By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
BRBJ News
  • About us
  • Contact
  • Grievance
Notification
  • ट्रेंडिंग
    • लेटेस्ट न्यूज
  • खास खबर
    • ब्रेकिंग
    • इनफाइट्स
    • पर्यावरण
    • घुमक्कड़ी
  • सियासत
    • सियासी चौसर-24
  • ब्यूरोक्रेसी
    • अंदरखाने
  • पटना
    • रियल एस्टेट
  • ओपीनियन
    • इंटरव्यू
    • मुद्दा
  • क्राइम
  • एजुकेशन
    • काम की खबरें
    • रोजगार
    • यूथ/खेल
  • लीगल
    • सुप्रीम कोर्ट
    • हाई कोर्ट
    • अन्य कोर्ट
    • लॉ वर्ल्ड
  • कारोबार
    • उद्योग
    • व्यवसाय
  • राशिफल
    • पंचांग
    • धर्म / अध्यात्म
  • कला संस्कृति
    • साहित्य
  • सोशल मीडिया
  • लाइफ स्टाइल
    • हेल्थ लाइव
    • ग्लैमर
BRBJ NewsBRBJ News
Font ResizerAa
Search

Top Stories

Explore the latest updated news!

BRBJ News की खबर का बड़ा असर…! करोड़ों की दो अत्याधुनिक मशीन से वर्ल्ड क्लास PMCH में अब और सस्ते में होंगी दो महंगी जांच…!! MRI और सीटी (CAT) स्कैन के लिए मिलेंगे दो दर्जन टेक्निशियन…! निकला टेंडर…! आज निविदा भरने का अंतिम दिन…! एक दिन बाद खुलेगा टेंडर …!

सरदार रंजीत सिंह को राजद के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी का भी दायित्व

जीएसटी सुधारों के बड़े फैसलों का BIA अध्यक्ष रामलाल खेतान, पूर्व अध्यक्ष केपीएस केशरी व उपाध्यक्ष संजय गोयनका और ने किया स्वागत

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US

Designed by Cotlas with love. Hosted on Host Niki

BRBJ News > खास खबर > सभी विभाग आरक्षण प्रावधानों को पूर्णतः लागू करें : सीएम
खास खबरट्रेंडिंगब्यूरोक्रेसी

सभी विभाग आरक्षण प्रावधानों को पूर्णतः लागू करें : सीएम

By BRBJ Desk
Published: November 21, 2023
Share
SHARE
  • कहा, ताकि लोगों को इसका तेजी से लाभ मिले
  • मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी सरकारी विभागों में आरक्षण (संशोधन) अधिनियम-2023 के प्रावधानों को लागू करने के लिए उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की

