By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
BRBJ News
  • About us
  • Contact
  • Grievance
Notification
  • ट्रेंडिंग
    • लेटेस्ट न्यूज
  • खास खबर
    • ब्रेकिंग
    • इनफाइट्स
    • पर्यावरण
    • घुमक्कड़ी
  • सियासत
    • सियासी चौसर-24
  • ब्यूरोक्रेसी
    • अंदरखाने
  • पटना
    • रियल एस्टेट
  • ओपीनियन
    • इंटरव्यू
    • मुद्दा
  • क्राइम
  • एजुकेशन
    • काम की खबरें
    • रोजगार
    • यूथ/खेल
  • लीगल
    • सुप्रीम कोर्ट
    • हाई कोर्ट
    • अन्य कोर्ट
    • लॉ वर्ल्ड
  • कारोबार
    • उद्योग
    • व्यवसाय
  • राशिफल
    • पंचांग
    • धर्म / अध्यात्म
  • कला संस्कृति
    • साहित्य
  • सोशल मीडिया
  • लाइफ स्टाइल
    • हेल्थ लाइव
    • ग्लैमर
BRBJ NewsBRBJ News
Font ResizerAa
Search

Top Stories

Explore the latest updated news!

शानदार बिल्डिंग के भ्रम में ना पड़ें…पीएमसीएच जाने से पहले हो जाइए सावधान…!! वरना झेलनी पड़ेगी ये जलालत…!!!

नीतीश कुमार के इस महत्वाकांक्षी ड्रीम प्रोजेक्ट में 1 बेड की कीमत 1 करोड़…!! जानिए…5,544 करोड़ के 5462 शैय्या वाले दुनिया के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच के पुनर्निर्माण की हकीकत और फसाना…!!!

कैबिनेट का फैसला – 3 : नगर निकायों को अब उनके प्रदर्शन के आधार पर मिलेगी राशि, 9 हजार 169 करोड़ की स्वीकृति

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US

Designed by Cotlas with love. Hosted on Host Niki

BRBJ News > खास खबर > विस अध्यक्ष ने विधायकों के फोन का अफसरों को फौरन जवाब देने का दिया निर्देश, शून्यकाल के सवाल व ध्यानाकर्षण आनलाइन लेने के लिए नया समय निर्धारित  
खास खबरलेटेस्ट न्यूज

विस अध्यक्ष ने विधायकों के फोन का अफसरों को फौरन जवाब देने का दिया निर्देश, शून्यकाल के सवाल व ध्यानाकर्षण आनलाइन लेने के लिए नया समय निर्धारित  

By BRBJ Desk
Published: July 17, 2026
Share
SHARE

मानसून सत्र को लेकर स्पीकर ने की दलीय, शासनिक और प्रेस समिति की बैठकें

पटना : अगले 20 जुलाई, 2026 से प्रारंभ हो रहे अष्टादश विधान सभा के तृतीय सत्र के पूर्व शुक्रवार 17 जुलाई को आज बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में बिहार विधान सभा के दलीय नेताओं की बैठक आयोजित की गई। इसके साथ ही, सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, चिकित्सा, सफाई, पार्किंग सहित अन्य सभी व्यवस्था सुचारू रूप से करने के लिए वरीय पदाधिकारियों एवं सकारात्मक मीडिया कवरेज के लिए विधान सभा की प्रेस सलाहकार समिति की बैठक भी विधान सभा स्थित वाचनालय में आयोजित हुई।

What's inside ?
मानसून सत्र को लेकर स्पीकर ने की दलीय, शासनिक और प्रेस समिति की बैठकेंअध्यक्ष ने सदन चलाने में सभी दलों से सहयोग की अपेक्षा जताईशून्यकाल के सवाल 8 से 9 तथा ध्यानाकर्षण 9 से 10 बजे तक ऑनलाइन लिए जाएंगेदलीय बैठक में ये प्रमुख नेता रहे मौजूदप्रश्नों के उत्तर ससमय प्राप्त कराने के लिए विभागों को निर्देशित कियाविधायक के फोन करने पर अफसर त्वरित जवाब दें : अध्यक्षशीर्ष अधिकारी जो बैठक में मौजूद रहेप्रेस सलाहकार समिति की बैठक में ये रहे मौजूद

