पटना : बिहार में शिक्षकों के तबादले को लेकर चल रही कई तरह की चर्चाओं के बीचब शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दावा किया है कि राज्य के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी। शिक्षकों का तबादला पोर्टल के माध्यम से और शिक्षक स्थानांतरण नियमावली के आधार पर ही किया जाएगा। किसी की पैरवी नहीं सुनी जाएगी और किसी को भी भेदभाव का आरोप लगाने का मौका नहीं दिया जाएगा। शिक्षा विभाग स्थानांतरण प्रक्रिया को निष्पक्ष और नियमों के अनुरूप पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री तिवारी ने 11 अगस्त, 2026 मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि उत्तर प्रदेश के मूल निवासी जो शिक्षक बिहार के स्कूलों में पढ़ा रहे हैं, उनके साथ किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जाएगा।
कहा, नहीं होगा किसी के साथ कोई भेदभाव, नियमावली के आधार पर ही स्थानांतरण
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने यूपी के शिक्षक हमारे लिए पूजनीय हैं। वे हमारे बच्चों का भविष्य गढ़ रहे हैं। स्थानांतरण प्रक्रिया में हम उनके साथ किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होने देंगे। शिक्षा मंत्री ने उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थानांतरण प्रक्रिया में किसी की सिफारिश या पैरवी के आधार पर निर्णय नहीं लिया जाएगा। सभी शिक्षकों का स्थानांतरण निर्धारित नियमों और तय प्रक्रिया के अनुसार ही होगा। गौरतलब है कि कई शिक्षक नेता और विधान पार्षद इस तबादले को लेकर जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) पर सवाल उठा रहे हैं।