By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
BRBJ News
  • About us
  • Contact
  • Grievance
Notification
  • ट्रेंडिंग
    • लेटेस्ट न्यूज
  • खास खबर
    • ब्रेकिंग
    • इनफाइट्स
    • पर्यावरण
    • घुमक्कड़ी
  • सियासत
    • सियासी चौसर-24
  • ब्यूरोक्रेसी
    • अंदरखाने
  • पटना
    • रियल एस्टेट
  • ओपीनियन
    • इंटरव्यू
    • मुद्दा
  • क्राइम
  • एजुकेशन
    • काम की खबरें
    • रोजगार
    • यूथ/खेल
  • लीगल
    • सुप्रीम कोर्ट
    • हाई कोर्ट
    • अन्य कोर्ट
    • लॉ वर्ल्ड
  • कारोबार
    • उद्योग
    • व्यवसाय
  • राशिफल
    • पंचांग
    • धर्म / अध्यात्म
  • कला संस्कृति
    • साहित्य
  • सोशल मीडिया
  • लाइफ स्टाइल
    • हेल्थ लाइव
    • ग्लैमर
BRBJ NewsBRBJ News
Font ResizerAa
Search

Top Stories

Explore the latest updated news!

स्त्रियों की सौभाग्य प्राप्ति के लिए तीज व्रत कल, मगर बरतें यह सावधानी

सहायक प्राध्यापकों के नियुक्ति परिनियम में संशोधन पर राज्यपाल से मिले विधान पार्षद, सभापति भी रहे मौजूद

माल महाराज का आऽऽ मिर्जा खेले होली…! पब्लिक का पैसा है तऽ अनाप-शनाप खर्च करके उड़ा दीजिएगा…!! यह कहना है अपने वर्ल्ड क्लास पीएमसीएम के बारे में जनता का…!! करोड़ों खर्च करके हेलिपैड बना दिए, मगर आज तक एक्को हेलिकॉप्टर नहीं उतरा…जब सीएम, गवर्नर को आना ही नहीं था, तो उनके लिए सुपर डीलक्स सुईट काहे बनाए…!!! आऽ, जब डाक्टर लोगों को ही कब्जा कराना था तो मरीजों के लिए 65 प्राइवेट व डीलक्स सुईट क्योंऽ बनाए…! यानी, घर वाला बर तले आऽ बर वाला घर तले…!! वाह रे, प्लानिंग और डिजाइन को मंजूरी देने वाले…!! नाम मरीज का आऽ फायदा हो रहा बिल्डिंग बनाने वाले को…!!

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US

Designed by Cotlas with love. Hosted on Host Niki

BRBJ News > ओपीनियन > मुद्दा > माल महाराज का आऽऽ मिर्जा खेले होली…! पब्लिक का पैसा है तऽ अनाप-शनाप खर्च करके उड़ा दीजिएगा…!! यह कहना है अपने वर्ल्ड क्लास पीएमसीएम के बारे में जनता का…!! करोड़ों खर्च करके हेलिपैड बना दिए, मगर आज तक एक्को हेलिकॉप्टर नहीं उतरा…जब सीएम, गवर्नर को आना ही नहीं था, तो उनके लिए सुपर डीलक्स सुईट काहे बनाए…!!! आऽ, जब डाक्टर लोगों को ही कब्जा कराना था तो मरीजों के लिए 65 प्राइवेट व डीलक्स सुईट क्योंऽ बनाए…! यानी, घर वाला बर तले आऽ बर वाला घर तले…!! वाह रे, प्लानिंग और डिजाइन को मंजूरी देने वाले…!! नाम मरीज का आऽ फायदा हो रहा बिल्डिंग बनाने वाले को…!!
मुद्दाखास खबरहेल्थ लाइव

