By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
BRBJ News
  • About us
  • Contact
  • Grievance
Notification
  • ट्रेंडिंग
    • लेटेस्ट न्यूज
  • खास खबर
    • ब्रेकिंग
    • इनफाइट्स
    • पर्यावरण
    • घुमक्कड़ी
  • सियासत
    • सियासी चौसर-24
  • ब्यूरोक्रेसी
    • अंदरखाने
  • पटना
    • रियल एस्टेट
  • ओपीनियन
    • इंटरव्यू
    • मुद्दा
  • क्राइम
  • एजुकेशन
    • काम की खबरें
    • रोजगार
    • यूथ/खेल
  • लीगल
    • सुप्रीम कोर्ट
    • हाई कोर्ट
    • अन्य कोर्ट
    • लॉ वर्ल्ड
  • कारोबार
    • उद्योग
    • व्यवसाय
  • राशिफल
    • पंचांग
    • धर्म / अध्यात्म
  • कला संस्कृति
    • साहित्य
  • सोशल मीडिया
  • लाइफ स्टाइल
    • हेल्थ लाइव
    • ग्लैमर
BRBJ NewsBRBJ News
Font ResizerAa
Search

Top Stories

Explore the latest updated news!

‘बिहार विद्या साथी’ ऐप से बच्चों की पढ़ाई होगी आसान, छात्रों के लिये शिक्षक 24X7 ऑनलाइन होंगे उपलब्ध : मुख्यमंत्री

सीएम सम्राट ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, लगातार निगरानी का दिया निर्देश

लोकभवन मार्च में शामिल हुए पीएचडी धारक एवं शोधार्थी, किया प्रदर्शन

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US

Designed by Cotlas with love. Hosted on Host Niki

BRBJ News > खास खबर > सीएम सम्राट ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, लगातार निगरानी का दिया निर्देश
खास खबर

सीएम सम्राट ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, लगातार निगरानी का दिया निर्देश

By BRBJ Desk
Published: August 24, 2026
Share
SHARE

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज सोमवार 24 अगस्त, 2026  को गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर एवं बाढ़ की स्थिति को देखते हुए विभिन्न प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने नवगछिया राघोपुर दियारा, कोसी-गंगा संगम क्षेत्र, बेगूसराय एवं बख्तियारपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया। हवाई सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने गंगा एवं इसकी सहायक नदियों के
जलस्तर, दियारा एवं निचले इलाकों में उत्पन्न स्थिति तथा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और संवेदनशील क्षेत्रों में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहे। प्रभावित लोगों तक भोजन, पेयजल, राहत सामग्री एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं समय पर पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

मुख्य बिंदु :

मुख्यमंत्री द्वारा बंगाल सीएम से वार्ता के बाद फरक्का बराज के सभी गेट खोल दिये गये 

मुख्यमंत्री ने गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नवगछिया, राघोपुर दियारा, बेगूसराय एवं बख्तियारपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों का लिया जायजा 

हवाई सर्वेक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने भागलपुर एयरपोर्ट पर उच्च अधिकारियों के साथ बाढ़ की स्थिति, जलस्तर, राहत एवं बचाव कार्यों तथा प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की

अधिकारियों को अविलंब मरम्मत कार्य कराने तथा संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी का निर्देश दिया 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संवेदनशील एवं निचले क्षेत्रों की लगातार निगरानी, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी तथा प्रभावित लोगों तक आवश्यक सुविधाएं समय पर पहुंचाने का दिया निर्देश 

 

