By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
BRBJ News
  • About us
  • Contact
  • Grievance
Notification
  • ट्रेंडिंग
    • लेटेस्ट न्यूज
  • खास खबर
    • ब्रेकिंग
    • इनफाइट्स
    • पर्यावरण
    • घुमक्कड़ी
  • सियासत
    • सियासी चौसर-24
  • ब्यूरोक्रेसी
    • अंदरखाने
  • पटना
    • रियल एस्टेट
  • ओपीनियन
    • इंटरव्यू
    • मुद्दा
  • क्राइम
  • एजुकेशन
    • काम की खबरें
    • रोजगार
    • यूथ/खेल
  • लीगल
    • सुप्रीम कोर्ट
    • हाई कोर्ट
    • अन्य कोर्ट
    • लॉ वर्ल्ड
  • कारोबार
    • उद्योग
    • व्यवसाय
  • राशिफल
    • पंचांग
    • धर्म / अध्यात्म
  • कला संस्कृति
    • साहित्य
  • सोशल मीडिया
  • लाइफ स्टाइल
    • हेल्थ लाइव
    • ग्लैमर
BRBJ NewsBRBJ News
Font ResizerAa
Search

Top Stories

Explore the latest updated news!

दीपावली-छठ से पहले पत्रकार पेंशन योजना की राशि लाभुकों के खातों में ट्रांसफर हुई…सीएम सम्राट चौधरी के निदेशानुसार हर माह की 10 तारीख को पेंशन पेमेंट का निर्णय 

94 साल के मुरली मनोहर जोशी ने ऋतुराज सिन्हा से कहा, तुम्हारे पिताजी से मेरा क्या संबंध था, तुम्हें नहीं पता… तुम मेरी उम्र की चिन्ता मत करो… मैं 12 नवम्बर को पटना आ रहा हूं…! भाजपा समेत कई दलों के बड़े नेता श्राद्धकर्म और प्रार्थनासभा में पहुंचेंगे ‘अन्नपूर्णा’…! श्रद्धांजलि देने वालों का लगा है तांता…!

बिहार में उद्योगों के विकास के लिए गंभीर पहल…मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, प्रतिमाह उद्योग मंत्री एवं सचिव उद्यमियों के साथ करेंगे बैठक, बीआईए के 82 वें वार्षिक समारोह का किया शुभारंभ…जिलों में उद्योगपतियों के साथ मासिक बैठक में डीएम एवं एसपी की भागीदारी सुनिश्चित करने का दिया निर्देश…! राज्य में फार्मास्यूटिकल पॉलिसी भी तैयार…!

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US

Designed by Cotlas with love. Hosted on Host Niki

BRBJ News > खास खबर > 94 साल के मुरली मनोहर जोशी ने ऋतुराज सिन्हा से कहा, तुम्हारे पिताजी से मेरा क्या संबंध था, तुम्हें नहीं पता… तुम मेरी उम्र की चिन्ता मत करो… मैं 12 नवम्बर को पटना आ रहा हूं…! भाजपा समेत कई दलों के बड़े नेता श्राद्धकर्म और प्रार्थनासभा में पहुंचेंगे ‘अन्नपूर्णा’…! श्रद्धांजलि देने वालों का लगा है तांता…!
खास खबरपटनासियासत

94 साल के मुरली मनोहर जोशी ने ऋतुराज सिन्हा से कहा, तुम्हारे पिताजी से मेरा क्या संबंध था, तुम्हें नहीं पता… तुम मेरी उम्र की चिन्ता मत करो… मैं 12 नवम्बर को पटना आ रहा हूं…! भाजपा समेत कई दलों के बड़े नेता श्राद्धकर्म और प्रार्थनासभा में पहुंचेंगे ‘अन्नपूर्णा’…! श्रद्धांजलि देने वालों का लगा है तांता…!

By BRBJ Desk
Published: November 7, 2026
Share
SHARE

पटना : वरिष्ठ भाजपा नेता और भारत के पूर्व मानव संसाधन (शिक्षा मंत्री) मुरली मनोहर जोशी भी आगामी 12 नवम्बर, 2026 को पटना में भाजपा के वरिष्ठ नेता, संस्थापक सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय आरके सिन्हा के श्राद्धकर्म और प्रार्थना सभा में शामिल होंगे। उनके साथ ही, दिल्ली-बिहार और देश के अन्य राज्यों से भाजपा समेत अन्य दलों के प्रमुख नेता इस मौके पर ‘अन्नपूर्णा’ निवास में आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर स्वर्गीय आरके सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। स्वर्गीय आरके सिन्हा के सुपुत्र ऋतुराज सिन्हा (जो कि खुद भी वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीयस्तर के नेता हैं) ने बताया कि आदरणीय जोशीजी 94 साल के हैं। उनके अत्यधिक उम्र के मद्देनजर उन्होंने उनके पीए को फोनकर आग्रह किया था कि जोशीजी पटना आने का कष्ट ना करें, अपितु वह खुद ही दिल्ली जाकर अपनी माताजी के साथ उनसे मिल लेंगे। भावुक ऋतुराजजी ने बताया कि जवाब में खुद माननीय जोशीजी का फोन उनके पास आया और उनको पटना आने से मना करने पर उलाहना दी। कहा कि तुम्हारे पिताजी से मेरा क्या और किस तरह का संबंध था, यह तुन्हें नहीं पता…! मैं पटना आउंगा…तुम चिन्ता मत करो…! बताया कि जोशीजी 11 नवम्बर को ही पटना पहुंच जाएंगे।

