By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
BRBJ News
  • About us
  • Contact
  • Grievance
Notification
  • ट्रेंडिंग
    • लेटेस्ट न्यूज
  • खास खबर
    • ब्रेकिंग
    • इनफाइट्स
    • पर्यावरण
    • घुमक्कड़ी
  • सियासत
    • सियासी चौसर-24
  • ब्यूरोक्रेसी
    • अंदरखाने
  • पटना
    • रियल एस्टेट
  • ओपीनियन
    • इंटरव्यू
    • मुद्दा
  • क्राइम
  • एजुकेशन
    • काम की खबरें
    • रोजगार
    • यूथ/खेल
  • लीगल
    • सुप्रीम कोर्ट
    • हाई कोर्ट
    • अन्य कोर्ट
    • लॉ वर्ल्ड
  • कारोबार
    • उद्योग
    • व्यवसाय
  • राशिफल
    • पंचांग
    • धर्म / अध्यात्म
  • कला संस्कृति
    • साहित्य
  • सोशल मीडिया
  • लाइफ स्टाइल
    • हेल्थ लाइव
    • ग्लैमर
BRBJ NewsBRBJ News
Font ResizerAa
Search

Top Stories

Explore the latest updated news!

BRBJ News की खबर का बड़ा असर…! करोड़ों की दो अत्याधुनिक मशीन से वर्ल्ड क्लास PMCH में अब और सस्ते में होंगी दो महंगी जांच…!! MRI और सीटी (CAT) स्कैन के लिए मिलेंगे दो दर्जन टेक्निशियन…! निकला टेंडर…! आज निविदा भरने का अंतिम दिन…! एक दिन बाद खुलेगा टेंडर …!

सरदार रंजीत सिंह को राजद के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी का भी दायित्व

जीएसटी सुधारों के बड़े फैसलों का BIA अध्यक्ष रामलाल खेतान, पूर्व अध्यक्ष केपीएस केशरी व उपाध्यक्ष संजय गोयनका और ने किया स्वागत

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US

Designed by Cotlas with love. Hosted on Host Niki

BRBJ News > खास खबर > इनफाइट्स > नामांकन को बचे महज कुछ घंटे और सीटें कब्जाने के लिए दोनों गठबंधनों में कचरमकूट…! कोई धनबल तो कोई सत्ता के लिए चाह रहा अधिक सीटें, जबरदस्त सस्पेंस – बार बयान बदल रहे बड़े नेता
ओपीनियनइनफाइट्सखास खबरसियासत

नामांकन को बचे महज कुछ घंटे और सीटें कब्जाने के लिए दोनों गठबंधनों में कचरमकूट…! कोई धनबल तो कोई सत्ता के लिए चाह रहा अधिक सीटें, जबरदस्त सस्पेंस – बार बयान बदल रहे बड़े नेता

By BRBJ Desk
Published: October 14, 2025
Share
SHARE

बीआरबीजे न्यूज, पटना, 14 अक्टूबर, 2025 :

What's inside ?
पहले एनडीए के हालात पर एक नजर :एनडीए में सीटों को चिह्नत करने की घोषणा टालनी पड़ीसंजय झा व सम्राट चौधरी के नए बयान के निकाले जा रहे मायनेअब जरा इंडिया यानी महागठबंधन के हालात पर नजर :मनोज झा का चौंकाने वाला बयान दोहे के हवाले सेमुकेश सहनी ने भी बदला बयान

बिहार विधान सभा चुनाव – 2025 के लिए पहले चरण के नामांकन के जहां महज मात्र 72 घंटे यानी तीन दिन शेष रह गए हैं, वहीं दोनों प्रमुख महागठबंधनों के बीच घटक दलों में सीट शेयरिंग फाइनल नहीं होने से इसकी औपचारिक घोषणा अटकी हुई है। दोनों के घटक दलों में अधिक से अधिक सीटें कब्जाने के लिए जबरदस्त मारामारी चल रही है। बिहारी में कहें तो कचरमकूट मची है। कोई दल अपना धन बल बढ़ाने के लिए अधिक सीटें चाह रहा है तो बड़े दल उन्हें अपने ही के पास संग्रहित रखकर सत्ता की राह आसान बनाना चाहता है। वैसे दोनों गठबंधनों में अब भी बैठकों और डेमेज कंट्रोल का दौर जारी है।

