स्टाइल
    • हेल्थ लाइव
    • ग्लैमर
BRBJ NewsBRBJ News
Font ResizerAa
Search

Top Stories

Explore the latest updated news!

सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दीपक प्रकाश को दिलाई विधान पार्षद की शपथ

एआई व डिजिटल तकनीक से बिहार के विधायकों का होगा क्षमतावर्द्धन : सीएम

सरकारी विद्यालयों में शनिवार को 1 बजे तक ही पढ़ाई, ऐच्छिक स्थानांतरण के लिए 73,151 सरप्लस शिक्षकों ने किया आवेदन, सामान्य स्थानांतरण के लिए 17 सितंबर से खुलेगा पोर्टल

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US

Designed by Cotlas with love. Hosted on Host Niki

BRBJ News > एजुकेशन > काम की खबरें > सरकारी विद्यालयों में शनिवार को 1 बजे तक ही पढ़ाई, ऐच्छिक स्थानांतरण के लिए 73,151 सरप्लस शिक्षकों ने किया आवेदन, सामान्य स्थानांतरण के लिए 17 सितंबर से खुलेगा पोर्टल
एजुकेशनकाम की खबरेंखास खबरट्रेंडिंगलेटेस्ट न्यूज

सरकारी विद्यालयों में शनिवार को 1 बजे तक ही पढ़ाई, ऐच्छिक स्थानांतरण के लिए 73,151 सरप्लस शिक्षकों ने किया आवेदन, सामान्य स्थानांतरण के लिए 17 सितंबर से खुलेगा पोर्टल

By BRBJ Desk
Published: August 6, 2026
Share
SHARE

शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी, विभाग ने जारी की अधिसूचना

पटना : राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में शनिवार को हाफ-डे लागू कर दिया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। गुरुवार 6 अगस्त, 2026 को इसकी जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि कई विधायक, शिक्षक नेता और शिक्षकों द्वारा लगातार शनिवार को हाफ-डे करने की मांग की जा रही थी। शिक्षकों की समस्याओं को देखते हुए सभी सरकारी विद्यालयों में शनिवार को हाफ-डे लागू कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री गुरुवार को विकास भवन स्थित मदन मोहन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी पिछले दिनों मुंगेर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शनिवार को हाफ-डे करने की ओर इशारा किए थे। इसको देखते हुए सरकारी विद्यालयों के संचालन अवधि में आंशिक संशोधन करते हुए शनिवार को सुबह 9.30 से दोपहर 1 बजे तक विद्यालय संचालन का समय निर्धारित किया गया है। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शनिवार को 1 बजे तक अध्यापन कार्य होंगे एवं शनिवार को पूर्व निर्धारित अन्य गतिविधि संचालित की जाएगी। उसके बाद छात्र-छात्राओं को छुट्टी दे दी जाएगी। छात्रों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।

शिक्षा मंत्री श्री तिवारी ने कहा कि विद्यालय में स्वीकृत पद से जो अधिक शिक्षक हैं, उन्हें ऐच्छिक स्थानांतरण के लिए आवेदन करना था। इसके लिए शिक्षा विभाग का पोर्टल 30 जुलाई से खुला था और 5 अगस्त की रात 12 बजे बंद हो गया। इसमें राज्य के 106287 शिक्षकों को ऐच्छिक स्थानांतरण के लिए आवेदन करना था, जिसमें कुल 73151 शिक्षकों ने आवेदन किया है। अब उनकी स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू होगी। इसी प्रकार पारस्परिक स्थानांतरण के लिए कुल 4259 आवेदन प्राप्त हुए हैं। पारस्परिक स्थानांतरण की कार्रवाई 14 सितंबर तक पूरी की जाएगी। वहीं, सामान्य स्थानांतरण के लिए 17 सितंबर से पोर्टल खुलेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के लिए जिला कैडर बनाया गया है। पांच साल में एक बार शिक्षकों का स्थानांतरण किया जाएगा।