माल महाराज का आऽऽ मिर्जा खेले होली…! पब्लिक का पैसा है तऽ अनाप-शनाप खर्च करके उड़ा दीजिएगा…!! यह कहना है अपने वर्ल्ड क्लास पीएमसीएम के बारे में जनता का…!! करोड़ों खर्च करके हेलिपैड बना दिए, मगर आज तक एक्को हेलिकॉप्टर नहीं उतरा…जब सीएम, गवर्नर को आना ही नहीं था, तो उनके लिए सुपर डीलक्स सुईट काहे बनाए…!!! आऽ, जब डाक्टर लोगों को ही कब्जा कराना था तो मरीजों के लिए 65 प्राइवेट व डीलक्स सुईट क्योंऽ बनाए…! यानी, घर वाला बर तले आऽ बर वाला घर तले…!! वाह रे, प्लानिंग और डिजाइन को मंजूरी देने वाले…!! नाम मरीज का आऽ फायदा हो रहा बिल्डिंग बनाने वाले को…!!

By BRBJ Desk
Published: September 12, 2026
Share
SHARE

– By Bhola Nath

‘हिन्दुस्तान’ के पूर्व राजनीतिक संपादक

संपर्क : 9431044800 (मोबाइल नम्बर)

विशेष स्टोरी : छठवीं किस्त

पटना। माल महाराज का आऽऽ मिर्जा खेले होली…! मतलब पब्लिक का पैसा है तऽ कोई मोहे नहीं है…अनाप-शनाप खर्च करके उड़ा दीजिएगा…!! यह कहना है जनता का… अपना पीएमसीएम कुछ इसी मसल पर चल रहा है…करोड़ों खर्च करके हेलिपैड बना दिए, मगर आज तक एक्को हेलिकॉप्टर नहीं उतरा…काहेऽ कि परमिशन में सिविल एविएशन का पेंच फंस गया…अरे, जब सीएम, गवर्नर को आना ही नहीं था, तो करोड़ों रुपए खर्च करने उनके लिए दो-दो सुपर डीलक्स सुईट काहे बना दिए…!!! जब डाक्टर लोगों को ही कब्जा कराना था तो मरीजों के लिए 65 प्राइवेट और डीलक्स सुईट क्योंऽ बनाए …! करोड़ों का घी गोईठा में सुखा दिए…!! उधर मरीज बेड और कमरे के लिए भटक रहे हैं, यानी, घर वाला बर तले आऽ बर वाला घर तले…!! वाह रे, प्लानिंग और डिजाइन को मंजूरी देने वाले बड़े-बड़े दिमागदार…!! नाम मरीज का आऽ फायदा पहुंच रहा बिल्डिंग बनाने वाले को…!!

What's inside ?
– By Bhola Nath‘हिन्दुस्तान’ के पूर्व राजनीतिक संपादकसंपर्क : 9431044800 (मोबाइल नम्बर)विशेष स्टोरी : छठवीं किस्तपहले फेज के ट्विन टावर की नौवीं मंजिल पर बना है हेलिपैड …‘गोल्डन आवर’ में इलाज शुरू कराना था मकसद, मगर अफसर आगे की सोचे ही नहीं…हेलिपैड से 15 फीसदी तक बढ़ जाती है प्रोजेक्ट की लागत…मंजूरी देने से पहले सिविल एविएशन बारीकी से जांच करता है…असली दिक्कत सिविल एविएशन टीम के मौका मुआयना के समय आई……जारी…(अगली किस्त में विश्वस्तरीय पीएमसीएम की कुछ और फैसिलिटीज की पड़ताल …!!!)

