By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
BRBJ News
  • About us
  • Contact
  • Grievance
Notification
  • ट्रेंडिंग
    • लेटेस्ट न्यूज
  • खास खबर
    • ब्रेकिंग
    • इनफाइट्स
    • पर्यावरण
    • घुमक्कड़ी
  • सियासत
    • सियासी चौसर-24
  • ब्यूरोक्रेसी
    • अंदरखाने
  • पटना
    • रियल एस्टेट
  • ओपीनियन
    • इंटरव्यू
    • मुद्दा
  • क्राइम
  • एजुकेशन
    • काम की खबरें
    • रोजगार
    • यूथ/खेल
  • लीगल
    • सुप्रीम कोर्ट
    • हाई कोर्ट
    • अन्य कोर्ट
    • लॉ वर्ल्ड
  • कारोबार
    • उद्योग
    • व्यवसाय
  • राशिफल
    • पंचांग
    • धर्म / अध्यात्म
  • कला संस्कृति
    • साहित्य
  • सोशल मीडिया
  • लाइफ स्टाइल
    • हेल्थ लाइव
    • ग्लैमर
BRBJ NewsBRBJ News
Font ResizerAa
Search

Top Stories

Explore the latest updated news!

महामहिम गवर्नर साहब…और माननीय मुख्यमंत्री जी…! वर्ल्ड क्लास नए पीएमसीएच में करोड़ों की लागत से बने अपने वीवीआईपी सुपर डीलक्स सुईट्स में भी कभी चरण रज गिराइए…तमाम अत्याधुनिक मेडिकल फैसिलिटीज से लैस दोनों विशाल-भव्य सुईट्स में कभी रूटीन चेकअप के बहाने ही पधारिए तो सही, ताकि सिस्टम सुधरे…आप आएंगे तो शायद आम मरीजों के लिए भी यहां की चिकित्सकीय सुविधा दुरुस्त हो जाए…!!! 

आपके लोकप्रिय व निष्पक्ष न्यूज पोर्टल BRBJ News पर पीएमसीएच को लेकर लगातार आ रही खबरों का बड़ा असर : स्वास्थ्य सचिव ने किया पीएमसीएमएच का दौरा…! दिए कई अहम निर्देश…NMC गाइडलाइन के तहत सुविधाएं विकासित करने पर दिया जोर…!! 

नए पीएमसीएच में आईसीयू के अलावा प्राइवेट/डीलक्स रूम का लाभ मरीजों को नहीं मिलने पर मौजूदा अधीक्षक ने गिनाईं व्यवस्थागत परेशानियां…लेकिन, BRBJ News का मानना है कि मजबूत Will Power व इन कुछ Adjustment से आसानी से दूर हो सकती हैं ये दिक्कतें…!!!

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US

Designed by Cotlas with love. Hosted on Host Niki

BRBJ News > लेटेस्ट न्यूज > महामहिम गवर्नर साहब…और माननीय मुख्यमंत्री जी…! वर्ल्ड क्लास नए पीएमसीएच में करोड़ों की लागत से बने अपने वीवीआईपी सुपर डीलक्स सुईट्स में भी कभी चरण रज गिराइए…तमाम अत्याधुनिक मेडिकल फैसिलिटीज से लैस दोनों विशाल-भव्य सुईट्स में कभी रूटीन चेकअप के बहाने ही पधारिए तो सही, ताकि सिस्टम सुधरे…आप आएंगे तो शायद आम मरीजों के लिए भी यहां की चिकित्सकीय सुविधा दुरुस्त हो जाए…!!! 
लेटेस्ट न्यूज

महामहिम गवर्नर साहब…और माननीय मुख्यमंत्री जी…! वर्ल्ड क्लास नए पीएमसीएच में करोड़ों की लागत से बने अपने वीवीआईपी सुपर डीलक्स सुईट्स में भी कभी चरण रज गिराइए…तमाम अत्याधुनिक मेडिकल फैसिलिटीज से लैस दोनों विशाल-भव्य सुईट्स में कभी रूटीन चेकअप के बहाने ही पधारिए तो सही, ताकि सिस्टम सुधरे…आप आएंगे तो शायद आम मरीजों के लिए भी यहां की चिकित्सकीय सुविधा दुरुस्त हो जाए…!!! 

