पटना : बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने संयुक्त निदेशक संजय कुमार सिंह को आज मंगलवार 1 सितम्बर, 2026 से सभा सचिवालय का प्रभारी सचिव के रूप में कार्य करने के लिए प्राधिकृत किया है।
बिहार विधान सभा की निदेशक-सह-प्रभारी सचिव पूनम सिन्हा की सेवानिवृत्ति के पश्चात संजय सिंह की तैनाती की गई है। संजय सिंह वर्तमान में वह सभा सचिवालय में वरिष्ठतम पदाधिकारी हैं। उन्होंने वर्ष 1993 में जनसंपर्क पदाधिकारी ( राजपत्रित पदाधिकारी ) के रूप सभा सचिवालय में अपना योगदान दिया था।

उन्होंने आज मुख्य भवन स्थित बिहार विधान सभा के सचिव के कार्यालय कक्ष में प्रभारी सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया। श्री सिंह को सभा सचिवालय के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं वरिष्ठ पत्रकारों में अरुण पांडेय, सुभाष पांडेय, भोला नाथ, केके लाल, दयाशंकर तिवारी वगैरह ने उनसे भेंटकर उन्हें बतौर प्रभारी सचिव आगामी कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।