By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
BRBJ News
  • About us
  • Contact
  • Grievance
Notification
  • ट्रेंडिंग
    • लेटेस्ट न्यूज
  • खास खबर
    • ब्रेकिंग
    • इनफाइट्स
    • पर्यावरण
    • घुमक्कड़ी
  • सियासत
    • सियासी चौसर-24
  • ब्यूरोक्रेसी
    • अंदरखाने
  • पटना
    • रियल एस्टेट
  • ओपीनियन
    • इंटरव्यू
    • मुद्दा
  • क्राइम
  • एजुकेशन
    • काम की खबरें
    • रोजगार
    • यूथ/खेल
  • लीगल
    • सुप्रीम कोर्ट
    • हाई कोर्ट
    • अन्य कोर्ट
    • लॉ वर्ल्ड
  • कारोबार
    • उद्योग
    • व्यवसाय
  • राशिफल
    • पंचांग
    • धर्म / अध्यात्म
  • कला संस्कृति
    • साहित्य
  • सोशल मीडिया
  • लाइफ स्टाइल
    • हेल्थ लाइव
    • ग्लैमर
BRBJ NewsBRBJ News
Font ResizerAa
Search

Top Stories

Explore the latest updated news!

समस्याओं के निष्पादन से जनता के संतुष्ट होने पर ही सहयोग कार्यक्रम का लक्ष्य पूर्ण होगा : सम्राट

बहादुरपुर कॉलोनी बनेगी हाईटेक ; 18 मंजिला भवनों के साथ होगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, जानिए और क्या-क्या होंगी सुविधाएं 

बीपीएससी में सफलता समाज और राज्य की सेवा का द्वार : डा. प्रेम 

Stay Connected

Find us on socials
248.1KFollowersLike
61.1KFollowersFollow
InstagramFollow
165KSubscribersSubscribe
Follow US

Designed by Cotlas with love. Hosted on Host Niki

BRBJ News > लेटेस्ट न्यूज > समस्याओं के निष्पादन से जनता के संतुष्ट होने पर ही सहयोग कार्यक्रम का लक्ष्य पूर्ण होगा : सम्राट
लेटेस्ट न्यूजखास खबर

समस्याओं के निष्पादन से जनता के संतुष्ट होने पर ही सहयोग कार्यक्रम का लक्ष्य पूर्ण होगा : सम्राट

By BRBJ Desk
Published: July 14, 2026
Share
SHARE

सीएम ने कहा, राज्यस्तरीय सहयोग कार्यक्रम से शिकायतों का होगा त्वरित व पारदर्शी समाधान

अफसरों को लोगों से सम्मानपूर्वक व्यवहार व समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

आज के राज्यस्तरीय सहयोग कार्यक्रम में कुल 129 आवेदन दर्ज हुए

इनमें 100 आवेदक उपस्थित हुए, जिनके मामलों का निष्पादन हुआ

What's inside ?
      • सीएम ने कहा, राज्यस्तरीय सहयोग कार्यक्रम से शिकायतों का होगा त्वरित व पारदर्शी समाधान
      • अफसरों को लोगों से सम्मानपूर्वक व्यवहार व समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया निर्देश
      • आज के राज्यस्तरीय सहयोग कार्यक्रम में कुल 129 आवेदन दर्ज हुए
      • इनमें 100 आवेदक उपस्थित हुए, जिनके मामलों का निष्पादन हुआ
      • आवेदन निष्पादन में सहयोग नहीं करनेवाले या शिथिलता बरतने वाले अफसरों पर कार्रवाई करें
    • किसी आवेदन में दस्तावेजों की कमी हो तो उसे सीधे अस्वीकृत न किया जाए
    • मेरे पास कोई आवेदन आ रहा तो मतलब है कि उसका सही निष्पादन नहीं हुआ
  • कार्यक्रम में उपस्थित रहे

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मंगलवार 14 जुलाई को मुख्यमंत्री सचिवालय में ‘राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सचिवालय के आवेदन प्राप्ति केन्द्र का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया साथ ही देशरत्न मार्ग से मुख्यमंत्री सचिवालय के आवेदन प्राप्ति केन्द्र तक सहयोग पथ का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक की शिकायतों का पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। सहयोग शिविरों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओं का समाधान हुआ है और जिन आवेदकों को अब भी अपने आवेदन के निर्णय पर आपत्ति है, उनके लिए राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम की व्यवस्था की गई है, ताकि उनकी शिकायतों का पुनः परीक्षण कर न्यायसंगत निर्णय लिया जा सके।

आवेदन निष्पादन में सहयोग नहीं करनेवाले या शिथिलता बरतने वाले अफसरों पर कार्रवाई करें

आज के राज्य स्तरीय सहयोग शिविर में कुल 129 आवेदन दर्ज किए गए। इनमें 100 आवेदक उपस्थित हुए, जिनके मामलों का निष्पादन किया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन का सरकार पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो। जो भी अधिकारी या कर्मी आवेदन के निष्पादन में सहयोग नहीं करते हैं, कार्य में शिथिलता बरतते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करें। बैठक के दौरान आए लाभार्थियों ने अपनी समस्याओं के समाधान पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

