बीआरबीजे न्यूज, पटना, 27 अक्टूबर, 2025 :
लोक आस्था का महापर्व छठ सीएम आवास 1, अणे मार्ग में भी मनाया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने परिवार के सदस्यों के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया।


सूर्योपासना का यह महान पर्व बिहार, देश और दुनिया भर में काफी, उत्साह, श्रद्धापूर्वक और विधि विधान से मनाया जाता है।