पटना। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा घोषित नई राष्ट्रीय टीम में बिहार को महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है। बिहार से सिद्धार्थ शंभु को राष्ट्रीय मंत्री, राज्यसभा सांसद शिवेश राम को अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा ऋतुराज सिन्हा को प्रकोष्ठ सह-संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। आज सोमवार 17 अगस्त, 2026 को जारी नई टीम की सूची में बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े को पुनः राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। वहीं, ऋतुराज सिन्हा पिछली नेशनल टीम में राष्ट्रीय मंत्री थे। वहीं, इस टीम में मंगल पांडेय का नाम नहीं होना सियासी दायरे में चर्चा का विषय बना हुआ है। गौरतलब है कि बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को सीवान से विधायक का चुनाव जीतने के बाद भी इस बार मंत्री नहीं बनाया गया था। लोगों को लग रहा था कि श्री पांडेय को पार्टी द्वारा संभवत: संगठन में किसी प्रमुख ओहदे की जिम्मेदारी दी जाएगी। मगर, ऐसा नहीं हुआ। इसको लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं।

मंगल पांडेय
बिहार प्रभारी विनोद तावड़े पुनः राष्ट्रीय महामंत्री बने

विनोद तावड़े
आज सोमवार 17 अगस्त, 2026 को जारी नई टीम की सूची में बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े को पुनः राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। भाजपा के बिहार अध्यक्ष संजय सरावगी ने इन सभी को बधाई देते हुए कहा है कि भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में महिला शक्ति और युवा ऊर्जा को महत्वपूर्ण स्थान मिलना संगठन की दूरदर्शी और कार्यकर्ता-केंद्रित सोच का परिचायक है। महिलाओं और युवाओं को नेतृत्व की जिम्मेदारी देकर पार्टी ने संगठन में नई ऊर्जा, नई सोच और नई कार्यक्षमता का संचार किया है।