किसी आवेदन में दस्तावेजों की कमी हो तो उसे सीधे अस्वीकृत न किया जाए

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि यदि किसी आवेदन में दस्तावेजों की कमी हो तो उसे सीधे अस्वीकृत न किया जाए। संबंधित आवेदक को नोटिस देकर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने का अवसर दिया जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति तकनीकी कारणों से सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि बरसात के बाद नई सड़कों के निर्माण का कार्य पूरा करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जाए। सभी पदाधिकारी आम नागरिकों के साथ सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार करें तथा उनकी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।

मेरे पास कोई आवेदन आ रहा तो मतलब है कि उसका सही निष्पादन नहीं हुआ

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों का उद्देश्य है कि सहयोग शिविर के माध्यम से लोगों को 30 दिन के अंदर उनकी समस्याओं का समाधान मिले। मेरे पास कोई आवेदन आ रहा है, इसका मतलब है कि उसका निष्पादन उचित ढंग से नहीं हुआ है। सी०ओ०, बी०डी०ओ० लेवल पर जो भी आवेदनों का निष्पादन होता है उस पर एस०डी०ओ०, डी०सी०एल०आर० एवं जिलाधिकारी नजर रखें। प्रमंडलीय आयुक्त भी दिये गये निर्णयों की समीक्षा करें। विभागों के सचिव भी निर्णयों की समीक्षा करते रहें। राज्य स्तरीय सहयोग शिविर एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे जनता का विश्वास और अधिक मजबूत होगा तथा अंतिम व्यक्ति तक न्याय एवं सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा सकेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव सहित संबद्ध विभागों के मंत्रीगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह सहित संबद्ध विभागों के अपर मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव / सचिव एवं आवेदक उपस्थित थे जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं वरीय अधिकारी जुड़े हुये थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form id=4730 element_id="post-form"]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Cry0
Happy0
Joy0
Angry0
Surprise0
Previous Article बहादुरपुर कॉलोनी बनेगी हाईटेक ; 18 मंजिला भवनों के साथ होगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, जानिए और क्या-क्या होंगी सुविधाएं 
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

बहादुरपुर कॉलोनी बनेगी हाईटेक ; 18 मंजिला भवनों के साथ होगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, जानिए और क्या-क्या होंगी सुविधाएं 
July 14, 2026
बीपीएससी में सफलता समाज और राज्य की सेवा का द्वार : डा. प्रेम 
July 14, 2026
प्रबोधन कार्यक्रम में सत्तापक्ष व विपक्षी विधायकों की सहभागिता से लोकतांत्रिक मूल्यों को मिली मजबूती : डा. प्रेम
July 13, 2026
3 तक चलेगा बियाडा का राज्यव्यापी उद्योग शिकायत निवारण शिविर, जानिए किस दिन किस जिले में लगेगा
July 13, 2026

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
खास खबरसियासत

भाजपा के बीएल संतोष ने ताजमहल को लेकर कह दी बड़ी बात !

काम की खबरेंखास खबरपटनामुद्दारियल एस्टेट

सीएम ने भी कर दी गोला रोड के चौड़ीकरण की घोषणा, कुछ ही दिनों में पूरी होंगी ये प्रक्रियाएं और फिर शुरू होगा … अतिक्रमणकारियों की उड़ी नींद …… 2

काम की खबरेंखास खबरसियासत

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा… बिहार में वोटर लिस्ट में सुधार का एक मौका और मिलेगा, उसके बाद मतदाता सूची फ्रीज हो जाएगी

इनफाइट्सट्रेंडिंगलीगल बैटल

बिहार स्टेट बार काउंसिल का चुनाव आज 

सोनपुर मेला का पर्यटक ग्राम तैयार
कला संस्कृतिखास खबरघुमक्कड़ीट्रेंडिंगयूथ/खेल

सोनपुर मेला में एक रात व दो दिन का कपल टूर पैकेज 6000 में

कारोबारखास खबर

61 की उम्र में भी गजब की चुस्ती-फुर्ती… जानिए, नीता अंबानी की फिटनेस का राज

खास खबरधर्म / अध्यात्मपंचांग

न हों कंफ्यूज…जानिए, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, इस सिद्धमंत्र जाप से होगा लाभ, …और इस दिन होली  

आफिसर्स ‌फ्लैट
काम की खबरेंट्रेंडिंगपटनाब्यूरोक्रेसीलेटेस्ट न्यूज

बिहार म्युजियम के सामने 2-3 साल में बनेगा 10 मंजिला आफिसर्स फ्लैट

Show More
BRBJ News

Welcome to BRBJ News , your go-to source for insightful articles on the ever-evolving worlds of technology, digital marketing, and web design. Explore our collection of expert-driven content designed to inspire, inform, and empower your journey in these dynamic fields.

  • Popular:
  • खास खबर
  • सियासत
  • पटना
  • ट्रेंडिंग
  • लेटेस्ट न्यूज
  • काम की खबरें

Important Links

  • About
  • Grievance Form
  • Grievance Report
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • GDPR Policy

User Interests

  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • Reading History

Follow us

All Rights Reserved. © BRBJ News. Design by Cotlas. Hosted on Host Niki
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.
[mc4wp_form id=4730 element_id="popup-form"]
Zero spam, Unsubscribe at any time. Read our privacy policy here.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?