By BRBJ Desk
Published: September 10, 2026
Share
SHARE

– By Bhola Nath

‘हिन्दुस्तान’ के पूर्व राजनीतिक संपादक

संपर्क : 9431044800 (मोबाइल नम्बर)

विशेष स्टोरी : पांचवीं किस्त

पटना : भव्य-वर्ल्ड क्लास और एस्टेट-आफ- द-आर्ट वाले नए पटना मेडिकल कालेज और अस्पताल यानी पीएमसीएच में परिकल्पना के लिहाज से तो कोई कसर नहीं छोड़ी गई है…! पहले फेज के इसके फर्स्ट टावर में महामहिम गवर्नर साहब…और माननीय मुख्यमंत्री जी के लिए भी करोड़ों की लागत से दो सुपर डीलक्स सुईट्स बने हुए हैं….!! तमाम अत्याधुनिक मेडिकल फैसिलिटीज से लैस…!! दो-दो बेडरूम के इन सुईट्स में सोफायुक्त बेहतरीन बेडरूम, शानदार विजिटर्स रूम, लांज, बड़ा किचन और सामने आकर्षक गंगा व्यू का दीदार…! यही नहीं, दोनों माननीय के लिए बने दोनों सुपर डीलक्स सुईट्स के लिए दो सिक्युरिटी रूम एवं कॉमनली डेडिकेटेड डाक्टर व नर्स के लिए अलग-अलग रूम और सेपरेट नर्सिंग स्टेशन भी है। निर्माण पूरा होने के साथ ही दोनों विशाल-भव्य सुईट्स को मेनटेन किया जा रहा है…! स्टाफ का मानना है कि पीएमसीएच में रौनक तभी आएगी जब महानुभावों के कदम पड़ें। काश…!!! कभी रूटीन चेकअप के बहाने ही सही चरण रज गिराने अपने सुईट्स में आएं….!! ये आएं तो आम मरीजों के यहां इलाज की चिकित्सकीय सुविधाएं भी खुद ब खुद दुरुस्त हो जाएं…!!!

What's inside ?
– By Bhola Nath‘हिन्दुस्तान’ के पूर्व राजनीतिक संपादकसंपर्क : 9431044800 (मोबाइल नम्बर)विशेष स्टोरी : पांचवीं किस्तनीतीश जी की माताजी का आरएसबी के सर्जरी डिपार्टमेंट में हुआ था आपरेशन…विश्वस्तरीय पीएमसीएच में इलाज की सुविधा भी वैसी ही मिलनी चाहिए…वीवीआईपी मरीज आएं तो डाक्टर, नर्स और स्टाफ सब चौकस रहेंगे…स्वास्थ्य मंत्री निशांत को भी मरीजों ने इलाज की खामियों को लेकर ही घेरा……जारी…(आगामी किस्तों में वर्ल्डक्लास पीएमसीएम की कुछ और फैसिलिटीज की पड़ताल …!!!)

नीतीश जी की माताजी का आरएसबी के सर्जरी डिपार्टमेंट में हुआ था आपरेशन…

पीएमसीएच का महत्व और प्रतिष्ठा पहले से दशक पहले से कायम है। गौरतलब है कि नीतीश कुमार जब बिहार के मुख्यमंत्री थे तब उनकी माता जी और वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की दादी जी का हार्निया का आपरेशन पीएमसीएच के ही राजेन्द्र सर्जिकल ब्लाक (आरएसबी) के सर्जरी डिपार्टमेंट में डा. आरएन सिंह की यूनिट में हुआ था। यह एक दशक से अधिक पहले की बात है। तब आईएएस अधिकारी चंचल कुमार स्वास्थ्य विभाग के हेड थे। तब आरएसबी के ही एक रूम को एसी वगैरह लगाकर अपग्रेट कर पोस्ट ऑपरेटिव रूम बनाया गया था। ऑपरेशन के बाद नीतीश कुमार जी की माता जी को वहां रखा गया था। जब तक वे वहां रहीं, न सिर्फ नीतीश जी बल्कि उनके काबिना के कई मंत्री, नेता और अफसर वहां आते रहे थे।

