By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
BRBJ News
  • About us
  • Contact
  • Grievance
Notification
  • ट्रेंडिंग
    • लेटेस्ट न्यूज
  • खास खबर
    • ब्रेकिंग
    • इनफाइट्स
    • पर्यावरण
    • घुमक्कड़ी
  • सियासत
    • सियासी चौसर-24
  • ब्यूरोक्रेसी
    • अंदरखाने
  • पटना
    • रियल एस्टेट
  • ओपीनियन
    • इंटरव्यू
    • मुद्दा
  • क्राइम
  • एजुकेशन
    • काम की खबरें
    • रोजगार
    • यूथ/खेल
  • लीगल
    • सुप्रीम कोर्ट
    • हाई कोर्ट
    • अन्य कोर्ट
    • लॉ वर्ल्ड
  • कारोबार
    • उद्योग
    • व्यवसाय
  • राशिफल
    • पंचांग
    • धर्म / अध्यात्म
  • कला संस्कृति
    • साहित्य
  • सोशल मीडिया
  • लाइफ स्टाइल
    • हेल्थ लाइव
    • ग्लैमर
BRBJ NewsBRBJ News
Font ResizerAa
Search

Top Stories

Explore the latest updated news!

‘बिहार विद्या साथी’ ऐप से बच्चों की पढ़ाई होगी आसान, छात्रों के लिये शिक्षक 24X7 ऑनलाइन होंगे उपलब्ध : मुख्यमंत्री

सीएम सम्राट ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, लगातार निगरानी का दिया निर्देश

लोकभवन मार्च में शामिल हुए पीएचडी धारक एवं शोधार्थी, किया प्रदर्शन

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US

Designed by Cotlas with love. Hosted on Host Niki

BRBJ News > एजुकेशन > ‘बिहार विद्या साथी’ ऐप से बच्चों की पढ़ाई होगी आसान, छात्रों के लिये शिक्षक 24X7 ऑनलाइन होंगे उपलब्ध : मुख्यमंत्री
एजुकेशनखास खबरट्रेंडिंगलेटेस्ट न्यूज

‘बिहार विद्या साथी’ ऐप से बच्चों की पढ़ाई होगी आसान, छात्रों के लिये शिक्षक 24X7 ऑनलाइन होंगे उपलब्ध : मुख्यमंत्री

By BRBJ Desk
Published: August 24, 2026
Share
SHARE

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज 24 अगस्त, 2026 को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों में 24×7, 1:1 इंटरैक्टिव प्लेटफार्म ‘बिहार विद्या साथी’ शुरू की। ‘बिहार विद्या साथी’ ऐप के शुरुआत के मौके पर सीएम ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सही मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। ‘बिहार विद्या साथी’ के माध्यम से विद्यार्थी जब चाहें, जहाँ से चाहें, अपनी पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे।

 

मुख्य बिन्दु :

कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए 24×7 निःशुल्क लाइव शिक्षा उपलब्ध, विद्यार्थियों को अपने पसंद के शिक्षक से पढ़ने की सुविधा

38 जिलों के 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूलों के करीब 3 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

24×7 वन-टू-वन लाइव ट्यूटर सपोर्ट के लिए 75 हजार शिक्षक उपलब्ध

पढ़ाई के दौरान पाठ से जुड़ी किसी भी समस्या का मुफ्त एवं तुरंत हल, अनलिमिटेड पढ़ाई की सुविधा

AI टूल्स के माध्यम से कांसेप्ट लर्निंग की व्यवस्था

बिहार बोर्ड, JEE एवं NEET की तैयारी के साथ AI आधारित डिजिटल अध्ययन सामग्री की सुविधा

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के 38 जिलों के 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों से शुरू हो रही इस पहल से लगभग 3 लाख विद्यार्थियों को इसका सीधा लाभमिलेगा। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 24X7 लाइव शिक्षक उपलब्ध रहेंगे। विद्यार्थी अपनी आवश्यकता और पसंद के अनुसार शिक्षक का चयन कर उनसे वन-टू-वन संवाद के माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे। कहा कि 75 हजार शिक्षक विद्यार्थियों को व्यक्तिगत शैक्षणिक सहयोग प्रदान करेंगे। कक्षा 9वीं-10वीं के विद्यार्थियों के लिये सभी विषय तथा कक्षा 11वीं-12वीं के विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को लाइव ट्यूटर सपोर्ट के साथ बिहार बोर्ड, JEE व NEET की तैयारी के लिए डिजिटल अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक AI टूल्स के माध्यम से विद्यार्थियों की कॉन्सेप्ट लर्निंग को और बेहतर बनाया जाएगा तथा उन्हें असीमित अध्ययन एवं अभ्यास की सुविधा मिलेगी। 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों से शुरू की जा रही यह व्यवस्था आगे राज्य के अन्य विद्यालयों तक भी विस्तारित की जाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि यह एक अच्छी शुरुआत है। इसका भरपूर लाभ उठाएं, अपनी जिज्ञासाओं का समाधान करें और ज्ञान एवं कौशल के माध्यम से अपने जीवन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि विद्यार्थी जहाँ भी हो, जब भी पढ़ें, उनके सवाल का जवाब और शिक्षक का सहयोग हमेशा उसके साथ हो। आज के इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को शुभकामनायें देता हूँ और उम्मीद करता हूँ कि आप इस प्लेटफार्म का उपयोग करते हुये अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता को मजबूत करेंगे और जीवन को उन्नत बनायेंगे।

