By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
BRBJ News
  • About us
  • Contact
  • Grievance
Notification
  • ट्रेंडिंग
    • लेटेस्ट न्यूज
  • खास खबर
    • ब्रेकिंग
    • इनफाइट्स
    • पर्यावरण
    • घुमक्कड़ी
  • सियासत
    • सियासी चौसर-24
  • ब्यूरोक्रेसी
    • अंदरखाने
  • पटना
    • रियल एस्टेट
  • ओपीनियन
    • इंटरव्यू
    • मुद्दा
  • क्राइम
  • एजुकेशन
    • काम की खबरें
    • रोजगार
    • यूथ/खेल
  • लीगल
    • सुप्रीम कोर्ट
    • हाई कोर्ट
    • अन्य कोर्ट
    • लॉ वर्ल्ड
  • कारोबार
    • उद्योग
    • व्यवसाय
  • राशिफल
    • पंचांग
    • धर्म / अध्यात्म
  • कला संस्कृति
    • साहित्य
  • सोशल मीडिया
  • लाइफ स्टाइल
    • हेल्थ लाइव
    • ग्लैमर
BRBJ NewsBRBJ News
Font ResizerAa
Search

Top Stories

Explore the latest updated news!

BRBJ News की खबर का बड़ा असर…! करोड़ों की दो अत्याधुनिक मशीन से वर्ल्ड क्लास PMCH में अब और सस्ते में होंगी दो महंगी जांच…!! MRI और सीटी (CAT) स्कैन के लिए मिलेंगे दो दर्जन टेक्निशियन…! निकला टेंडर…! आज निविदा भरने का अंतिम दिन…! एक दिन बाद खुलेगा टेंडर …!

सरदार रंजीत सिंह को राजद के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी का भी दायित्व

जीएसटी सुधारों के बड़े फैसलों का BIA अध्यक्ष रामलाल खेतान, पूर्व अध्यक्ष केपीएस केशरी व उपाध्यक्ष संजय गोयनका और ने किया स्वागत

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US

Designed by Cotlas with love. Hosted on Host Niki

BRBJ News > ओपीनियन > मुद्दा > दवा किंग और होटल सम्राट में छिड़ी जंग…, कौन संभालेगा पटना के 160 साल पुराने प्रतिष्ठित संस्थान और अरबों की मिल्कयत की बागडोर…??
मुद्दाउद्योगकारोबारखास खबरपटनाव्यवसायसियासत

दवा किंग और होटल सम्राट में छिड़ी जंग…, कौन संभालेगा पटना के 160 साल पुराने प्रतिष्ठित संस्थान और अरबों की मिल्कयत की बागडोर…??

By BRBJ Desk
Published: December 12, 2024
Share
SHARE

पटना। युद्ध भूमि सज चुकी है। एक ओर दवा किंग तो दूसरी तरफ होटल सम्राट के सेनापति मोर्चा संभाल चुके हैं। आर – पार की लड़ाई में बस 72 घंटे बचे हैं। अगले 15 दिसम्बर को फैसला हो जाएगा कि बिहार के 160 साल पुराने अति प्रतिट्ठित बांकीपुर क्लब (लिमिटेड) पर किसका राज चलेगा।

What's inside ?
जिला कलेक्ट्रेट के पास 3.5 एकड़ में है बांकीपुर क्लब लिमिटेडमहेश अग्रवाल और गोपाल खेमका लड़ाई में आमने – सामने6 निदेशक जीतने वाला पैनल संभालेगा क्लब की कमानखेमका पैनलमहेश पैनलआशीष आदर्श का नामांकन रदद करने ने लिया सियासी रंग

जिला कलेक्ट्रेट के पास 3.5 एकड़ में है बांकीपुर क्लब लिमिटेड

राजधानी पटना के जिला कलेक्ट्रेट (गांधी मैदान) के पास कोर्ट रोड पर 3.5 एकड़ की जमीन पर बना यह क्लब लिमिटेड कंपनी के रूप में सूचिबद्ध है। यह क्लब न सि्र्फ पटना बल्कि पूरे बिहार के अभिजात्य वर्ग में अपना गरिमामयी स्थान रखता है। सूबे के 600 नामी बिजनेसमैन, प्रख्यात चिकित्सक, अधिवक्ता और ब्यूरोक्रेट इसके स्थायी सदस्य हैं। इसको निदेशक मंडल का चुनाव अगले 15 दिसम्बर यानी रविवार को होना है। पटना के हृदलस्थल पर स्थित इस क्लब का स्थायी सदस्य होना पटना के इलिट क्लास में गौरव की बात मानी जाती है।

