By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
BRBJ News
  • About us
  • Contact
  • Grievance
Notification
  • ट्रेंडिंग
    • लेटेस्ट न्यूज
  • खास खबर
    • ब्रेकिंग
    • इनफाइट्स
    • पर्यावरण
    • घुमक्कड़ी
  • सियासत
    • सियासी चौसर-24
  • ब्यूरोक्रेसी
    • अंदरखाने
  • पटना
    • रियल एस्टेट
  • ओपीनियन
    • इंटरव्यू
    • मुद्दा
  • क्राइम
  • एजुकेशन
    • काम की खबरें
    • रोजगार
    • यूथ/खेल
  • लीगल
    • सुप्रीम कोर्ट
    • हाई कोर्ट
    • अन्य कोर्ट
    • लॉ वर्ल्ड
  • कारोबार
    • उद्योग
    • व्यवसाय
  • राशिफल
    • पंचांग
    • धर्म / अध्यात्म
  • कला संस्कृति
    • साहित्य
  • सोशल मीडिया
  • लाइफ स्टाइल
    • हेल्थ लाइव
    • ग्लैमर
BRBJ NewsBRBJ News
Font ResizerAa
Search

Top Stories

Explore the latest updated news!

महामहिम गवर्नर साहब…और माननीय मुख्यमंत्री जी…! वर्ल्ड क्लास नए पीएमसीएच में करोड़ों की लागत से बने अपने वीवीआईपी सुपर डीलक्स सुईट्स में भी कभी चरण रज गिराइए…तमाम अत्याधुनिक मेडिकल फैसिलिटीज से लैस दोनों विशाल-भव्य सुईट्स में कभी रूटीन चेकअप के बहाने ही पधारिए तो सही, ताकि सिस्टम सुधरे…आप आएंगे तो शायद आम मरीजों के लिए भी यहां की चिकित्सकीय सुविधा दुरुस्त हो जाए…!!! 

आपके लोकप्रिय व निष्पक्ष न्यूज पोर्टल BRBJ News पर पीएमसीएच को लेकर लगातार आ रही खबरों का बड़ा असर : स्वास्थ्य सचिव ने किया पीएमसीएमएच का दौरा…! दिए कई अहम निर्देश…NMC गाइडलाइन के तहत सुविधाएं विकासित करने पर दिया जोर…!! 

नए पीएमसीएच में आईसीयू के अलावा प्राइवेट/डीलक्स रूम का लाभ मरीजों को नहीं मिलने पर मौजूदा अधीक्षक ने गिनाईं व्यवस्थागत परेशानियां…लेकिन, BRBJ News का मानना है कि मजबूत Will Power व इन कुछ Adjustment से आसानी से दूर हो सकती हैं ये दिक्कतें…!!!

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US

Designed by Cotlas with love. Hosted on Host Niki

BRBJ News > खास खबर > विधानसभा समितियों के सवालों पर सरकार से देर से जवाब मिलने पर सभापतियों ने जताई चिंता
खास खबरसियासत

विधानसभा समितियों के सवालों पर सरकार से देर से जवाब मिलने पर सभापतियों ने जताई चिंता

By BRBJ Desk
Published: July 27, 2026
Share
SHARE

पटना : आज 27 जुलाई 2026, सोमवार को विस वाचनालय कक्ष में अध्यक्ष डा. प्रेम कुमार ने  बिहार विधान सभा की सभी समितियों की समीक्षा बैठक की। अध्यक्ष ने कहा कि आज की इस बैठक का उद्देश्य केवल औपचारिकता निभाना नहीं, बल्कि हमारी संसदीय समितियों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं परिणामोन्मुखी बनाना है। संसदीय समितियां विधायिका की वे इकाइयां हैं जिनके माध्यम से सदन का सामूहिक विवेक कार्यपालिका की गतिविधियों की गहन समीक्षा करता है, इसलिए इनकी कार्यप्रणाली जितनी सुदृढ़ होगी, हमारा लोकतंत्र उतना ही सशक्त होगा। इस बैठक में विस समितियों के सभापति ने अपनी अपनी समिति के सवालों का विभाग द्वारा देर से जवाब देने पर अपनी चिंता जताई।

