By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
BRBJ News
  • About us
  • Contact
  • Grievance
Notification
  • ट्रेंडिंग
    • लेटेस्ट न्यूज
  • खास खबर
    • ब्रेकिंग
    • इनफाइट्स
    • पर्यावरण
    • घुमक्कड़ी
  • सियासत
    • सियासी चौसर-24
  • ब्यूरोक्रेसी
    • अंदरखाने
  • पटना
    • रियल एस्टेट
  • ओपीनियन
    • इंटरव्यू
    • मुद्दा
  • क्राइम
  • एजुकेशन
    • काम की खबरें
    • रोजगार
    • यूथ/खेल
  • लीगल
    • सुप्रीम कोर्ट
    • हाई कोर्ट
    • अन्य कोर्ट
    • लॉ वर्ल्ड
  • कारोबार
    • उद्योग
    • व्यवसाय
  • राशिफल
    • पंचांग
    • धर्म / अध्यात्म
  • कला संस्कृति
    • साहित्य
  • सोशल मीडिया
  • लाइफ स्टाइल
    • हेल्थ लाइव
    • ग्लैमर
BRBJ NewsBRBJ News
Font ResizerAa
Search

Top Stories

Explore the latest updated news!

बिहार में उद्योगों के विकास के लिए गंभीर पहल…मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, प्रतिमाह उद्योग मंत्री एवं सचिव उद्यमियों के साथ करेंगे बैठक, बीआईए के 82 वें वार्षिक समारोह का किया शुभारंभ…जिलों में उद्योगपतियों के साथ मासिक बैठक में डीएम एवं एसपी की भागीदारी सुनिश्चित करने का दिया निर्देश…! राज्य में फार्मास्यूटिकल पॉलिसी भी तैयार…!

ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं है… अजी, कोई चिन्ता नहीं…! बसों से बिहार अपने घर आइए…! बिहार से 155 अंतर्राज्यीय त्योहारी बसें शुरू…!! मंत्री दामोदर रावत ने दिखाई हरी झंडी…कहा, जल्द बसों की संख्या होगी 200…! प्रकाश पर्व के दौरान भी चलेगी अंतर्राज्यीय बसें…!

ट्रैफिक चालान जमा करने के लिए अब नहीं लगना होगा कतार में…छठ बाद डिजिटल पेमेंट एप से कर सकेंगे भुगतान…परिवहन विभाग ने जारी किया किया आदेश…गूगल पे से लेकर इंटरनेट बैंकिंग तक से होगा  पेमेंट…!

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US

Designed by Cotlas with love. Hosted on Host Niki

BRBJ News > एजुकेशन > रोजगार > बिहार में उद्योगों के विकास के लिए गंभीर पहल…मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, प्रतिमाह उद्योग मंत्री एवं सचिव उद्यमियों के साथ करेंगे बैठक, बीआईए के 82 वें वार्षिक समारोह का किया शुभारंभ…जिलों में उद्योगपतियों के साथ मासिक बैठक में डीएम एवं एसपी की भागीदारी सुनिश्चित करने का दिया निर्देश…! राज्य में फार्मास्यूटिकल पॉलिसी भी तैयार…!
रोजगारउद्योगकारोबारट्रेंडिंगलेटेस्ट न्यूजव्यवसाय

बिहार में उद्योगों के विकास के लिए गंभीर पहल…मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, प्रतिमाह उद्योग मंत्री एवं सचिव उद्यमियों के साथ करेंगे बैठक, बीआईए के 82 वें वार्षिक समारोह का किया शुभारंभ…जिलों में उद्योगपतियों के साथ मासिक बैठक में डीएम एवं एसपी की भागीदारी सुनिश्चित करने का दिया निर्देश…! राज्य में फार्मास्यूटिकल पॉलिसी भी तैयार…!

By BRBJ Desk
Published: November 5, 2026
Share
SHARE

पटना : बिहार में उद्योगों के विकास के लिए गंभीर पहल की गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि प्रतिमाह उद्योग मंत्री एवं सचिव उद्यमियों के साथ बैठक करेंगे। सीएम ने बीआईए के 82 वें वार्षिक समारोह का शुभारंभ किया…। उन्होंने जिलों में उद्योगपतियों के साथ मासिक बैठक में डीएम एवं एसपी की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया…! कहा, राज्य में फार्मास्यूटिकल पॉलिसी भी तैयार है…!