पहले फेज के ट्विन टावर की नौवीं मंजिल पर बना है हेलिपैड …

अपने वर्ल्ड क्लास पटना मेडिकल कालेज और हास्पीटल यानी पीएमसीएच में सीरियस मरीजों को तत्काल मेडिकल ट्रीटमेंट मुहैया कराने के लिए हेलिपैड भी बना है। यह पहले फेज के ट्विन टावर की नौवीं मंजिल पर है। बिहार का यह पहला और देश का दूसरा है। कंस्ट्रक्शन क्षेत्र के जानकार बताते हैं कि भारत में हेलिपैड से युक्त कोई पहली इमारत यदि है तो वह बंगलोर में है। हालांकि तकनीकी कारणों से कोई इसे बनाने का सोचता भी नहीं है। पीएमसीएच से प्रेरणा लेते हुए पटना में भी एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में इसके बारे में सोचा गया। इसके लिए बेस भी तैयार हो गया, मगर, बाद में हेलिपैड बनाने का ख्याल इसके प्रोमोटर्स ने छोड़ दिया। इसकी जगह अब वे रूफटॉप हैंगिंग गार्डन बना रहे हैं। जब उनको नौ मंजिले पीएमसीएच में हेलिपैड शुरू करने के बारे आई दिक्कतों की जानकारी मिली तो उन्होंने अपने 16 मंजिले प्रोजेक्ट पर हैलिपैड बनाने से कदम पीछे खींच लिए।

‘गोल्डन आवर’ में इलाज शुरू कराना था मकसद, मगर अफसर आगे की सोचे ही नहीं…

पीएमसीएच में हेलिपैड बनाने के पीछे कांसेप्ट यह था कि राज्य के दरभंगा, भागलपुर और पूर्णिया जैसे उन बड़े शहरों, जहां एयरपोर्ट की सुविधा है, गंभीर मरीज यदि पटना रेफर होते हैं तो उनको एयर एम्बुलेंस से पीएमसीएच की छत पर बने हेलिपैड पर उतारा जाएगा और बिना समय गंवाए, ‘गोल्डन आवर’ (क्रिटिकल मरीजों के मामले में वह अवधि जिसमें इलाज शुरू होने पर उनकी जान बच सकती है) में उनका इलाज शुरू हो सकेगा। इसी तरह तरह यदि किसी मरीज को पीएमसीएच से विशेष इलाज के लिए दिल्ली, मुम्बई, बंगलोर या चेन्नई भेजना हो तो तुरंत यहां से एयर एम्बुलेंस से रवाना कर दिया जाएगा। कांसेप्चुलअली इसमें कोई दिक्कत नहीं थी। मगर, जिन आला अफसरान ने इसकी प्लानिंग और और डिजाइन को मंजूरी दी, उन्होंने आगे इसका इस्तेमाल कैसे हो पाएगा, इसके बारे में कुछ सोचा ही नहीं था।

हेलिपैड से 15 फीसदी तक बढ़ जाती है प्रोजेक्ट की लागत…

रियलिटी सेक्टर में बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने वाले एक प्रोमोटर ने बताया कि हेलिपैड बनाने के लिए नींव से ही ठोस प्लानिंग करनी पड़ती है। इसके लिए तैयार होने वाले मेन पिलरों और ऊपर-नीचे के बेस में सबसे अधिक आयरन रॉड और स्टील की मोटी मोटी पत्तियों का इस्तेमाल होता हैं। गिट्टी और सीमेंट भी काफी लगता है। फिर बालू, सेंटिंग और लेबर कॉस्ट अलग से। इस कारण प्रोजेक्ट की लागत कम से 10 से 15 फीसदी बढ़ जाती है।

मंजूरी देने से पहले सिविल एविएशन बारीकी से जांच करता है…

अब एक बार फिर पीएमसीएच पर आते हैं…!! किसी भी तरह की कोई हवाई ट्रैफिक शुरू करने से पहले केन्द्र सरकार के सिविल एविएशन डिपार्टमेंट (नागर विमानन विभाग) से मंजूरी लेनी होती है। सिविल एविएशन इसकी मंजूरी से पहले काफी बारीकी से जांच करता है। बताया जाता है कि शुरू में सिविल एविएशन ने यह शर्त रखी कि इसके लिए पीएमसीएच को एक नोडल अफसर समेत दो-तीन जानकार लोगों को खास तौर से तैनात करना होगा। ये अफसर सिविल एविएशन से कोआर्डिनेशन (समन्वय) में रहेंगे। उनको खास तौर से यह देखना होगा कि जब भी कोई एयर एम्बुलेंस पीएमसीएच के हेलिपैड पर लैंडिंग या वहां से टेकऑफ करे तो उस समय कोई दूसरा हवाई जहाज या हेलिकॉप्टर उसके एयर रूट में नहीं हो। बताया जाता है कि स्वास्थ्य विभाग की हरी झंडी के बाद पीएमसीएच प्रशासन इसके लिए तैयार हो गया।