बिहार अब तक। डेस्क। पटना।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में राज्य के सभी सरकारी विभागों में आरक्षण (संशोधन) अधिनियम-2023 के प्रावधानों को लागू करने के लिए उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में सभी दलों की सहमति से जाति आधारित गणना कराई गई। जाति आधारित गणना की रिपोर्ट आने के बाद बिहार विधानसभा और बिहार विधान परिषद् में उस पर चर्चा की गई और उसके आधार पर सभी वर्गों की स्थिति को ध्यान में रखकर आरक्षण की सीमा को बढ़ाकर 75 प्रतिशत तक किया गया। दोनों सदनों से यह विधेयक सर्वसम्मति से पारित कराया गया और इसका गजट प्रकाशित हो चुका है। सभी विभाग इसको ध्यान में रखते हुए आरक्षण अधिनियम के प्रावधानों को पूर्णतः लागू करें ताकि लोगों को इसका तेजी से लाभ मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जाति आधारित गणना में लोगों की आर्थिक स्थिति की भी गणना करायी गयी है जिसके आधार पर तय किया गया है कि प्रत्येक गरीब परिवार को दो लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। भूमिहीन परिवारों को मकान बनाने के लिए जमीन क्रय हेतु एक लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। सतत् जीविकोपार्जन योजना के प्रत्येक लाभार्थी को 2 लाख रूपये तक का लाभ दिया जायेगा। राज्य में अब तक 1 करोड़ 30 लाख जीविका दीदियां स्वयं सहायता समूह से जुड़ चुकी हैं, अब 1 करोड़ 50 लाख जीविका दीदियों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। शहरों में भी अब स्वयं सहायता समूह का गठन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 में सरकार में आने के बाद से राज्य सरकार सभी वर्गों के लिए न्याय के साथ विकास का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जब सर्वे कराया गया तो पता चला कि पति-पत्नी में अगर पत्नी मैट्रिक पास है तो देश की प्रजनन दर 2 थी और बिहार की भी प्रजनन दर 2 थी। पति-पत्नी में अगर पत्नी इंटर पास है तो देश की प्रजनन दर 1.7 थी और बिहार की प्रजनन दर 1.6 थी। इसको ध्यान में रखते हुए लड़कियों की शिक्षा पर हमने काफी जोर दिया। लड़कियों के शिक्षित होने से राज्य की प्रजनन दर घटी है। महिलाओं के शिक्षित होने से न सिर्फ उनका भला होता है बल्कि पूरे परिवार एवं समाज का भला होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सरकार द्वारा कई कार्य किए गए हैं। राज्य में शराबबंदी लागू की गई जिससे समाज का वातावरण बदला है। नीरा के उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा रहा है और उससे बने हुए प्रोडक्ट को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में लॉ एंड ऑर्डर को हर स्थिति में कायम रखें। जो भी व्यक्ति गड़बड़ करते हैं चाहे वे कोई भी हों उन पर सख्त कार्रवाई करें। समाज में प्रेम और भाईचारे का माहौल कायम किया गया। उन्होंने कहा कि मंदिर और कब्रिस्तान की घेराबंदी कराई गई है जो बचे हुए हैं उनकी घेराबंदी भी जल्द कराएं। कहा कि बच्चों को हर हालत में बेहतर शिक्षा जरूरी है। स्कूलों में पठन-पाठन का कार्य बेहतर ढंग से कराएं। साथ ही सभी अभिभावकों को प्रेरित करें कि अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक  आरएस भट्टी, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक, जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सह गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, पथ निर्माण, आपदा प्रबंधन सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव डॉ. एन सरवन कुमार, ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव  पंकज कुमार पाल, गृह विभाग के सचिव के सेंथिल कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय जेएस गंगवार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो.सोहेल, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form id=4730 element_id="post-form"]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Cry0
Happy0
Joy0
Angry0
Surprise0
Previous Article बीपीएससी का सर्वर चालू
Next Article आखिर इतना महंगा क्यों है पटना

Latest News

BRBJ News की खबर का बड़ा असर…! करोड़ों की दो अत्याधुनिक मशीन से वर्ल्ड क्लास PMCH में अब और सस्ते में होंगी दो महंगी जांच…!! MRI और सीटी (CAT) स्कैन के लिए मिलेंगे दो दर्जन टेक्निशियन…! निकला टेंडर…! आज निविदा भरने का अंतिम दिन…! एक दिन बाद खुलेगा टेंडर …!
October 14, 2026
सरदार रंजीत सिंह को राजद के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी का भी दायित्व
October 8, 2026
जीएसटी सुधारों के बड़े फैसलों का BIA अध्यक्ष रामलाल खेतान, पूर्व अध्यक्ष केपीएस केशरी व उपाध्यक्ष संजय गोयनका और ने किया स्वागत
October 8, 2026
ए भाई…! ई तऽ गजब्बेऽ पढ़ाई बाऽऽ…! एगो लइका से एक-डेढ़ करोड़ टान लऽ…! ऊ पढ़े आऽ कि ना पढ़े…बस डिग्री थमा दऽ…! अब जा बउआ…तहरा गर्दन में आला लटकावे के लाइसेंस मिल गइलऽ…! बबुआऽ के कछु आवेऽ चाहे ना आवेऽ कालेज के त कमाई हो गइल नुऽऽ…!! बिहार के निजी मेडिकल कालेजों और वहां से एमबीबीएस कोर्स करने वाले स्टूडेंट के बारे में कुछ ऐसी ही धारणा बन रही है लोगों में…!! बिहार में अभी डेढ़ दर्जन प्राइवेट मेडिकल कालेजों में MBBS की लगभग 2500 सीटें हैं…!! सीटों के हिसाब से करोड़ या डेढ़ करोड़ से गुना कर लें…जितने छात्र, मेडिकल कालेजों के उतने करोड़ रुपए खरे…!!
October 6, 2026