What's inside ?
राज्य में फार्मा उद्योगों के विकास के लिए फार्मास्यूटिकल पॉलिसी भी तैयार हो चुकीगयाजी में इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित किया जा रहाबीआईए सदस्यों एवं उद्योग जगत से जुड़े सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दींउत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उपलब्धियों के लिए सम्मानित हुएये रहे मौजूदसरकार एवं उद्योग जगत के बीच निरंतर संवाद जरूरी : खेतान

मुख्यमंत्री श्री चौधरी आज गुरुवार यानी 5 नवम्बर 2026 को बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) के 82वें वार्षिक समारोह का शुभारंभ के मौके पर बोल रहे थे। बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सभागार में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में उद्योग एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए हर महीने उद्योग मंत्री के स्तर पर बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन तथा अन्य औद्योगिक संगठनों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। इन बैठकों में उद्यमियों की समस्याओं, औद्योगिक नीतियों में आवश्यक बदलाव एवं निवेश से जुड़े सुझावों पर चर्चा होगी। उद्योगपतियों की बैठक में प्रत्येक माह जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहें इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा। उद्योग विभाग इसकी मॉनिटरिंग करेगा और आवश्यकता पड़ने पर मुख्यमंत्री स्तर से भी इसकी समीक्षा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1943 में स्थापित बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन पिछले 82 वर्षों से राज्य की औद्योगिक एवं आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। एसोसिएशन का यह गौरवशाली सफर बिहार के विकास के प्रति उसकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले एक वर्ष में बिहार में एक हजार से अधिक बड़ी औद्योगिक इकाइयों को धरातल पर उतारने की दिशा में काम किया गया है। इसके लिए उद्यमियों को जमीन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उद्योग स्थापना में आ रही विभिन्न प्रकार की प्रशासनिक एवं कानूनी बाधाओं को दूर करने का प्रयास किया गया है। राज्य में निवेश एवं औद्योगिक विकास को गति देने के लिए सेमीकंडक्टर पॉलिसी, जीसीसी पॉलिसी, आईटी पॉलिसी एवं एआई पॉलिसी बनाई गई हैं।

राज्य में फार्मा उद्योगों के विकास के लिए फार्मास्यूटिकल पॉलिसी भी तैयार हो चुकी

राज्य में फार्मा उद्योगों के विकास के लिए अलग नीति बनाए जाने के सुझाव पर मुख्यमंत्री ने कहा कि फार्मास्यूटिकल पॉलिसी भी तैयार हो चुकी है। इस दिशा में फार्मास्यूटिकल कंपनियों एवं उद्यमियों के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बिहार में उद्योगों की स्थापना के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है। सरकार ने ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के तहत 30 दिनों के अंदर उद्योगों को एनओसी देने की व्यवस्था की है। निर्धारित समय-सीमा में एनओसी नहीं मिलने पर डीम्ड डिक्लेरेशन का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि सहयोग कार्यक्रम के माध्यम से पिछले पांच महीनों में आम लोगों से प्राप्त 13 लाख आवेदनों में 96 प्रतिशत का निष्पादन किया जा चुका है। उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार आगे भी आवश्यक नीतियां, प्रोत्साहन पैकेज एवं प्रशासनिक सुधार लागू करती रहेगी।

गयाजी में इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित किया जा रहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि गयाजी में इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित किया जा रहा है। बिहार में 12 नए सैटेलाइट टाउनशिप विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें अर्बन टाउनशिप, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, स्कूल, कॉलेज एवं अन्य आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पाटलिपुत्र टाउनशिप को लगभग 80 हजार एकड़ भूमि पर विकसित करने की योजना है। इसमें जमीन देने वाले भू-स्वामियों को विकसित भूमि का 55 प्रतिशत हिस्सा वापस करने का प्रावधान है। स्वेच्छा से जमीन देने वाले भू-स्वामियों को चार गुना मुआवजे के अतिरिक्त 10 प्रतिशत राशि देने की व्यवस्था भी की गई है।

बीआईए सदस्यों एवं उद्योग जगत से जुड़े सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

मुख्यमंत्री ने बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सदस्यों एवं उद्योग जगत से जुड़े सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एसोसिएशन की ओर से मिलने वाले सुझावों एवं समस्याओं का हरसंभव समाधान किया जाएगा। बिहार में उद्योग एवं निवेश को गति देने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने उद्यमियों से बिहार के औद्योगिक विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उपलब्धियों के लिए सम्मानित हुए

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उपलब्धियों के लिए राज्य की औद्योगिक इकाइयों से जुड़े उद्यमियों जगजीवन सिंह को एसआर रूंगटा मेमोरियल अवार्ड, गौरव साह को बीपी गुप्ता मेमोरियल अवार्ड तथा अरुण अग्रवाल को डीपी साबू मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री द्वारा बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के निवर्तमान पदाधिकारियों उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार, महासचिव अमरनाथ जायसवाल एवं कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार को अंगवस्त्र, फोटो एलबम एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बीआईए के अध्यक्ष रामलाल खेतान ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह, उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के महासचिव मनीष कुमार, उपाध्यक्ष वासुदेव प्रसाद एवं देव प्रकाश सिंह, लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष श्याम सुंदर भीमसरिया, बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष केपीएस चौधरी सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं उद्योग जगत से जुड़े गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सरकार एवं उद्योग जगत के बीच निरंतर संवाद जरूरी : खेतान