असली दिक्कत सिविल एविएशन टीम के मौका मुआयना के समय आई…

लेकिन, बताया गया कि असली दिक्कत सिविल एविएशन की टीम द्वारा मौका मुआयना के समय आई। एक दिक्कत ऊंचाई को लेकर भी आई, कि इतनी हाइट (नौवें माले) पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल में दिक्कत आएगी। दूसरी परेशानी पीएमसीएच के गंगा के किनारे स्थित होने को लेकर था। सिविल एविएशन टीम का तर्क था कि गंगा के किनारे शवों को जलाया जाता है और चील आदि पक्षी मंडराते रहते हैं। इन हालात में सेफ उड़ान में हमेशा खतरा बना रहेगा। इस तरह सिविल एविएशन के इस पेच से पीएमसीएच से एयर एम्बुलेंस आपरेट करने का ड्रीम ध्वस्त हो गया। लिहाजा, आज तक एक भी मरीज को इसका लाभ नहीं मिला। इस तरह हेलिपैड बनाने में जो करोड़ों रुपए का खर्च आया, उसका लाभ मरीजों को तो नहीं, अलबत्ता निर्माण एजेंसी को जरूर हुआ। हालांकि, इसमें एजेंसी की कोई गलती नहीं दिखती है…!!

र्फैक्ट चेक :

‘वर्ल्ड क्लास पीएमसीएच : हकीकत और फसाना…’ की पांचवीं किस्त में ‘आरएसबी के सर्जरी डिपार्टमेंट में हुआ था नीतीश जी की माताजी का आपरेशन…’ उप शीर्षक के तहत आपने पढ़ा कि नीतीश कुमार जब बिहार के मुख्यमंत्री थे तब उनकी माता जी और वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की दादी जी का हार्निया का आपरेशन पीएमसीएच के राजेन्द्र सर्जिकल ब्लाक (आरएसबी) के सर्जरी डिपार्टमेंट में डा. आरएन सिंह की यूनिट में हुआ था। वहां यह स्पष्ट करना है कि यह सर्जरी यूनिट डा. आएन सिंह का नहीं, बल्कि, डा. आरपी सिंह का था। साथ ही, तब चंचल कुमार स्वास्थ्य विभाग के हेड नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सचिव हुआ करते थे।

…जारी…

(अगली किस्त में विश्वस्तरीय पीएमसीएम की कुछ और फैसिलिटीज की पड़ताल …!!!)

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form id=4730 element_id="post-form"]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Cry0
Happy0
Joy0
Angry0
Surprise0
Previous Article महामहिम गवर्नर साहब…और माननीय मुख्यमंत्री जी…! वर्ल्ड क्लास नए पीएमसीएच में करोड़ों की लागत से बने अपने वीवीआईपी सुपर डीलक्स सुईट्स में भी कभी चरण रज गिराइए…तमाम अत्याधुनिक मेडिकल फैसिलिटीज से लैस दोनों विशाल-भव्य सुईट्स में कभी रूटीन चेकअप के बहाने ही पधारिए तो सही, ताकि सिस्टम सुधरे…आप आएंगे तो शायद आम मरीजों के लिए भी यहां की चिकित्सकीय सुविधा दुरुस्त हो जाए…!!! 
Next Article सहायक प्राध्यापकों के नियुक्ति परिनियम में संशोधन पर राज्यपाल से मिले विधान पार्षद, सभापति भी रहे मौजूद
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Latest News