कार्यक्रम के दौरान ‘बिहार विद्या साथी’ ऐप पर आधारित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम में राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, शास्त्रीनगर की छात्रायें जाहन्वी एवं जिया ने इस ऐप के प्रयोग का डेमो दिखाया और इससे हो रही सुविधाओं एवं लाभ के बारे में जानकारी दी तथा मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। बैठक में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी व बिजेन्द्र प्रसाद यादव, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एसएम सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे। वीडियो कांफ्रेंसिंग से सभी जिलों के डीएम एवं विद्यार्थी जुड़े हुये थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form id=4730 element_id="post-form"]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Cry0
Happy0
Joy0
Angry0
Surprise0
Previous Article सीएम सम्राट ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, लगातार निगरानी का दिया निर्देश
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Latest News

सीएम सम्राट ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, लगातार निगरानी का दिया निर्देश
August 24, 2026
लोकभवन मार्च में शामिल हुए पीएचडी धारक एवं शोधार्थी, किया प्रदर्शन
August 22, 2026
पाटलिपुत्र टाउनशिप में बिना सहमति किसी की जमीन नहीं ली जाएगी; नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा का भू-स्वामियों से वायदा
August 22, 2026
कैबिनेट के फैसले : बक्सर से भागलपुर के बीच छह लेन ग्रीनफील्ड सड़क खुद बनाएगी सरकार… जानिए कितनी होगी इसकी लम्बाई… किन जिलों से होकर गुजरेगी; इन शहरों को होगा फायदा   
August 19, 2026

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
एजुकेशन

बिहार के तीन जिलों के डीईओ और डीपीओ से जवाब तलब

एजुकेशनकाम की खबरेंखास खबरब्यूरोक्रेसीयूथ/खेल

नेतागिरी करने वाले ‘गुरूजी’ की अब खैर नहीं, अल्टीमेटम के बाद ट्रांसफर… एसीएस डा. एस सिद्धार्थ की तैयारी पर कैबिनेट की मुहर

kk pathak
एजुकेशनकाम की खबरेंखास खबरट्रेंडिंगपटनालेटेस्ट न्यूज

ठंड पर विभाग व जिला प्रशासन में तल्खी, मंगलवार से खुल सकते हैं पटना के स्कूल

मुद्दाखास खबरलेटेस्ट न्यूजसियासत

शक्ति प्रदर्शन : कांग्रेस ने बिहार चुनाव से पहले आरक्षण पर खेला बड़ा दांव

खास खबरइनफाइट्ससियासत

नीतीश फिर भाजपा के ‘बड़े भाई’ की भूमिका में…!! एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर सब ठीक नहीं

chirag
खास खबरट्रेंडिंगसियासी चौसर-24

चिराग ने घोषित किए उम्मीदवार, तीन नए चेहरे, तीन रेस से बाहर

यूथ/खेलएजुकेशनपटनारोजगार

बिहार सरकार कर्नाटक में 100 फीसदी स्थानीय आरक्षण का बुलंद विरोध करे

ट्रेंडिंगपटनासियासत

मुख्यमंत्री को नववर्ष की बधाई एवं शुभकामना देने बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

Show More
BRBJ News

Welcome to BRBJ News , your go-to source for insightful articles on the ever-evolving worlds of technology, digital marketing, and web design. Explore our collection of expert-driven content designed to inspire, inform, and empower your journey in these dynamic fields.

  • Popular:
  • खास खबर
  • सियासत
  • पटना
  • ट्रेंडिंग
  • लेटेस्ट न्यूज
  • काम की खबरें

Important Links

  • About
  • Grievance Form
  • Grievance Report
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • GDPR Policy

User Interests

  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • Reading History

Follow us

All Rights Reserved. © BRBJ News. Design by Cotlas. Hosted on Host Niki
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.
[mc4wp_form id=4730 element_id="popup-form"]
Zero spam, Unsubscribe at any time. Read our privacy policy here.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?