विश्वस्तरीय पीएमसीएच में इलाज की सुविधा भी वैसी ही मिलनी चाहिए…

वैसे भी केवल बिल्डिंग के एस्टेट-ऑफ-द-आर्ट और विश्वस्तरीय होने से कुछ नहीं होता, मरीजों को इलाज की सुविधा भी वैसी ही मिलनी चाहिए…!! गवर्नर-सीएम के लिए बने दो सुपर डीलक्स का जायजा लेने जब सत्ता प्रतिष्ठान के शीर्ष शख्सियत आते हैं तो व्यवस्थाएं अपने आप सुधरने लगती हैं। कारण कि इनके आने की सूचना मात्र से ही सारा सिस्टम रिवैम्प हो जाता है। गौरतलब है कि पीएमसीएच के 10 डीलक्स या 55 प्राइवेट रूम में न सिर्फ पैसे वाले बल्कि रसूख वाले वीआईपी मरीज आएंगे, बल्कि इनके रहने से ही अस्पताल की व्यवस्था भी 24 घंटे चौकस रहेगी। डाक्टर, नर्स, टीचर सब बिल्कुल मुस्तैद…! पीएमसीएम में रौनक…! ये वैसे लोग हैं, जो अपने लिए विशेष सुविधा के एवज में भुगतान के लिए तैयार रहते हैं। अगर विशेष सुविधा नहीं मिली तो ये निजी अस्पतालों का रुख कर लेते हैं। यदि प्राइवेट (प्रति रूम किराया 1500 रुपए) और डीलक्स (किराया 4000 रुपए प्रति रूम)  रूमों का आवंटन शुरू हो तो पीएमसीएच प्रशासन को नियमित आय भी शुरू होगी।

वीवीआईपी मरीज आएं तो डाक्टर, नर्स और स्टाफ सब चौकस रहेंगे…

शाम को अभी सीनियर डाक्टर की गश्त की व्यवस्था नहीं है। गत 8 सितम्बर को स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने पीएमसीएच के अपने दौरे के दौरान डाक्टरों से खास तौर से दो बार राउंड (सुबह और शाम की गश्त) के लिए ताकीद की। यह नहीं, उन्होंने डाक्टरों से सुबह 9 से शाम पांच बजे तक अनिवार्य रूप से ड्यूटी में तैनात रहने के लिए भी कहा। उनके इस निर्देश का कितना और कब तक असर रहेगा, कहना मुहाल है, मगर यदि 65 डीलक्स और प्राइवेट रूम अलॉट होने शुरू हो जाएं और वीवीआईपी मरीज/उनके परिजन  यहां आने शुरू हो जाएं, तो सिस्टम में सुधार फौरन से पेश्तर हो सकता है। ठीक वैसे ही, जैसे यह मुद्दा उठ रहा है कि यदि वीआईपीज के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ने लगें तो वहां की व्यवस्था अपने आप सुधर जाए। मंत्री, विधायक, सांसद, आलाधिकारी यदि अपना इलाज कराने पीएमसीएच में आने लगें तो यहां की व्यवस्था भी सुधरते देर नहीं लगेगी। शाम की नियमित गश्त शुरू हो जाएगी। तब चिकित्सक, नर्स, कर्मी सबको रहना पड़ेगा। वरिष्ठ चिकित्सकों को भी शाम को अपनी निजी क्लीनिक या नर्सिंग होम का मोह छोड़ना पड़ेगा। दलालों की भी चांदी नहीं रहेगी।

स्वास्थ्य मंत्री निशांत को भी मरीजों ने इलाज की खामियों को लेकर ही घेरा…

हाल में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार जब भी पीएमसीएम, डीएमसीएम या किसी बड़े अस्पताल में विजिट पर गए तो मरीजों ने उनको वहां के इलाज की खामियों को लेकर ही घेरा। यह खुला सत्य है कि इन बड़े अस्पतालों में दकई कारणों से सीनियर डाक्टर शाम को गायब रहते हैं और मरीज भगवान भरोसे…! ऐसे में आशंका है कि कहीं 5,544 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा इतना भव्य और विश्वस्तरीय पीएमसीएम महज वंचितों और बीपीएल मरीजों का अस्पताल बनकर रह जाए। इन मरीजों को या तो दलाल यहीं के डाक्टरों के निजी क्लीनिक में बरगलाकर पहुंचा देते हैं, या फिर जो मरीज आर्थिक रूप से समर्थ नहीं होते हैं, उनको बिना इलाज के ही भगा दिया जाता है। ऐसी कई घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं…!!

…जारी…

(आगामी किस्तों में वर्ल्डक्लास पीएमसीएम की कुछ और फैसिलिटीज की पड़ताल …!!!)