31 अक्टूबर तक शिक्षकों की सभी समस्याओं का होगा हल

शिक्षा मंत्री ने कहा कि 31 अक्टूबर 2026 तक शिक्षकों की सभी समस्याओं का निदान किया जाएगा। उसके बाद शिक्षक छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान करेंगे। कहा कि सरकार नई शिक्षा नीति के तहत सरकारी विद्यालयों को निजी विद्यालयों से बेहतर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

9-10 को जिलों व मुख्यालय में तैनात विभाग के अधिकारियों का चिंतन शिविर

उन्होंने कहा कि 9 और 10 अगस्त को बिहार में पहली बार एक साथ जिले में और मुख्यालय में तैनात शिक्षा विभाग के अधिकारियों की दो दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जो समस्याएं हैं, उसपर विमर्श होगा और उसका निदान करने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग में पारदर्शी व्यवस्था लागू की गई है। जिसका परिणाम दिखने लगा है। शिक्षा के उन्नयन के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form id=4730 element_id="post-form"]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Cry0
Happy0
Joy0
Angry0
Surprise0
Previous Article गंगा पार के नासरीगंज-पानापुर दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए निःशुल्क स्टीमर फेरी सेवा
Next Article एआई व डिजिटल तकनीक से बिहार के विधायकों का होगा क्षमतावर्द्धन : सीएम
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Latest News

सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दीपक प्रकाश को दिलाई विधान पार्षद की शपथ
August 6, 2026
एआई व डिजिटल तकनीक से बिहार के विधायकों का होगा क्षमतावर्द्धन : सीएम
August 6, 2026
गंगा पार के नासरीगंज-पानापुर दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए निःशुल्क स्टीमर फेरी सेवा
August 4, 2026
मां मुडेश्वरी, सुल्तानगंज व मंदार के ऐतिहासिक स्थल बतौर विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र विकसित होंगे
August 4, 2026

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
लेटेस्ट न्यूज

विश्व एचआईवी-एड्स दिवस : पटना लॉ कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता

jp nadda
लेटेस्ट न्यूजसियासतसियासी चौसर-24

नितिन छत्तीसगढ़ व देवेश मिजोरम के प्रभारी, संजीव यूपी के सह प्रभारी बने

खास खबरट्रेंडिंगसियासी चौसर-24

नीतीश सरकार ने फिर कर दी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग

खास खबरसियासत

सम्राट चौधरी ने कहा, राजा देखा… राजशाही चली गई !! नीतीश ने बिहार को संरचनाओं में बांधा…

काम की खबरेंखास खबरट्रेंडिंग

कैबिनेट ने लगाई मुहर : बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली, इससे अधिक खपत पर देना होगा…

क्राइम स्टोरीखास खबरलीगल बैटल

सासाराम : किशोरी से दुष्कर्म मामले में ठाकुरबाड़ी का पुजारी दोषी करार

खास खबरसियासत

मिथिलेश, अशोक, निराला समेत एनडीए के इन आधा दर्जन से अधिक नेताओं का टिकट पक्का…!

खास खबरसियासत

कांग्रेस कार्यसमिति की विस्तारित बैठक में शामिल होने पटना पहुंचे खरगे और वेणुगोपाल

Show More
BRBJ News

Welcome to BRBJ News , your go-to source for insightful articles on the ever-evolving worlds of technology, digital marketing, and web design. Explore our collection of expert-driven content designed to inspire, inform, and empower your journey in these dynamic fields.

  • Popular:
  • खास खबर
  • सियासत
  • पटना
  • ट्रेंडिंग
  • लेटेस्ट न्यूज
  • काम की खबरें

Important Links

  • About
  • Grievance Form
  • Grievance Report
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • GDPR Policy

User Interests

  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • Reading History

Follow us

All Rights Reserved. © BRBJ News. Design by Cotlas. Hosted on Host Niki
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.
[mc4wp_form id=4730 element_id="popup-form"]
Zero spam, Unsubscribe at any time. Read our privacy policy here.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?