बैठक में उठाए गए मुद्दों पर सभापति ने लिया संज्ञान

बैठक में सभी समिति के सभापति ने अपनी-अपनी समिति के उद्देश्यों के क्रियान्वयन में आ रही कठिनाइयों एवं समिति की कार्य प्रणाली को बेहतर करने के सन्दर्भ में अपने विचार रखे। इस दौरान कुछ मुद्दे सामान्य रहे जैसे समिति की किसी एक दिन की बैठक में एक साथ कई विभागों को न बुलाया जाना ; समिति के विचारों एवं निदेशों को अनुशंसा के माध्यम से ही प्रतिवेदन में विधिवत अंकित किया जाना ;राज्य के अंदर स्थल अध्ययन यात्रा में जिन विषयों पर चर्चा की जानी है, उनसे संबंधित एक विस्तृत प्रश्नावली पूर्व में ही तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा जाना; एक समय में राज्य के अंदर और राज्य के बाहर दो-दो से अधिक समितियाँ यात्रा पर न जाना; एक समिति को दो अध्ययन दलों से अधिक में विभक्त होकर यात्रा न जाना; सभा सचिवालय के पदाधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा तैयार प्रतिवेदन पर सभी सभापति द्वारा प्रतिवेदन के अनुशंसा भाग की गहन समीक्षा स्वयं किया जाना इत्यादि। अध्यक्ष ने उक्त विषयों पर संज्ञान लेते हुए कहा कि जो मामले उनके अधिकार क्षेत्र में आते हैं , उन सब मामलों का एजेंडा तैयार कर सभा सचिवालय के पदाधिकारी यथाशीघ्र अनुमोदन प्राप्त कर उसे लागू करें।  इसके इतर जो भी मामले बिहार सरकार के अधीन हैं , उनका एजेंडा तैयार कर 01 माह के अंदर मुख्य सचिव एवं विकास आयुक्त के साथ बैठक कर उनका भी समाधान किया जायेगा।

विधान सभा उपाध्यक्ष और समितियों के सभापति रहे मौजूद

बैठक में बिहार विस उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, समितियों के सभापति में भाई बीरेंद्र, लोक लेखा समिति, मंगल पांडे, प्राक्कलन समिति, हरिनारायण सिंह, सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति, रेणु देवी, बिहार विरासत विकास समिति, मनोहर प्रसाद सिंह, प्रत्यायुक्त विधान समिति, अश्वमेध देवी, महिला एवं बाल विकास समिति, अख्तरूल ईमान, अल्पसंख्यक कल्याण समिति, ज्योति देवी, पुस्तकालय समिति, नागेन्द्र चन्द्रवंशी, आवास समिति, जनक सिंह, याचिका समिति, दुलाल चंद्र गोस्वामी,  जिला परिषद् एवं पंचायती राज समिति, संतोष कुमार निराला, अनुसूचित जाति – अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति, सिद्धार्थ सौरभ, निवेदन समिति, कृष कुमार मंटू, आचार समिति, फैसल रहमान, गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति, अवधेश सिंह, पर्यावरण संरक्षण व प्रदूषण नियंत्रण समिति, मिथुन कुमार, कृषि उद्योग विकास समिति, मनोरंजन सिंह, पर्यटन उद्योग संबंधी समिति, माधव आनंद, शून्यकाल समिति व निशा सिंह, कारा सुधार समिति  सहित सभासचिवालय के वरीय अफसर उपस्थित रहे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form id=4730 element_id="post-form"]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Cry0
Happy0
Joy0
Angry0
Surprise0
Previous Article माननीय खेलेंगे बैडमिंटन, बिलियर्ड और टेबल टेनिस; परिजन भी उठा सकेंगे जिम, पिलाटेस, योगा और मेडिटेशन सेंटर का लाभ
Next Article करोड़ो का टैक्स यूपी में भरने वाले प्रशांत किशोर बात बिहार की करते हैं: ऋतुराज सिन्हा