अध्यक्ष ने सदन चलाने में सभी दलों से सहयोग की अपेक्षा जताई

दलीय नेताओं की बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि सत्र के सफल और शांतिपूर्ण संचालन के लिए यह बैठक बुलाई गई है। मेरा मानना है कि यदि सत्र सुचारू रूप से चले तो इस सत्र में अधिकाधिक कार्यों को निष्पादित किया जा सकेगा। मुझे विश्वास है कि आगामी सत्र में इस सदन में जनहित के विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श होगा एवम् सत्ता पक्ष तथा विपक्ष परस्पर सहयोग से जन समस्याओं का समाधान करेंगे। इस सत्र के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु मेरा यह प्रयास रहेगा कि स्थापित परंपराओं, नियमों एवं बिहार विधान सभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली के प्रावधानों के तहत आप सभी के सहयोग से सदन में सकारात्मक माहौल में चर्चा हो। व्यवस्थित ढंग से सदन चलाने में सभी दलों से सकारात्मक सहयोग प्राप्त होगा, ऐसी मेरी अपेक्षा है। प्रश्नोत्तर काल बाधित न हो, इसका ध्यान सभी को रखना है।

शून्यकाल के सवाल 8 से 9 तथा ध्यानाकर्षण 9 से 10 बजे तक ऑनलाइन लिए जाएंगे

बैठक में शून्यकाल एवं ध्यानाकर्षण के ऑनलाइन होने के विषय में भी विचार–विमर्श हुआ। दलीय नेताओं के सुझाव पर अध्यक्ष ने कहा कि शून्यकाल को ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए सुबह 8 बजे से 9 बजे तक तथा ध्यानाकर्षण को ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त करने के लिए 9 बजे से 10 बजे तक का समय निर्धारित कर दिया जायेगा। उन्होंने सभी दलीय नेताओं से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने दल के सदस्यों को सदन की कार्यवाही में सक्रिय, अनुशासित एवं रचनात्मक सहभागिता के लिए प्रेरित करें। प्रश्नकाल, शून्यकाल, विधायी कार्य तथा जनहित के सभी विषयों पर गंभीर चर्चा हो, ताकि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप सार्थक परिणाम सामने आएँ। पक्ष एवम् विपक्ष के सभी नेताओं ने सदन चलाने में अध्यक्ष महोदय को सकारात्मक सहयोग देने पर अपनी सहमति दी।

दलीय बैठक में ये प्रमुख नेता रहे मौजूद

दलीय बैठक में उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव, मुख्य सचेतक, सत्तारूढ़ दल संजीव चौरसिया, मुख्य सचेतक, मुख्य विरोधी दल कुमार सर्वजीत, सचेतक राजू तिवारी, सदस्य आलोक कुमार मेहता, अजय कुमार, अरूण सिंह, माधव आनंद, इन्द्रजीत प्रसाद गुप्ता, अख्तरूल ईमान, सतीश कुमार सिंह यादव एवं अभिषेक रंजन उपस्थित रहे।

प्रश्नों के उत्तर ससमय प्राप्त कराने के लिए विभागों को निर्देशित किया

अध्यक्ष ने कहा कि सत्र में सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चले, इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए यह बैठक आयोजित की गई है। यह सत्र भले ही अल्प अवधि का है, लेकिन काफी महत्वपूर्ण है। इसमें कुल 5 बैठकें (20 से 24 जुलाई तक) आयोजित की जाएंगी। उन्होंने प्रश्नों के उत्तर ससमय प्राप्त कराने के लिए विभागों को निर्देशित किया। उन्होंने समिति की बैठकों में संबंधित विभाग के अपर मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव/ सचिव की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निदेश भी उपस्थित पदाधिकारियों को दिया।

विधायक के फोन करने पर अफसर त्वरित जवाब दें : अध्यक्ष

उन्होंने बैठक के दौरान वरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सदस्यों द्वारा जनहित के कार्यों के लिए किसी भी पदाधिकारी को फोन करने पर त्वरित जवाब दिया जाए। किसी विभागीय मीटिंग में व्यस्त होने की स्थिति में मीटिंग के उपरांत वापस फोन करने की कार्य संस्कृति विकसित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विधायिका और कार्यपालिका का आपसी समन्वय अत्यंत जरूरी है, ताकि जनहित के कार्यों का त्वरित निष्पादन हो सके। संसदीय कार्य विभाग द्वारा सदस्यों के प्रोटोकॉल संबंधी दिशा–निर्देशों के अनुपालन को सुनिश्चित करने का निर्देश उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को दिया। कहा कि सभा सचिवालय और सरकार के संबंधित विभाग के पदाधिकारी समन्वय स्थापित करते हुए सभी कार्यों का सम्यक निष्पादन करें। हाल में बिपार्ड, गयाजी में सदस्यों हेतु आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। अध्यक्ष ने विधान सभा एवं परिषद् में अधिष्ठापित सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, चिकित्सा, सफाई, पार्किंग सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद कर लेने का निर्देश दिया।

शीर्ष अधिकारी जो बैठक में मौजूद रहे

बैठक में बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह, उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, बी. राजेंद्र, प्रधान सचिव, संसदीय कार्य विभाग आरएल चोंग्थू, अपर पुलिस मुख्यालय (मुख्यालय) सुनील कुमार सहित कई विभागों के पदाधिकारीगण एवं पटना के जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा, प्रभारी सचिव, बिहार विधान सभा एवं प्रभारी सचिव, बिहार विधान परिषद् तथा अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

