By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
BRBJ News
  • About us
  • Contact
  • Grievance
Notification
  • ट्रेंडिंग
    • लेटेस्ट न्यूज
  • खास खबर
    • ब्रेकिंग
    • इनफाइट्स
    • पर्यावरण
    • घुमक्कड़ी
  • सियासत
    • सियासी चौसर-24
  • ब्यूरोक्रेसी
    • अंदरखाने
  • पटना
    • रियल एस्टेट
  • ओपीनियन
    • इंटरव्यू
    • मुद्दा
  • क्राइम
  • एजुकेशन
    • काम की खबरें
    • रोजगार
    • यूथ/खेल
  • लीगल
    • सुप्रीम कोर्ट
    • हाई कोर्ट
    • अन्य कोर्ट
    • लॉ वर्ल्ड
  • कारोबार
    • उद्योग
    • व्यवसाय
  • राशिफल
    • पंचांग
    • धर्म / अध्यात्म
  • कला संस्कृति
    • साहित्य
  • सोशल मीडिया
  • लाइफ स्टाइल
    • हेल्थ लाइव
    • ग्लैमर
BRBJ NewsBRBJ News
Font ResizerAa
Search

Top Stories

Explore the latest updated news!

समस्याओं के निष्पादन से जनता के संतुष्ट होने पर ही सहयोग कार्यक्रम का लक्ष्य पूर्ण होगा : सम्राट

बहादुरपुर कॉलोनी बनेगी हाईटेक ; 18 मंजिला भवनों के साथ होगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, जानिए और क्या-क्या होंगी सुविधाएं 

बीपीएससी में सफलता समाज और राज्य की सेवा का द्वार : डा. प्रेम 

Stay Connected

Find us on socials
248.1KFollowersLike
61.1KFollowersFollow
InstagramFollow
165KSubscribersSubscribe
Follow US

Designed by Cotlas with love. Hosted on Host Niki

BRBJ News > पटना > रियल एस्टेट > बहादुरपुर कॉलोनी बनेगी हाईटेक ; 18 मंजिला भवनों के साथ होगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, जानिए और क्या-क्या होंगी सुविधाएं 
खास खबरट्रेंडिंगपटनारियल एस्टेटलेटेस्ट न्यूज

बहादुरपुर कॉलोनी बनेगी हाईटेक ; 18 मंजिला भवनों के साथ होगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, जानिए और क्या-क्या होंगी सुविधाएं 

By BRBJ Desk
Published: July 14, 2026
Share
SHARE

तीन साल में आवासधारकों को मिलेंगे नए आधुनिक फ्लैट

तब तक दूसरीजगह रहने के लिए ट्रांजिट किराया देगा बोर्ड

नगर विकास व आवास प्रधान सचिव ने की बैठक, आवासधारकों द्वारा सहमति देने का दावा

स्कूल, अस्पताल, जिम, मैरेज हॉल, अस्पताल, बैंक, बहुउद्देशीय हॉल व धार्मिक भवन भी बनेगा

पटना : राज्य सरकार ने बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी को हाईटेक स्वरूप में पुनर्विकसित करने की तैयारी आरंभ कर दी है। आज मंगलवार 14 जुलाई को सरदार पटेल मार्ग स्थित बिहार राज्य आवास बोर्ड के सभागार में बोर्ड, एनबीसीसी (NBCC) एवं कॉलोनी के आवासधारकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने की। प्रधान सचिव ने विश्वास व्यक्त किया कि यह परियोजना राज्य में आवास पुनर्विकास की दिशा में एक अनुकरणीय पहल सिद्ध होगी। बैठक में बोर्ड एवं विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

What's inside ?
      • तीन साल में आवासधारकों को मिलेंगे नए आधुनिक फ्लैट
      • तब तक दूसरीजगह रहने के लिए ट्रांजिट किराया देगा बोर्ड
      • नगर विकास व आवास प्रधान सचिव ने की बैठक, आवासधारकों द्वारा सहमति देने का दावा
      • स्कूल, अस्पताल, जिम, मैरेज हॉल, अस्पताल, बैंक, बहुउद्देशीय हॉल व धार्मिक भवन भी बनेगा
    • अभी लगभग 32.5 एकड़ में अवस्थित एलआईजी एवं एमआईजी कालोनी
    • 350 आवासधारकों पर 3 से 40 लाख बकाया, एकमुश्त देने पर 70% तक छूट
    • उत्कृष्ट कनेक्टिविटी : भूतनाथ मेट्रो स्टेशन के निकट अवस्थित है परियोजना
  • परियोजना रेरा के अंतर्गत निबंधित कराई जाएगी
  • आवासधारकों ने परियोजना के पुनर्विकास पर अपनी सहमति दी
  • फ्री-होल्ड वाले आवासधारकों को नए फ्लैट के आवंटन में इंसेंटिव
  • आवासधारकों की सुविधा को बोर्ड कार्यालय में “समाधान केंद्र”खुला