पहले एनडीए के हालात पर एक नजर :

दो दिन पहले गत रविवार को जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का एक्स (ट्वीटर) पर एक पोस्ट आता है, जिसमें कहा जाता है कि एनडीए के साथियों ने सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूर्ण कर लिया है। फिर भाजपा नेता और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भी एक्स पर एनडीए एकजुट – महागठबंधन में फूट शीर्षक से एक पोस्ट आता है कि एनडीए के दलों में सीटों का वितरण पूरा हुआ। साथ ही, यह खबर भी आती है कि सोमवार को 4 बजे जदयू के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर कौन सी सीट एनडीए के किस दल के खाते में गई, इसकी जानकारी दे दी जाएगी। मगर, दलों के नेता, उम्मीदवार, उनके समर्थक और मीडिया इंतजार करती रह जाती है और देर रात तक इसकी घोषणा नहीं होती। एनडीए के अंदर से इसका कारण बताया जाता है कि लोजपा को जो 29 सीटें दी गई हैं, पेंच वहीं फंसा है। इस बीच जदयू की कुछ महत्वपूर्ण सीटें लोजपा-रा और रालोमो के खाते में जाने से नाराज रोहतास के जदयू के नेता जय कुमार सिंह और डा. अशोक कुमार महतो जैसे कई नेता जहां इस्तीफा कर देते हैं, तो कई इस्तीफे के मुहाने पर बैठे होते हैं। गोपालपुर (भागलपुर) के गोपाल मंडल सीएम आवास के सामने धरने पर बैठ जाते हैं तो धूमल सिंह और श्याम बहादुर सिंह की भी घोर नराजगी सामने आती है।

एनडीए में सीटों को चिह्नत करने की घोषणा टालनी पड़ी

बात जब आलाकमान तक पहुंचती है तो वीटो लगता है और एनडीए में सीटों को चिह्नत करने की घोषणा टाल दी जाती है। इस बीच यह भी खबर आती है कि एनडीए के घटक दलों में पंचायती करने खुद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आ रहे हैं। उधर, लोजपा – रा नेता चिराग का बयान आता है कि वह 29 से एक भी सीट छोड़ने वाले नहीं हैं। इससे पहले रालोमो नेता उपेन्द्र कुशवाहा और हम नेता जीतनराम मांझी का भी बयान आता है, जो उनके दुखी होने की पुष्टि करता है। इस बीच पहले चरण के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर है, जिसमें अब महज तीन दिन रह गए हैं। जदयू केअजय मंडल और अन्य की भी नाराजगी आई है।

संजय झा व सम्राट चौधरी के नए बयान के निकाले जा रहे मायने

इसी दौरान मंगलवार को JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का बयान आया है कि, “विपक्ष के लोगों को पता है कि वे चुनाव मैदान में साफ हो चुके हैं। इसलिए NDA में क्या हो रहा है इस बारे में भ्रांतियां फैला रहे हैं। नीतीश कुमार चुनाव मैदान के लिए तैयार हैं। वे NDA के लिए चुनाव प्रचार भी करेंगे। एक-एक चीज पर उनकी नजर है। सम्राट चौधरी का भी बयान आता है कि कौन दल किस सीट से चुनाव लड़ेगा यह चर्चा सकारात्मक बातचीत के साथ अंतिम दौर में है। मोदीजी और नीतीशजी के नेत्त्व में एनडीए के सभी दल एकजुटता के साथ पूरी तरह तैयार हैं। इस समय इन दोनों नेताओं के इन बयानों के जारी करने से खास मायने निकाले जा रहे हैं।

अब जरा इंडिया यानी महागठबंधन के हालात पर नजर :

