By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
BRBJ News
  • About us
  • Contact
  • Grievance
Notification
  • ट्रेंडिंग
    • लेटेस्ट न्यूज
  • खास खबर
    • ब्रेकिंग
    • इनफाइट्स
    • पर्यावरण
    • घुमक्कड़ी
  • सियासत
    • सियासी चौसर-24
  • ब्यूरोक्रेसी
    • अंदरखाने
  • पटना
    • रियल एस्टेट
  • ओपीनियन
    • इंटरव्यू
    • मुद्दा
  • क्राइम
  • एजुकेशन
    • काम की खबरें
    • रोजगार
    • यूथ/खेल
  • लीगल
    • सुप्रीम कोर्ट
    • हाई कोर्ट
    • अन्य कोर्ट
    • लॉ वर्ल्ड
  • कारोबार
    • उद्योग
    • व्यवसाय
  • राशिफल
    • पंचांग
    • धर्म / अध्यात्म
  • कला संस्कृति
    • साहित्य
  • सोशल मीडिया
  • लाइफ स्टाइल
    • हेल्थ लाइव
    • ग्लैमर
BRBJ NewsBRBJ News
Font ResizerAa
Search

Top Stories

Explore the latest updated news!

शानदार बिल्डिंग के भ्रम में ना पड़ें…पीएमसीएच जाने से पहले हो जाइए सावधान…!! वरना झेलनी पड़ेगी ये जलालत…!!!

नीतीश कुमार के इस महत्वाकांक्षी ड्रीम प्रोजेक्ट में 1 बेड की कीमत 1 करोड़…!! जानिए…5,544 करोड़ के 5462 शैय्या वाले दुनिया के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच के पुनर्निर्माण की हकीकत और फसाना…!!!

कैबिनेट का फैसला – 3 : नगर निकायों को अब उनके प्रदर्शन के आधार पर मिलेगी राशि, 9 हजार 169 करोड़ की स्वीकृति

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US

Designed by Cotlas with love. Hosted on Host Niki

BRBJ News > एजुकेशन > बिहार के बच्चों को ज्ञान के साथ संस्कार व राष्ट्र निर्माण की शिक्षा देने वाले 551 सरस्वती विद्या निकेतन का किया सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन, ‘दिनकर’ के नाम पर बेगूसराय में बनेगा विवि
एजुकेशनखास खबरट्रेंडिंगलेटेस्ट न्यूज

बिहार के बच्चों को ज्ञान के साथ संस्कार व राष्ट्र निर्माण की शिक्षा देने वाले 551 सरस्वती विद्या निकेतन का किया सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन, ‘दिनकर’ के नाम पर बेगूसराय में बनेगा विवि

By BRBJ Desk
Published: July 19, 2026
Share
SHARE

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज 19 जुलाई रविवार को बेगूसराय स्थित आईओसीएल स्टेडियम में आयोजित समारोह में बिहार के ‘551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय)’ का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य ऐसा शिक्षण वातावरण तैयार करना है, जहां प्रत्येक बच्चे को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण, तकनीक आधारित एवं संस्कारयुक्त शिक्षा उपलब्ध हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है कि एक दिन में 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) खोले जा रहे हैं। इसमें 4 लाख बच्चे पढ़ेंगे। मॉडल स्कूल बच्चों के बेहतर भविष्य का मजबूत आधार बनेगा। यह केवल नए विद्यालय नहीं हैं, बल्कि बिहार की नई शिक्षा नीति और विकसित बिहार के संकल्प के मजबूत आधार हैं। इन विद्यालयों के माध्यम से विद्यार्थियों में ज्ञान, संस्कार, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना का विकास होगा। कार्यक्रम के दौरान सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) पर आधारित लघु फिल्म मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शित की गयी। इस मौके पर सीएम ने कहा कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ जी की जन्मभूमि बेगूसराय में उनके नाम पर एक विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। यह विवि उच्च शिक्षा, शोध, साहित्य एवं भारतीय चिंतन का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। यह आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रकवि के विचारों, साहित्यिक विरासत से जोड़ेगा।