अभी लगभग 32.5 एकड़ में अवस्थित एलआईजी एवं एमआईजी कालोनी

प्रधान सचिव विनय कुमार ने कहा कि सरकार बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी के पुनर्विकास हेतु कृतसंकल्प है तथा आवासधारकों की सहमति प्राप्त होने पर पुनर्विकास कार्य कराया जाएगा। इस हेतु एनबीसीसी द्वारा विस्तृत योजना तैयार की गई है। लगभग 32.5 एकड़ में अवस्थित एलआईजी एवं एमआईजी आवासों को पुनर्निर्मित कर आधुनिक सुविधाओं से युक्त सुसज्जित परिसर विकसित किया जाएगा, जिसमें 18 मंजिला भवन, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, जिम, विद्यालय, मैरेज हॉल, अस्पताल, बैंक, बहुउद्देशीय हॉल एवं धार्मिक भवन का निर्माण सम्मिलित है।

350 आवासधारकों पर 3 से 40 लाख बकाया, एकमुश्त देने पर 70% तक छूट

उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य तीन वर्ष में पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है तथा इस अवधि में आवासधारकों को अन्यत्र निवास हेतु सरकार द्वारा किराया (Transit Rent) उपलब्ध कराया जाएगा। प्रधान सचिव ने कहा कि कॉलोनी के 350 से अधिक आवासधारकों पर ₹3 लाख से ₹40 लाख तक की राशि बकाया है, जिस पर 14 प्रतिशत ब्याज देय है। एकमुश्त भुगतान करने वाले आवासधारकों को 70 प्रतिशत तक की छूट देने की योजना बनाई जा रही है; यह सुविधा समस्त आवासधारकों की सहमति प्राप्त होने पर लागू होगी। नवनिर्मित आवासों को फ्री-होल्ड कर दिया जाएगा। सरकार कॉलोनी में निवास करने वाले समस्त व्यक्तियों के हित में कार्य कर रही है।

उत्कृष्ट कनेक्टिविटी : भूतनाथ मेट्रो स्टेशन के निकट अवस्थित है परियोजना

परियोजना स्थल की एक प्रमुख विशेषता इसकी उत्कृष्ट कनेक्टिविटी है — यह कॉलोनी भूतनाथ मेट्रो स्टेशन के निकट अवस्थित है, जिससे आवासधारकों को सुगम आवागमन का विशेष लाभ प्राप्त होगा। नवीन परिसर में बहुस्तरीय पार्किंग, हरित उद्यान एवं खुले क्षेत्र, वर्षा-जल संचयन, सौर ऊर्जा आधारित प्रकाश व्यवस्था, चौबीसों घंटे जलापूर्ति एवं विद्युत आपूर्ति तथा सुदृढ़ सुरक्षा प्रबंध जैसी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी।

परियोजना रेरा के अंतर्गत निबंधित कराई जाएगी

पुनर्विकास योजना के अंतर्गत कॉलोनी के सैकड़ों एलआईजी एवं एमआईजी आवासधारक परिवारों को पूर्व की तुलना में अधिक सुविधायुक्त, सुनियोजित एवं उत्तम गुणवत्ता के नवीन फ्लैट उपलब्ध कराए जाएँगे। परियोजना में पारदर्शिता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु इसे रेरा (RERA) के अंतर्गत निबंधित कराया जाएगा तथा निर्माण कार्य चरणबद्ध रूप से इस प्रकार कराया जाएगा कि आवासधारकों का पुनर्वास सुव्यवस्थित ढंग से हो सके।

आवासधारकों ने परियोजना के पुनर्विकास पर अपनी सहमति दी

बैठक के दौरान एनबीसीसी द्वारा पावर-प्वाइंट प्रस्तुतीकरण (PPT) के माध्यम से नवीन परियोजना की विस्तृत जानकारी दी गई। परियोजना की रूपरेखा से संतुष्ट होकर उपस्थित आवासधारकों ने पुनर्विकास हेतु अपनी सहमति प्रदान की।

फ्री-होल्ड वाले आवासधारकों को नए फ्लैट के आवंटन में इंसेंटिव

बिहार राज्य आवास बोर्ड के प्रबंध निदेशक निलेश रामचंद्र देवरे ने कहा कि सम्पूर्ण क्षेत्र नए सिरे से सुसज्जित किया जाएगा तथा वहां निवास करने वाले लोगों को सरकार द्वारा नवीन आवास उपलब्ध कराए जाएँगे। उन्होंने कहा कि जितनी शीघ्र सहमति प्राप्त होगी, उतनी शीघ्र निर्माण कार्य आरंभ होगा। जिन आवासधारकों ने फ्री-होल्ड करा लिया है, उन्हें नए फ्लैट के आवंटन में प्रोत्साहन (इंसेंटिव) प्रदान किया जाएगा। जिन पर कोई देनदारी नहीं है, उन्हें अपनी पसंद का फ्लैट चुनने की स्वतंत्रता होगी, जबकि बकायाधारी आवासधारकों को लॉटरी के माध्यम से फ्लैट आवंटित किया जाएगा। एकमुश्त राशि जमा करने वाले आवासधारकों को देय राशि में छूट प्रदान की जाएगी।