बीआईए अध्यक्ष रामलाल खेतान ने बिहार के समग्र एवं सतत विकास में उद्योग तथा औद्योगीकरण की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि बिहार में उपलब्ध अपार संसाधनों, प्रतिभा एवं उद्यमशीलता की क्षमता का समुचित उपयोग करते हुए राज्य को तीव्र औद्योगिक प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। इसके लिए सरकार एवं उद्योग जगत के बीच निरंतर संवाद, सहयोग एवं समन्वय अत्यंत आवश्यक है।

TAGGED:#BiharCM#Samrat#Industry#BIA#PharmaPloicy#EveryMonthMeeting#WithIndustrialist

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form id=4730 element_id="post-form"]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Cry0
Happy0
Joy0
Angry0
Surprise0
Previous Article ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं है… अजी, कोई चिन्ता नहीं…! बसों से बिहार अपने घर आइए…! बिहार से 155 अंतर्राज्यीय त्योहारी बसें शुरू…!! मंत्री दामोदर रावत ने दिखाई हरी झंडी…कहा, जल्द बसों की संख्या होगी 200…! प्रकाश पर्व के दौरान भी चलेगी अंतर्राज्यीय बसें…!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Latest News

ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं है… अजी, कोई चिन्ता नहीं…! बसों से बिहार अपने घर आइए…! बिहार से 155 अंतर्राज्यीय त्योहारी बसें शुरू…!! मंत्री दामोदर रावत ने दिखाई हरी झंडी…कहा, जल्द बसों की संख्या होगी 200…! प्रकाश पर्व के दौरान भी चलेगी अंतर्राज्यीय बसें…!
November 5, 2026
ट्रैफिक चालान जमा करने के लिए अब नहीं लगना होगा कतार में…छठ बाद डिजिटल पेमेंट एप से कर सकेंगे भुगतान…परिवहन विभाग ने जारी किया किया आदेश…गूगल पे से लेकर इंटरनेट बैंकिंग तक से होगा  पेमेंट…!
November 5, 2026
छात्रों का खुलेगा बैंक खाता…जानिए जरूरी शर्तें…क्या-क्या मिलेगा फायदा…! 31 दिसंबर, 2026 तक पूरा कर लेना होगा काम…शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को दिया निर्देश
November 5, 2026
भाजपा के संस्थापक सदस्य, पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक – चेयरमैन आरकेसिन्हा का निधन, नोएडा आवास पर ली अंतिम सांस… अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर पटना के अन्नपूर्णा भवन (पाटलिपुत्र) लाया गया…शोक संवेदनाओं का तांता…  
October 30, 2026

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
एजुकेशनकारोबारयूथ/खेल

कीट को मिला पहला सीआईआई स्पोर्ट्स बिजनेस अवार्ड-2023

मुद्दाउद्योगकला संस्कृतिकारोबारखास खबरपटनाब्यूरोक्रेसीलाइफ स्टाइललेटेस्ट न्यूजव्यवसायसियासत

अंग्रेजों के ‘क्लब’ पर कब्जे का संग्राम –3 …बदलाव की आंधी में उडे ‘दवा किंग’ के दिग्गज, ‘होटल सम्राट’ की सेना ने मारी बाजी

लेटेस्ट न्यूजखास खबर

समस्याओं के निष्पादन से जनता के संतुष्ट होने पर ही सहयोग कार्यक्रम का लक्ष्य पूर्ण होगा : सम्राट

education
एजुकेशनट्रेंडिंग

शिक्षा विभाग को अधिकार क्षेत्र का अतिक्रमण नहीं करना चाहिए : राज्यपाल

कला संस्कृतिउद्योगकारोबारखास खबरपटनाव्यवसायसियासत

बांकीपुर क्लब के नए ‘सम्राट’ बने महेश, दोनों खेमों की आम सहमति से हुई ‘ताजपोशी’

एजुकेशनखास खबरट्रेंडिंगलेटेस्ट न्यूज

शिक्षकों के लिए बड़ी खबर : 29 से खुलेगा स्थानांतरण पोर्टल, 5 तक कर सकेंगे आवेदन

election commission
ट्रेंडिंगब्यूरोक्रेसीलेटेस्ट न्यूज

चुनाव आयोग ने भोजपुर व नवादा के डीएम-एसपी के तबादले का दिया निर्देश

काम की खबरेंखास खबरपटनालेटेस्ट न्यूज

जेपी गंगापथ ने साढे 11 साल में तय की दीघा से दीदारगंज की 20.5 किमी दूरी

Show More
BRBJ News

Welcome to BRBJ News , your go-to source for insightful articles on the ever-evolving worlds of technology, digital marketing, and web design. Explore our collection of expert-driven content designed to inspire, inform, and empower your journey in these dynamic fields.

  • Popular:
  • खास खबर
  • सियासत
  • पटना
  • लेटेस्ट न्यूज
  • ट्रेंडिंग
  • काम की खबरें

Important Links

  • About
  • Grievance Form
  • Grievance Report
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • GDPR Policy

User Interests

  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • Reading History

Follow us

All Rights Reserved. © BRBJ News. Design by Cotlas. Hosted on Host Niki
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.
[mc4wp_form id=4730 element_id="popup-form"]
Zero spam, Unsubscribe at any time. Read our privacy policy here.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?