What's inside ?
लालू, राबड़ी, भूपेन्द्र यादव और हिमंत बिस्व शरमा भी पटना पहुंचे शोक जतानेसभी कार्यक्रम पाटलिपुत्र स्थित ‘अन्नपूर्णा’ से संपन्न होंगे : ऋतुराजनागालैंड गवर्नर नंदकिशोर यादव, सिद्दीकी व मंगल पांडेय भी आए‘अन्नपूर्णा’ पहुंचकर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा

लालू, राबड़ी, भूपेन्द्र यादव और हिमंत बिस्व शरमा भी पटना पहुंचे शोक जताने

स्वर्गीय आरके सिन्हा का संबंध सभी दलों के नेताओं से मधुर था। राजद नेता लालू प्रसाद, पूर्व सीएम राबड़ी देवी, भाजपा नेता भूपेन्द्र यादव, असम के सीएम हिमंत बिस्व शरमा समेत कई नेता ‘अन्नपूर्णा’ पहुंचकर स्वर्गीय आरके सिन्हा के निधन पर शोक जता चुके हैं। समाजवादी नेता शिवानंद तिवारी स्वर्गीय आरके सिन्हा के बारे में सोशल मीडिया पर ‘कॉलम’ लिख चुके हैं।

सभी कार्यक्रम पाटलिपुत्र स्थित ‘अन्नपूर्णा’ से संपन्न होंगे : ऋतुराज

ऋतुराज सिन्हा ने बताया कि सभी कार्यक्रम उनके राजधानी पटना के पाटलिपुत्र स्थित ‘अन्नपूर्णा’ आवास से संपन्न होंगे। संबंधित सभी धार्मिक अनुष्ठान दोपहर 1 बजे तक पूरे कर लिए जाएंगे। इसके बाद ब्रह्मभोज के तहत प्रसाद वितरण होगा, जो शाम तक चलेगा। ऋतुराज सिन्हा ने बताया कि चूंकि अगले दिन महापर्व छठ का अनुष्ठान नहाय-खाय से शुरू हो जाएगा, लिहाजा श्राद्धकर्म और ब्रह्मभोज का कार्यक्रम निर्धारित शिड्यूल के तहत शाम तक संपन्न करने का प्रयास रहेगा।

नागालैंड गवर्नर नंदकिशोर यादव, सिद्दीकी व मंगल पांडेय भी आए

नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव, वरिष्ठ राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, विधायक गायत्री देवी और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने शनिवार 7 नवम्बर, 2026 को ‘अन्नपूर्णा’ निवास पहुंचकर स्वर्गीय आरके सिन्हा के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए सभी ने ऋतुराज सिन्हा से मुलाकात की और इस अपूरणीय क्षति पर गहरा दुख व्यक्त किया। आरके सिन्हा का निधन गत 30 अक्टूबर को नोएडा आवास पर हो गया था।

‘अन्नपूर्णा’ पहुंचकर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा

दिवंगत भाजपा नेता आरके सिन्हा को ‘अन्नपूर्णा’ पहुंचकर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। बिहार और अन्य राज्यों के विभिन्न हिस्सों से रोज लोग ‘अन्नपूर्णा’ पहुंच रहे हैं। शनिवार को भी आरा, भागलपुर, नौगछिया, औरंगाबाद, पाली, बिक्रम, फतुहा, बाढ़, बख्तियारपुर से कई लोग पहुंचे। मुलाकात के दौरान ऋतुराज सिन्हा ने इन सभी को आगामी 12 नवंबर को ‘अन्नपूर्णा’ आवास पर आयोजित होने वाले ब्रह्मभोज और प्रार्थना सभा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने उन सभी से अपने इलाके के अन्य लोगों को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्योता देने का आग्रह किया।