आवासधारकों की सुविधा को बोर्ड कार्यालय में “समाधान केंद्र”खुला

आवासधारकों की सुविधा हेतु बोर्ड कार्यालय में “समाधान केंद्र”की स्थापना की गई है, जहाँ से सहमति-प्रपत्र एवं परियोजना संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। बोर्ड ने समस्त आवासधारकों एवं हितधारकों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर अपनी सहमति प्रदान कर इस जनहितकारी योजना में सहयोग करें, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ किया जा सके।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form id=4730 element_id="post-form"]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Cry0
Happy1
Joy0
Angry0
Surprise0
Previous Article बीपीएससी में सफलता समाज और राज्य की सेवा का द्वार : डा. प्रेम 
Next Article समस्याओं के निष्पादन से जनता के संतुष्ट होने पर ही सहयोग कार्यक्रम का लक्ष्य पूर्ण होगा : सम्राट
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

समस्याओं के निष्पादन से जनता के संतुष्ट होने पर ही सहयोग कार्यक्रम का लक्ष्य पूर्ण होगा : सम्राट
July 14, 2026
बीपीएससी में सफलता समाज और राज्य की सेवा का द्वार : डा. प्रेम 
July 14, 2026
प्रबोधन कार्यक्रम में सत्तापक्ष व विपक्षी विधायकों की सहभागिता से लोकतांत्रिक मूल्यों को मिली मजबूती : डा. प्रेम
July 13, 2026
3 तक चलेगा बियाडा का राज्यव्यापी उद्योग शिकायत निवारण शिविर, जानिए किस दिन किस जिले में लगेगा
July 13, 2026

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
रोजगारउद्योगकाम की खबरेंकारोबारखास खबरब्यूरोक्रेसीलेटेस्ट न्यूज

उद्यमी पंचायत में शिकायतों की बौछार, मंत्री ने अधिकारियों को दी संवेदनशील बनने की नसीहत  

mahagathbandhan
ट्रेंडिंगलेटेस्ट न्यूजसियासी चौसर-24

बिहार महागठबंधन में सीट शेयरिंग : राजद को 26, कांग्रेस को 9 और वामदलों को मिलीं 5 सीटें

lalu nitish
खास खबरओपीनियनसियासी चौसर-24

लालू के तेवर से सकते में महागठबंधन, क्या नीतीश को पहले ही हो गया था आभास

jp nadda
लेटेस्ट न्यूजसियासतसियासी चौसर-24

नितिन छत्तीसगढ़ व देवेश मिजोरम के प्रभारी, संजीव यूपी के सह प्रभारी बने

rahul lalu
ओपीनियनखास खबरसियासी चौसर-24

गठबंधन में कुर्बानी तो ठीक, पर कांग्रेस के साथ जो हुआ उसे क्या कहेंगे…‘जिबह’! 

काम की खबरेंपर्यावरण

बांका में बनाए गए 9 गारलैण्ड ट्रेंच, किसानों को मिलेगा लाभ

पटनासियासत

राष्ट्रीय राजनीति करनी है, तो सीएम पद छोड़ें नीतीश : मोदी 

खास खबरट्रेंडिंगलेटेस्ट न्यूजसियासत

भाजपा ने जारी की 71 उम्मीदवारों की पहली सूची… सम्राट और मंगल भी लड़ेंगे चुनाव, रामकृपाल दानापुर से प्रत्याशी, नंदकिशोर व अरुण का टिकट कटा, देखिए पूरी लिस्ट…

Show More
BRBJ News

Welcome to BRBJ News , your go-to source for insightful articles on the ever-evolving worlds of technology, digital marketing, and web design. Explore our collection of expert-driven content designed to inspire, inform, and empower your journey in these dynamic fields.

  • Popular:
  • खास खबर
  • सियासत
  • पटना
  • ट्रेंडिंग
  • लेटेस्ट न्यूज
  • काम की खबरें

Important Links

  • About
  • Grievance Form
  • Grievance Report
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • GDPR Policy

User Interests

  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • Reading History

Follow us

All Rights Reserved. © BRBJ News. Design by Cotlas. Hosted on Host Niki
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.
[mc4wp_form id=4730 element_id="popup-form"]
Zero spam, Unsubscribe at any time. Read our privacy policy here.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?