राहुल गांधीके दौरेके बाद से कांग्रेस जबरदस्त फीलगुड में है। उसने सीटों की सौदेबाजी तेज कर दी है। उसे 70 सीटें चाहिए। कुछ कम भी तभी कर सकते हैं, जब सरकार बनाने की स्थिति आई तो उप मुख्यमंत्री की कुर्सी भी चाहिए। उधर, मुकेश सहनी भी वीआईपी के लिए 20 सीटें और उप मुख्यमंत्री की कुर्सी की डिमांड कर रहे हैं। तेजस्वी प्रसाद यादव महागठबंधन के सबसे बड़े दल राजद के लिए अधिक से अधिक सीटें जीतना चाहते हैं ताकि सरकार बनाने की नौबत आई तो वे फिर सेसबसे बड़े दल के रूप में रहें। इसके लिए वे मुकेश सहनी के बयान से उलट अधिक सीटों का त्याग नहीं करना चाहते। उधर, वाम दलों में भाकपा माले भी अपने बेहतर स्ट्राइकिंग रेट और हर जगह अपने हक जनाधार के मद्देनजर अधिक सीटों की डिमांड कर रहा है।

मनोज झा का चौंकाने वाला बयान दोहे के हवाले से

इसी बीच राजद सांसद मनोज झा का भी चौंकाने वाला बयान दोहे के हवाले आता है, रहिमन धागा प्रेम का मत तोड़ो चिटकाय, कि टूटे से फिर ना मिले, मिले गांठ पड़ जाए। लोग इसके भी मायने निकाल रहे हैं। राउज एवेन्यु कोर्ट में पेशी के लिए सोमवार को दिल्लीगए तेजस्वीयादव के कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से बिना मिले ही पटना लौटने की खबर है।

मुकेश सहनी ने भी बदला बयान

वहीं, महागठबंधन बीमार है, का बयान देकर दिल्ली गए मुकेश सहनी का अब यह बयान आया है कि हमारा गठबंधन थोड़ा अस्वस्थ हो गया था। कुल मिलाकर देखा जाए तो अब तक महागठबंधन में भी सीट शेयरिंग की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। इस गठबंधन के घटक दलों के कई नेता टिकट कटने से नाराज हैं। हालांकि यह भी कहा जा रहा है आज कल में सब क्लीयर हो जाएगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form id=4730 element_id="post-form"]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Cry0
Happy0
Joy0
Angry0
Surprise0
Previous Article IRCTC Hotels Scam Case : बीच बिहार चुनाव लालू-तेजस्वी को बड़ा झटका…! आईआरसीटीसी भ्रष्टाचार मामले में आरोप तय, कोर्ट ने कहा, केस चलाने को सीबीआई के पास पर्याप्त साक्ष्य
Next Article भाजपा ने जारी की 71 उम्मीदवारों की पहली सूची… सम्राट और मंगल भी लड़ेंगे चुनाव, रामकृपाल दानापुर से प्रत्याशी, नंदकिशोर व अरुण का टिकट कटा, देखिए पूरी लिस्ट…

Latest News

BRBJ News की खबर का बड़ा असर…! करोड़ों की दो अत्याधुनिक मशीन से वर्ल्ड क्लास PMCH में अब और सस्ते में होंगी दो महंगी जांच…!! MRI और सीटी (CAT) स्कैन के लिए मिलेंगे दो दर्जन टेक्निशियन…! निकला टेंडर…! आज निविदा भरने का अंतिम दिन…! एक दिन बाद खुलेगा टेंडर …!
October 14, 2026
सरदार रंजीत सिंह को राजद के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी का भी दायित्व
October 8, 2026
जीएसटी सुधारों के बड़े फैसलों का BIA अध्यक्ष रामलाल खेतान, पूर्व अध्यक्ष केपीएस केशरी व उपाध्यक्ष संजय गोयनका और ने किया स्वागत
October 8, 2026
ए भाई…! ई तऽ गजब्बेऽ पढ़ाई बाऽऽ…! एगो लइका से एक-डेढ़ करोड़ टान लऽ…! ऊ पढ़े आऽ कि ना पढ़े…बस डिग्री थमा दऽ…! अब जा बउआ…तहरा गर्दन में आला लटकावे के लाइसेंस मिल गइलऽ…! बबुआऽ के कछु आवेऽ चाहे ना आवेऽ कालेज के त कमाई हो गइल नुऽऽ…!! बिहार के निजी मेडिकल कालेजों और वहां से एमबीबीएस कोर्स करने वाले स्टूडेंट के बारे में कुछ ऐसी ही धारणा बन रही है लोगों में…!! बिहार में अभी डेढ़ दर्जन प्राइवेट मेडिकल कालेजों में MBBS की लगभग 2500 सीटें हैं…!! सीटों के हिसाब से करोड़ या डेढ़ करोड़ से गुना कर लें…जितने छात्र, मेडिकल कालेजों के उतने करोड़ रुपए खरे…!!
October 6, 2026