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
एजुकेशनओपीनियनखास खबरहेल्थ लाइव

प्रोफेसर साहब शहर में प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे और उसी समय 100-200 किमी दूर किसी मेडिकल कालेज में MBBS छात्रों को चिकित्सा शास्त्र का पाठ भी पढ़ा रहे हैं…! तारीफ यह कि वहां उनकी हाजिरी भी बन रही है…! आखिर क्या है यह पूरा गड़बड़झाला…?, क्या है एनएमसी का नया हाजिरी सिस्टम और कैसे लगाई जा रही उसमें सेंध…!! इस गोरखधंधा के बारे में हम जानेंगे, BRBJ News की इस खास खबर के पार्ट–2 में…!!!

खास खबरओपीनियनसियासत

बांकीपुर पर फैसला महज कुछ घंटों में, उपचुनाव के बावजूद इस सीट पर क्यों टिकी हैं दुनिया की निगाहें, रिजल्ट किस तरह प्रभावित करेगा देश की राजनीति…!!

cm
ट्रेंडिंगसियासत

आजकल बहुत लोग अपने परिवार को आगे बढ़ाने में लगे : नीतीश

एजुकेशनखास खबरट्रेंडिंगलेटेस्ट न्यूज

बिहार के बच्चों को ज्ञान के साथ संस्कार व राष्ट्र निर्माण की शिक्षा देने वाले 551 सरस्वती विद्या निकेतन का किया सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन, ‘दिनकर’ के नाम पर बेगूसराय में बनेगा विवि

खास खबरलेटेस्ट न्यूज

विधायकों को मिलेगी एआई की ट्रेनिंग, डा. प्रेम ने एन विजयलक्ष्मी के साथ की हाईलेबल बैठक, वर्कशाप कराने का फैसला  

water resource
पटनाब्यूरोक्रेसी

145 नये इंजीनियर मिलने से जल संसाधन योजनाओं को मिलेगी गति : संजय झा

एस सिद्धार्थ
एजुकेशनखास खबरयूथ/खेल

ट्रेन के स्लीपर क्लास से अपर मुख्य सचिव पहुंचे स्कूल, लिया पढ़ाई का जायजा

क्राइम स्टोरीखास खबरलीगल बैटल

सासाराम : किशोरी से दुष्कर्म मामले में ठाकुरबाड़ी का पुजारी दोषी करार

Show More
BRBJ News

Welcome to BRBJ News , your go-to source for insightful articles on the ever-evolving worlds of technology, digital marketing, and web design. Explore our collection of expert-driven content designed to inspire, inform, and empower your journey in these dynamic fields.

  • Popular:
  • खास खबर
  • सियासत
  • पटना
  • ट्रेंडिंग
  • लेटेस्ट न्यूज
  • काम की खबरें

Important Links

  • About
  • Grievance Form
  • Grievance Report
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • GDPR Policy

User Interests

  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • Reading History

Follow us

All Rights Reserved. © BRBJ News. Design by Cotlas. Hosted on Host Niki
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.
[mc4wp_form id=4730 element_id="popup-form"]
Zero spam, Unsubscribe at any time. Read our privacy policy here.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?