महेश अग्रवाल और गोपाल खेमका लड़ाई में आमने – सामने

इस चुनाव के लिए दो पैनल आमने सामने हैं। एक पैनल गोपाल खेमका का है, जिससे 7 उम्मीदवार मैदान में हैं। दूसरा पैनल महेश अग्रवाल का है, मगर इस पैनल के 6 प्रत्याशी ही अखाड़े में रह गए हैं। शिक्षा संस्थान चलाने वाले आशीष आदर्श ने भी महेश अग्रवाल के पैनल से नामांकन किया था, जिसे रद्द कर दिया गया। इसे लेकर खासा विवाद हुआ, जिसकी चर्चा बाद में। बहरहाल, गोपाल खेमका बड़े दवा कारोबारी हैं। ये हास्पिटल व्यवसावय से भी जुड़े रहे हैं। वहीं, महेश अग्रवाल का पटना में एक जानामाना होटल है। साथ ही वह इलेक्ट्रानिक्स व्यवसाय से भी जुड़े हैं।

6 निदेशक जीतने वाला पैनल संभालेगा क्लब की कमान

दोनों खेमे से कुल 13 उम्मीदवार निदेशक मंडल के चुनाव की रेस में हैं। क्लब के स्थायी सदस्य इनमें से 11 को बतौर निदेशक चुनेंगे। यही निदेशक सचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यसमिति का चयन करेंगे। अभी जो स्थिति है, उसमें जिस पैनल से भी 6 निदेशक चुने जाएंगे, वही, बांकीपुर क्लब की बागडोर संभालेगा। अब चूंकि महेश खेमे में मात्र छह ही सदस्य बच गए हैं, लिहाजा बांकीपुट क्लब की कमान तभी उसके हाथों में आएगा, जबकि उसके सभी 6 उम्मीदवार चुनाव जीत जाते हैं। इस क्लब के मुख्य पद सचिव और कोषाध्यक्ष के होते हैं। जिस पैनल के 6 सदस्य जीतेंगे, वही, इसका निर्वाचन करेगा और क्लब की तमाम गतिविधियों को संचालित करेगा।

खेमका पैनल

इस पैनल में गोपाल खेमका (वर्तमान सचिव) के साथ सतीश एम चरण पहाड़ी (मौजूदा कोषाध्यक्ष), डा. संजय कुमार संथालिया, डा. बिपिन कुमार सिन्हा, ADV राज नंदन प्रसाद, रिटायर्ड अधिकारी सुभाष प्रसाद सिन्हा और डा. संजीव कुमार हैं। इनमें राजनंदन को छोड़ दें तो बाकी सभी पिछली बार भी निदेशक चुने गए थे। क्लब से लगभग 2000 अन्य सदस्य भी जुड़े हैं।

महेश पैनल

इस पैनल में महेश अग्रवाल के अलावा डा. ओम प्रकाश, डा. आरएन कुमार सिंह, प्रकाश सिंह, रोहित अहलुवालिया और संजय अग्रवाल हैं। इनमें प्रकाश को छोड़कर बाकी पांच पिछली बार भी निदेशक थे। आशीष आदर्श का नामांकन रद्द होने के बाद यह खेमा अपने बाकी सभी 6 उम्मीदवारों को जिताने के लिए पूरा जोर लगा रहा है।

आशीष आदर्श का नामांकन रदद करने ने लिया सियासी रंग

आशीष आदर्श का दावा है कि उनका नामांकन रद्द करना नियमानुकूल नहीं है। कारण कि इसके लिए जो दो तर्क इसके लिए दिए जा रहे हैं, उसका जिक्र कहीं भी क्लब के बाइलाज में नहीं है। एक तर्क यह है कि उनके जो प्रोपोजर और सेकेंडर थे, उन पर क्लब का सितम्बर का कुछ बकाया था और उन्होंने तय समय एक दिसम्बर तक इसका भुगतान नहीं किया। श्री आदर्श का कहना है कि जो भी बकाया था, उसका भुगतान तय तिथि को समय से पहले कर दिया गया था। नामांकन रद्द करने का दूसरा कारण यह दिया जा रहा है कि सेकेंडर एक से अधिक हैं, जो नियमानुकूल नहीं है। अशीष आदर्श का कहना है कि क्लब के कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। यदि है तो उनको दिखाया जाए। उनका आरोप है कि दरअसल, वह इस चुनाव में एक सशक्त उम्मीदवार थे और इसी कारण साजिश के तहत उनका नामांकन कैंसिल किया गया। उनका यह भी आरोप है कि बिना रिटर्निंग अफसर से बात किए ही उनका नामांकन रद्द कर दिया गया। बहरहाल, आशीष आदर्श का नामांकन रद्द होना इस चुनाव में एक सियासी रंग ले चुका है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form id=4730 element_id="post-form"]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Cry0
Happy0
Joy0
Angry0
Surprise0
Previous Article उद्यमी पंचायत में शिकायतों की बौछार, मंत्री ने अधिकारियों को दी संवेदनशील बनने की नसीहत  
Next Article पटना के 160 वर्ष पुराने ‘यूरोपीयन क्लब’ पर कब्जे की जंग – 2 … दोनों ‘सुल्तानों’ ने झोंकी ताकत, देश–विदेश से बुलाए जा रहे मेंबर