हवाई सर्वेक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने भागलपुर एयरपोर्ट पर उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर बाढ़ की स्थिति, जलस्तर, राहत एवं बचाव कार्यों तथा प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि तेजी से पानी का दवाब कम हो रहा है। बहुत जल्द स्थिति में सुधार होगा। आपके द्वारा पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद फरक्का बराज के सभी गेट खोल दिये गये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखी जाएं तथा राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा जलस्तर एवं बाढ़ की स्थिति में होने वाले किसी भी बदलाव की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अविलंब मरम्मती कार्य कराने तथा संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संसाधन विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहे और लगातार मॉनिटरिंग करते रहे। बाढ़ की स्थिति में प्रभावितों को एसओपी के अनुसार पूरी सहायता उपलब्ध कराते रहें। राहत और बचाव कार्य पूरी मुस्तैदी और संवेदनशीलता के साथ करें। हवाई सर्वेक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक, अभियान कुंदन कृष्णन, जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ चन्द्रशेखर सिंह, भागलपुर के प्रमण्डलीय आयुक्त  प्रेम सिंह मीणा, भागलपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विवेक कुमार, भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव सहित अन्य वरीय अधकारी मौजूद थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form id=4730 element_id="post-form"]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Cry0
Happy0
Joy0
Angry0
Surprise0
Previous Article लोकभवन मार्च में शामिल हुए पीएचडी धारक एवं शोधार्थी, किया प्रदर्शन
Next Article ‘बिहार विद्या साथी’ ऐप से बच्चों की पढ़ाई होगी आसान, छात्रों के लिये शिक्षक 24X7 ऑनलाइन होंगे उपलब्ध : मुख्यमंत्री
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Latest News

‘बिहार विद्या साथी’ ऐप से बच्चों की पढ़ाई होगी आसान, छात्रों के लिये शिक्षक 24X7 ऑनलाइन होंगे उपलब्ध : मुख्यमंत्री
August 24, 2026
लोकभवन मार्च में शामिल हुए पीएचडी धारक एवं शोधार्थी, किया प्रदर्शन
August 22, 2026
पाटलिपुत्र टाउनशिप में बिना सहमति किसी की जमीन नहीं ली जाएगी; नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा का भू-स्वामियों से वायदा
August 22, 2026
कैबिनेट के फैसले : बक्सर से भागलपुर के बीच छह लेन ग्रीनफील्ड सड़क खुद बनाएगी सरकार… जानिए कितनी होगी इसकी लम्बाई… किन जिलों से होकर गुजरेगी; इन शहरों को होगा फायदा   
August 19, 2026

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
खास खबरट्रेंडिंगलेटेस्ट न्यूजसियासत

प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ; कहा, बड़ी जिम्मेदारी  

इनफाइट्सट्रेंडिंगलीगल बैटल

बिहार स्टेट बार काउंसिल का चुनाव आज 

मुद्दाखास खबरसियासत

अन्याय : इनके फेस्टिवल की करेंगे इंटरनेशनल ब्रांडिंग, दलों को इनका वोट भी चाहिए, मगर बिहार में 30 साल से इनकी कोई नुमाइंदगी नहीं…!!

खास खबरसियासत

सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दीपक प्रकाश को दिलाई विधान पार्षद की शपथ

खास खबरट्रेंडिंगलेटेस्ट न्यूजसियासत

भाजपा : नितिन नवीन की नई राष्ट्रीय टीम में बिहार से सिद्धार्थ शंभु, शिवेश राम  व ऋतुराज सिन्हा  को मौका; मंगल पांडेय का नाम नहीं होना चर्चा में

खास खबरट्रेंडिंगलेटेस्ट न्यूजसियासत

घुसपैठियों को देश से बाहर निकाल कर रहेंगे : पीएम मोदी

ओपीनियनखास खबरट्रेंडिंगलेटेस्ट न्यूजसियासत

धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब आगे क्या…? सिस्टम और स्ट्राइक को लेकर तैरते सवाल…!!!  

काम की खबरेंखास खबरपटनामुद्दारियल एस्टेट

सीएम ने भी कर दी गोला रोड के चौड़ीकरण की घोषणा, कुछ ही दिनों में पूरी होंगी ये प्रक्रियाएं और फिर शुरू होगा … अतिक्रमणकारियों की उड़ी नींद …… 2

Show More
BRBJ News

Welcome to BRBJ News , your go-to source for insightful articles on the ever-evolving worlds of technology, digital marketing, and web design. Explore our collection of expert-driven content designed to inspire, inform, and empower your journey in these dynamic fields.

  • Popular:
  • खास खबर
  • सियासत
  • पटना
  • ट्रेंडिंग
  • लेटेस्ट न्यूज
  • काम की खबरें

Important Links

  • About
  • Grievance Form
  • Grievance Report
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • GDPR Policy

User Interests

  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • Reading History

Follow us

All Rights Reserved. © BRBJ News. Design by Cotlas. Hosted on Host Niki
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.
[mc4wp_form id=4730 element_id="popup-form"]
Zero spam, Unsubscribe at any time. Read our privacy policy here.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?