स्त्रियों की सौभाग्य प्राप्ति के लिए तीज व्रत कल, मगर बरतें यह सावधानी
September 12, 2026
सहायक प्राध्यापकों के नियुक्ति परिनियम में संशोधन पर राज्यपाल से मिले विधान पार्षद, सभापति भी रहे मौजूद
September 12, 2026
महामहिम गवर्नर साहब…और माननीय मुख्यमंत्री जी…! वर्ल्ड क्लास नए पीएमसीएच में करोड़ों की लागत से बने अपने वीवीआईपी सुपर डीलक्स सुईट्स में भी कभी चरण रज गिराइए…तमाम अत्याधुनिक मेडिकल फैसिलिटीज से लैस दोनों विशाल-भव्य सुईट्स में कभी रूटीन चेकअप के बहाने ही पधारिए तो सही, ताकि सिस्टम सुधरे…आप आएंगे तो शायद आम मरीजों के लिए भी यहां की चिकित्सकीय सुविधा दुरुस्त हो जाए…!!! 
September 10, 2026
आपके लोकप्रिय व निष्पक्ष न्यूज पोर्टल BRBJ News पर पीएमसीएच को लेकर लगातार आ रही खबरों का बड़ा असर : स्वास्थ्य सचिव ने किया पीएमसीएमएच का दौरा…! दिए कई अहम निर्देश…NMC गाइडलाइन के तहत सुविधाएं विकासित करने पर दिया जोर…!! 
September 8, 2026

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मुद्दाखास खबरसियासत

विपक्ष के आरोपों और मीडिया की ‘भ्रामक’ खबरों पर सरकार मुखर, तेजस्वी यादव को पुलिस मुख्यालय का ‘करारा’ जवाब…!!

यूथ/खेलखास खबरट्रेंडिंगपटनालेटेस्ट न्यूज

मुख्यमंत्री ने बिहार दिवस 2025 का दीप प्रज्ज्वलन और गुब्बारा उड़ाकर किया विधिवत उद्घाटन

काम की खबरेंखास खबरपटनामुद्दारियल एस्टेट

सीएम ने भी कर दी गोला रोड के चौड़ीकरण की घोषणा, कुछ ही दिनों में पूरी होंगी ये प्रक्रियाएं और फिर शुरू होगा … अतिक्रमणकारियों की उड़ी नींद …… 2

क्राइम स्टोरीखास खबरलीगल बैटल

सासाराम : मिठाई का पैसा मांगने पर दुकानदार की हत्या में दोषी करार

यूथ/खेलउद्योगकला संस्कृतिकाम की खबरेंखास खबर

कैबिनेट की खबरें-2 : नीतीश सरकार ने खोला खजाना, चुनाव से पहले सबको कुछ न कुछ, युवाओं को आर्थिक व पंचायत प्रतिनिधियों को चिकित्सा सहायता, कलाकारों को पेंशन, सेवानिवृत जजों को भत्ता

सियासतइनफाइट्स

राजद ने चर्चित विधायक और 2 पूर्व एमएलए समेत 10 और को निकाला

एजुकेशनखास खबर

शिक्षकों की समस्याओं के निष्पादन के लिए स्ट्रक्चर्ड वेबसाइट बनी

मुद्दाउद्योगकारोबारखास खबरपटनाव्यवसायसियासत

दवा किंग और होटल सम्राट में छिड़ी जंग…, कौन संभालेगा पटना के 160 साल पुराने प्रतिष्ठित संस्थान और अरबों की मिल्कयत की बागडोर…??

Show More
BRBJ News

Welcome to BRBJ News , your go-to source for insightful articles on the ever-evolving worlds of technology, digital marketing, and web design. Explore our collection of expert-driven content designed to inspire, inform, and empower your journey in these dynamic fields.

  • Popular:
  • खास खबर
  • सियासत
  • पटना
  • लेटेस्ट न्यूज
  • ट्रेंडिंग
  • काम की खबरें

Important Links

  • About
  • Grievance Form
  • Grievance Report
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • GDPR Policy

User Interests

  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • Reading History

Follow us

All Rights Reserved. © BRBJ News. Design by Cotlas. Hosted on Host Niki
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.
[mc4wp_form id=4730 element_id="popup-form"]
Zero spam, Unsubscribe at any time. Read our privacy policy here.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?