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form id=4730 element_id="post-form"]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Cry0
Happy0
Joy0
Angry0
Surprise0
Previous Article आपके लोकप्रिय व निष्पक्ष न्यूज पोर्टल BRBJ News पर पीएमसीएच को लेकर लगातार आ रही खबरों का बड़ा असर : स्वास्थ्य सचिव ने किया पीएमसीएमएच का दौरा…! दिए कई अहम निर्देश…NMC गाइडलाइन के तहत सुविधाएं विकासित करने पर दिया जोर…!! 
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Latest News

आपके लोकप्रिय व निष्पक्ष न्यूज पोर्टल BRBJ News पर पीएमसीएच को लेकर लगातार आ रही खबरों का बड़ा असर : स्वास्थ्य सचिव ने किया पीएमसीएमएच का दौरा…! दिए कई अहम निर्देश…NMC गाइडलाइन के तहत सुविधाएं विकासित करने पर दिया जोर…!! 
September 8, 2026
नए पीएमसीएच में आईसीयू के अलावा प्राइवेट/डीलक्स रूम का लाभ मरीजों को नहीं मिलने पर मौजूदा अधीक्षक ने गिनाईं व्यवस्थागत परेशानियां…लेकिन, BRBJ News का मानना है कि मजबूत Will Power व इन कुछ Adjustment से आसानी से दूर हो सकती हैं ये दिक्कतें…!!!
September 8, 2026
स्वास्थ्य मंत्री निशांत जी…! अपने पिता के इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर जरा मुलाहज़ा फरमाइए…!! पीएमसीएम के इन अत्याधुनिक सुविधाओं का जब कोई उपयोग ही नहीं हो रहा तो क़रोड़ों खर्च करके इन्हें बनाया क्यों गया…!!! क्या यह सरकारी खजाने का अपव्यय नहीं…!!! लोग इसे निजी हॉस्पीटल्स के दबाव की साजिश व आपके विभाग की लापरवाही मान रहे…!!!!
September 6, 2026
शानदार बिल्डिंग के भ्रम में ना पड़ें…पीएमसीएच जाने से पहले हो जाइए सावधान…!! वरना झेलनी पड़ेगी ये जलालत…!!!
September 5, 2026

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
काम की खबरेंखास खबरलेटेस्ट न्यूज

नीतीश कैबिनेट की अंतिम बैठक…! कुल 129 एजेंडों पर लगी मुहर, बिहार के राज्यकर्मियों व पेंशनभोगियों को दीपावली-छठ की सौगात, DA 58% हुआ 

रोजगारउद्योगकाम की खबरेंकारोबारखास खबरब्यूरोक्रेसीलेटेस्ट न्यूज

उद्यमी पंचायत में शिकायतों की बौछार, मंत्री ने अधिकारियों को दी संवेदनशील बनने की नसीहत  

लेटेस्ट न्यूज

विश्व एचआईवी-एड्स दिवस : पटना लॉ कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता

mahagathbandhan
ट्रेंडिंगलेटेस्ट न्यूजसियासी चौसर-24

बिहार महागठबंधन में सीट शेयरिंग : राजद को 26, कांग्रेस को 9 और वामदलों को मिलीं 5 सीटें

cm teacher
एजुकेशनकाम की खबरेंट्रेंडिंगपटनालेटेस्ट न्यूज

एक से डेढ़ साल में 10 लाख नौकरी व 10 लाख को रोजगार देने का वादा पूरा करेंगे : सीएम

cabinet
ट्रेंडिंगयूथ/खेललेटेस्ट न्यूज

बिहार में अब अलग खेल विभाग, पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय दुगुना

एजुकेशनकाम की खबरेंखास खबरट्रेंडिंगरियल एस्टेटलेटेस्ट न्यूज

कैबिनेट के फैसले : पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड टाउनशिप में भूमि के क्रय-विक्रय एवं हस्तांतरण पर कोई प्रतिबंध नहीं

खास खबरलेटेस्ट न्यूज

विधायकों को मिलेगी एआई की ट्रेनिंग, डा. प्रेम ने एन विजयलक्ष्मी के साथ की हाईलेबल बैठक, वर्कशाप कराने का फैसला  

Show More
BRBJ News

Welcome to BRBJ News , your go-to source for insightful articles on the ever-evolving worlds of technology, digital marketing, and web design. Explore our collection of expert-driven content designed to inspire, inform, and empower your journey in these dynamic fields.

  • Popular:
  • खास खबर
  • सियासत
  • पटना
  • लेटेस्ट न्यूज
  • ट्रेंडिंग
  • काम की खबरें

Important Links

  • About
  • Grievance Form
  • Grievance Report
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • GDPR Policy

User Interests

  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • Reading History

Follow us

All Rights Reserved. © BRBJ News. Design by Cotlas. Hosted on Host Niki
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.
[mc4wp_form id=4730 element_id="popup-form"]
Zero spam, Unsubscribe at any time. Read our privacy policy here.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?