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
खास खबरपटना

बिहार दिवस : सूचना-जनसंपर्क विभाग के पैवेलियन का मंत्री महेश्वर हज़ारी ने किया उद्घाटन

mohan prakash congress
सियासतसियासी चौसर-24

मोहन प्रकाश पहुंचे राजद कार्यालय, जीत की रणनीति पर विमर्श

खास खबरट्रेंडिंगहेल्थ लाइव

शोभन में बनेगा बिहार का दूसरा एम्स, केंद्र से मिली मंजूरी

एजुकेशनकाम की खबरेंखास खबरट्रेंडिंगरियल एस्टेटलेटेस्ट न्यूज

कैबिनेट के फैसले : पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड टाउनशिप में भूमि के क्रय-विक्रय एवं हस्तांतरण पर कोई प्रतिबंध नहीं

मुद्दाखास खबरहेल्थ लाइव

माल महाराज का आऽऽ मिर्जा खेले होली…! पब्लिक का पैसा है तऽ अनाप-शनाप खर्च करके उड़ा दीजिएगा…!! यह कहना है अपने वर्ल्ड क्लास पीएमसीएम के बारे में जनता का…!! करोड़ों खर्च करके हेलिपैड बना दिए, मगर आज तक एक्को हेलिकॉप्टर नहीं उतरा…जब सीएम, गवर्नर को आना ही नहीं था, तो उनके लिए सुपर डीलक्स सुईट काहे बनाए…!!! आऽ, जब डाक्टर लोगों को ही कब्जा कराना था तो मरीजों के लिए 65 प्राइवेट व डीलक्स सुईट क्योंऽ बनाए…! यानी, घर वाला बर तले आऽ बर वाला घर तले…!! वाह रे, प्लानिंग और डिजाइन को मंजूरी देने वाले…!! नाम मरीज का आऽ फायदा हो रहा बिल्डिंग बनाने वाले को…!!

मुद्दाखास खबरसियासत

विपक्ष के आरोपों और मीडिया की ‘भ्रामक’ खबरों पर सरकार मुखर, तेजस्वी यादव को पुलिस मुख्यालय का ‘करारा’ जवाब…!!

खास खबरसियासत

विधानसभा समितियों के सवालों पर सरकार से देर से जवाब मिलने पर सभापतियों ने जताई चिंता

एजुकेशनखास खबर

बच्चों की उपस्थिति लेकर प्रधान शिक्षक और शिक्षा सेवकों को बड़ी जिम्मेदारी

Show More
BRBJ News

Welcome to BRBJ News , your go-to source for insightful articles on the ever-evolving worlds of technology, digital marketing, and web design. Explore our collection of expert-driven content designed to inspire, inform, and empower your journey in these dynamic fields.

  • Popular:
  • खास खबर
  • सियासत
  • पटना
  • ट्रेंडिंग
  • लेटेस्ट न्यूज
  • काम की खबरें

Important Links

  • About
  • Grievance Form
  • Grievance Report
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • GDPR Policy

User Interests

  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • Reading History

Follow us

All Rights Reserved. © BRBJ News. Design by Cotlas. Hosted on Host Niki
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.
[mc4wp_form id=4730 element_id="popup-form"]
Zero spam, Unsubscribe at any time. Read our privacy policy here.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?