पटना : दिग्गज शख्सियतों का ‘अन्नपूर्णा’ पहुंचने का सिलसिला जारी है। सोमवार 9 नवम्बर, 2026 को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और साध्वी ऋतंभरा (दीदी माँ) यहां के पाटलिपुत्र स्थित ‘अन्नपूर्णा’ पहुंचे। वहां उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता, संस्थापक सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद स्व.आरके सिन्हा के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। ‘अन्नपूर्णा’ स्व.आरके सिन्हा का निवास है।

ऋतुराज सिन्हा से मिलकर गहरा दुख व्यक्त किया

शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए दोनों ने स्व.आरके सिन्हा के सुपुत्र ऋतुराज सिन्हा से मुलाकात की और इस अपूरणीय क्षति पर गहरा दुख व्यक्त किया। मुलाकात के दौरान ऋतुराज सिन्हा जी ने उन्हें आगामी 12 नवंबर को उनके ‘अन्नपूर्णा’ आवास पर आयोजित होने वाले ब्रह्मभोज और प्रार्थना सभा में शामिल होने का भी निमंत्रण दिया।