पटना : बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार आज बोधगया स्थित भगवान श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने सर्वप्रथम इस्कॉन मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण एवं श्रीजगन्नाथ का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा बिहार सहित समस्त देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं कल्याण की प्रार्थना की।
इसके उपरांत डॉ. प्रेम कुमार ने बोधगया जगन्नाथ मंदिर परिसर में स्वच्छता का संदेश देते हुए स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता सेवा में सहभागिता निभाई। रथयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर डॉ. प्रेम कुमार ने श्रद्धालुओं के साथ भगवान श्रीजगन्नाथ के रथ की पवित्र रस्सी खींचकर यात्रा का शुभारंभ किया।
प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी
बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने भगवान जगन्नाथ की भव्य और दिव्य रथयात्रा के शुभारंभ पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है। अध्यक्ष ने प्रभु जगन्नाथ से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं अपार समृद्धि की मंगल कामना की है।