पटना : जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार आज मंगलवार 21 जुलाई, 2026 को राज्यसभा की कार्यवाही में पहली बार सम्मिलित हुए। भारतीय संसदीय प्रणाली के चार सदनों मे़ तीन – लोकसभा, विधानसभा व विधान परिषद के सदस्य वह रह चुके थे। सिर्फ राज्यसभा जाना उनके लिए शेष रह गया था।
बिहार के मुख्यमंत्री पद छोड़ते वक्त उन्होंने राज्यसभा का सदस्य बनने की इच्छा जताई थी। रास सदस्य निर्वाचित होने के बाद आज पहली बार वह देश के इस उच्च सदन की कार्यवाही में शिरकत की। इसके साथ ही, उनकी रास जाने की शेष रही इच्छा भी पूरी हुई।
श्री कुमार ने इस दौरान उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की और विभिन्न समसामयिक एवं संसदीय विषयों पर आत्मीय एवं सार्थक संवाद भी की। उनके साथ जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा भी उपस्थित रहे।