TAGGED:#bjp#murli-manohar-joshi#rk-sinha#rituraj-sinha#shradh-12-november#patna

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form id=4730 element_id="post-form"]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Cry0
Happy0
Joy0
Angry0
Surprise0
Previous Article बिहार में उद्योगों के विकास के लिए गंभीर पहल…मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, प्रतिमाह उद्योग मंत्री एवं सचिव उद्यमियों के साथ करेंगे बैठक, बीआईए के 82 वें वार्षिक समारोह का किया शुभारंभ…जिलों में उद्योगपतियों के साथ मासिक बैठक में डीएम एवं एसपी की भागीदारी सुनिश्चित करने का दिया निर्देश…! राज्य में फार्मास्यूटिकल पॉलिसी भी तैयार…!
Next Article दीपावली-छठ से पहले पत्रकार पेंशन योजना की राशि लाभुकों के खातों में ट्रांसफर हुई…सीएम सम्राट चौधरी के निदेशानुसार हर माह की 10 तारीख को पेंशन पेमेंट का निर्णय 
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Latest News

दीपावली-छठ से पहले पत्रकार पेंशन योजना की राशि लाभुकों के खातों में ट्रांसफर हुई…सीएम सम्राट चौधरी के निदेशानुसार हर माह की 10 तारीख को पेंशन पेमेंट का निर्णय 
November 7, 2026
बिहार में उद्योगों के विकास के लिए गंभीर पहल…मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, प्रतिमाह उद्योग मंत्री एवं सचिव उद्यमियों के साथ करेंगे बैठक, बीआईए के 82 वें वार्षिक समारोह का किया शुभारंभ…जिलों में उद्योगपतियों के साथ मासिक बैठक में डीएम एवं एसपी की भागीदारी सुनिश्चित करने का दिया निर्देश…! राज्य में फार्मास्यूटिकल पॉलिसी भी तैयार…!
November 5, 2026
ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं है… अजी, कोई चिन्ता नहीं…! बसों से बिहार अपने घर आइए…! बिहार से 155 अंतर्राज्यीय त्योहारी बसें शुरू…!! मंत्री दामोदर रावत ने दिखाई हरी झंडी…कहा, जल्द बसों की संख्या होगी 200…! प्रकाश पर्व के दौरान भी चलेगी अंतर्राज्यीय बसें…!
November 5, 2026
ट्रैफिक चालान जमा करने के लिए अब नहीं लगना होगा कतार में…छठ बाद डिजिटल पेमेंट एप से कर सकेंगे भुगतान…परिवहन विभाग ने जारी किया किया आदेश…गूगल पे से लेकर इंटरनेट बैंकिंग तक से होगा  पेमेंट…!
November 5, 2026

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
vrishin patel
लेटेस्ट न्यूजसियासतसियासी चौसर-24

अशफाक के बाद इस बड़े नेता ने भी छोड़ी राजद, लालू से मोहभंग का क्या है कारण…?

मुद्दाउद्योगकारोबारखास खबरपटनाव्यवसायसियासत

दवा किंग और होटल सम्राट में छिड़ी जंग…, कौन संभालेगा पटना के 160 साल पुराने प्रतिष्ठित संस्थान और अरबों की मिल्कयत की बागडोर…??

कला संस्कृतिपटनाब्यूरोक्रेसी

राज्यों के अधिकारियों ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता

ब्रेकिंगट्रेंडिंगपटनालेटेस्ट न्यूजसियासत

आरिफ मोहम्मद खान बने बिहार के राज्यपाल

मुद्दाखास खबरसियासी चौसर-24

जनता का मुद्दा : लोगों ने कहा, पक्का पुल नहीं तो वोट नहीं, दिखाएंगे काले झंडे

खास खबरसियासत

एआई व डिजिटल तकनीक से बिहार के विधायकों का होगा क्षमतावर्द्धन : सीएम

काम की खबरेंखास खबररियल एस्टेट

रेरा की कार्यप्रणाली पारदर्शी, सरल और डिजिटल हो, घर खरीदारों के हितों को मिले सर्वोच्च प्राथमिकता :- मुख्यमंत्री 

काम की खबरेंखास खबरसियासत

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा… बिहार में वोटर लिस्ट में सुधार का एक मौका और मिलेगा, उसके बाद मतदाता सूची फ्रीज हो जाएगी

Show More
BRBJ News

Welcome to BRBJ News , your go-to source for insightful articles on the ever-evolving worlds of technology, digital marketing, and web design. Explore our collection of expert-driven content designed to inspire, inform, and empower your journey in these dynamic fields.

  • Popular:
  • खास खबर
  • सियासत
  • पटना
  • लेटेस्ट न्यूज
  • ट्रेंडिंग
  • काम की खबरें

Important Links

  • About
  • Grievance Form
  • Grievance Report
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • GDPR Policy

User Interests

  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • Reading History

Follow us

All Rights Reserved. © BRBJ News. Design by Cotlas. Hosted on Host Niki
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.
[mc4wp_form id=4730 element_id="popup-form"]
Zero spam, Unsubscribe at any time. Read our privacy policy here.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?