बीआरबीजे न्यूज, पटना, 16 अक्टूबर, 2025 :
चिराग पासवान की पार्टी लोजपा-रा ने गुरुवार को बाकी बचे 15 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इससे पहले पार्टी ने बुधवार 15 अक्टूबर को 14 नामों का ऐलान किया था। चिराग की पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव – 2025 में कुल 29 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इस तरह पार्टी ने एनडीए में अपने कोटे की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। लोजपा रा ने बीजेपी के नेताओं को भी उम्मीदवार बनाया है। ये उम्मीदवार टिकट की गारंटी के बाद लोजपा (रा) में शामिल हुए हैं। वहीं, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के खिलाफ महुआ में संजय सिंह को उतारा है।

भाजपा पृष्ठभूमि वाले नेताओं को भी उम्मीदवार बनाया
लोजपा (रामविलास) ने भाजपा पृष्ठभूमि वाले जिन नेताओं को अपना उम्मीदवार बनाया है, उनमें चेनारी सुरक्षित क्षेत्र से मुरारी गौतम और बोचहां सुरक्षित क्षेत्र से बेबी कुमारी हैं। बोचहा की पूर्व विधायक बेबी कुमारी भाजपा में थीं। इन्हें इसी क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया हे। चेनारी के कांग्रेसी विधायक मुरारी गौतम भाजपा में शामिल हुए थे। फतुहा से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के भाई पूर्व सांसद सुभाष यादव के बेटे रणधीर को उम्मीदवार बनाने की चर्चा थी, मगर उनकी जगह रूपा कुमारी को उम्मीदवार बनाया गया है। रूपा कुमारी चर्चित टुनटुन यादव की पत्नी हैं।
लोजपा उम्मीदवारों की सूची :
| विधानसभा सीट | प्रत्याशी |
| गोबिन्दगंज | राजू तिवारी |
| सिमरी बख्तियारपुर | संजय कुमार |
| दरौली | विष्णुदेव पासवान |
| गरखा | सीमांत मृणाल |
| साहेबपुर कमाल | सुरेंद्र कुमार |
| बखरी | संजय कुमार |
| परबत्ता | बाबू लाल शौर्य |
| नाथनगर | मिथुन कुमार |
| पालीगंज | सुनील कुमार |
| ब्रह्मपुर | हुलास पांडेय |
| डेहरी | राजीव रंजन सिंह |
| बलरामपुर | संगीता देवी |
| मखदुमपुर | रानी कुमारी |
| ओबरा | प्रकाश चंद्र |
| सुगौली | राजेश कुमार ऊर्फ बब्लू गुप्ता |
| बेलसंड | अमित कुमार |
| मढौरा | सीमा सिंह |
| शेरघाटी | उदय कुमार सिंह |
| बोधगया | श्यामदेव पासवान |
| रजौली | विमल राजवंशी |
| गोबिंदपुर | विनीता मेहता |
| बोचहा | बेबी कुमारी |
| बख्तियारपुर | अरुण कुमार |
| फतुहा | रूपा कुमारी |
| बहादुरगंज | मो. कलीमुद्दीन |
| महुआ | संजय कुमार सिंह |
| चेनारी | मुरारी गौतम |
| मनेर | जितेंद्र यादव |
| कसबा | नीतेश कुमार सिंह |