प्रेस सलाहकार समिति की बैठक में ये रहे मौजूद

इसके बाद बिहार विधान सभा की प्रेस सलाहकार समिति की बैठक हुई। अध्यक्ष ने सभी सदस्यों एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों से आगामी सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही के व्यापक प्रचार–प्रसार के संबंध में विचार–विमर्श किया। बैठक में विस उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, विधानसभा की प्रभारी सचिव पूनम सिन्हा, आई-पीआरडी निदेशक अनिल कुमार, विस संयुक्त निदेशक संजय कुमार सिंह, सदस्यों में भोला नाथ (एडिटर-इन-चीफ, BRBJ News), प्रवीण बागी, मंगलम, रवि अटल, इंद्रभूषण, आलोक चन्द्र के साथ ही समिति के अन्य सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्य उपस्थित रहे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form id=4730 element_id="post-form"]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Cry0
Happy0
Joy0
Angry0
Surprise0
Previous Article सोशल मीडिया जनसंपर्क का सबसे सशक्त माध्यम : श्रवण
Next Article शिक्षकों के लिए बड़ी खबर : 29 से खुलेगा स्थानांतरण पोर्टल, 5 तक कर सकेंगे आवेदन

Latest News

शानदार बिल्डिंग के भ्रम में ना पड़ें…पीएमसीएच जाने से पहले हो जाइए सावधान…!! वरना झेलनी पड़ेगी ये जलालत…!!!
September 5, 2026
नीतीश कुमार के इस महत्वाकांक्षी ड्रीम प्रोजेक्ट में 1 बेड की कीमत 1 करोड़…!! जानिए…5,544 करोड़ के 5462 शैय्या वाले दुनिया के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच के पुनर्निर्माण की हकीकत और फसाना…!!!
September 4, 2026
कैबिनेट का फैसला – 3 : नगर निकायों को अब उनके प्रदर्शन के आधार पर मिलेगी राशि, 9 हजार 169 करोड़ की स्वीकृति
September 2, 2026
कैबिनेट का फैसला–2 : पटना के बेली रोड से हटेगा अतिक्रमण, जानिए कहां’ लगेगा ग्रिल… कितना चौड़ा हो जाएगा…?
September 2, 2026

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
खास खबरट्रेंडिंगलेटेस्ट न्यूजसियासत

प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ; कहा, बड़ी जिम्मेदारी  

एजुकेशनखास खबर

वित्तीय अनियमितता के आरोप में सहायक शिक्षक निलंबित; स्कूल के खातों से एक करोड़ से अधिक की निकासी का आरोप

एजुकेशनखास खबर

बच्चों की उपस्थिति लेकर प्रधान शिक्षक और शिक्षा सेवकों को बड़ी जिम्मेदारी

कारोबारखास खबरमुद्दारियल एस्टेट

आखिर इतना महंगा क्यों है पटना

क्राइम स्टोरीखास खबरलीगल बैटल

सासाराम : संपत्ति हड़पने को मारकर शव रेलवेलाइन पर फेंक दिया था, 4 दोषी करार

काम की खबरेंउद्योगओपीनियनकारोबारखास खबरव्यवसाय

क्या 4 दिन बाद, 22 सितम्बर से लोगों को सस्ता सामान मिलेगा…!! कितना चौकस है अपना सरकारी सिस्टम…??

मुद्दाखास खबरलेटेस्ट न्यूजसियासत

शक्ति प्रदर्शन : कांग्रेस ने बिहार चुनाव से पहले आरक्षण पर खेला बड़ा दांव

यूथ/खेलखास खबरट्रेंडिंगपटनालेटेस्ट न्यूज

मुख्यमंत्री ने बिहार दिवस 2025 का दीप प्रज्ज्वलन और गुब्बारा उड़ाकर किया विधिवत उद्घाटन

Show More
BRBJ News

Welcome to BRBJ News , your go-to source for insightful articles on the ever-evolving worlds of technology, digital marketing, and web design. Explore our collection of expert-driven content designed to inspire, inform, and empower your journey in these dynamic fields.

  • Popular:
  • खास खबर
  • सियासत
  • पटना
  • ट्रेंडिंग
  • लेटेस्ट न्यूज
  • काम की खबरें

Important Links

  • About
  • Grievance Form
  • Grievance Report
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • GDPR Policy

User Interests

  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • Reading History

Follow us

All Rights Reserved. © BRBJ News. Design by Cotlas. Hosted on Host Niki
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.
[mc4wp_form id=4730 element_id="popup-form"]
Zero spam, Unsubscribe at any time. Read our privacy policy here.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?