Latest News

BRBJ News की खबर का बड़ा असर…! करोड़ों की दो अत्याधुनिक मशीन से वर्ल्ड क्लास PMCH में अब और सस्ते में होंगी दो महंगी जांच…!! MRI और सीटी (CAT) स्कैन के लिए मिलेंगे दो दर्जन टेक्निशियन…! निकला टेंडर…! आज निविदा भरने का अंतिम दिन…! एक दिन बाद खुलेगा टेंडर …!
October 14, 2026
सरदार रंजीत सिंह को राजद के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी का भी दायित्व
October 8, 2026
जीएसटी सुधारों के बड़े फैसलों का BIA अध्यक्ष रामलाल खेतान, पूर्व अध्यक्ष केपीएस केशरी व उपाध्यक्ष संजय गोयनका और ने किया स्वागत
October 8, 2026
ए भाई…! ई तऽ गजब्बेऽ पढ़ाई बाऽऽ…! एगो लइका से एक-डेढ़ करोड़ टान लऽ…! ऊ पढ़े आऽ कि ना पढ़े…बस डिग्री थमा दऽ…! अब जा बउआ…तहरा गर्दन में आला लटकावे के लाइसेंस मिल गइलऽ…! बबुआऽ के कछु आवेऽ चाहे ना आवेऽ कालेज के त कमाई हो गइल नुऽऽ…!! बिहार के निजी मेडिकल कालेजों और वहां से एमबीबीएस कोर्स करने वाले स्टूडेंट के बारे में कुछ ऐसी ही धारणा बन रही है लोगों में…!! बिहार में अभी डेढ़ दर्जन प्राइवेट मेडिकल कालेजों में MBBS की लगभग 2500 सीटें हैं…!! सीटों के हिसाब से करोड़ या डेढ़ करोड़ से गुना कर लें…जितने छात्र, मेडिकल कालेजों के उतने करोड़ रुपए खरे…!!
October 6, 2026

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
कारोबारखास खबरमुद्दारियल एस्टेट

आखिर इतना महंगा क्यों है पटना

एजुकेशनखास खबर

बच्चों की उपस्थिति लेकर प्रधान शिक्षक और शिक्षा सेवकों को बड़ी जिम्मेदारी

karpoori
नेताजी कहिनसियासत

कर्पूरीजी कांग्रेस से लड़ते रहे, चेले उसी की गोद में बैठ गए : मोदी

काम की खबरेंखास खबरट्रेंडिंगपटनाब्यूरोक्रेसीलेटेस्ट न्यूज

एसके सिंघल की छुट्टी, शोभा अहोतकर बनीं केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) की अध्यक्ष

नेताजी कहिनपटना

पुनौराधाम के नवनिर्माण को राजीव रंजन ने पीएम को लिखा पत्र

काम की खबरेंउद्योगखास खबरयूथ/खेलरोजगार

नीतीश मिश्रा की इस घोषणा से उद्यमी उत्साहित, जोरदार तालियां बजीं  

काम की खबरेंखास खबरपटनाहेल्थ लाइव

STATE-OF-THE-ART में ढला अपना PMCH, भव्यता, सुविधा व SPACE में कोई सानी नहीं, कहीं नहीं टिक रहे पटना के निजी अस्पताल, विश्वास न हो तो खुद देख लीजिए…!!

सियासतखास खबर

परिणाम से पहले ही तेजस्वी को मुख्यमंत्री की कुर्सी का तोहफा…!!

Show More
BRBJ News

Welcome to BRBJ News , your go-to source for insightful articles on the ever-evolving worlds of technology, digital marketing, and web design. Explore our collection of expert-driven content designed to inspire, inform, and empower your journey in these dynamic fields.

  • Popular:
  • खास खबर
  • सियासत
  • पटना
  • ट्रेंडिंग
  • लेटेस्ट न्यूज
  • काम की खबरें

Important Links

  • About
  • Grievance Form
  • Grievance Report
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • GDPR Policy

User Interests

  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • Reading History

Follow us

All Rights Reserved. © BRBJ News. Design by Cotlas. Hosted on Host Niki
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc.
[mc4wp_form id=4730 element_id="popup-form"]
Zero spam, Unsubscribe at any time. Read our privacy policy here.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?