Latest News

महामहिम गवर्नर साहब…और माननीय मुख्यमंत्री जी…! वर्ल्ड क्लास नए पीएमसीएच में करोड़ों की लागत से बने अपने वीवीआईपी सुपर डीलक्स सुईट्स में भी कभी चरण रज गिराइए…तमाम अत्याधुनिक मेडिकल फैसिलिटीज से लैस दोनों विशाल-भव्य सुईट्स में कभी रूटीन चेकअप के बहाने ही पधारिए तो सही, ताकि सिस्टम सुधरे…आप आएंगे तो शायद आम मरीजों के लिए भी यहां की चिकित्सकीय सुविधा दुरुस्त हो जाए…!!! 
September 10, 2026
आपके लोकप्रिय व निष्पक्ष न्यूज पोर्टल BRBJ News पर पीएमसीएच को लेकर लगातार आ रही खबरों का बड़ा असर : स्वास्थ्य सचिव ने किया पीएमसीएमएच का दौरा…! दिए कई अहम निर्देश…NMC गाइडलाइन के तहत सुविधाएं विकासित करने पर दिया जोर…!! 
September 8, 2026
नए पीएमसीएच में आईसीयू के अलावा प्राइवेट/डीलक्स रूम का लाभ मरीजों को नहीं मिलने पर मौजूदा अधीक्षक ने गिनाईं व्यवस्थागत परेशानियां…लेकिन, BRBJ News का मानना है कि मजबूत Will Power व इन कुछ Adjustment से आसानी से दूर हो सकती हैं ये दिक्कतें…!!!
September 8, 2026
स्वास्थ्य मंत्री निशांत जी…! अपने पिता के इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर जरा मुलाहज़ा फरमाइए…!! पीएमसीएम के इन अत्याधुनिक सुविधाओं का जब कोई उपयोग ही नहीं हो रहा तो क़रोड़ों खर्च करके इन्हें बनाया क्यों गया…!!! क्या यह सरकारी खजाने का अपव्यय नहीं…!!! लोग इसे निजी हॉस्पीटल्स के दबाव की साजिश व आपके विभाग की लापरवाही मान रहे…!!!!
September 6, 2026

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
एजुकेशनखास खबर

वित्तीय अनियमितता के आरोप में सहायक शिक्षक निलंबित; स्कूल के खातों से एक करोड़ से अधिक की निकासी का आरोप

कला संस्कृतिखास खबरट्रेंडिंगधर्म / अध्यात्मपटना

वरिष्ठ आईएएस कपल सिद्धार्थ और विजयलक्ष्मी ने किया महापर्व छठ का अनुष्ठान

कारोबारखास खबर

61 की उम्र में भी गजब की चुस्ती-फुर्ती… जानिए, नीता अंबानी की फिटनेस का राज

कारोबारखास खबरमुद्दारियल एस्टेट

आखिर इतना महंगा क्यों है पटना

खास खबरसियासत

लोजपा (रा) ने 15 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की… फतुहा से रूपा, महुआ से संजय, बोचहां से बेबी और चेनारी से मुरारी को उतारा

jdu office
खास खबरपटनासियासत

जदयू प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्ट की सूची पर बवाल, काटे गए नाम फिर जोड़े गए

पटनासियासत

वार्ड-पंचायत स्तर पर जातीय सर्वे के विस्तृत आंकड़े जारी करे नीतीश  सरकार : मोदी

यूथ/खेलसियासत

डोमिसाइल नीति पर तेजस्वी की दोहरी सोच बेनकाब : ऋतुराज सिन्हा

Show More
BRBJ News

Welcome to BRBJ News , your go-to source for insightful articles on the ever-evolving worlds of technology, digital marketing, and web design. Explore our collection of expert-driven content designed to inspire, inform, and empower your journey in these dynamic fields.

  • Popular:
  • खास खबर
  • सियासत
  • पटना
  • लेटेस्ट न्यूज
  • ट्रेंडिंग
  • काम की खबरें

Important Links

  • About
  • Grievance Form
  • Grievance Report
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • GDPR Policy

User Interests

  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • Reading History

Follow us

All Rights Reserved. © BRBJ News. Design by Cotlas. Hosted on Host Niki
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.
[mc4wp_form id=4730 element_id="popup-form"]
Zero spam, Unsubscribe at any time. Read our privacy policy here.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?