What's inside ?
‘बिहार पढ़ेगा, तब बिहार आगे बढ़ेगा’ का संकल्पसिमरिया में 10 एकड़ भूमि पर भगवान श्रीवेंकटेश्वर (तिरुपति) मंदिर’ की स्थापना होगीसिमरिया से भागलपुर तक गंगा के किनारे ‘मरीन ड्राइव’ का निर्माण कराया जाएगाबागमती-बूढ़ी गंडक रिवर लिंक योजना के तहत बेलवा-मीनापुर चैनल का लोकार्पणगिरिराज सिंह और विजय कुमार चौधरी भी रहे मौजूद

‘बिहार पढ़ेगा, तब बिहार आगे बढ़ेगा’ का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की सोच है कि ‘बिहार पढ़ेगा, तब बिहार आगे बढ़ेगा।’ इसी संकल्प को साकार करने के लिए विद्यालयी शिक्षा में व्यापक सुधार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब सरकारी विद्यालयों में भी निजी विद्यालयों के समान गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण विकसित किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को भी समान अवसर प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हाल ही में ‘बिहार स्कूल लाइव क्लासेज’ की शुरुआत की है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को राज्य के उत्कृष्ट शिक्षकों से ऑनलाइन अध्ययन का अवसर मिल रहा है। 15 अगस्त से ‘FILO App’ के माध्यम से लाइव एवं इंटरैक्टिव कक्षाओं की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। इस एप के माध्यम से बच्चे कभी भी लाइव क्लासेज की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। चयनित विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल स्टूडियो, आधुनिक प्रयोगशालाएं तथा NEET, JEE सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष व्यवस्था विकसित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य बिहार के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर नहीं रहने देना है।

सिमरिया में 10 एकड़ भूमि पर भगवान श्रीवेंकटेश्वर (तिरुपति) मंदिर’ की स्थापना होगी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बेगूसराय एवं बिहार के समग्र विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। बेगूसराय में 10 एकड़ भूमि पर भगवान श्री वेंकटेश्वर (तिरुपति) मंदिर की स्थापना की जाएगी। यह मंदिर धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बनने के साथ-साथ पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति देगा।

सिमरिया से भागलपुर तक गंगा के किनारे ‘मरीन ड्राइव’ का निर्माण कराया जाएगा

उन्होंने कहा कि सिमरिया से भागलपुर तक गंगा नदी के किनारे मरीन ड्राइव का निर्माण कराया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से पर्यटन, आवागमन और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी तथा गंगा तट के विकास को भी गति प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे के निर्माण से बिहार की संपर्क व्यवस्था को नई गति मिलेगी। इस परियोजना के पूर्ण होने पर बेगूसराय, मुंगेर सहित इस क्षेत्र के लोग कोलकाता की दूरी लगभग पाँच घंटे में तय कर सकेंगे। इससे उद्योग, व्यापार, कृषि, परिवहन एवं निवेश को व्यापक बढ़ावा मिलेगा और राज्य के आर्थिक विकास को नई दिशा प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व बेगूसराय प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) के रूप में चयनित बी०पी० इंटर स्कूल, बेगूसराय का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया।

बागमती-बूढ़ी गंडक रिवर लिंक योजना के तहत बेलवा-मीनापुर चैनल का लोकार्पण

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आज शिवहर में बागमती-बूढ़ी गंडक रिवर लिंक योजना के अन्तर्गत बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल का लोकार्पण किया गया है। अब बूढ़ी गंडक में बागमती का पानी आयेगा। नदी जोड़ो योजना का काम शुरू हो गया है, इससे समृद्धि का रास्ता बनेगा।

गिरिराज सिंह और विजय कुमार चौधरी भी रहे मौजूद

कार्यक्रम को केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बेगूसराय जिले के प्रभारी मंत्री सह सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार एवं विधायक कुंदन कुमार ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में विधायक सुरेंद्र मेहता, रजनीश कुमार, नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह, अभिषेक आनंद, विधान पार्षद सर्वेश कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, महापौर पिंकी देवी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन, बेगूसराय प्रक्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा, बेगूसराय के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्रायें एवं आमजन उपस्थित थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form id=4730 element_id="post-form"]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Cry0
Happy0
Joy0
Angry0
Surprise0
Previous Article शिक्षकों के लिए बड़ी खबर : 29 से खुलेगा स्थानांतरण पोर्टल, 5 तक कर सकेंगे आवेदन
Next Article सोमनाथ रवाना हुए 1,150 ‘विशिष्ट यात्री’, बिहार की आस्था का प्रतीक कलश और स्वाभिमान ध्वज देकर सीएम सम्राट ने पाटलिपुत्र जंक्शन से ट्रेन को दिखाई हरी झंडी 

Latest News

शानदार बिल्डिंग के भ्रम में ना पड़ें…पीएमसीएच जाने से पहले हो जाइए सावधान…!! वरना झेलनी पड़ेगी ये जलालत…!!!
September 5, 2026
नीतीश कुमार के इस महत्वाकांक्षी ड्रीम प्रोजेक्ट में 1 बेड की कीमत 1 करोड़…!! जानिए…5,544 करोड़ के 5462 शैय्या वाले दुनिया के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच के पुनर्निर्माण की हकीकत और फसाना…!!!
September 4, 2026
कैबिनेट का फैसला – 3 : नगर निकायों को अब उनके प्रदर्शन के आधार पर मिलेगी राशि, 9 हजार 169 करोड़ की स्वीकृति
September 2, 2026
कैबिनेट का फैसला–2 : पटना के बेली रोड से हटेगा अतिक्रमण, जानिए कहां’ लगेगा ग्रिल… कितना चौड़ा हो जाएगा…?
September 2, 2026

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
यूथ/खेलकला संस्कृतिखास खबर

जब सीमा पर तिरंगा शान से लहराता है तो दुश्मनों की रूह कांप उठती है : राज्यपाल

क्राइम स्टोरीखास खबरपटना

पटना समेत बिहार के सुपारी किलरों की तैयार होगी कुंडली

यूथ/खेलखास खबर

खेल को बढावा, खिलाडि़यों को मौका; पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप में 651 एकड़ में बनेगा स्पोर्ट्स हब

इनफाइट्सट्रेंडिंगसियासी चौसर-24

रामविलास पासवान ने मुझे हाजीपुर का उत्तराधिकारी बनाया : पारस

ट्रेंडिंग

राजगीर में जरासंध महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री

काम की खबरेंब्यूरोक्रेसीलेटेस्ट न्यूज

स्वीकृत निजी नलकूपों के लिए जल्द राशि मिलेगी : सचिव

cm anganbadi gift
काम की खबरेंट्रेंडिंगपटना

आंगनबाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं को सीएम का बड़ा तोहफा

एजुकेशनयूथ/खेललेटेस्ट न्यूज

सख्ती : मनमानी में शिक्षक निलम्बित, लापरवाही में साधानसेवी कार्यमुक्त  

Show More
BRBJ News

Welcome to BRBJ News , your go-to source for insightful articles on the ever-evolving worlds of technology, digital marketing, and web design. Explore our collection of expert-driven content designed to inspire, inform, and empower your journey in these dynamic fields.

  • Popular:
  • खास खबर
  • सियासत
  • पटना
  • ट्रेंडिंग
  • लेटेस्ट न्यूज
  • काम की खबरें

Important Links

  • About
  • Grievance Form
  • Grievance Report
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • GDPR Policy

User Interests

  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • Reading History

Follow us

All Rights Reserved. © BRBJ News. Design by Cotlas. Hosted on Host Niki
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.
[mc4wp_form id=4730 element_id="popup-form"]
Zero spam, Unsubscribe at any time. Read our privacy policy here.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?